Mayapuri Magazine (@mayapurimag) header
Mayapuri Magazine (@mayapurimag) profile picture

देश की प्रथम बॉलीवुड हिंदी पत्रिका अब ऑनलाइन भी | जो पहले ना पढ़ा होगा वही मिलेगा #bollywood #bollywoodnews #films #music & more

New Delhi, India
Joined November 2012
Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)Photo by Mayapuri Magazine (@mayapurimag)
Tabu अब YRF Entertainment की Netflix सीरीज़ ‘Tunnel Men’ का हिस्सा बन गई हैं। यह सीरीज़ 2023 में हुए Uttarakhand Tunnel Rescue Operation की वास्तविक घटना से प्रेरित है। पूरी खबर पढ़ें 👉tinyurl.com/53uf5e2f . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #tabu #tunnelmen #yrfentertainment #netflix #uttarakhandtunnelrescue #webseries #bollywoodnews
27
Bhuvan Bam की Dhindora Season 2 ने अपने म्यूजिकल सफर की शुरुआत 'Bande Mein Dum Hai' गाने के साथ कर दी है। इस गाने के जरिए शो ने अपने नए सीजन का शानदार आगाज किया है। पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/53tm95mz . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #bhuvanbam #dhindoraseason2 #bandemeindumhai #musiclaunch #ottnews #entertainmentnews
14
Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने एक्टर के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बात करने का सलीका नहीं है और उनका एटीट्यूड भी कुछ अलग ही स्तर का है। पूरी खबर पढ़ें 👉tinyurl.com/53tm95mz . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #diamirza #nawazuddinsiddiqui #bollywoodnews #bollywood #entertainmentnews
243
दिवंगत एक्ट्रेस Nimmi की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर कथित तौर पर कब्जा करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में उनकी पूर्व केयरटेकर को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/h2m77dmt . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #nimmi #bollywoodnews #bollywood #entertainmentnews
13
Akshay Kumar ने 18वें International Kudo Tournament में अपनी Four-S Philosophy साझा की। उन्होंने इस दौरान सेहत को जिंदगी की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अच्छी हेल्थ से बढ़कर कुछ नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/rfpknh94 . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #akshaykumar #internationalkudo #kudotournament #health #fitness #bollywood
19
Javed Akhtar ने 'रामायणम्' की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर भारतीय के दिल और उसकी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/4msb36dy . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #javedakhtar #ramayanam #ram #bollywood #indiancinema
71
दिल्ली में Shraddha Kapoor ने अपने फैंस के साथ खास मुलाकात की। फिल्म ‘ईठा’ के गाने ‘जी जी रे’ के लॉन्च इवेंट पर उन्होंने फैंस से मुलाकात कर इस खास मौके को और यादगार बना दिया। ❤️ पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/bdz9efrj . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #shraddhakapoor #eetha #jijire #fanmeet #bollywood
123
श्रद्धा कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ से दर्शकों का दिल जीत लिया है! ❤️ गाने में श्रद्धा पारंपरिक नौवारी साड़ी, खूबसूरत गहनों और घुंघरुओं के साथ शानदार लावणी करती नजर आ रही हैं। श्रेया घोषाल की आवाज और अजय-अतुल का शानदार संगीत इस गाने को और खास बना रहा है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है और 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ✨ पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/3yf6k3sa . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #shraddhakapoor #eetha #jijireji #shreyaghoshal #ajayatul #lavani #randeephooda #bollywoodnews
76
सलमान खान के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है! 🔥 अभिनेता ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘Monster’ की शूटिंग पुणे में शुरू कर दी है। 15 नवंबर से शुरू हुआ यह शेड्यूल करीब 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें सलमान के साथ अभिनेत्री सीमा बिस्वास भी अहम सीन्स की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स सलमान के जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं। वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान पहली बार नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म 2027 में ईद पर रिलीज हो सकती है। 🎬 पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/43vddzwr . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #salmankhan #monster #nayanthara #vamshipaidipally #dilraju #bollywoodnews #upcomingmovie #salmanfans
23
सलमान खान और ऐश्वर्या राय से जुड़े सालों पुराने विवाद को लेकर विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उस विवाद के बाद उनकी जिंदगी और करियर पर गहरा असर पड़ा। विवेक ने खुलासा किया कि वह गुस्से, अकेलेपन और शराब की लत से जूझने लगे थे और एक वक्त ऐसा आया जब वह खुद से ही नफरत करने लगे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि इंडस्ट्री के कुछ प्रभावशाली लोगों की वजह से उन्हें फिल्मों से बाहर किया जाने लगा और कई लोगों ने उनसे दूरी बना ली। 💔 पूरी खबर पढ़ें 👉tinyurl.com/y8zxbfu7 . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #vivekoberoi #salmankhan #aishwaryaraibachchan #bollywoodcontroversy #celebritynews #bollywoodstories #podcast #bollywoodnews
2
73
मुश्किल वक्त में अभिनेता शरद कपूर के साथ खड़े हुए सलमान खान और सोनू सूद की हर तरफ तारीफ हो रही है। ❤️ सलमान खान ने शरद को आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया है, वहीं सोनू सूद उनसे मुलाकात कर मेडिकल सहायता और दोबारा काम दिलाने के लिए एक प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों के इस कदम पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने उनका आभार जताया है। साथ ही, एसोसिएशन ने फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों से भी मुश्किल दौर से गुजर रहे कलाकारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। 🙏 पूरी खबर पढ़ें 👉 mayapuri.com . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #sharadkapoor #salmankhan #sonusood #aicwa #bollywoodnews #humanity #celebritynews #actorssupport
3
3
61
दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने गाने ‘पटियाला पेग’ को लेकर सुर्खियों में हैं! 🔥 इंदौर कॉन्सर्ट में चार गानों पर पाबंदी लगाए जाने के बावजूद दिलजीत ने अपना हिट गाना ‘पटियाला पेग’ परफॉर्म किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने साफ किया है कि गाने परफॉर्म करने के मामले में आगे की कार्रवाई से पहले 2019 के पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश की जांच की जाएगी। अब इस मामले ने एक नई बहस छेड़ दी है। पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/bdcpvvk6 . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #diljitdosanjh #patialapeg #indoreconcert #auratour2026 #punjabisinger #concertcontroversy #viralvideo #bollywoodnews
14
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डी ने दावा किया कि मुंबई में उसके 200 लोग मौजूद हैं और बुलेटप्रूफ केबिन भी दोनों को नहीं बचा पाएंगे। यह धमकी दिल्ली पुलिस द्वारा उसके दो कथित साथियों को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां वायरल पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही हैं। इस घटना के बाद बच्चन परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/bdcpvvk6 . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #amitabhbachchan #abhishekbachchan #goldydhillon #deaththreat #bachchanfamily #bollywoodnews #celebritynews #securityalert
22
सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपनी टीम का कितना ख्याल रखते हैं! ❤️ ‘Maatrubhumi: May War Rest in Peace’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद सलमान ने फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को अपने पनवेल फार्महाउस पर खास पार्टी दी। इस दौरान उन्होंने सभी को सरप्राइज देते हुए महंगी स्विस लग्जरी घड़ियां गिफ्ट कीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 20–25 घड़ियां बांटी गईं, जिनकी कीमत 2 से 6 लाख रुपये तक बताई जा रही है। सलमान ने इसे टीम की मेहनत और साथ के लिए अपना शुक्रिया जाहिर करने का तरीका बताया। ⌚✨ पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/56a98y9v . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #salmankhan #maatrubhumi #chitrangdasingh #salmankhanfilms #bollywoodnews #celebritynews #luxurywatches #bollywoodupdates
27
एकता कपूर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘The Vvaan’ के सीक्वल ‘The Vvaan 2’ का ऐलान कर दिया है। 🔱 छठ पूजा के खास मौके पर मेकर्स ने एक रहस्यमयी वीडियो शेयर किया, जिसमें एक छोटी बच्ची, तितली और अलौकिक शक्तियों की झलक देखने को मिली। वीडियो के अंत में बच्ची की लाल आंखें पहली फिल्म के क्लाइमैक्स की याद दिलाती हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF मिलकर इस रहस्यमयी लोककथा की दुनिया को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। फिलहाल सीक्वल की रिलीज डेट और स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 👀 पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/4aj7w49f . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #thevvaan2 #thevvaan #sidharthmalhotra #tamannaahbhatia #ektakapoor #balajimotionpictures #tvf #bollywoodnew
21
मुश्किल दौर से गुजर रहे ‘जोश’ फेम अभिनेता शरद कपूर की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं। ❤️ शरद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री के सितारों से काम और आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद सोनू सूद उनसे मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू ने शरद के पैर की चोट के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम और जरूरी मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम भी किया है। इतना ही नहीं, उनके साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने की संभावना पर भी चर्चा हुई है। इंसानियत की यह मिसाल फैंस का दिल जीत रही है। 🙏 पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/5ymsmdvj . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #sonusood #sharadkapoor #josh #shahrukhkhan #bollywoodnews #humanity #celebritynews #actorsupport
32
‘रामायणम्’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले रवि दुबे फैंस से मिल रहे प्यार को देखकर भावुक हो गए हैं। ❤️ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें डर था कि कहीं वह भगवान लक्ष्मण के किरदार और रामायण जैसी महान कथा के साथ न्याय न कर पाएं, लेकिन दर्शकों के प्यार ने उनकी सारी चिंताएं दूर कर दीं। रवि ने निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा का भी दिल से शुक्रिया अदा किया और बताया कि सेट पर उन्हें हमेशा प्यार, सम्मान और अपना हुनर दिखाने की पूरी आजादी मिली। 🙏 पूरी खबर पढ़ें 👉tinyurl.com/48r4r54j . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #raviedubey #ramayana #lakshman #ranbirkapoor #saipallavi #nitesthiwari #namitmalhotra #bollywoodnews
20
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की आपत्ति के बाद मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया है। दरअसल, फिल्म के टीजर में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा दिखाए जाने और मेडिकल पेशे को गलत तरीके से पेश करने पर IMA ने विरोध जताया था। अब फिल्म 2027 में रिलीज होगी। हालांकि, नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। पूरी खबर पढ़ें 👉tinyurl.com/239xat6x . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #sunnydeol #suryaa #suryaafilm #indianmedicalassociation #ima #filmcontroversy #bollywoodnews #upcomingmovies
21
‘पंचायत’ के फैंस के लिए बुरी खबर है! 😢 सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार को फुलेरा में वापस देखने के लिए अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। प्राइम वीडियो ने बनराकस (दुर्गेश कुमार) के एक मजेदार पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि ‘पंचायत सीजन 5’ साल 2026 में रिलीज नहीं होगा। पोस्ट में लिखा था, “बताते हुए खेद है, पंचायत का अगला सीजन कैद है।” वहीं, अब क्रांति देवी ने रिलीज डेट बताने के लिए 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाने की शर्त रख दी है। ऐसे में फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है! 😂 पूरी खबर पढ़ें 👉 tinyurl.com/wp7bae5y . . . . #mayapuri #mayapurimagazine #panchayat #panchayatseason5 #jitendrakumar #durgeshkumar #banrakas #krantidevi #primevideo #ottnews
31