Pinned Tweet
शाम होते ही, वह शख़्स मेरे दिल में आ जाता है
रात को यादे आंसूओ से मेरा तकिया भिगो जाता है
कैसे समझाऊं ये दिल है, की उसे हद से ज़्यादा चाहता है
एक आप ही तो पापा जिसे ये दिल हद से ज्यादा चाहता है
Day,night,morning,evening,there is not a single time when I don't remember you
#Papa
यहाँ मज़बूत से मज़बूत लोहा टूट जाता है, कई झूठे इकट्ठे हों तो सच्चा टूट जाता है
तसल्ली देने वाले तो तसल्ली देते रहते हैं, मगर वो क्या करे जिसका भरोसा टूट जाता है
वक्त बुरा हो तो अपनों का भी असली चेहरा दिख जाता है, और यही वक्त का सबसे बड़ा तोहफा होता है
हर हर महादेव 🙏
समाज तो बस बाते बनाएगा
लेकिन मुश्किल वक्त मे आपका परिवार ही साथ निभाएगा
लोगो की सोच के लिए अपने अपनो की खुशिया कभी मत छोड़ना
क्योकि जिस दिन समाज आपके घर का खर्च उठाने लगे उस दिन उसकी परवाह करना
लोगो का काम है बोलना
आपका काम अपने परिवार के लिए बेहतर ज़िंदगी बनाना
हर हर महादेव
खानदान का असर होता है साहब, गटर का पानी कितना भी छान लो, गंगाजल नहीं बनता
जड़ें अगर गंदी हों, तो चेहरे पर संस्कार का लेप चढ़ाने से भी किरदार की बदबू नहीं जाती… ©
हर हर महादेव 🙏
जवान पर लगाम ना हो तो रिश्ते ज़्यादा देर तक नहीं टिकते…
क्योंकि रिश्ते सिर्फ प्यार से नहीं...
बल्कि वफ़ादारी, मर्यादा और
अपनी ज़ुबान पर काबू रखने से भी चलते हैं..
हर हर महादेव 🙏
घमंड मत करना
वक्त बदलते देर नहीं लगती
आज जो तुम्हारे पास है
कल किसी और के पास भी हो सकता है
न धन हमेशा रहेगा,न जवानी और न ही अच्छा वक़्त
इसलिए कभी किसी बात का घमंड मत करना
हमेशा विनम्र रहो, क्योंकि वक्त का मिज़ाज बदलते देर नहीं लगती
हर हर महादेव 🙏
समय अच्छा हो कि बुरा, बीत ही जाता है।
परंतु किसने क्या कहा
किसने कैसा व्यवहार किया और किसने साथ दिया
अथवा साथ छोड़ दिया
यह जीवनभर स्मरण रह जाता है।
क्योंकि समय तो बीत जाता है, किन्तु लोगों का व्यवहार स्मृतियों में रह जाता है।
हर हर महादेव 🙏
ज़िंदगी बहुत छोटी है
इसे बेवजह की नाराज़गी,पछतावे और चिंताओं मे मत गंवाइए
हर दिन को मुस्कुराकर जिए
छोटी-छोटी खुशियों को अपनाए
और हमेशा सकारात्मक सोच रखे
क्योंकि खुश रहना भी ज़िंदगी जीने की एक खूबसूरत कला है
नीयत साफ़ हो तो नियति को बदलने कि जरूरत नही
हर हर महादेव 🙏
जो कर्म को समझता है
उसे धर्म को समझने की ज़रूरत ही नही पाप शरीर नही विचार करते है
उपेक्षा का विष,प्रत्यक्ष प्रमाण से अधिक घातक होता है
मन के दर्द भूखे होते है इंसान का तन खा जाते है
सबर का घूंट,दूसरो को पिलाना बहुत सहज है
अगर खुद पिये तो कतरा कतरा जहर लगता है
हर हर महादेव🙏
अपने जख्मो को हर किसी के सामने नुमाइश मत बनाओ
क्योंकि यह दुनिया मरहम लगाने से ज्यादा नमक छिड़कने का हुनर जानती है
और सच्चाई यह है कि इस दुनिया में कोई किसी का दर्द नही बांटता
लोग सिर्फ तमाशा देखने के लिए आगे आते है और मौका मिलते ही पीठ पीछे हंसते है.
हर हर महादेव 🙏
पिता🙏
की गरीबी पर कभी शर्म मत करना
उन्होंने अपनी हर खुशी कुर्बान करके तुम्हारे सपने पूरे किए है
माँ🙏
के पुराने कपड़ो पर कभी सवाल मत उठाना
उन्होंने अपनी ज़रूरते भूलकर तुम्हारी हर ज़िद पूरी की है
माँ-बाप की पहचान उनके कपड़ो,दौलत से नही उनकी कुर्बानियो से होती है
हर हर महादेव🙏
“समय और समझ दोनों एक साथ खुशकिस्मत लोगों को मिलते है
क्योंकि अक्सर समय पर समझ नही आती और समझ आने पर समय निकल चुका होता है
हर पल की कद्र करें, रिश्तों को सम्मान दे
और अच्छे कर्म करते रहे
क्योंकि समय लौटकर नहीं आता
लेकिन अच्छे कर्म हमेशा याद रहते है
हर हर महादेव 🙏
बच्चे देश का भविष्य नही वर्तमान की सबसे अनमोल शक्ति है
बचपन की मुस्कान ही दुनिया की सबसे खूबसूरत मुस्कान है
आज के बदलते दौर मे केवल अच्छे संस्काऱ,आदर्श ही काफ़ी नही है
अपनो की खुशियो और सम्मान के लिए जीवन में कामयाब होना भी ज़रूरी है
#बाल_दिवस
हर हर महादेव🙏
माँ-बाप के लिए प्यार सिर्फ तस्वीरो
और स्टोरी मे नही उनके साथ बिताए गए वक्त मे दिखना चाहिए
उनकी उम्र बढ़ रही है
और हमे लगता है अभी तो बहुत वक्त है
सच तो ये है कि वक्त किसी का इंतजार नही करता
अपनो के लिए भी वक़्त निकाल लिया करो
क्योंकि माँ बाप से बड़ा कोई नहीं
हर हर महादेव🙏
इंसान की असली पहचान उसके चेहरे
या दौलत से नहीं
बल्कि उसकी सोच, संस्कार और ज्ञान से होती है
चेहरा तो वक्त के साथ बदल जाता है
लेकिन अच्छे संस्काऱ और
विचार हमेशा इंसान की पहचान बनकर रहते है
खुद की नज़रों में सही होना ज़रूरी है
दुनिया तो भगवान से भी दुखी है
हर हर महादेव 🙏
ज़िंदगी में अगर चमकना है,तो तपना सीखो
अगर मंज़िल पानी है, तो मुश्किलों में टिकना सीखो
सफलता पाने के लिए प्रयास और परिश्रम करना सीखो
पहचान बनाने के लिए सबसे पहले अपने अहंकार और आराम का त्याग करना सीखो
हर हर महादेव 🙏
चरित्र की ऊँचाई वंश से नही संस्कार से होती है
ये बात कमल के फूल से बेहतर कौन सिखा सकता है
जीवन मे मानसिक शांति और वास्तविक खुशी पाने के लिए जो कुछ भी आपके पास है, उसमें संतुष्ट रहना सीखे
दूसरो के जीवन को देखकर खुद की तुलना करना दुख का सबसे बड़ा कारण बनता है
हर हर महादेव 🙏
चालाकियाँ कुछ समय तक रास्ता बना सकती है
लेकिन मंजिल तक पहुँचने के लिए काबिलियत और ईमानदारी जरूरी होती है
क्योंकि धोखे से मिली सफलता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती
क्योंकि सच्चाई और मेहनत से बनाई गई पहचान वक्त के साथ और भी मजबूत होती जाती है।
हर हर महादेव 🙏
झूठ कहते है कि संगत का हो जाता है असर
कांटों को तो आज तक महकने का सलीका नही आया
नफ़रतका खुद का कोई अस्तित्व नही होता
वह केवल
प्रेम की गैरहाज़िरी का परिणाम है
महादेव की कृपा से आप सभी की हर मुश्किल आसान हो
हर मनोकामना और जीवन खुशियो से भर जाए
दिन मंगलमय हो
🙏हर हर महादेव 🙏
न दुनिया की ख़बर है, न ज़माने का ख़याल है,
तेरे इश्क़ में खो जाना ही मेरा कमाल है।
मेरे महादेव आप अपनी कृपा हम सब पर यूही बनाए रखना
जाने अनजाने मैं हम सब कि गलती माफ़ कर देना
❤️🙏हर हर महादेव ❤️🙏
शुभ रात्रि 😴


