
Official Twitter Handle of MPEZ to register complaint: https://teapawt.org/t.co/BMRH0hJ6KI Call : 1912 WhatsApp: 9425807257 [email protected]
Jabalpur,M.P.,India.
Joined July 2013
- Tweets70.5K
- Following129
- Followers10.8K
- Likes11.9K
Pinned Tweet
// समाचार // निर्बाध बिजली आपूर्ति और तकनीकी आधुनिकीकरण पर रहेगा विशेष फोकस : अजय गुप्ता
*अजय गुप्ता बने पूर्व क्षेत्र कंपनी के नए प्रबंध संचालक*
जबलपुर, 18 फरवरी । भारतीय प्रशासनिक सेवा (2009 बैच) के अधिकारी श्री अजय गुप्ता ने मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
कार्यभार संभालने के पश्चात श्री गुप्ता ने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य पूर्व क्षेत्र के सभी जिलों में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए प्रशासनिक एवं तकनीकी स्तर पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे ।
श्री गुप्ता ने कहा कि आरडीएसएस सहित अन्य तकनीकी उन्ययन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विद्युत अद्योसंरचना का आधुनिकीकरण किया जायेगा । AI / ML आधारित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग से हर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा पर रियल-टाइम नजर रखी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और ठेकेदारों व फील्ड स्टाफ की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा ।
GIS / एसेट मैपिंग के जरिए फीडर, ट्रांसफॉर्मर और नेटवर्क की सटीक स्थिति जानकर नेटवर्क सुदृढ़ीकरण, विद्युत अवरोध अनुमान और निवारक रखरखाव (Preventive Maintenance) को मजबूत किया जा सकेगा । इसका सीधा लाभ वितरण हानि में कमी एवं बेहतर विद्युत सप्लाई की जा सकेगी ।
श्री गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ता, ठेकेदार, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों के लिए पारदर्शी, जवाबदेह, फीडबैक एवं शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया है ।
#mpeastdiscom #mpez #MadhyaPradesh #jansamparkmp
पनागर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों ने किया विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण
फीडर विभाजन, नए फीडर की स्थापना एवं मेंटेनेंस कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
------
उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता ने पनागर शहर एवं ग्रामीण तथा गोसलपुर वितरण केंद्र की विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समीक्षा की।
इस दौरान अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति, फीडरों की स्थिति, लाइन लॉस एवं मेंटेनेंस कार्यों का जायजा लिया। पनागर शहर में ट्रिपिंग एवं ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए शहर फीडर का विभाजन करने तथा अतिरिक्त नए फीडर का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं आरडीएसएस योजना के अंतर्गत गोसलपुर में प्रस्तावित अतिरिक्त फीडर का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।
132 केवी रिमझा उपकेंद्र से निकलने वाले 33 केवी पनागर, कटंगी एवं ई-चार्जिंग फीडरों की समस्याओं के समाधान के लिए शहरी एवं ग्रामीण टीम को संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिए गए। अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में तत्काल मेंटेनेंस एवं फॉल्ट सुधारने तथा सबस्टेशनों में नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सभी सुधार कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता जबलपुर एवं सिहोरा, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित संबंधित वितरण केंद्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #Jabalpur
81
आइए जानते है मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन कैसे करें
133
*रमखिरिया उपकेंद्र में 5 MVA के स्थान पर स्थापित किया गया 10 MVA क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर*
क्षेत्र के लगभग 4,750 उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति
जबलपुर संचा/संधा के अंतर्गत अधीक्षण अभियंता खुशियाल शिववंशी के कुशल मार्गदर्शन में STC संभाग द्वारा सिहोरा डिवीजन के अंतर्गत गोसलपुर वितरण केंद्र के रमखिरिया उपकेंद्र में विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा रामखिरिया उपकेंद्र में पूर्व से स्थापित 5 MVA क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर (PTR) के स्थान पर 18 नवंबर 2026 को 10 MVA क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
नए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से रमखिरिया उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति प्राप्त करने वाले लगभग 4,750 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी होने से क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी तथा बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
इससे उपकेंद्र पर विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा तथा अधिक लोड के कारण उत्पन्न होने वाली ओवरलोडिंग की समस्या में कमी आएगी। विशेष रूप से ग्रीष्मकाल में विद्युत मांग बढ़ने पर यह अतिरिक्त क्षमता सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी।
रमखिरिया क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना के उन्नयन की दिशा में 5 MVA के स्थान पर 10 MVA क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के घरेलू, कृषि एवं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को बेहतर एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को सुचारु, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर विद्युत अधोसंरचना का उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।
123
*बेलखेड़ा वितरण केंद्र द्वारा सिंगपुर में सघन जांच एवं राजस्व वसूली अभियान, ₹75,400 की वसूली*
*जबलपुर।* विद्युत वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने, बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने एवं अवैध विद्युत उपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कार्यपालन अभियंता, पाटन के निर्देशानुसार दिनांक 19 नवंबर 2026 को बेलखेड़ा वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम सिंगपुर में सघन जांच एवं राजस्व वसूली अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विद्युत कनेक्शनों की जांच करते हुए अनियमित विद्युत उपयोग के विरुद्ध 03 पंचनामा प्रकरण बनाए गए। साथ ही उपभोक्ताओं को नियमानुसार 05 नवीन अस्थायी विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से विद्युत उपयोग में लाई जा रही 04 नग स्टार्टर एवं 03 नग डोरी जब्त की गई। वहीं बकाया विद्युत बिलों की वसूली के अंतर्गत कुल *₹75,400/- की राजस्व राशि* जमा कराई गई।
विद्युत विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बकाया राजस्व वसूली एवं अवैध विद्युत उपयोग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करें तथा वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें।
118
आज भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊर्जा विभाग से संबंधित श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों तथा उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को श्रमिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए उनके उचित निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कल्याण और उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारा संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारी एवं अधिकारी को सम्मानजनक कार्य वातावरण, उचित अधिकार और न्यायपूर्ण व्यवस्था प्राप्त हो।
#MadhyaPradesh #ऊर्जाविभाग #भारतीयमजदूरसंघ
75
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उपभोक्ता आप अपनी बिजली संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के निराकरण हेतु टोल-फ्री नंबर 1912 अथवा हमारे निम्नलिखित वैकल्पिक माध्यमों पर भी हमें संपर्क कर निराकरण प्राप्त कर सकतें है
146
क्या आपके पास भी बिजली बिल के नाम पर फर्जी कॉल या मैसेज आते हैं? सावधान रहें, सतर्क रहें और साइबर फ्रॉड से बचें!
1
186
आज भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊर्जा विभाग से संबंधित श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों तथा उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को श्रमिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए उनके उचित निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कल्याण और उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारा संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारी एवं अधिकारी को सम्मानजनक कार्य वातावरण, उचित अधिकार और न्यायपूर्ण व्यवस्था प्राप्त हो।
#MadhyaPradesh #ऊर्जाविभाग #भारतीयमजदूरसंघ
88
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर उन कर्मवीरों को हमारा शत-शत नमन, जो हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य पर डटे रहकर लाखों घरों को रोशन करते हैं। ⚡
तेज धूप हो, कड़ाके की ठंड हो या मूसलाधार बारिश, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के हमारे जांबाज लाइन कर्मचारी हर चुनौती का सामना करते हुए निरंतर विद्युत सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहते हैं।
उनके साहस, मेहनत और समर्पण को सलाम!
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy International Men's Day! 💐
#InternationalMensDay2026 #InternationalMensDay
108
आज ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी ने मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी से सौजन्य भेंट की।
129
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के बिजावर संचारण संधारण संभाग अंतर्गत बिजावर वितरण केंद्र में दिनांक 19 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 17:00 बजे तक विद्युत रखरखाव संबंधी कार्य किया गया।
इस कार्य का उद्देश्य विद्युत प्रणाली की कार्यक्षमता एवं विश्वसनीयता बढ़ाते हुए उपभोक्ताओं को सुचारू, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
#MPEastDiscom #Bijawar #PowerMaintenance #ReliablePowerSupply #ConsumerService
141
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पाटन संभाग अंतर्गत पाटन-1 वितरण केंद्र में दिनांक 19 नवंबर 2026 को प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक विद्युत रखरखाव संबंधी कार्य किया गया।
इस कार्य का उद्देश्य विद्युत प्रणाली की कार्यक्षमता एवं विश्वसनीयता बढ़ाते हुए उपभोक्ताओं को सुचारू, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
#MPEastDiscom #Patan #Jabalpur #PowerMaintenance #ReliablePowerSupply
143
समाचार नरसिंहपुर
#news #JansamparkMP #MadhyaPradesh #mpez #mpeastdiscom #mpeb #energy #electricity #Narsinghpur
165
अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, अद्वितीय रणकौशल और असाधारण नेतृत्व का परिचय देने वालीं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ।
मातृभूमि को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता की बलिवेदी पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाली झांसी की वीरांगना लक्ष्मी बाई जी का सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अमिट रहेगा।
1
129
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 5×23 मेगावाट क्षमता वाले गांधी सागर जल विद्युत गृह का निरीक्षण किया।इस दौरान दो विद्युत इकाइयों के रिनोवेशन एवं मॉडर्नाइजेशन कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
141
*कुशनेर उपकेंद्र में 5 MVA के स्थान पर स्थापित किया गया 10 MVA क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर*
*क्षेत्र के लगभग 4,500 उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति*
*कुशनेर* क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में माह नवंबर 2026 मे कुसनेर उपकेंद्र में पूर्व से स्थापित 5 MVA क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर (PTR) के स्थान पर 10 MVA क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।
नए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से कुशनेर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति प्राप्त करने वाले लगभग *4,500 उपभोक्ताओं* को लाभ मिलेगा। ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुनी होने से क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी तथा बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता प्राप्त होगी।
इससे उपकेंद्र पर विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा तथा पूर्व में अधिक लोड के कारण उत्पन्न होने वाली ओवरलोडिंग की समस्या में कमी आने की संभावना है। विशेष रूप से ग्रीष्मकाल में विद्युत मांग बढ़ने पर यह अतिरिक्त क्षमता निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में सहायक होगी।
कुशनेर क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में 5 MVA के स्थान पर 10 MVA क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के घरेलू, कृषि एवं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
*विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को सुचारु, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विद्युत अधोसंरचना का उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।*
141
बिजली बंद हो, वोल्टेज या बिल की समस्या हो, मीटर खराब या ट्रांसफॉर्मर खराब, बिजली संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों के समाधान हेतु कॉल करें टोल फ्री नंबर उन्नीस बारा पर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का उन्नीस बारा उपभोक्ता सेवा केंद्र 24 घंटे सातों दिन उपभोक्ता सेवा में कार्यरत | इस सुविधा का लाभ उठाएं घर बैठे निराकरण पाएं |
3
517
आज दिनांक 18.11.2026 को गोसलपुर विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत 33 केवी रमखिरिया उपकेंद्र में 5 MVA PTR का ऑग्मेंटेशन 10 MVA में कर रात्रि 9:15 मिनट पर सफलतापूर्वक चार्ज किया गया I
234
अब बिजली बिल से जुड़ी जानकारी के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं! ⚡
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के आधिकारिक पोर्टल पर उपभोक्ता क्रमांक दर्ज कर घर बैठे वर्तमान बिल, बिल हिस्ट्री, पेमेंट हिस्ट्री देख सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।
सही जानकारी, सही समय पर – अब बस एक क्लिक में!
#MPEastDiscom #OnlineElectricityBill #ConsumerConvenience
151





































