क्रिकेट खेलते समय 30 वर्षीय युवक की अचानक मौत, मैदान पर मचा हड़कंप!
वसई, मुंबई: वसई पूर्व के मधुबन इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान 30 वर्षीय मिलिंद मनोहर पडयार के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों के कक्ष में लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। भाई और साथी खिलाड़ी उसे तत्काल ओजोन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना 22 नवंबर शाम करीब 6 बजे की है। मिलिंद मालाड में रहता था और अपने भाई के साथ नालासोपारा की क्रिकेट टीम से खेलता था। वालीव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है।
2
80
वसई-विरार में अवैध धंधों और अपराधियों पर शिकंजे की तैयारी! विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने DCP से की अहम बैठक, सख्त कार्रवाई का आश्वासन
79 मामले दर्ज, चार लॉज सील; नशे का कारोबार, देह व्यापार, अवैध फेरीवालों और ट्रैफिक जाम पर उठाई आवाज
वसई-विरार, मुंबई:वसई-विरार में बढ़ते अवैध धंधों, आपराधिक गतिविधियों और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक स्नेहा ताई दुबे पंडित एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने मीरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-2 के DCP श्री अशोक विरकर से मुलाकात कर शहर की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।बैठक में अवैध देह व्यापार, नशीले पदार्थों की बिक्री, हाईवे परिसर में गैरकानूनी गतिविधियां, अवैध फेरीवाले, वाइन शॉप के आसपास अपराध और बेतरतीब पार्किंग जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पुलिस की ओर से बताया गया कि अवैध देह व्यापार से जुड़े 79 मामले दर्ज किए गए हैं और चार लॉज सील किए जा चुके हैं।विधायक ने संवेदनशील इलाकों में रात की पुलिस गश्त बढ़ाने, हाईवे पर नियमित जांच, नशे के कारोबार पर विशेष अभियान, अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई और सड़कों पर खड़े गैरकानूनी वाहनों को हटाने की मांग की। साथ ही वसई-विरार के ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान निकालने के लिए यातायात विशेषज्ञों की मदद से तैयार उपायों को जल्द लागू करने पर जोर दिया।DCP अशोक विरकर ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक कदम उठाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।बैठक में भाजपा वसई-विरार शहर जिला सचिव प्रवीण गावडे, भाजपा वसई रोड मंडल अध्यक्ष एवं नगरसेवक महेश सरवणकर, नगरसेवक प्रदीप पवार, नगरसेविका अपर्णा पाटील, दीपक शर्मा, संतोष काकड, कल्पेश पांडे और साईराज पवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1
77
तेज रफ्तार बाइक बनी मौत की वजह! ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, तीन कॉलेज छात्रों की दर्दनाक मौत
पालघर, मुंबई: पालघर जिले के बोईसर में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। बोईसर-नवापुर रोड पर पाम टेंभी गांव की सीमा में तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार तीनों कॉलेज छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान मोहित शर्मा, रवि गुप्ता और नयन महातो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र बोईसर के गणेश नगर इलाके के निवासी थे। शाम के समय तीनों बाइक से नांदगांव-आलेवाडी बीच की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पाम टेंभी गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।एक ही हादसे में तीन युवाओं की मौत से बोईसर इलाके में शोक की लहर फैल गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।
84
वसई, मुंबई: BJP विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि,"केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार का आभार मानना चाहती हूँ कि वसई, विरार, नायगांव, नालासोपारा के लिए इन्होंने 5वीं और 6ठी ट्रैक के विस्तारीकरण का जो काम है, वह निर्णय लेकर वसई, विरार, नायगांव, नालासोपारा के लोगों को बहुत फायदा होने वाला है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार का मैं जनप्रतिनिधि के रूप में आभार मानती हूँ।और आज इस काम का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के लिए हम रेलवे के अधिकारियों के साथ आए हुए हैं। स्थानीय नगरसेविका अपर्णा पाटील और प्रदीप पवार भी मेरे साथ हैं, कार्यकर्ता हैं। हम यह 5वां और 6ठा ट्रैक ठीक कहाँ बनने वाला है, उसके लिए प्लेटफॉर्म शिफ्ट..
बोरीवली-वसई पांचवीं-छठी रेलवे लाइन का विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने किया निरीक्षण
वसई, मुंबई : मुंबई लोकल में बढ़ती भीड़ से यात्रियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से बीजेपी विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने रेलवे और MRVC अधिकारियों के साथ बोरीवली-वसई पांचवीं और छठी रेलवे लाइन परियोजना का विशेष निरीक्षण किया।इस दौरान MRVC अधिकारी कुलकर्णी और स्थानीय नगरसेवक मौजूद रहे। अधिकारियों ने रेलवे लाइन के मार्ग, प्लेटफॉर्म शिफ्टिंग, नए डेक और निर्माण कार्यों की जानकारी दी।स्नेहा दुबे पंडित ने बताया कि 2028 तक भायंदर और 2030 तक विरार तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। इससे वसई-विरार, नालासोपारा और नायगांव के लाखों यात्रियों को राहत मिलने तथा लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।निरीक्षण के दौरान आनंद नगर की चार प्रभावित सोसायटियों के मुआवजे का मुद्दा भी उठा। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
15
बोरीवली-वसई पांचवीं-छठी रेलवे लाइन का विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने किया निरीक्षण
वसई, मुंबई : मुंबई लोकल में बढ़ती भीड़ से यात्रियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से बीजेपी विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने रेलवे और MRVC अधिकारियों के साथ बोरीवली-वसई पांचवीं और छठी रेलवे लाइन परियोजना का विशेष निरीक्षण किया।इस दौरान MRVC अधिकारी कुलकर्णी और स्थानीय नगरसेवक मौजूद रहे। अधिकारियों ने रेलवे लाइन के मार्ग, प्लेटफॉर्म शिफ्टिंग, नए डेक और निर्माण कार्यों की जानकारी दी।स्नेहा दुबे पंडित ने बताया कि 2028 तक भायंदर और 2030 तक विरार तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। इससे वसई-विरार, नालासोपारा और नायगांव के लाखों यात्रियों को राहत मिलने तथा लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।निरीक्षण के दौरान आनंद नगर की चार प्रभावित सोसायटियों के मुआवजे का मुद्दा भी उठा। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
सूखे की मार के बीच करोड़ों की मैराथन पर सवाल! BJP नगरसेवक अभय कक्कड़ ने उठाई आयोजन रद्द करने की मांग
मैराथन पर खर्च होने वाली निधि सूखा प्रभावित किसानों की मदद और शहर की जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने में लगाने की अपील
वसई-विरार में चेन स्नैचरों पर पुलिस का शिकंजा! 25 मिनट में तीन महिलाओं से 45 ग्राम सोना लूटा, दो आरोपी गिरफ्तार
वसई-विरार, मुंबई : वसई-विरार में चेन स्नैचिंग की लगातार तीन वारदातों से हड़कंप मचाने वाले दो आरोपियों को अपराध शाखा कक्ष-3, विरार ने गिरफ्तार किया है। 17 नवंबर को महज 25 मिनट के भीतर वसई पूर्व और नालासोपारा पूर्व में तीन महिलाओं के गले से करीब 45 ग्राम सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटे गए थे।पहली वारदात में 48 वर्षीय महिला की 8 ग्राम की चेन, दूसरी में 40 वर्षीय महिला का 17 ग्राम का मंगलसूत्र और तीसरी में 61 वर्षीय महिला की 20 ग्राम की चेन छीनी गई थी।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 16 नवंबर को वसई गांव के परनाका से सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (MH48/AQ7122) चोरी की थी और उसी से तीनों वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस से बचने के लिए दोनों कंधालवन और सुरुची बाग के जंगलों में छिपे थे। आखिरकार 21 नवंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी:1. राकेश गोकुळ राठोड (22), निवासी पंचवटी, नासिक। 2. आदित्य कुंडलिक मांझिरे (20), निवासी मुळशी, पुणे।राकेश पर पहले से 9 और आदित्य पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में आदित्य भगवान सोनार (22) की भूमिका का भी खुलासा हुआ है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त नितीन पाटील के मार्गदर्शन में हुई।पुलिस ने चेन स्नैचिंग के तीन और वाहन चोरी के एक, कुल चार मामलों का पर्दाफाश किया है। आगे की जांच वसई पुलिस कर रही है।
2
714
वसई-विरार में एक ही दिन आग की 4 घटनाएं, किराना दुकान और कबाड़ गोदाम समेत कई जगह लगी आग; बिल्ली का भी रेस्क्यू
वसई-विरार, मुंबई:वसई-विरार में रविवार, 22 नवंबर को आग लगने की चार अलग-अलग घटनाओं से अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया। विरार पूर्व के भाटपाडा में किराना दुकान और कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगी, वहीं मनवेल पाडा में लकड़ियों और कचरे, कामण में दुकान के सामान तथा वसई पश्चिम में खुले मैदान की सूखी घास आग की चपेट में आ गई। सभी घटनाओं में अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके अलावा मारिया सोसायटी में पेड़ पर फंसी बिल्ली को भी सुरक्षित बचाया गया।1. भाटपाडा, विरार पूर्व: सोनलाल किराना स्टोर और बगल के कबाड़ गोदाम में रात करीब 11:50 बजे आग की सूचना मिली। फुलपाडा उप अग्निशमन केंद्र की टीम ने रात 12:04 बजे पहुंचकर आग बुझाई। सूचना ललित सोनलाल जैन ने दी।कर्मचारी: योगेश चव्हाण, भावेश पाटील, रोहन सावंत और वाहन चालक कृपानंद घोडविंदे।2. मनवेल पाडा, विरार पूर्व:वात्सल्य कॉम्प्लेक्स सोसायटी के पीछे रखी लकड़ियों और कचरे में रात 10:19 बजे आग लगी। फुलपाडा अग्निशमन केंद्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सूचना गणेश रमेश कानडे ने दी।कर्मचारी: योगेश चव्हाण, भावेश पाटील, रोहन सावंत और वाहन चालक कृपानंद घोडविंदे।3. कामण, वसई पूर्व: जे.पी. स्कूल, महाजन पाडा के पास एक दुकान में रखी प्लास्टिक की थैलियों, गत्ते और फोम में आग लगी। वसई फाटा अग्निशमन केंद्र की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक असलम शेख को घटनास्थल का नियंत्रण सौंपा गया। सूचना राकेश आसाराम पटेल ने दी।कर्मचारी: रवींद्र राठोड, जयेश भोईर, आकाश राठोड और वाहन चालक द्वारकानाथ पाटील।4. राजहंस ड्रीम्स स्टेला, वसई पश्चिम:खुले मैदान में सूखी घास में आग लगने पर सनसिटी और तामतलाव अग्निशमन केंद्र की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दोनों टीमों ने मिलकर आग बुझाई। सूचना अंकित जगन ने दी।कर्मचारी: कल्पेश पाटील, तेजस पाटील, मधुसूदन देसाई, प्रीतम म्हात्रे, विनोद परब, जितेंद्र म्हात्रे, रवीश म्हात्रे, हितेश धांगेकर और जयेश भोईर।5. मारिया सोसायटी, वसई पश्चिम: साई नगर स्थित मारिया सोसायटी परिसर में पेड़ पर फंसी बिल्ली को सनसिटी अग्निशमन केंद्र के जवानों ने बांस की सहायता से सुरक्षित नीचे उतारकर रेस्क्यू किया। सूचना शर्मिला जैन ने दी।कर्मचारी: कल्पेश पाटील, तेजस पाटील, मधुसूदन देसाई, प्रीतम म्हात्रे और विनोद परब।अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई:एक ही दिन में चार आग की घटनाओं और एक रेस्क्यू अभियान के दौरान फुलपाडा, वसई फाटा, सनसिटी और तामतलाव अग्निशमन केंद्र की टीमों ने मोर्चा संभाला।
पालघर, मुंबई :बोईसर स्थित बेटेगांव इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। अधिकारी पेट्रोल पंप के पास स्थित एक भंगार गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक फैलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है।
3
160
पंचूर, उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्होंने अपनी मां की अर्थी को कंधा भी दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर भावुक संदेश में लिखा,"मां की छांव जैसी कोई छांव नहीं होती, मां जैसा कोई आश्रय या मार्ग नहीं होता, मां जैसी कोई सुरक्षा नहीं होती और मां से बढ़कर कोई प्रिय नहीं होता।"
3
135
विरार में जल्द बनेगा भव्य नाट्यगृह और सांस्कृतिक कला केंद्र, महानगरपालिका ने शुरू की निविदा प्रक्रिया
लोकनेता हितेंद्र ठाकुर की पहल को मिली गति ; महापौर अजीव पाटील ने दी जानकारी, तीन अन्य स्थानों पर भी बनेंगे सांस्कृतिक केंद्र
वसई, मुंबई: वसई-विरार के कला प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। विरार में लंबे समय से प्रस्तावित भव्य नाट्यगृह और सांस्कृतिक कला केंद्र के निर्माण की दिशा में महानगरपालिका ने कदम बढ़ाया है। लोकनेता हितेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन और महापौर अजीव पाटील की पहल पर परियोजना की योजना तैयार करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (PMC) नियुक्त करने की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।विरार के सर्वे नंबर 376 में करीब 30 हजार वर्गफुट क्षेत्र में नाट्यगृह और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की योजना है। यहां नाट्य प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और साहित्यिक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध होगा।इसके अलावा वसई क्षेत्र के मालोंडे/खोचिवडे, उमेळे-उमेळमान-बरामपुर और राजावली में भी तीन अन्य नाट्यगृह एवं सांस्कृतिक केंद्र प्रस्तावित हैं।इस तरह वसई-विरार में कुल चार नाट्यगृह और सांस्कृतिक कला केंद्र विकसित करने की योजना है। महापौर अजीव पाटील ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से स्थानीय कलाकारों, नाट्य संस्थाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा तथा शहर के सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
5
175
बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, महावितरण का सहायक अभियंता एसीबी के शिकंजे में; 10 हजार रुपये मांगने का मामला दर्ज
नालासोपारा पूर्व में 22 नए बिजली मीटर कनेक्शन मंजूर कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की कार्रवाई से बिजली विभाग में मचा हड़कंप
1
158
बोलींज खेल परिसर का नाम ‘नरवीर चिमाजी अप्पा’ के नाम पर रखने की मांग, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
विरार, मुंबई : विरार पश्चिम के बोलींज स्थित वसई-विरार महानगरपालिका के खेल परिसर का नाम महान योद्धा नरवीर चिमाजी अप्पा के नाम पर रखने की मांग भाजपा ने की है।भाजपा नेता एवं महानगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष मनोज पाटील ने इस संबंध में महापौर अजीव पाटील और आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी.को लिखित ज्ञापन सौंपा।मनोज पाटील ने मांग की कि खेल परिसर का नाम ‘नरवीर चिमाजी अप्पा खेल परिसर, बोलींज’ रखा जाए। उन्होंने कहा कि चिमाजी अप्पा ने अपने अद्वितीय पराक्रम से वसई को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया था। उनके शौर्य और इतिहास से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलनी चाहिए।भाजपा ने नामकरण का प्रस्ताव महानगरपालिका महासभा में रखकर मंजूरी देने की मांग की है।
1
146
वसई - विरार शहर में बनेगा भव्य नाट्यगृह और सांस्कृतिक संकुल, 30 हजार वर्गफुट में होगा निर्माण; महानगरपालिका ने निकाला टेंडर
विरार, मुंबई: वसई-विरार शहर के सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देने के लिए विरार में भव्य नाट्यगृह एवं सांस्कृतिक संकुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (PMC) और आर्किटेक्ट की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी किया है।
2
176
विरार पूर्व में मजदूरों की झोपड़ियों में लगी आग, 4 से 5 झोपड़ियां जलकर खाक
विरार, मुंबई: रात करीब 8 बजे विरार पूर्व स्थित कामत पार्क सोसायटी में मजदूरों की झोपड़ियों में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में करीब 4 से 5 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं।घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोकने में सफलता मिली।वहीं, इस मुश्किल घड़ी में BVA नगरसेविका सुवर्णा सिद्धेश संखे और स्थानीय नागरिकों ने भी आगे आकर मदद की। लोगों की तत्परता, मानवीय संवेदना और एकजुटता सराहनीय रही।
1
147
वसई-विरार के सौंदर्यीकरण को लेकर महापौर अजीव पाटील की अहम बैठक,विकास कार्यों की गुणवत्ता पर हुई चर्चा
वसई-विरार, मुंबई:वसई-विरार शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महानगरपालिका ने सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। महापौर अजीव पाटील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास और सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मनपा आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. (भा.प्र.से.), उपमहापौर मार्शल लोपेज, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे सहित संबंधित अधिकारी,कर्मचारी,ठेकेदार और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे और प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों, उनकी गुणवत्ता, उचित नियोजन और समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
5
149
नालासोपारा, मुंबई : नालासोपारा पूर्व के ओसवाल नगरी स्थित साईं दृष्टि बिल्डिंग की चौथी मंजिल के फ्लैट में गुरुवार रात करीब 10: 30 बजे के आसपास आग लग गई। सूचना मिलते ही वसई-विरार महानगरपालिका की दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
705
इलेक्ट्रिक बसों के भगवा रंग पर विधायक राजन नाईक का बड़ा बयान, बोले- देशभर में एक समान रंग व्यवस्था के तहत मिलीं बसें
वसई-विरार, मुंबई : वसई-विरार शहर महानगरपालिका की इलेक्ट्रिक बसों के भगवा रंग को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा विधायक राजन नाईक ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से विशेष रूप से भगवा रंग की मांग नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि पूरे देश में बसों के लिए एक समान रंग व्यवस्था के तहत ये बसें भगवा रंग में उपलब्ध कराई गई हैं।राजन नाईक ने कहा कि भगवा रंग त्याग का प्रतीक है और आज देशभर में इस रंग को पसंद किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसई-विरार की जनता और यात्रियों के हित में यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए वे पूरे क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।












