
कलमकार ✍ ,राय निजी है, RT मतलब सहमति नही, ब्यूरो चीफ @RJNews_Ncr, @RJMediaGroups #Divyang #Gujju
India
Joined February 2015
- Tweets35.1K
- Following1K
- Followers1.6K
- Likes12.4K
Pinned Tweet
🚨 #BreakingNews: दिल्ली की सड़कें लाशें गिन रही हैं, DUSIB सो रहा है!
बीती रात 10 बजे से सुबह 3:30 बजे 21 रेस्क्यू की शिकायतें, 50+ बेघरों की लोकेशन, सिर्फ 1 को बचाया गया, रैन बसेरा पहुंचाया गया,
बाकी का हिसाब:
- “Call not pick up by rescue team” → 8 बार
- “Person not found” → 4 बार
- “Refuse” → 5 बार
- 11 शिकायतें अभी भी OPEN, कोई गया ही नहीं!
कई संस्था की रेस्क्यू टीम DUSIB कंट्रोल रूम का फोन तक नहीं उठाते!
तिलक नगर रैन बसेरा रात में मुख्य गेट पर ताला, बेघर को id प्रूफ नही होने पर सोने से किया मना !
5 दिन में ,10 बेघर ठंड से मरे,
हर लाश पर लिखी है जिम्मेदारों की लापरवाही की कहानी
कब तक चलेगा ये खेल?
#बेघर_की_लाश_पर_झूठ #DUSIBFail #DelhiHomelessCrisis #शर्म_सरकार
@LtGovDelhi @gupta_rekha @ashishsood_bjp @NULM_MoHUA @dusib_delhi @DelhiPolice
#ShahdaraDistrict: विशेष अभियान 'ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड' के तहत शाहदरा जिला ASB सेल की त्वरित कार्रवाई; वारदात के महज 5 घंटे के भीतर शातिर झपटमार गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल फोन बरामद
➡ छठ पूजा कर घर लौट रही महिला से दिलशाद गार्डन (जनता फ्लैट्स, नूतन विद्या मंदिर के पास) में स्कूटी सवार बदमाश ने पर्स व मोबाइल फोन झपटा था; थाना जीटीबी एन्क्लेव में दर्ज हुआ था मामला
➡ एंटी-स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल की टीम ने घटनास्थल से लेकर ताहिरपुर व नंद नगरी तक के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की और नंद नगरी इलाके में जाल बिछाकर आरोपी विशाल उर्फ विशु (21 वर्ष) को दबोचा
➡ पूछताछ में खुलासा—आरोपी नशे का आदी है और अपने नशे के खर्चों को पूरा करने के लिए झपटमारी व लूट की वारदातों को अंजाम देता था
➡ आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद; गिरफ्तारी से थाना जीटीबी एन्क्लेव और थाना नंद नगरी में दर्ज झपटमारी के 2 मामलों का हुआ खुलासा, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी की बरामदगी के प्रयास जारी
#ShahdaraDistrict #DelhiPolice #OperationStreetShield #SnatcherArrested #SwiftAction #GTBEnclave #NandNagri #CrimeBust #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCP_SHAHDARA | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
52
#CentralDistrict: पहाड़गंज बार फायरिंग मामले का सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने किया पर्दाफाश; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी सतिंदर उर्फ कांटा व दो अन्य सह-आरोपी गिरफ्तार, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद
➡ पंचकुइयां रोड स्थित 'क्वींस बार' में 16-17 नवंबर की रात रंगदारी वसूलने व दहशत फैलाने के इरादे से की गई थी फायरिंग; स्पेशल स्टाफ और थाना पहाड़गंज की संयुक्त टीम ने मामले का किया खुलासा
➡ सोनिया विहार में घेराबंदी के दौरान मुख्य आरोपी सतिंदर उर्फ कांटा (30 वर्ष) ने पुलिस टीम पर चलाईं 3 गोलियां (जिसमें से 2 गोलियां SI रविंद्र की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं); आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से घायल आरोपी गिरफ्तार
➡ इसके पश्चात पुलिस टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर वारदात में शामिल दो अन्य सह-आरोपियों—जितेश उर्फ गोला (35 वर्ष, निवासी बुराड़ी) और अमित गोहर (22 वर्ष, निवासी पहाड़गंज) को भी दबोचा
➡ मुख्य आरोपी के कब्जे से 1 अत्याधुनिक पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस व 3 खाली खोखे बरामद; सतिंदर हत्या व हत्या के प्रयास सहित 6 संगीन मामलों में पहले से रह चुका है संलिप्त
#CentralDistrict #DelhiPolice #PaharganjFiring #Encounter #ExtortionGangBusted #LawAndOrder #SwiftAction #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPCentralDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
34
#SouthWestDistrict: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का साउथ-वेस्ट जिला साइबर पुलिस ने किया भंडाफोड़; दिल्ली-एनसीआर व यूपी से 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
➡ महावीर एन्क्लेव (पालम) निवासी एक व्यक्ति को उसकी बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस, GST व अन्य चार्ज के नाम पर ₹2,76,012 की ठगी करने के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
➡ तकनीकी सर्विलांस और बैंक खातों के मनी ट्रेल के विश्लेषण के बाद पुलिस टीम ने लोनी (गाजियाबाद) और दिल्ली के विभिन्न ठिकानों से चारों आरोपियों—तारिफ अनवर (34), अंसार अहमद (47), ओमेश्वर दयाल शर्मा (36) और अमित कुमार शर्मा (36) को दबोचा
➡ जांच में खुलासा—आरोपी पॉलिसीधारकों का गोपनीय डेटा जुटाकर खुद को बैंक व बीमा अधिकारी बताते थे और फर्जी दस्तावेज भेजकर म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम वसूलते थे
➡ आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक चैट, बैंक खाता विवरण व लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लैस 6 मोबाइल फोन बरामद; साइबर थाना साउथ-वेस्ट में BNS की धारा 318(4)/319(2)/340/61(2) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी
#SouthWestDistrict #DelhiPolice #CyberPolice #CyberFraud #InsuranceLoanScam #CrimeBust #DelhiNCR #SwiftAction #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @dcp_southwest | @Cyberdost | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
28
#EastDistrict: महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने कल्याणपुरी में किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन
➡ कम्युनिटी पुलिसिंग सेल (ईस्ट डिस्ट्रिक्ट) और थाना कल्याणपुरी पुलिस द्वारा 19 ब्लॉक, कल्याणपुरी में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, युवतियों और बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
➡ कार्यक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न, पीछा करने व शोषण से बचाव के साथ-साथ साइबर सुरक्षा—जैसे साइबर बुलिंग, फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, निजी तस्वीरों के दुरुपयोग और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर दिया गया विशेष जोर
➡ प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की निडर होकर सूचना देने की अपील की गई
➡ पुलिस टीम द्वारा सभी को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर—112 (पुलिस इमरजेंसी), 1091 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर फ्रॉड) और साइबर क्राइम पोर्टल की दी गई विस्तृत जानकारी
#EastDistrict #DelhiPolice #CommunityPolicing #WomenSafety #CyberSafety #DrugFreeDelhi #Kalyanpuri #PublicAwareness #SafeDelhi
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPEastDelhi | @Cyberdost | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
36
#EastDistrict: 87 वर्षीय रिटायर्ड नेवी अधिकारी के खाते से ₹29.50 लाख की साइबर ठगी का साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने किया भंडाफोड़; पोता और उसका दोस्त गिरफ्तार, ठगी की रकम से खरीदी गई पोलो कार बरामद
➡ बुजुर्ग के बैंक खाते से जुड़े अपने मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर सगे पोते अभिषेक राघव (22 वर्ष, B.A. LL.B. छात्र) ने अपने साथी तुषार चौधरी (22 वर्ष, नर्सिंग छात्र) के साथ मिलकर अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच खाते से निकाले ₹29,50,892
➡ बैंक खातों की जांच में खुलासा—अभिषेक के खाते में ₹9.26 लाख और तुषार के पीएनबी खाते में ₹20.24 लाख ट्रांसफर किए गए; पुलिस टीम ने बुलंदशहर (यूपी) में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा
➡ ठगी की रकम से आरोपियों ने मनाली, नैनीताल और ओडिशा की लग्जरी यात्राओं व नोएडा में पार्टियों पर उड़ाए पैसे; साथ ही ₹2.75 लाख की पोलो कार खरीदकर उसमें ₹1.25 लाख का म्यूजिक सिस्टम लगवाया
➡ आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन और ठगी की रकम से खरीदी गई पोलो कार जब्त; साइबर थाना ईस्ट में BNS की धारा 318(4)/319 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी
#EastDistrict #DelhiPolice #CyberPolice #CyberFraud #Bulandshahr #CrimeBust #SwiftAction #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPEastDelhi | @CyberDost | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
45
#EastDistrict: विशेष अभियान 'स्ट्रीट शील्ड' (Street Shield) के तहत ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ASB सेल की बड़ी कार्रवाई; 23 आपराधिक मामलों में संलिप्त कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, 4 वारदातें सुलझीं
➡ सीसीटीवीफुटेज, तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर एंटी-स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल की टीम ने त्रिलोकपुरी से शातिर झपटमार उमेश उर्फ हिमांशु उर्फ दालवाला (26 वर्ष) को दबोचा
➡ आरोपी के कब्जे से वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक काले-नीले रंग की यामाहा R15 बाइक और नकली नंबर प्लेट लगी एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद (जो थाना नंद नगरी से चोरी हुई थी)
➡ गिरफ्तारी से थाना मयूर विहार में मंगलसूत्र झपटमारी, थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के 2 (चेन व मोबाइल झपटमारी) और थाना पांडव नगर में सोने की चेन झपटमारी सहित कुल 4 मामलों का हुआ खुलासा
➡ आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर आरोपी दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे 23 संगीन मामलों में पहले से संलिप्त पाया गया; आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
#EastDistrict #DelhiPolice #StreetShield #SnatcherArrested #CrimeBust #MayurVihar #Trilokpuri #SwiftAction #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @DCPEastDelhi | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
36
#IFSOUnit: रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी से ₹2.02 करोड़ की 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी करने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने किया भंडाफोड़; लखनऊ से 3 साइबर ठग गिरफ्तार
➡ 66 वर्षीय सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर को फर्जी जांच और गिरफ्तारी का डर दिखाकर 'डिजिटल अरेस्ट' के जाल में फंसाया गया; आधार कार्ड का दुरुपयोग कर जम्मू-कश्मीर में बैंक खाता खुलने और ₹70 लाख के संदिग्ध लेनदेन का झूठा आरोप लगाकर वसूले गए ₹2.02 करोड़
➡ मनी ट्रेल के गहन विश्लेषण के बाद स्पेशल सेल की IFSO टीम ने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में छापेमारी कर सिंडिकेट के तीन सक्रिय सदस्यों—मोहम्मद इमरान खान (37 वर्ष), राम किशोर (28 वर्ष) और रूपेंद्र प्रताप सिंह (25 वर्ष) को किया गिरफ्तार
➡ जांच में खुलासा—आरोपियों ने फर्जी कंपनी व म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम को घुमाया और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से कमीशन का बंटवारा किया
➡ आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 8 डेबिट कार्ड और 1 चेक बुक बरामद; थाना स्पेशल सेल में BNS की धारा 308/318(4)/319/340 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरोह के अन्य साथियों की तलाश जारी
#IFSOUnit #DelhiPolice #SpecialCell #DigitalArrest #CyberFraud #CyberCrime #Lucknow #DelhiCrime #CrimeUpdate
@DelhiPolice | @CPDelhi | @CellDelhi | @Cyberdost | @LtGovDelhi | @RJNews_Ncr |
40
बोनस से नाराज डीटीसी डिपो के कर्मचारी ने अपने अधिकारियों को दिया दिवाली का अनोखा उपहार,
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
28
पहाड़गंज के बार में फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद सोनिया विहार से गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
21
दिल्ली से वडोदरा घरेलू सामान भेजने का झांसा देकर गायब हो गया था पैकर्स एंड मूवर्स संचालक, पुलिस ने गुरुग्राम से दबोचा
25
दिल्ली में यूनानी हेल्थकेयर के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार, 40 मोबाइल फोन और 3 लैपटॉप बरामद
20
पहाड़गंज में निर्माणाधीन होटल का लेंटर गिरने के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, भवन मालिक और ठेकेदार पकड़े गए
16
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के टिकट दिलाने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
18



















