निरर्थक (@nirarthak_) header
निरर्थक (@nirarthak_) profile picture

अर्थहीन इंसान,यही मेरी पहचान...!

जयपुर
Joined August 2020
Photo by निरर्थक (@nirarthak_)Photo by निरर्थक (@nirarthak_)Photo by निरर्थक (@nirarthak_)Photo by निरर्थक (@nirarthak_)Photo by निरर्थक (@nirarthak_)Photo by निरर्थक (@nirarthak_)Photo by निरर्थक (@nirarthak_)Photo by निरर्थक (@nirarthak_)Photo by निरर्थक (@nirarthak_)
निरर्थक retweeted
तुम कहाँ हो? इतने समय से दिखाई क्यों नहीं दे रहे? तुम्हारी कोई खबर नहीं मिलती,न कोई आवाज सुनाई देती है,कभी-कभी मन बेचैन होकर बस यही पूछता है कि आखिर कहाँ हो तुम? सब ठीक तो है ना? तुम्हारी खामोशी और यह लंबा इंतज़ार अब कुछ ज्यादा ही महसूस होने लगा है...!
13
44
1,305
निरर्थक retweeted
अंतर्मन की पीड़ा जब न तो बोलकर और न ही शब्दों के माध्यम से लिखकर बाहर निकल पाती है,तो धीरे-धीरे नासूर बन जाती है शायद इसलिए लिखना जरूरी है,ताकि भीतर जमा दर्द कहीं तो अपना रास्ता खोज सके,खैर!... इस दूर तलक फैले अंधकार में कुछ शब्दों का ही तो सहारा है...!
10
33
1,041
निरर्थक retweeted
जीवन के हर मोड़ पर हमारे निर्णय सबको समझ आएँ,यह जरूरी नहीं है,हर किसी की दृष्टि,अनुभव और समझ अलग होती है इसलिए हमारे उठाए गए कदम किसी को सही तो किसी को गलत लग सकते हैं,लेकिन अंततः मायने सिर्फ इतना रखता है कि हमें स्वयं स्पष्ट हो कि हम क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं क्योंकि जो फैसले अपने भीतर की सच्चाई और विश्वास के आधार पर लिए जाते हैं,वही हमें आगे बढ़ने का साहस देते हैं और अपनी राह पर भरोसा करना सिखाते हैं...!
19
69
1,975
निरर्थक retweeted
हम हजारों किलोमीटर दूर हैं,फिर भी जब तुम जिद्द करती हो कि आप आओ,अभी आओ,तो मन एक पल के लिए सारी दूरियाँ भूल जाता है जानता हूँ कि इस वक्त तुम्हारे पास आना संभव नहीं है, फिर भी आँखें बंद करते ही ऐसा महसूस होता है जैसे हम एक-दूसरे के बिल्कुल पास हों जैसे दूरियों का कोई अस्तित्व ही न हो न जाने क्यों,लेकिन तुम्हारे साथ यह एहसास हमेशा बना रहता है कि हम दूर होकर भी कभी एक-दूसरे से दूर नहीं हैं...!
1
18
62
2,812
निरर्थक retweeted
मैं अपने जीवन की हर गलती कर लेना चाहता हूँ,हर उस रास्ते पर चल लेना चाहता हूँ जिसे दिल ने कभी चुनना चाहा था ताकि जब जिंदगी का आखिरी पड़ाव आए,तो पीछे मुड़कर देखने पर कोई अधूरी ख्वाहिश,कोई अनकहा एहसास या किसी फैसले का मलाल बाकी न रहे आखिर जिंदगी दोबारा मिलने वाली तो है नहीं...!
24
77
2,002
निरर्थक retweeted
बिना तुम्हें देखे या आवाज सुने पूरा दिन कितना बोझिल और बोरियत भरा गुजरता है,जैसे किसी चीज़ की कमी लगातार महसूस होती रहती है लेकिन तुम्हारी आवाज कानों में पड़ते ही न जाने कहाँ से शरीर में ऊर्जा और मन में एक अलग-सी ताजगी आ जाती है सच कहूँ तो,तुम्हारा होना ही मेरे साधारण से दिन को खास बना देता है...!
11
27
1,266
निरर्थक retweeted
बचपन से ही हमें यह यकीन दिलाया जाता है कि हम परिवार और समाज के बिना जीवित नहीं रह सकते शायद इसीलिए अक्सर लोग कहते हैं कि मैं तुम्हारे बिना जिंदा नहीं रह पाऊँगा हम हमेशा से एक डर के साये में पले-बढ़े लोग हैं बचपन में जिन चीजों के बिना जीने की कल्पना तक नहीं करने दी गई,बड़े होते-होते उन्हीं के खोने का डर हमारे भीतर और गहरा होता चला गया उम्र बढ़ती गई और उसके साथ हमारा डर भी...!
1
16
50
2,056
निरर्थक retweeted
एक बार कोई फैसला हो जाने के बाद हर रोज उसी बात को दोहराना और उस पर चर्चा करते रहना सिर्फ मन को अशांत करता है कुछ फैसलों को स्वीकार कर आगे बढ़ जाना ही बेहतर होता है, क्योंकि बार-बार उन्हीं बातों में उलझे रहने से न तो कुछ बदलता है और न ही कोई समाधान निकलता है,बस मानसिक शांति भंग होती रहती है...!
31
71
2,503
निरर्थक retweeted
हमारे अंतर्मन में कितने ज़ख्मों के निशान होते हैं,जो हमें एहसास दिलाते हैं कि ज़िंदगी ने किस कदर हमें तोड़ने की कोशिश की है और कमबख्त हर बार नाकाम ही रही पर साली ज़िंदगी भी हटती नहीं,बार-बार वार करती रहती है समझती ही नहीं कि कोई अंदर से टूट रहा होता है,ख़ैर!... हिम्मत और हौसला भी एक वक़्त के बाद जवाब देने लगते हैं...!
11
31
1,291
निरर्थक retweeted
कुछ अच्छे शब्द लिख लेने से यदि आप स्वयं को निराशा और ईर्ष्या के अँधेरों से नहीं निकाल पाते,तो व्यर्थ है आपका लिखना अंधे हैं आप और आपका ज्ञान और आपके शब्द भी,खैर!...सिर्फ वाहवाही के लिए लिखी गई लेखनी एक दिन श्रापित हो जाती है...!
1
11
45
1,548
निरर्थक retweeted
कभी-कभी लगता है कि इंसान जितना कामयाब होता जाता है, जिंदगी उतनी ही नई जिम्मेदारियाँ और परेशानियाँ उसके हिस्से में डालती जाती है कामयाबी के साथ खुशियाँ तो मिलती हैं,लेकिन कुछ ऐसे दुःख और बोझ भी जुड़ जाते हैं,जिन्हें वह चाहकर भी किसी से बाँट नहीं पाता शायद हर ऊँचाई की अपनी कुछ कीमत होती है,जिसे इंसान को खामोशी से चुकाना पड़ता है...!
19
70
2,735
निरर्थक retweeted
तुम्हारी सिर्फ आवाज़ भी मानो गर्म धूप की एक किरण जैसी होती है,जो अचानक मन की सारी थकान और बोझ को पिघला देती है दिन कैसा भी बीता हो,मन कितना भी बोझिल क्यों न हो,तुम्हारी आवाज़ सुनते ही सारी थकान कहीं गुम हो जाती है,कुछ बदले न बदले,चेहरे पर मुस्कुराहट ज़रूर आ जाती है...!
10
38
1,417
निरर्थक retweeted
दुनिया इंसान के शरीर पर तो अपना अधिकार जमा सकती है,लेकिन उसके मन पर कभी काबू नहीं पा सकती मन की अपनी एक दुनिया होती है,जहाँ वह उन्हीं चीज़ों और एहसासों को तलाशता रहता है,जिन्हें हकीकत में पाना शायद मुमकिन नहीं होता शरीर दुनिया के सामने मजबूर हो सकता है,मगर मन अपनी कल्पनाओं में हमेशा वही जीता है,जो वह दिल से चाहता है...!
12
41
1,733
निरर्थक retweeted
कुछ बातें हमें पहले से पता होती हैं,उनके अंजाम का अंदाज़ा भी होता है,फिर भी हम उन्हें नज़रअंदाज़ करके आगे बढ़ते रहते हैं शायद इसलिए क्योंकि मन के किसी कोने में एक उम्मीद बाकी होती है कि आज भले ही हालात हमारे पक्ष में न हों,लेकिन एक दिन ऐसा ज़रूर आएगा जब सब कुछ ठीक हो जाएगा...!
17
60
1,730
निरर्थक retweeted
बातें करते-करते कब नींद आ जाती है,पता ही नहीं चलता शायद उसी पल हमारी अधूरी बातें सपनों में पूरी हो रही होती हैं मोबाइल की स्क्रीन तो बुझ जाती है,पर साँसों में तुम्हारा एहसास और ख्यालों में तुम्हारी मौजूदगी बनी रहती है प्रेम भी कितना अजीब होता है ना... बातें खत्म हो जाती हैं,लेकिन एहसास नहीं हर रात बस वही इंतज़ार रहता है कि आज फिर नींद आने से पहले तुमसे कुछ बेवजह की बातें हो जाएँ...!
12
47
2,196
निरर्थक retweeted
इंसान अक्सर हालातों से सीखता है,लेकिन जब हालात ही इतने विकट और विपरीत हों कि कुछ समझने या संभलने का रास्ता न मिले,तो आखिर इंसान उनसे क्या सीख सकता है,कभी-कभी परिस्थितियाँ सबक नहीं देतीं,बस इंसान को भीतर तक तोड़कर रख देती हैं...!
1
9
39
1,598
निरर्थक retweeted
ज़िंदगी में कुछ बातें और परिस्थितियाँ ऐसी होती हैं,जिन पर हमारा कोई वश नहीं चलता हम चाहकर भी उन्हें बदल नहीं पाते और न चाहते हुए भी उनके सामने विवश हो जाते हैं कई बार इच्छाएँ, प्रयास और परिस्थितियाँ एक-दूसरे के विपरीत खड़ी हो जाती हैं, और इंसान सब कुछ समझते हुए भी कुछ नहीं कर पाता...!
28
121
3,656
निरर्थक retweeted
कभी-कभी जीवन में बिना किसी वजह के भी मुसीबतें दस्तक दे जाती हैं न कोई गलती समझ आती है और न ही कोई वजह दिखाई देती है,फिर भी परिस्थितियाँ अचानक विपरीत हो जाती हैं शायद इसे ही ग्रह-नक्षत्रों का खेल कहते हैं,जहाँ सब कुछ ठीक होते हुए भी कुछ समय के लिए कुछ ठीक नहीं रहता...!
21
81
1,842
निरर्थक retweeted
अपराधबोध होना ही इंसान के लिए सबसे बड़ी सजा है बाकी सज़ाएँ तो वक्त के साथ खत्म हो जाती हैं,लेकिन अपने ही किए का एहसास भीतर कहीं ऐसा ठहर जाता है,जिससे चाहकर भी इंसान खुद को मुक्त नहीं कर पाता बाकी सब बातें तो व्यर्थ हैं...!
1
13
51
1,778
निरर्थक retweeted
कभी-कभी हमारी एक छोटी-सी गलती भी केवल हमें ही नहीं, बल्कि हमसे जुड़े कई लोगों को परेशानी में डाल सकती है शायद इसीलिए हर गलती की कीमत सिर्फ उसे करने वाले को ही नहीं, बल्कि कई बार उसके आसपास के लोगों को भी चुकानी पड़ती है...!
10
35
1,466