
Information and Public relations Department, Government of Jharkhand | Managed by #TeamPRDJharkhand
Ranchi, India
Joined August 2018
- Tweets12.7K
- Following167
- Followers277K
- Likes5.2K
इस बार निशाना भी झारखंड का, मेजबानी भी झारखंड की!
15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए रांची का खेलगांव तैयार है। देशभर की पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज एक मंच पर दिखाएंगे अपना कौशल, सटीक निशाना और अदम्य साहस।
लक्ष्य गोल्ड, जज्बा देश का, और मेजबान अपना झारखंड!
झारखंड के गौरव और खिलाड़ी रवि कुमार सोनार जी ने वर्ष 2012 से 2015 तक लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य को सिल्वर मेडल दिलाया। 🥈
उनकी अपील पर आइए, 22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव, रांची में आयोजित 15वीं भारतीय चैंपियनशिप का हिस्सा बनें। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और झारखंड की खेल प्रतिभा का हौसला बुलंद करें।
आप सभी का हार्दिक स्वागत है! 🙏
एक निशाना, एक जुनून और देश की रक्षा करने वाले जांबाजों का राष्ट्रीय संघटन। देश भर के राज्यों की police और अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज जुटेंगे। एक मंच पर पंद्रहवीं अखिल भारतीय police तीरंदाजी प्रतियोगिता दो हजार छब्बीस सत्ताईस। इस बार मेजबानी करेगा Jharkhand। Ranchi के खेल गाँव में सजेगा सटीक निशाने, अदम्य साहस और खेल भावना का राष्ट्रीय महासंघ। इस बार पूरा देश देखेगा Jharkhand का निशाना। एक बार फिर सजेगा निशाना, gold के लिए। इस बार दिखेगा प्रतिभा निशाने का। निशाना भी लगेगा, मैदान भी जीतेगा। तैयार हो जाइए, निशाना साधने का वक्त आ गया है।
झारखंड में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव, रांची स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जा रहा है।
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी 22 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी 26 अक्टूबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
माँ दुर्गा की आराधना का पावन पर्व दुर्गा पूजा एवं दशहरा की समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
माँ दुर्गा की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। यह पर्व हमें सत्य, शक्ति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।
जय माता दी! 🌺
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, अधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में लोगों ने दिवंगत माता रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दुःख की घड़ी में सभी ने मुख्यमंत्री एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
IPRD Jharkhand retweeted
राज्यपाल श्री @santoshgangwar मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और संस्कार भोज में शामिल हुए।
@jhar_governor
#Jharkhand
IPRD Jharkhand retweeted
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर @yogrishiramdev ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रुपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान महाराजा-सह-पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, महारानी श्रीमती अमृता सिंह जूदेव, युवराज श्री यश प्रताप जूदेव और राजकुमार श्री आर्य प्रताप जूदेव ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। जशपुर राजपरिवार ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महाराजा परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पिछले 25 दिनों की कार्रवाई…
@JharkhandPolice
IPRD Jharkhand retweeted
बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं। आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।
माँ....
IPRD Jharkhand retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं श्रम मंत्री जी के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में दिवंगत स्व. विनय रॉय के आश्रित को मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत ₹5 लाख की अनुदान राशि उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रदान की गई।
IPRD Jharkhand retweeted
शानदार झारखंड की हमारी बेटियों...आपने कमाल कर दिया।
@TheHockeyIndia
@AsianGamesOCA
IPRD Jharkhand retweeted
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है। 🇮🇳
देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य, हर पदक के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष है।
विशेष रूप से जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली #TeamIndia को हार्दिक बधाई और जोहार। यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है।
एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी बेटियों—कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग एवं दीपिका सोरेंग—ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की यह स्वर्णिम सफलता राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उनकी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य जज्बा युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के उनके विचार आज भी मानवता को सही राह दिखाते हैं।
आइए, गांधी जयंती के अवसर पर उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा बेहतर, शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लें।
झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान मिली है। पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ को Geographical Indication (GI) Tag मिलना राज्य की लोक परंपराओं, सदियों पुरानी शिल्पकला और इसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखने वाले कारीगर समुदायों के लिए गौरव का क्षण है।
सरहुल, करम जैसे लोकपर्वों से लेकर अखड़ा और पारंपरिक नृत्यों तक, मांदर की थाप झारखंड के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की पहचान रही है। GI Tag मिलने से मांदर को व्यापक पहचान मिलने के साथ इसकी पारंपरिक निर्माण कला और इससे जुड़े कारीगरों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी नई दिशा मिलेगी।
अब झारखंड के अखड़े से उठी मांदर की थाप, दुनिया भर में गूंजेगी।
वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ!
72वें वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर झारखंड में 10 किमी वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।
📅 04 अक्टूबर 2026
⏰ सुबह 06:30 बजे
📍 मुख्य द्वार, वन भवन, डोरंडा, रांची
आइए, प्रकृति, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कदम बढ़ाएँ।
IPRD Jharkhand retweeted
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं।
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
IPRD Jharkhand retweeted
पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान हुए हादसे में कुछ लोगों के नदी में डूबने का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस पीड़ादायक घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

























