कोलारस में आयोजित दो दिवसीय लोकोत्सव के द्वितीय दिवस निवाड़ी के राजीव रावत एवं साथियों ने बुंदेली गायन की प्रस्तुति दी। वहीं उज्जैन के श्री सतीश दवे द्वारा पुनर्संयोजित श्रीहनुमान लीला.नाट्य का मंचन किया गया।
@CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @minculturemp #shivpuri
1
52
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक जीवन परंपराओं आस्था और पौराणिक प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया और सफलतापूर्वक आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
#shivpuri
1
1
इस अवसर पर कोलारस एसडीएम श्री शिवदयाल धाकड़, जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक श्री महेंद्र श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित रहे।
#shivpuri
1
PRO JS Shivpuri retweeted
गांधीसागर में होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के माध्यम से हम इस क्षेत्र की अपार विकास संभावनाओं को नई पहचान और नई दिशा देने जा रहे हैं।
₹11,474 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली लगभग 2,000 मेगावाट क्षमता की पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह न केवल देश, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना है, जो ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी।
PRO JS Shivpuri retweeted
हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
#JanjatiyaGauravDiwas
PRO JS Shivpuri retweeted
मध्यप्रदेश के अंदर सबसे तेज गति से इंडस्ट्री लगाने का काम चल रहा है।
हमारी सरकार युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने के लिए कार्य कर रही है।
#JanjatiyaGauravDiwas
PRO JS Shivpuri retweeted
'जनजातीय गौरव सप्ताह' के अंतर्गत आज ब्यौहारी, जिला शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण कर सभी महान जनजातीय नायकों को नमन किया।
इस अवसर पर जिले को ₹357.71 करोड़ की लागत के 82 विकास कार्यों की सौगात दी एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
शिक्षा, बिजली, सड़क, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जनजातीय समाज के सशक्तिकरण एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
#JanjatiyaGauravDiwas
PRO JS Shivpuri retweeted
अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं की मेजबानी से
मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा
मध्यप्रदेश विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026
का शुभारंभ
🏑 भारत सहित एशिया के छह देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम
🏑 चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड से होंगे रोमांचक मुकाबले
🗓️ 19 से 28 नवंबर 2026
@DrMohanYadav51 @MP_DSYW #CMMadhyaPradesh #HockeyIndia #SportsMP
PRO JS Shivpuri retweeted
छठ पूजा महापर्व के पावन अवसर पर आज भोपाल के प्रेमपुरा घाट पर पहुंचकर सभी व्रती बहनों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
छठ महापर्व प्रकृति के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण है।
छठी मैया और सूर्यदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य का प्रकाश फैले, यही कामना करता हूं।
#ChhathPuja #ChhathMahaparv
PRO JS Shivpuri retweeted
'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के अंतर्गत अब तक 20 लाख 50 हजार से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी हैं। गांवों एवं जनजातीय परिवारों को उनके मकानों का वैधानिक स्वामित्व दिलाने के लिए सरकार निःशुल्क रजिस्ट्री करा रही है।
आप भी आगे आएं और अपनी संपत्ति की निःशुल्क रजिस्ट्री कराकर स्वामित्व का अधिकार प्राप्त करें।
#JanjatiyaGauravDiwas
PRO JS Shivpuri retweeted
जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आज डही, जिला धार में 'जनजातीय गौरव दिवस समारोह' में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने महान जनजातीय नायकों को नमन किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी एवं माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती @savitrii4bjp जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर हितलाभ वितरित किए तथा जनजातीय समाज के उत्थान में योगदान देने वाली बहनों को सम्मानित भी किया।
मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों को प्रधानमंत्री जी का विशेष स्नेह और मार्गदर्शन मिला है। जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
#JanjatiyaGauravDiwas
PRO JS Shivpuri retweeted
धार जिले को लगभग ₹4,000 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात मिली है। साथ ही, यहां पीएम मित्र पार्क के माध्यम से लगभग 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
#JanjatiyaGauravDiwas
PRO JS Shivpuri retweeted
समृद्धि की सौगात...
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के साथ आज डही, जिला धार में 'जनजातीय गौरव दिवस' पर आयोजित कार्यकम में ₹1,353.18 करोड़ की लागत से निर्मित 'डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना' का लोकार्पण किया।
इस महत्वपूर्ण परियोजना से धार और आलीराजपुर जिले के 126 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और लाखों किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती @savitrii4bjp जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @KailashOnline जी, श्री @KrVijayShah जी, श्री @NagarSinghBJP जी, सांसद श्री @gajendra4bjp जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#JanjatiyaGauravDiwas
PRO JS Shivpuri retweeted
देश की दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है...
पहली उपलब्धि है, देश के करीब 50 करोड़ लोगों का भीषण गरीबी को परास्त करना और दूसरी उपलब्धि है, देश का नक्सलवाद-माओवादी आतंक से मुक्ति पाना। ये दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय भाइयों-बहनों के जीवन से गहराई से जुड़ी हैं।
हमने संकल्प लिया था, जो दशकों से विकास की सुविधाओं से वंचित रहे, उन्हें प्राथमिकता देनी है। जैसे-जैसे हमारे संकल्प वास्तविकता बनकर जमीन पर उतरने लगे, सकारात्मक बदलावों की श्रृंखला बनने लगी।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#JanjatiyaGauravDiwas
PRO JS Shivpuri retweeted
जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज धार जिले के डही में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी होगा।
PRO JS Shivpuri retweeted
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनका जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
जनजातीय गौरव दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मध्यप्रदेश सरकार गौरवशाली जनजातीय विरासत के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प जनजातीय समाज का सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।
#भगवान_बिरसा_मुंडा #BhagwanBirsaMunda #जनजातीय_गौरव_दिवस #JanjatiyaGauravDivas
जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की विशेष सहभागिता रही।
@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
@WelfareTribal
#JanjatiyaGauravDiwas #JJGD2026 #DhartiAabaBirsaMunda #JansamparkMP
1
43
इस गरिमामयी अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र किए गए।
#JanjatiyaGauravDiwas #JJGD2026 #DhartiAabaBirsaMunda #JansamparkMP
12
जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन, गांधी पार्क, शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय कला, लोक संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को समर्पित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।
37
जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन, गांधी पार्क, शिवपुरी में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
#JanjatiyaGauravDiwas #JJGD2026 #DhartiAabaBirsaMunda #JansamparkMP
1
43























