ग्राम भौंरी वार्ड क्रमांक - 03 में ₹3.38 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन... 🪷
आप सभी आत्मीयजन सादर आमंत्रित हैं।
लोकसभा के माननीय अध्यक्ष, राजस्थान के कोटा से सांसद, जन नेता आदरणीय श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम आपको सुदीर्घ आयुष्मान जीवन प्रदान करें ऐसी मंगलकामना है।
@ombirlakota
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
हुजूर विधानसभा के नाथू बरखेड़ा में निर्मित यह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भोपाल को खेलों की राजधानी के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश में खेलों को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।
मैं नाथू बरखेड़ा के किसान बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस स्टेडियम के निर्माण के लिए सहर्ष अपनी भूमि दी। उनसे आग्रह किया गया था कि इस धरती से ऐसे खिलाड़ी निकलेंगे, जो देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। आज यह सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी, केंद्रीय मंत्री श्री डी.डी. उइके जी, खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, मंत्री श्री लखन पटेल जी, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी, सांसद श्री आलोक शर्मा जी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, विधायक श्री विष्णु खत्री जी एवं महापौर श्रीमती मालती राय जी उपस्थित रहे।
कोलार रोड स्थित राजहर्ष कॉलोनी के शिवशक्ति हनुमत धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में सम्मिलित होकर कथा श्रवण का लाभ लिया।
देवकीनंदन भगवान श्रीकृष्ण की पावन कथा मन को अपार आनंद और भक्तिभाव से भर देती है। प्रभु की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।
फंदा धामनिया क्षेत्र में निजी भूमि पर सीमेंट प्लांट खोले जाने पर स्थानीय नागरिक विशेषकर किसान बंधुओं की आपत्ति है।
मैं किसानों और नागरिकों के साथ हूँ।
गुजरात के कच्छ में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असमय निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस हृदयविदारक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दुर्घटना में घायल सभी लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
ॐ शांति।
ग्राम सिकंदराबाद में नवनिर्मित सामुदायिक मंगल भवन का शुभारंभ किया। यह मंगल भवन ग्राम के सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
#VikasYatraHuzur
#RameshwarSharma
गांव बैरागढ़ में ₹68 लाख की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और रहवासियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम निरंतर संकल्पित हैं।
#VikasYatraHuzur
#RameshwarSharma
वार्ड क्रमांक 03 की महाकाल कॉलोनी में रहवासियों के साथ सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर कॉलोनी वासियों से आत्मीय संवाद किया।
#VikasYatraHuzur
#RameshwarSharma
बैरागढ़ कलाँ में नवीन सड़कों का लोकार्पण एवं विभिन्न सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर विकास कार्यों को नई गति दी।
इस अवसर पर आप सभी का जो अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मिला, वह मेरे लिए अनमोल है। आपका यही अपनापन मुझे क्षेत्र के विकास और आपकी सेवा के लिए निरंतर समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है।
आप सभी का हृदय से आभार। सादर प्रणाम...
#VikasYatraHuzur
#RameshwarSharma
आज नई बस्ती, वार्ड क्रमांक 3 में ₹48 लाख की लागत से होने जा रहे सड़क निर्माण कार्य का रहवासियों के साथ भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिक बंधुओं को संबोधित किया। आप सभी ने जिस स्नेह और अपनेपन के साथ स्वागत किया, उससे अभिभूत हूँ।
आपसे विकास का जो वादा किया था, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा हूँ। मेरे लिए यह रिश्ता किसी पद या राजनीति का नहीं, बल्कि परिवार का है। मैं नेता नहीं, आपका बेटा हूँ, आपका भाई हूँ। आपके विश्वास और सहयोग के साथ हुज़ूर के विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
#VikasYatraHuzur
#RameshwarSharma
गांधीनगर के वार्ड क्रमांक 1 में रहवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर कार्यों की शुरुआत की।
इस दौरान वार्ड कार्यालय भवन, टैगोर वार्ड में सी.सी. सड़क, होटल न्यू लेक पर्ल के सामने पार्क विकास कार्य, गोंदरमऊ में सामुदायिक भवन एवं सी.सी. सड़क तथा बंजारा बस्ती में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों से उनकी समस्याएँ सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही गांधीनगर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन कर उनकी प्रगति की जानकारी ली।
क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ हर बस्ती और हर परिवार तक पहुँचे।
#VikasYatraHuzur
#RameshwarSharma










































































