मक्का-वेटिकन में हिंदू मंदिर नहीं… किंतु अयोध्या में इतनी मस्जिदें और Church क्यों?
#Ayodhya #RamMandir #JaiShriRam #RamJanmabhoomi #SanatanDharma
1
114
सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास इतनी मस्जिदें और चर्च क्यों? उठता बड़ा प्रश्न!
#Siddhivinayak #HinduTemples #SanatanDharma #HinduHeritage #TempleProtection #Mumbai #IndianCulture #Sanatan
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक बेटियां निशाने पर, हिंदुओं से भी ज्यादा ईसाई धर्म की लड़कियां हुईं शिकार
अल्पसंख्यक अधिकार संगठन 'वॉइस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' (VOPM) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 2026 के पहले 10 महीनों में 84 लड़कियों व महिलाओं (49 ईसाई, 35 हिंदू) का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराया गया, जिनमें 43 नाबालिग और छह 14 वर्ष से कम उम्र की बच्चियां शामिल हैं।
पंजाब में 47, सिंध में 36 और बलूचिस्तान में 1 मामला दर्ज हुआ। VOPM ने पुलिस व अदालतों की धीमी कार्रवाई की आलोचना की है।
#Pakistan #PakistanMinorities #MinorityRights #ChristianGirls
तिरुपति मंदिर को जैन दंपती का 208 करोड़ का महादान, CM के सामने भेंट किया 121 किलो सोना
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के जैन दंपति वर्धमान और राधिका जैन ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में टीटीडी (TTD) को ₹208 करोड़ के 121 किलोग्राम सोने व 238.2 कैरेट हीरे के 46 आभूषण भेंट किए, जिनमें से 106 किलो भगवान श्रीवरु और 15 किलो देवी पद्मावती को समर्पित हैं।
इसे सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान बताते हुए सीएम नायडू ने देशभर में 5,000 नए मंदिर बनाने का ऐलान किया।
#TirupatiTemple #TirumalaTemple #LordVenkateswara
121
बुलंदशहर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले फैजान को पुलिस ने किया अरेस्ट, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में 25 नवंबर को छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करने के आरोपी फैजान को पुलिस ने 26 नवंबर 2026 की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पोक्सो एक्ट में नामजद आरोपी ने जंक्शन रोड पर हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराकर अवैध तमंचा बरामद किया।
#Bulandshahr #BulandshahrNews #Khurja #UttarPradesh
'1971 की जंग में भारत ने बंगालियों की मदद नहीं की, पाकिस्तान को कमजोर किया', इस्लामाबाद पहुंचे बांग्लादेशी स्पीकर का चौंकाने वाला बयान
पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश संसद अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद ने 1971 के युद्ध को लेकर भारत पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भारत ने बंगालियों की मदद नहीं की, बल्कि पाकिस्तान को कमजोर करने के लिए हस्तक्षेप किया था।
अहमद उस युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना में कैप्टन थे। उन्होंने शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की और कश्मीर पर पाकिस्तान का समर्थन करने के साथ अवामी लीग को भी ‘आतंकी पार्टी’ बताया।
#Bangladesh #Pakistan #IndiaBangladeshRelations #PakistanBangladeshRelations
क्या आप जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लगभग 165 वर्ष पहले निहंग सिखों ने राम जन्मभूमि पर भगवा ध्वज फहराया था? 28 नवंबर 1858 को बाबा फकीर सिंह खालसा 25 निहंगों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने रामलला की मूर्ति स्थापित की, हवन-पूजन किया और दीवारों पर राम-राम लिखा। इस घटना के बाद विवाद हुआ और ब्रिटिश अधिकारियों ने कार्रवाई की। 2019 में सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस ऐतिहासिक घटना का उल्लेख किया था। यह सिखों और राम जन्मभूमि के ऐतिहासिक संबंध की महत्वपूर्ण कड़ी है।
#RamJanmabhoomi #NihangSikhs #AyodhyaHistory #BabaFakirSingh #RamMandir
पढ़िए फुल स्टोरी...
लिंक कमेंट बॉक्स में है--
राम मंदिर में माता सीता नहीं हैं? देवदत्त पटनायक के दावों का फैक्ट चेक
#DevduttPattanaik #DevduttPattanaikExposed #RamMandir #SitaMata #SanatanDharma #Mahabharata #Draupadi #Karna #MyGita #Jaya #FactCheck #Ramayana
5
377
बंगाल में अब देर रात तक बेखौफ कारोबार! व्यापारियों ने क्या बताया?
पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद क्या कानून-व्यवस्था की स्थिति में भी बदलाव आया है?
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अब जबरन वसूली की घटनाओं में कमी आई है और वे देर रात तक भी बिना डर के अपना कारोबार कर पा रहे हैं।
ऋतम् की टीम से बातचीत में एक व्यापारी ने बताई अपनी बात। सुनिए उनका अनुभव।
#WestBengal #Bengal #BJP #WestBengalPolitics #LawAndOrder #Businessmen #GroundReport #VoxPop #Ritam #BengalNews #Extortion #PoliticalChange
5
263
'हिंदू आतंकवादी ने मुंबई पर हमला किया'... ऐसी हेडलाइन चाहता था पाकिस्तान!
26/11 मुंबई हमले में लश्कर-ए-तैयबा ने आतंकियों को फर्जी हिंदू पहचानपत्र देकर भेजा था। पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी पुस्तक में इस साजिश के पीछे मीडिया का विमर्श बदलने की मंशा का उल्लेख किया है। वहीं, ताज होटल में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने 14 बंधकों को बचाने के बाद अपने प्राणों का बलिदान दिया। जानिए 26/11 की साजिश और भारत के वीरों की पूरी कहानी।
#2611MumbaiAttacks #MajorSandeepUnnikrishnan #TukaramOmble #AjmalKasab #RakeshMaria #26November #MumbaiTerrorAttack #TajHotel #NSGCommandos #IndianArmy #IndianHeroes #NeverForget2611 #PakistanTerrorism #LashkarETaiba
IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी को झटका, ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली HC से याचिका खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने IRCTC घोटाले में आरोप तय करने के फैसले के खिलाफ लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य की याचिका खारिज कर दी। ट्रायल कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 को कहा था कि लालू यादव को पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी और उन्होंने होटल हस्तांतरण में हस्तक्षेप किया।
टेंडर प्रक्रिया में बदलाव कर जमीन की कीमत कम आंकी गई थी। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव के कार्यों से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।
#IRCTCScam #IRCTCScandal #LaluPrasadYadav #RabriDevi
1
161
NSE ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पछाड़ा, मार्केटकैप के लिहाज से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज बना
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 26 नवंबर 2026 को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टोक एक्सचेंज बन गया। इसने लंदन स्टोक एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया।
NSE का बाजार पूंजीकरण लगभग 5.86 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि लंदन स्टॉक एक्सचेंज का बाजार पूंजीकरण 5.77 लाख करोड़ रुपए था। नवंबर में 18 में से 14 कारोबारी सत्रों में NSE के शेयर बढ़े। शेयर 2,400 रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंचे। अक्टूबर में इनमें 34% की तेजी आई थी।
#NSE #NationalStockExchange #LondonStockExchange
1
129
नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की सड़क विकास योजना की घोषणा की
नितिन गडकरी ने 26 नवंबर 2026 को पश्चिम बंगाल में अगले पांच वर्षों में सड़क विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। इसका लक्ष्य राज्य का सड़क नेटवर्क अमेरिका जैसा बनाना है।
इसमें कोलकाता के चारों ओर 250 किमी लंबा रिंग रोड भी शामिल है। कोलाघाट में 27 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ, जिनमें 8,700 करोड़ रुपये की 22 हाईवे परियोजनाएं शामिल हैं।
#NitinGadkari #WestBengal #RoadInfrastructure
3
201
घर के खर्च से बचाए पैसों से खोले स्कूल, महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर-प्रभाबेन शाह की प्रेरक कहानी
गुजरात के सायण में जन्मीं महिला समाजसेविका प्रभाबेन शाह ने दमन में महिला उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने 1963 में दमन महिला मंडल की स्थापना की। फिर महिलाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया।
उनके प्रयासों से स्कूल, ऋण सहकारी संस्था और रोजगार के अवसर शुरू हुए। युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की मदद की। 2022 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 18 जनवरी 2023 को उनका निधन हो गया।
#PrabhabehnShah #PadmaShri #WomenEmpowerment
1
129
पंजाब में पराली जलाने की 7,159 घटनाएं दर्ज, 2,484 किसानों पर लगाया गया जुर्माना
पंजाब में 25 नवंबर तक पराली जलाने की 7,159 घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें 2,780 जगहों पर आग लगाने की पुष्टि हुई।
2,484 किसानों पर 1.24 करोड़ रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया, जिसमें से 45.20 लाख रुपये वसूले गए। 2,188 FIR दर्ज हुईं और 2,295 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई। पटियाला में पराली जलाने की 445 घटनाएं सामने आईं। इनमें 267 की पुष्टि हुई। 234 किसानों पर 11.65 लाख रुपये का जुर्माना लगा और 5.10 लाख रुपये वसूले गए।
#Punjab #StubbleBurning #ParaliBurning #PunjabNews
1
133
सुलतानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपित समीर गिरफ्तार, बदमाश पर पहले से दर्ज हैं 11 मुकदमे
26 नवंबर 2026 को UP के सुलतानपुर जिले की बंधुआकला थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ में गो तस्कर समीर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। समीर 22 नवंबर को हुई, गोवंश की हत्या मामले में फरार था।
पुलिस ने उसके पास से रस्सी, चापड़, तमंचा व एक कारतूस बरामद की है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 11 मामले दर्ज हैं। बुधवार को पुलिस ने उसके साथ मोईद को गिरफ्तार किया था।
#Sultanpur #UttarPradesh #UPPolice #PoliceEncounter
1
154
यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत का बड़ा कदम, 6 नए प्लांट को मंजूरी
भारत ने यूरिया उत्पादन बढ़ाने के लिए 6 नए प्लांट को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति (NIPU)-2026 के तहत इन पर करीब 54,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे सालाना 76.2 लाख मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।
ये प्लांट तमिलनाडु के मद्रास, पंजाब के नांगल, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और जगदीशपुर, पश्चिम बंगाल के पानागढ़ और राजस्थान के गडेपन में लगाए जाएंगे। पुरानी इकाइयों को भी आधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा।
#UreaProduction #UreaPlants #SelfReliantIndia
26/11 Attack: वायु सेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित बोले- 2008 में हम कोई जवाब नहीं दे पाए, अब मुंहतोड़ जवाब दे रहे
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 26/11 हमलों की 17वीं बरसी पर कहा कि 2008 में भारत जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाया था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत अब मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उनके मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर देश का 'न्यू नॉर्मल' बन चुका है। अब आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते। आतंकवादियों और उनके समर्थकों में भी कोई अंतर नहीं किया जाएगा।
#2611MumbaiAttacks #26November #2611Anniversary
कसाब पाकिस्तानी था, फिर भी RSS को क्यों बनाया गया 26/11 का आरोपी?
26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आए आतंकियों और अजमल कसाब की पहचान सामने आ चुकी थी। लेकिन इसी बीच अजीज बर्नी की विवादित पुस्तक '26/11: RSS की साजिश?' ने एक नई बहस खड़ी कर दी। हेमंत करकरे की मौत पर दिग्विजय सिंह के बयान और हमले के बाद उठे राजनीतिक विवादों की पूरी कहानी देखिए।
#2611MumbaiAttacks #MumbaiTerrorAttack #AjmalKasab #TukaramOmble #HemantKarkare #AzizBurney #DigvijayaSingh #RSS #26November #HinduTerrorism #SaffronTerror #PakistanTerrorism #MumbaiAttacks #IndianPolitics
2
172













