तहसील हापुड़ के ग्राम हाफिजपुर तथा तहसील धौलाना के ग्राम चचोई का स्थलीय भ्रमण कर अंश निर्धारण प्रक्रिया की प्रगति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काश्तकारों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी आपत्तियों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित किया जाए। प्रत्येक काश्तकार को उसकी मूल जोत के अनुपात में, विधिवत मूल्यांकन के आधार पर तथा चक मार्ग एवं सिंचाई नाली जैसी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए चक आवंटित किया जाए।
मौके पर उपस्थित किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अंश निर्धारण से संबंधित प्राप्त आपत्तियों का धारा-9, धारा-10 एवं धारा-20 के अंतर्गत निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान में विधानसभा 59 हापुड़ के बूथ संख्या 69-76 पर पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु कैंप का आयोजन किया गया।
@ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3
महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र सबली, छपकौली व दतियाना शिव मंदिरो का निरीक्षण किया गया। जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
ग्राम बिगास में ग्रामीणों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं को लेकर मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए I @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @CommissionerMe3
















