Mukesh Sahani (@sonofmallah) header
Mukesh Sahani (@sonofmallah) profile picture

संस्थापक, विकासशील इंसान पार्टी | पूर्व मंत्री, बिहार सरकार | सन ऑफ मल्लाह | पिछड़ों और वंचितों के प्रति समर्पित |

Bihar, India
Joined March 2014
Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)Photo by Mukesh Sahani (@sonofmallah)
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त छठव्रतियों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। जय छठी मईया!
1
3
7
515
अंडर-19 एशिया कप विजेता बनने पर भारतीय टीम और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई! पाकिस्तान के बड़े लक्ष्य को पार करने में कप्तान लक्ष्य, आर्यवीर सहवाग और विशेषकर मोहित उलवा व मनल चौहान के शानदार खेल ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है
3
15
638
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। तपस्या, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत हो।
1
12
595
आधुनिक भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं बाल दिवस की सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
1
4
24
649
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय-खाय की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। सूर्य उपासना, स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति के प्रति आस्था का यह महापर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे।
1
15
661
बिहार में एनडीए सरकार का हिस्सा और मंत्री रहने के बावजूद हमने निषाद समाज के आरक्षण के सवाल पर सत्ता से समझौता नहीं किया। आज भी हमारी लड़ाई सत्ता या कुर्सी की नहीं, निषाद समाज के हक और आरक्षण की है।
3
7
28
773
वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छोटे भाई संतोष सहनी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु रहें। आप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज की सेवा करते रहें तथा समाज के वंचितों और शोषितों के हक-अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाते रहें।
8
11
1
68
1,675
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक भाई दूज के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व हर रिश्ते में प्रेम, सम्मान और विश्वास को और मजबूत करे। समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव बना रहे तथा हर परिवार के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आए।
2
5
30
848
सत्ता से हमारी लड़ाई थी, है और आगे भी रहेगी। जब तक समाज को उसका हक-अधिकार नहीं मिलेगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
4
4
39
1,024
गृह मंत्री अमित शाह ने 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से काटने का दावा किया। सवाल है कि वे 3 करोड़ लोग आखिर हैं कहाँ? उनकी सूची सार्वजनिक कीजिए और बताइए कि कितने लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया? देश को खोखले दावों और आंकड़ों से नहीं, तथ्यों और जवाबदेही से चलाया जाना चाहिए। लोकतंत्र में झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करना बंद कीजिए।
20
72
1,706
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। यह पावन पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और सेवा, सहयोग एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करे।
3
9
141
1,454
निषाद विकास संघ और निषाद गुरुकुल को इतना सशक्त और संगठित बनाना है कि आने वाली पीढ़ियां भी इस विरासत को आगे बढ़ाएं और कोई भी ताकत इसे मिटा न सके। यह सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि निषाद समाज के सम्मान, अधिकार, स्वाभिमान और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।
2
6
49
1,027
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की मंगलकामना है। आप सदैव जनसेवा, सामाजिक न्याय और बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहें।
5
21
1
272
2,647
दीपावली एवं माँ लक्ष्मी की पूजा के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रकाश का यह महापर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव की भावना को और मजबूत करे। हर घर में खुशहाली, हर परिवार में समृद्धि और हर व्यक्ति के जीवन में आशा एवं सम्मान का उजाला फैले। आइए, मिलकर एक ऐसे समाज और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ हर चेहरे पर मुस्कान हो और हर घर में खुशियों के दीप जलें।
5
5
42
983
धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह शुभ अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो।
4
2
30
852
पटना स्थित विकासशील इंसान पार्टी के प्रधान कार्यालय सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी के 8वें स्थापना दिवस को पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। पार्टी के इस गौरवशाली सफर में अपना योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संघर्ष, संकल्प और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ यह सफर निरंतर जारी रहेगा।
1
1
28
861
लखनऊ स्थित विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी का 8वां स्थापना दिवस पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस गौरवशाली अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिस संघर्ष, संकल्प और जुनून के साथ विकासशील इंसान पार्टी की शुरुआत हुई थी, आज भी वही जज्बा और हौसला कायम है। निषाद समाज सहित सभी वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को उनका हक-अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने का हमारा संकल्प अडिग है। निषाद समाज को आरक्षण दिलाने और उसके हक-अधिकार की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का संघर्ष जारी रहेगा।
5
5
34
838
विकासशील इंसान पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर पार्टी के समस्त नेताओं, पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आठ वर्षों का यह सफर सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई के प्रति हमारे अटूट संकल्प, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। जिस पौधे को एक विचार और संकल्प के साथ लगाया गया था, वह आज एक विशाल वृक्ष का रूप लेकर लाखों लोगों की उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। विकासशील इंसान पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक शक्ति हासिल करना नहीं, बल्कि निषाद समाज को आरक्षण सहित उसके सभी संवैधानिक हक, अधिकार और सम्मान दिलाना है। यह संघर्ष किसी पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है। हमारा संकल्प तब तक अधूरा रहेगा, जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका वाजिब हक नहीं मिल जाता। एक छोटे से पौधे से विशाल वृक्ष बनने तक का यह सफर हमारे संघर्ष, समर्पण, त्याग और जनविश्वास की कहानी है। आइए, इस स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि इस वृक्ष की जड़ों को और मजबूत करेंगे, इसकी शाखाओं को देश के कोने-कोने तक पहुँचाएँगे और निषाद समाज के हक एवं अधिकारों की आवाज को पहले से भी अधिक बुलंद करेंगे। सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं, निषाद समाज को आरक्षण दिलाना हमारा संकल्प है!
1
2
28
846
छठ महापर्व बिहार की आस्था, संस्कृति और आत्मीयता का सबसे बड़ा पर्व है। हर बिहारी चाहता है कि वह इस अवसर पर अपने गांव, अपने घर और परिवार के बीच छठ मनाए। लेकिन आज हवाई टिकटों के दाम 30-40 हजार, यहां तक कि 50 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। एयरलाइंस कंपनियां खुलेआम लूट मचा रही हैं और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार चाहे तो हवाई किराये पर नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सरकार तत्काल संज्ञान ले, हवाई किराये पर नियंत्रण लगाए और पर्याप्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करे, ताकि हर बिहारी अपने घर-परिवार के बीच छठ मना सके।
6
36
1,193
अगर ठान लो तो सबकुछ मुमकिन है।
2
4
62
1,032