Official handle of Koderma District Police. Please Dial '112' or contact koderma police control room 92644 27292 or contact nearest Police Station in emergency.

Kodarma, India
Joined February 2018
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार जलवाबाद जामा मस्जिद के पास छापेमारी कर बिना वैध दस्तावेज के सफेद पत्थर का परिवहन करते हुए DCM 6 चक्का वाहन (OD14AH-8387) जब्त किया गया तथा 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।@JharkhandPolice
2
389
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन एवं खनिज संपदा के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिलैया थाना क्षेत्र के जरगा-गझंडी में छापेमारी कर अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर का परिवहन करते 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।@JharkhandPolice
1
334
पुलिस लाइन, चंदवारा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित वीर जवानों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
1
7
660
नवलशाही थाना क्षेत्र में अज्ञात शव बरामदगी मामले का 48 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन। मृतक की पहचान नरेश ठाकुर के रूप में हुई। हत्याकांड में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मृतक के दस्तावेज बरामद।@DigHazaribagh
3
867
दुर्गापूजा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु कोडरमा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, ड्रोन निगरानी, CCTV, सिविल दस्ता एवं शक्ति स्क्वॉड की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।@DigHazaribagh
1
6
431
अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु कोडरमा पुलिस को 21 नई अपाची मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गईं। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, कोडरमा ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इससे गश्ती, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया एवं जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।@DigHazaribagh
3
416
आगामी दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा 14 बाइक दस्तों एवं 01 महिला शक्ति स्क्वॉड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभावी गश्ती, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
1
351
रात्रि सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा तिलैया एवं कोडरमा थाना क्षेत्रों में पैंथर जवानों व PCR वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रभावी रात्रि गश्ती, दुर्गापूजा सुरक्षा एवं अवैध शराब-मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।
2
3
420
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर तिलैया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके से आयशर ट्रक (JH02BT-0540) सहित 12 गाय एवं 05 बछड़ों को विधिवत जब्त किया गया। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।@DigHazaribagh
3
422
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर तिलैया थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके से नकद राशि एवं ताश की पत्ती बरामद कर विधिवत जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
3
374
तिलैया एवं डोमचांच में फर्जी पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षा जांच के बहाने सोने-चाँदी के आभूषण उतरवाकर ठगी करने की घटनाएँ सामने आई हैं। ऐसी घटनाओं के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजनों के लिए ऐडभाईज़री जारी की गई l
2
334
आज कोडरमा के बिरसा सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक कोडरमा, शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा समितियों के साथ विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
2
290
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, द्वारा जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।इसी क्रम में आज डोमचांच, नवलशाही एवं मार्कच्चो थाना अंतर्गत विभिन्न पंडालों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की शांति, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गयाl
4
683
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।इसी क्रम में आज तिलैया एवं कोडरमा थाना अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की शांति, सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया l
2
356
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध चुंगी/टोल वसूली के विरुद्ध तिलैया थाना पुलिस की कार्रवाई। महराणा प्रताप चौक के समीप बिना वैध प्राधिकार चुंगी/टोल वसूली करते 02 अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया।@DigHazaribagh @JharkhandPolice
1
2
933
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज कोडरमा जिले में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा कोडरमा बाजार में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।@DigHazaribagh
1
5
379
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को प्राप्त हुए गुप्त सूचना के आधार पर तिलैया थाना पुलिस द्वारा कार्यवायी करते हुए एक व्यक्ति ko 2.92 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। तथा उसके स्वीकारोक्ति बयान एंव निशानदेही पर ब्राउन सुगर के सप्लायर को बरही से गिरफ्तार किया गया।@DigHazaribagh
3
1,221
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में नवलशाही थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे 02 ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए 02 चालकों को गिरफ्तार किया गया।@DigHazaribagh @JharkhandPolice
297
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा तिलैया एवं कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारू यातायात एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
1
509
आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गुमो, सतपुलिया चौक के पास 03 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया । जिनके पास से चोरी की 2 मोबाइल बरामद की गई तथा पूछताछ के क्रम में अन्य जगहों पर चोरी करने हेतु रेकी करने की बात बतलाया।
1
3
682