Anoopsanda retweeted
महाकुंभ के नाम पर जो 1 लाख करोड़ रुपए प्रयागराज के तथाकथित ‘स्मार्ट डेवलपमेंट’ के नाम पर ख़र्च किए गए थे, ये उस महा-भष्ट्राचार का जीता-जागता और बहता-बहाता प्रमाण है।
बनाने चले थे ‘दिव्य’; लेकिन हर तरह दिख रहा है ’द्रव्य’! अब क्या इलाहाबाद का नाम फिर से बदलकर प्रयागराज से ‘जलराजनगर’ करेंगे।
भाजपाइयों ने सोचा न था कि उनके महापाप की पोल कभी धार्मिक रूप से खुलेगी, कभी प्राकृतिक रूप से। पाप की सज़ा इसी धरती पर मिलती है।
Anoopsanda retweeted
अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है।
उप्र मे पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण!
Anoopsanda retweeted
विश्व विख्यात श्री सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। उनके सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है।
हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की आकांक्षा भी यही है क्योंकि उनके नैतिक बल की देश को बहुत आवश्यकता है अतः वो पूरी दुनिया से आ रहे निवेदनों को स्वीकार करते हुए अपना अनशन तोड़े दें, फिर कुछ दिनों का स्वास्थ्य लाभ लें और नई ऊर्जा का संचय करके पुनः नये आंदोलन में जुट जाएं। उनसे सविनय आग्रह है कि वो ‘नकारात्मक, भ्रष्ट, बेईमान, लोकतंत्र विरोधी सांप्रदायिक भाजपा’ के विरुध्द हो रहे आंदोलनों को पूरे देश में विस्तारित कर जन-एकजुटता की अखंड कड़ी बनें।
नीट की परीक्षा के घोटाले के बाद मंदिर में चोरी के महापाप का भंडाफोड़ भी एक गहरा दिव्य-संकेत है। डॉक्टर को धरती पर भगवान के रूप में ही देखा जाता है। हम सब तो मंदिर और मेडिकल दोनों के गहरे संबंध में विश्वास करते हैं। धर्म के मनोबल का और चिकित्सा का मनोवैज्ञानिक संबंध भी होता है।
जिस तरह संपूर्ण विश्व का मीडिया श्री सोनम वांगचुक जी के लिए चिंतित दिखाई दे रहा है, उसका एक दूसरा पक्ष ये भी है कि इससे भाजपा राज में दुनिया भर में हमारे देश की डेमोक्रेटिक इमेज बुरी तरह खंडित हो रही है।
हम श्री सोनम वांगचुक जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
@Wangchuk66
Anoopsanda retweeted
सार्वजनिक-सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी!
जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके ख़िलाफ़ तत्काल नामज़द रिपोर्ट दर्ज़ कराई जाएगी, साथ ही ये चेतावनी उन सबको भी है जिन्होंने ये झूठ फैलाया है, वो भी सोशल मीडिया पर तुंरत डिलीट करें और सार्वजनिक माफी माँगें या क़ानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वो याद रखें भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, जब सालों-साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी भी बचाने नहीं आयेगा। जो भगवान के नहीं हुए वो इंसान के क्या होंगे।
‘पीडीए समाज’ को कलंकित व अपमानित करने के लिए भाजपाई और उनके संगी-साथी ये कुत्सित झूठ प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। ’पीडीए समाज’ एकजुट होकर इसका जवाब देगा।
‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अब अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा है। अगर मुख़बिरों के वंशंजों में सत्य का साहस है तो अपने परंपरागत भूमिगत-सुरंगी निवास से बाहर आकर अयोध्यावासियों के सामने सरयू का जल हाथ में उठाकर ये बात कहें।
- संपूर्ण विश्व के रामभक्त संज्ञान लें
- दुनिया भर के सनातनी संज्ञान लें
- अयोध्या के पूज्य साधु-संत संज्ञान लें
- माननीय सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान ले
- माननीय लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें
- उप्र-अयोध्या के नागरिक संज्ञान लें
- समस्त पीडीए समाज संज्ञान ले
@nishikant_dubey
Anoopsanda retweeted
आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहनेवाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साज़िश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से ख़ुद को बचा लो और दूसरे को फँसाकर उससे सफ़ाई दिलवा दो। जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुख़बिरी कर रहे हैं। बँटवारे की लड़ाई सारे राज़ खोल देगी।
जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वो ‘असली पापी’ याद रखें जहाँ भूमिगत मार्ग ख़त्म होगा, उस अगले छोर पर ‘सत्य’ उनके पापों की सज़ा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है।
इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके ख़ज़ाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।
Anoopsanda retweeted
ज़ुल्मी हुक्मरानों से कह दो आज
बंदिशों में कब बंधा है ‘इंक़लाब’
#BJP_बनाम_CJP
Anoopsanda retweeted
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि!
Anoopsanda retweeted
जब गिनती ही गलत होगी तो आरक्षण कैसे सही होगा।
अगर किसी काम को करने की सही मंशा होती है, तो शंका नहीं होती है।
दरअसल महिला आरक्षण बिल का तो आधार ही निराधार है। आरक्षण का आधार अगर कुल सीटों का 1/3 (एक तिहाई) है तो इसका मतलब हुआ कि ये गणित का विषय है और गणित का आधार अंक होते हैं, संख्याएं होती हैं, कोई हवा हवाई बात नहीं। और इस तरह के मामले में संख्या का आधार जनसंख्या होती है, जिसका आधार जनगणना होती है। जब महिलाओं की जनसंख्या के लिए 2011 के पुराने आँकड़ों को आधार बनाएंगे तो महिला आरक्षण की आधारभूमि ही गलत होगी, जब भूमि में ही दोष होगा तो सच्ची फसल कैसे उगेगी।
इसीलिए हमारी सबसे बड़ी आपत्ति यही है कि पहले जनगणना कराई जाए फिर महिला आरक्षण की बात उठाई जाए। जो सरकार महिलाओं को गिनना नहीं चाहती है, वो भला उन्हें आरक्षण क्या देगी। महिलाओं के साथ भाजपा और उनके संगी-साथी जो धोखा करना चाहते हैं, महिलाओं के साथ वो छलावा हम नहीं होने देंगे।
कुल मिलाकर सरकार से हमारा ये कहना है :
जब तक जनगणना नहीं, तब तक महिला आरक्षण पर बहस करना नहीं!
Anoopsanda retweeted
गैस की लाइन में लगे एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मृत्यु होना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण समाचार है। श्रद्धांजलि!
भाजपाई सच को स्वीकार करें और सुनिश्चित करें कि भाजपा सरकार की गलतियां अब लोगों की जान भी ले रही हैं। ये तो हद हो गयी है। भाजपा किसी का परिवार न उजाड़े।
Anoopsanda retweeted
जब संसद के बजट सेशन का अंतराल हुआ था तब विषय अलग थे और आज के युद्धकालीन हालातों की वजह से, संकट के इस माहौल में हमारी प्राथमिकता निम्नलिखित विषयों पर होनी चाहिए :
- युद्ध के संदर्भ में देश का पक्ष व राय;
- विदेश नीति के गिरवी रखने का विषय;
- तेल जैसी आपूर्ति पर आत्मनिर्णय की जगह अमेरिकी आदेश का आना;
- हमारी संप्रभुता और आत्मनिर्भरता का प्रश्न;
- युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में फँसे वहाँ कार्यरत भारतीय या पर्यटक बनकर गये भारत के नागरिकों की सुरक्षा व उन्हें सकुशल भारत लाने का सवाल;
- प्रधानमंत्री के साथ गये लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण भारत न लौट पाए पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को सुरक्षित देश वापस लाने का प्रश्न;
- युद्ध के कारण ज़रूरी आपूर्ति को नियमित व सुनिश्चित करने के साथ ही उनके बढ़ते दामों को नियंत्रित करने का विषय।
Anoopsanda retweeted
सुल्तानपुर : सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई
➡अल्पसंख्यकों का वोट काटने का लगाया आरोप
➡डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग
➡डीएम के आश्वासन के बाद वापस लौटे सपाई
#Sultanpur #Protest #UttarPradesh #SIR @samajwadiparty
Anoopsanda retweeted
आदित्यनाथ की देन
यूपी बना हत्या प्रदेश !
बहराइच में पूर्व बीडीसी सदस्य जगदेव यादव की हत्या, दुखद है।
भाजपा सरकार PDA वर्ग के विरुद्ध अत्याचार निरंतर बढ़ता जा रहा, मुख्यमंत्री के स्वजातीय व सत्ता संरक्षित गुंडे हैं हावी।
आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।
Anoopsanda retweeted
भाजपा सरकार इसका जवाब दे कि प्रेरणा स्थल पर जो खाना बाँटा गया था वो इतना ख़राब क्यों था कि सुबह से भूखे लोगों ने बिना खाए ही फेंक दिया, बाद में जिसे खाकर 150 भेड़ों की मौत हो गयी। ये एक संगीन मामला है। इसकी जाँच हो और भेड़ मालिकों को यथोचित मुआवज़ा दिया जाए।
Anoopsanda retweeted
#सुलतानपुर शहर में सपा ने निकाला PDA यात्रा, बड़ी सँख्या में लोग हुए शामिल
#Sultanpur
@yadavakhilesh @samajwadiparty @mediacellsp @Anoopsanda1
Anoopsanda retweeted
आगरा में मूर्ति विसर्जन जैसे पावन अवसर पर एक बार फिर से सरकारी व्यवस्था की कमी की वजह से कई लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी है और कई की तलाश अभी भी जारी है। बड़े आयोजनों से पहले बड़े पूर्वानुमान और इंतज़ाम करने में भाजपा सरकार हमेशा नाकाम क्यों रहती है। उसके बाद नाकामी छिपाने के लिए हताहतों के आँकड़े छिपाती फिरती है।
सभी को यथोचित मुआवजा दिया जाए।
Anoopsanda retweeted
ये वीडियो भाजपा के उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों को देखकर अपने ऊपर शर्मिंदा होना चाहिए, जो भाजपा राज में ‘अमृतकाल’ की बात कर रहे हैं। दरअसल भाजपा अपने भोले भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए, दुष्प्रचार के लिए करती है।
वो पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है। भाजपा ऐसे लोगों को भी अपने झूठ के प्रचार की खेती में, नफ़रती व्हाट्सएप मैसेज और मिथ्या-संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करती है।
सबसे पहले तो भाजपाई ही ये याद रखें कि ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है’ और भाजपा ‘इस्तेमाली’ पार्टी है। भाजपा एक दिन उनको भी इस्तेमाल करके छोड़ देगी, तब वो कहीं के नहीं रहेंगे।
भाजपा का साज़िशन फ़ार्मूला ही है : ‘पहले इस्तेमाल करें, फिर बर्बाद करें !’
भाजपा जाए तो खाद आए!
किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
Anoopsanda retweeted
हक़ का गणित : 18000-14 = 17986
चुनाव आयोग से लेकर ज़िलाधिकारी तक और सीओ से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी ‘भाजपा-चुनाव आयोग-ज़िलाधिकारी की तिकड़ी’
अभी तक, हमारे द्वारा दिये गये 18000 एफ़िडेविट में से सिर्फ़ 14 शपथपत्रों के बारे में ही, वो भी ‘आधी-अधूरी-निराधार’ सफ़ाई दे पायी है।
18000 हलफ़नामों में से 14 को कम भी कर दें तो भी 17986 का हिसाब बाक़ी है। यही है हक़ का गणित।
न चलेगी हक़मारी, न मतमारी
इस बार PDA सरकार हमारी










