P R AWANA retweeted
आज आसींद (भीलवाड़ा) स्थित श्री सवाई भोज मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद एवं सानिध्य प्राप्त हुआ।
P R AWANA retweeted
आदरणीय अक्षय कुमार जी
मैं आपको हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। आपने नेता बनने की योग्यता प्राप्त कर ली है। असल में आपने यह योग्यता प्राप्त नहीं की है, बल्कि हासिल की है। आप छोड़िए अब यह नकली एक्टिंग के काम धंधे और मुख्य धारा के अभिनय क्षेत्र में कम रखिए। आपका भविष्य मैं समझता हूं कि अत्यंत ही उज्ज्वल होने वाला है।
नेताओं की सबसे बड़ी योग्यता ही वादा करके भूल जाना या भुला देना होती है। विशेषता भी यही होती है। पहचान भी यही होती है। जनता की शिकायत भी यही होती है। आपने यह योग्यता हासिल करने के लिए सबसे पहले राजस्थान को चुना है या नहीं, इसकी तो हमें जानकारी नहीं है लेकिन राजस्थान से ही अगर आपने यह शुरुआत की है तो यह हमारे लिए दोहरी खुशी का विषय है।
आपने तो नेता बनने की योग्यता कुछ ज्यादा ही ऊंची हासिल की है। पहली बात तो आपने वादा करके भूल जाने के लिए राजस्थान के पवित्र गांव देवमाली को चुना और उसके बाद आपने धोखा देने के लिए बेटियों को चुना। इससे पता चलता है कि आपका सपना और लक्ष्य काफी ऊंचे हैं। आप सीधे ही बड़े नेता बनना चाहते हैं।
आज मेरा महिला दिवस की बधाई देने का मन नहीं कर रहा था लेकिन आपको तो बधाई दी ही जा सकती है। अतः हार्दिक बधाई स्वीकार करें।
@akshaykumar
P R AWANA retweeted
सेवा में,
माननीय पुलिस महानिदेशक,
राजस्थान पुलिस मुख्यालय,
जयपुर (राजस्थान)
विषय: सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के संबंध में शिकायत
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं राकेश मीणा,यूथ कांग्रेस सचिव आपके संज्ञान में यह शिकायत लाना चाहता हूँ कि अजय पिलोदा नामक व्यक्ति सोशल मीडिया (Facebook, X/Twitter आदि) पर लाइव आकर एवं पोस्ट के माध्यम से समाज विशेष (बामण,गुर्जर, जाट,मीणा आदि) पर भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।
साथ ही उसने मेरे विरुद्ध तथा कांग्रेस नेता श्री सचिन पायलट जी के विरुद्ध भी अपमानजनक, भ्रामक और असंवैधानिक बयान दिए हैं। यह कार्य न केवल मेरी व्यक्तिगत मानहानि है, बल्कि समाज में वैमनस्य और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।
संलग्नक:
1. फेसबुक लिंक: facebook.com/share/1FnaPEEWw…
2. फेसबुक वीडियो लिंक: facebook.com/share/v/1Fbh6mf…
3. ट्विटर / X लिंक: teapawt.org/1K_Nazar/status/197070…
4. अन्य ट्विटर / X लिंक: teapawt.org/arvindchotia/status/19…
अतः आपसे निवेदन है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अजय पिलोदा और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने का कष्ट करें तथा भड़काऊ सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से तत्काल हटवाने का आदेश दें।
आपकी त्वरित कार्रवाई से समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में मदद मिलेगी।
भवदीय,
राकेश मीणा
यूथ कांग्रेस सचिव
📞 9929870007
📧 [email protected]
@RajPoliceHelp @cyberabadpolice @RajGovOfficial
P R AWANA retweeted
राजनीति में आलोचना करना कोई गलत बात नहीं है पर क्या भाषा का स्तर इतना गिराना जरूरी हैं, वो इसलिए क्योंकि आप किरोड़ी लाल के क्रान्तिकारी समर्थक हैं!😞
ऐसी भाषा नेता और उसकी पृष्ठभूमि के संस्कारों को उजागर करती हैं।
क्या यह गुंडागर्दी नहीं है?
P R AWANA retweeted
मैं आज शहीद स्मारक जयपुर से आमरण अनशन की घोषणा करता हूँ.!
1.जब तक पिपलोदी झालावाड के बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा मैं अन्न का एक दाना भी अपने पेट में नहीं जाने दूँगा!
2.जब तक यह धरना चलेगा मैं मौन धारण रखूंगा, पाँच मिनिट के लिए रोज दोपहर 3 बजे मेरे साथियों से रणनीति को लेकर चर्चा करूंगा!
P R AWANA retweeted
देव डूंगरी उमरैण (अलवर) में भगवान श्री देवनारायण जी के प्राचीन मंदिर को गुरु पूर्णिमा जैसे पवित्र दिन पर राजस्थान सरकार द्वारा तोड़ा जाना न केवल हमारी आस्था पर हमला है, बल्कि यह हमारे धर्म स्थलों पर सीधा हमला है, जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ |
इस घटना ने हम सभी के हृदय को विचलित किया है l राजस्थान में भाजपा सरकार का मन्दिरों को तोड़ने का पुराना नाता रहा है |
मैं माननीय मुख्यमंत्री जी मांग करता हूँ कि जनमानस की भावनाओं का आदर करते हुए दोषियों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए तथा मंदिर की पुनः स्थापना करवाई जाए |
#Rajasthan | #JusticeForDevnarayanTemple | #DevnarayanMandir @RajCMO
@SachinPilot @atulpradhansp
@VijaySBainsla @Veergurjarsena1
@PMOIndia
P R AWANA retweeted
#Baran: कॉमेडियन लवेश गुर्जर पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला
देर रात अटरू में लवेश गुर्जर की बाइक पर किया हमला, नकाबपोश बदमाशों ने पत्थर से किया हमला...
#RajasthanWithFirstIndia @BaranPolice
P R AWANA retweeted
आप देख रहे हैं श्री सचिन पायलट!
फौजी
केंदीय मंत्री
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष
पूर्व उपमुख्यमंत्री
कई बार MLA और कई बार MP.
मुख्य दो उपनाम:
1. नेता बनाने की फैक्ट्री
2. खान में पत्थर तोड़ने वाले गरीब का सच्चा हितैषी।
@SachinPilot
P R AWANA retweeted
I pay tributes to my late father
Sh. Rajesh Pilot ji.
On this day 25 years ago, he left us for his heavenly abode - but he lives on in our memories and in our hearts.
From very humble beginnings to great heights in public life. From being a fighter pilot in the Indian Air Force to a successful politician. From being a fantastic father to being a grassroots leader- he made a mark all along.
What I miss the most - is his infectious smile…
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
P R AWANA retweeted
जब तक गरीब किसान एवं मजदूरों के बच्चे पढ़-लिखकर उन कुर्सियों पर नहीं बैठेंगे, जो देश की नीतियों को क्रियान्वित करती है, तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है - श्री राजेश पायलट
P R AWANA retweeted
मूंडवा में अंबुजा सीमेंट के खिलाफ पिछले 17 महीने से चल रहा किसानों का धरना।
मूंडवा में अंबुजा सीमेंट के खिलाफ पिछले 17 महीने से चल रहे किसानों के धरने में पहुंचकर किसानों का हालचाल जाना। साथ ही धरने की आगे की रूपरेखा पर भी किसानों से चर्चा की।
@INCRajasthan
P R AWANA retweeted
स्व राजेश पायलट साहब की मूर्ति जो कि 11 जून को उत्तर प्रदेश के शामली मे लगनी थी, भाजपा सरकार ने पुलिस भेजकर अनावरण से पहले ही मूर्ति को अपने कब्जे मे लिया, नीचता की सारी हदे पार!!
@SachinPilot
P R AWANA retweeted
एक महिला पुलिस अफसर ने अपने 10 साल के मासूम बेटे को ही पुलिस से पिटवाया: ये कटनी डीएसपी ख्याति का मासूम बेटा है. जिसने बताया कटनी की ईमानदार पुलिस ने उसे डिक्की में फेंक दिया....!
@DGP_MP @KanoongoPriyank
P R AWANA retweeted
ये दृश्य है, जहाँ इंसानी ज़िंदगी से ज़्यादा अहम हो गई है संगठन की 'शोभा यात्रा'।
सोचिए, एंबुलेंस – जो किसी की अंतिम उम्मीद हो सकती है – उसे रास्ते में रोक दिया गया, ताकि पहले #RSS की परेड निकल सके। जहाँ एक तरफ सेकंड की देरी जान ले सकती है, वहीं दूसरी तरफ झंडे, डंडे और नारे प्राथमिकता बन जाते हैं।
क्या यही है "राष्ट्र प्रथम" की परिभाषा?
ऐसी घटनाएँ हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हम इंसानियत से पहले राजनीति और संगठनवाद को रख चुके हैं?
P R AWANA retweeted
श्रद्धांजलि उस रत्न को, जिसने रेगिस्तान को जीवन दिया 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
टीम आगाज़ फाउंडेशन की ओर से स्व. राधेश्याम पेमाणी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
रेगिस्तान की तपती रेत में भी जीवन की कोमल धड़कनों को महसूस करने वाले,
स्वर्गीय राधेश्याम पेमाणी जी, सिर्फ एक पर्यावरण प्रेमी नहीं थे — वे रेगिस्तान के रत्न थे।
उनकी सोच में गोड़ावण (Great Indian Bustard) जैसे विलुप्तप्राय पक्षी के लिए भी वही ममता थी जो एक माँ अपने बच्चे के लिए रखती है।
उनका जीवन जीव-जंतु, पेड़-पौधों और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक था।
जीव प्रेम ही उनका धर्म था।
हर कण में जीवन देखना, और हर जीवन को बचाना — यही उनका संकल्प था।
टीम आगाज़ फाउंडेशन की ओर से उनके परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी गई है — यह केवल एक सहायता नहीं, बल्कि उस विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रण है जिसे राधेश्याम जी जीते थे।
हम प्रतिबद्ध हैं कि उनके बच्चों की उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जब भी कोई ज़रूरत होगी, हम साथ खड़े रहेंगे।
हम सतत प्रयासरत रहेंगे कि राधेश्याम जी के विचार, उनका जीव प्रेम, और पर्यावरण के प्रति उनकी निष्ठा जन-जन तक पहुँचे, और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दे।
रेगिस्तान का यह सच्चा सपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उसके विचार हमारी साँसों में जीवित रहेंगे।
गोड़ावण की उड़ान जब भी रेगिस्तान के आकाश में दिखेगी, राधेश्याम जी की याद और भी गहरी होगी।
जय राधेश्याम, जय पर्यावरण ।
*एक अपील*
*गोडावण मेन ऑफ इंडिया* स्वर्गीय राधेश्याम पैमाणी के नन्हे मुन्हे बच्चों के आर्थिक सहयोगार्थ निम्नलिखित खाता संख्या पर सहयोग राशि भेज कर पुण्यार्जन करें एव लोगों से अपील करे ।
1- MRS. NIRMA WO RADHESHAYAM
UPI ID: 8094518231@sbi
2- Name -Jambhsar Hitkarani Sansathan
A/c No. 5020 0092 4267 51
IFSC code HDFC0006542
P R AWANA retweeted
यह घटना केवल निर्मला की त्रासदी नहीं है, बल्कि समाज में गहराई तक जमी दहेज प्रथा और कानून-व्यवस्था की लापरवाही का पर्दाफाश करती है। निर्मला और उसके परिवार सहित पूरा चाडवास गाँव अब प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते है
@RajCMO
P R AWANA retweeted
जोधपुर के लूणी में बजरी माफियाओं के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल श्री सुनील विश्नोई जी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से आहत हूं। ईश्वर उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बजरी माफियाओं के हौसलें बुलंदी पर है और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।
राज्य सरकार को पैर पसार रहे अवैध खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कर दोषियों को तुरंत सख्त सजा दिलवानी चाहिए।
P R AWANA retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम — एक नागरिक का निवेदन-
माननीय प्रधानमंत्री जी,
कल आप राजस्थान की धरती बीकानेर पर पधार रहे हैं। हम जानते हैं, आपके कार्यालय की इंटेलिजेंस बहुत सशक्त होती है। तो यकीनन आपको यह भी ज्ञात होगा कि इस वक़्त राजस्थान का युवा किस गहरे असमंजस, पीड़ा और अविश्वास से गुज़र रहा है।
भर्ती परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक, नंबरों की खुली बोली, इंटरव्यू में अपारदर्शिता — यह सब मिलकर मेहनत करने वालों की रीढ़ तोड़ रहा है। थानेदार से लेकर शिक्षक, RAS तक की नौकरियाँ अब योग्यता से नहीं, जेब से मिलती हैं। जो दिन-रात पढ़ते हैं, उनके हाथ खाली रह जाते हैं और जिनके पास लाखों हैं, वे अफ़सर बनते फिर रहे हैं।
प्रदेश का युवा, किसान, दलित, आदिवासी, मध्यमवर्ग — सभी तबकों के बच्चे टूट चुके हैं। अब वे अपने पिता से पूछते हैं — “क्या हमारे पास भी 20 लाख होते तो हम भी सरकारी नौकर बन जाते?”
अब तो कई परिवार बच्चों से कहने लगे हैं — “बेटा पढ़ाई छोड़ो, मजदूरी करो।”
यह केवल रोजगार का संकट नहीं, यह भारत के भविष्य की संभावनाओं की हत्या है।
प्रधानमंत्री जी, राजस्थान की जनता ने आप पर भरोसा किया था — भ्रष्ट व्यवस्था को सुधारने, पीड़ितों की आवाज़ बनने और लाचार युवाओं को संबल देने के लिए। लेकिन पिछले 17 महीनों में एक भी ठोस निर्णय नहीं आया, सिर्फ़ समितियाँ और मीटिंगें चलीं।
अब जब आप बीकानेर आएँ, तो कृपया इस जलती उम्मीद को बुझने से बचा लीजिए। एक आश्वासन, एक स्पष्ट रोडमैप, एक सख्त निर्णय… यही आज ज़रूरी है।
हमारी आपसे कोई निजी मांग नहीं, बस एक सामूहिक पुकार है —
सरकारी नौकरियों को मंडी बनने से बचा लीजिए,
मेहनत करने वालों को फिर से यकीन दिला दीजिए।
आपका
एक टूटते लेकिन अब भी उम्मीद से भरा नागरिक
राजस्थान
@narendramodi @PMOIndia @narendramodi_in
#Rajasthan

























