Official account of Chhattisgarh's Bemetara District. Follow for updates, news and information

Joined September 2016
आदि बाजार 2026 | राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव, रायपुर जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ लिमिटेड (ट्राईफेड) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव "आदि बाजार 2026" का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों को अपने प्रामाणिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु प्रत्यक्ष विपणन मंच उपलब्ध कराना तथा भारत की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और विविध आजीविका प्रथाओं को बढ़ावा देना है। आप सभी नागरिकों से अपील है कि महोत्सव में सहभागिता कर जनजातीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करें तथा स्थानीय उत्पादों को अपनाएं। 📍 स्थान: टाउन हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर, घड़ी चौक के पास, रायपुर (छत्तीसगढ़) #आदिबाजार2026 #ADIBazaar2026 #TRIFED #GoodGovernance #Chhattisgarh #जनजातीयकार्यमंत्रालय #रायपुर #छत्तीसगढ़ #जनजातीयमहोत्सव #VocalForLocal @TribalAffairsIn @MinOfCultureGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt @RaipurDistrict
13
11
1,104
सुरक्षित बचपन अभियान: 21 स्कूलों में 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए रायपुर के 21 विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के इस अभियान के तहत 42 न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बाल संरक्षण कानूनों, व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता, बाल शोषण से बचाव और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी। ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ और ‘सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने अधिकार पहचानें और किसी भी असुरक्षित स्थिति में मदद लेने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने और उनके अधिकारों, सम्मान एवं उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #SurakshitBachpan #ChildRights #ChildSafety #Chhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
2
10
10
742
प्रतिमा अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम,बलरामपुर- रामानुजगंज xitter.cf/i/broadcasts/1rGmqpBdX…
7
6
777
किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य, यही सुशासन सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी और 360 नए उपार्जन केंद्रों की सुविधा से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और उनकी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #FarmersWelfare #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
1
14
13
1,032
छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी कौन-सा है? #CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 @MinOfCultureGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt
0%A) मोर
100%B) पहाड़ी मैना
0%C) तोता
0%D) सारस
25 votes • 19 hours
12
12
806
75 दिनों की आस्था का भावपूर्ण विराम, मां दंतेश्वरी को नम आंखों से विदाई विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा की अंतिम रस्मों के साथ आज आस्था, परंपरा और जनभागीदारी के इस अनूठे महापर्व का समापन गया है। जयकारों और श्रद्धा के बीच मां दंतेश्वरी की पावन डोली को जगदलपुर से विदाई देकर दंतेवाड़ा रवाना किया गया। बस्तर की माटी में रची-बसी सदियों पुरानी परंपरा एक बार फिर अपनी अमिट छाप छोड़ गई। मां दंतेश्वरी की कृपा से बस्तर सहित पूरा छत्तीसगढ़ सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। जय मां दंतेश्वरी! जय बस्तर! जय छत्तीसगढ़! हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #BastarDussehra #Bastar #Chhattisgarh @MinOfCultureGoI @MyGovHindi @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt @BastarDistrict @DantewadaDist
11
11
789
‘लखपति दीदी’ एवं ‘महतारी वंदन योजना’ से आत्मनिर्भर बनीं ग्राम अकोली (बेमेतरा) की श्रीमती भुनेश्वरी चतुर्वेदी! ​कपड़े की दुकान संचालित कर वे न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। ​#Bemetara #LakhpatiDidi
35
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की आशंका के मद्देनजर बेमेतरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है! विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। #Bemetara #CycloneArnab
1
100
सभी नागरिक मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें, अफवाहों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
10
नारी शक्ति का सामर्थ्य, युवा शक्ति का उत्साह—नए छत्तीसगढ़ का नवविहान नारी शक्ति के सामर्थ्य और युवाओं के सपनों से सजेगा नए छत्तीसगढ़ का उत्सव। #CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #ChhattisgarhRajyotsav2026 #SashaktNari #SashaktYuva #SashaktChhattisgarh
1
35
आइए, आत्मनिर्भरता, नवाचार और उपलब्धियों की इस गौरवशाली यात्रा का हिस्सा बनें और मिलकर रचें सशक्त छत्तीसगढ़ की नई कहानी। आप सादर आमंत्रित हैं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में 1–3 नवंबर 2026 📍 राज्य उत्सव स्थल, नवा रायपुर सशक्त नारी, सशक्त युवा, सशक्त छत्तीसगढ़
7
Bemetara retweeted
छत्तीसगढ़ के गौरव का उत्सव, भारत के शौर्य का उद्घोष! आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में भारतीय वायुसेना की गौरवशाली सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के सदस्यों से शिष्टाचार भेंट हुई। आगामी 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर का आकाश सारंग टीम के अद्भुत हवाई प्रदर्शन का साक्षी बनेगा। हर उड़ान में भारत का आत्मविश्वास दिखेगा, हर करतब में हमारे वायुवीरों का अदम्य साहस झलकेगा और हर आकाशीय विन्यास राष्ट्र के सामर्थ्य की गौरवगाथा कहेगा। छत्तीसगढ़ की धरती पर इन वायुवीरों का प्रदर्शन हमारे राज्योत्सव को अनुपम भव्यता देगा और प्रदेश की गरिमा को विश्व पटल पर नई ऊँचाई प्रदान करेगा। जय हिंद, जय छत्तीसगढ़ @sarang_iaf @IAF_MCC
7
29
41
1,291
सशक्त नारी-युवा उड़ान... हमर छत्तीसगढ़, हमर अभिमान माटी की महक, संस्कृति के रंग और सशक्त नारी–युवा उड़ान के संकल्प के साथ सज रहा है छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026। लोककला, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और हुनर के उत्सव में शामिल होने आइए। 1–3 नवंबर 2026 📍 राज्य उत्सव स्थल, सेक्टर-15, नवा रायपुर चलबो, मिलबो, उत्सव मनाबो! हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #हमर_राज्योत्सव2026 #हमर_छत्तीसगढ़ #सशक्त_नारी_युवा_उड़ा @MinOfCultureGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt
10
12
1,150
मौसम पूर्वानुमान सतर्क रहें, सुरक्षित रहें मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के चिह्नित जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। नागरिकों से अपील है कि मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें, खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। #मौसम_पूर्वानुमान #मौसम_अलर्ट #छत्तीसगढ़ #WeatherForecast #WeatherAlert #HeavyRainfall #StaySafe @moefcc @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @ForestCgGov
9
15
19,323
प्रकृति की सुंदरता, लोकसंस्कृति की समृद्धि और गौरवशाली विरासत का संगम -- हमारा छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं के गौरव का उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 कला, संस्कृति, और गौरवशाली विरासत का उत्सव #CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 @MinOfCultureGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt
🤖 Made with AI
1
14
1
27
1,602
हाउसिंग बोर्ड बनेगा छत्तीसगढ़ के अधोसंरचना विकास का प्रमुख इंजन वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में कहा कि हाउसिंग बोर्ड अब आवास निर्माण के साथ सड़क, पुल, खेल परिसर, सार्वजनिक भवन, टाउन प्लानिंग और शहरी पुनर्विकास जैसे क्षेत्रों में भी अपनी भूमिका बढ़ाएगा। लगभग ₹700 करोड़ की ऋण देनदारी समाप्त कर मंडल को वित्तीय मजबूती दी गई है। नई आवासीय परियोजनाएं वास्तविक मांग के अनुरूप शुरू होंगी, वहीं टीपीएस, पीपीपी और पुनर्विकास मॉडल के जरिए सरकारी बजट पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना आधुनिक अधोसंरचना विकास को गति मिलेगी। कार्यशाला में AI, आधुनिक तकनीक और बेहतर वित्तीय प्रबंधन पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार का लक्ष्य हाउसिंग बोर्ड को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प में प्रभावी भागीदार बनाना है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #HousingBoard #InfrastructureDevelopment #ViksitChhattisgarh2047 @vishnudsai @OPChoudhary_Ind @NavaRaipur @housingboardcg
8
12
565
सुशासन सरकार गांव-गांव तक डिजिटल और बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रतिदिन ₹1 लाख तक जमा और निकासी की सुविधा मिलेगी, जिससे पंचायत में ही वित्तीय सेवाएं सुलभ होंगी। #AtalDigitalSevaKendra #DigitalChhattisgarh #सुशासन_सरकार #SushasanSarkar #अटल_डिजिटल_सेवा_केंद्र @mopr_goi @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @PRDCgGov
12
13
1,651
चक्रवात ‘अर्नब’ अलर्ट... 1,769 गांवों पर विशेष निगरानी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश में 1,769 संवेदनशील गांवों को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, जर्जर मकानों की पहचान, जलाशयों के जलस्तर पर नजर रखने और आपात स्थिति में तत्काल राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा संबंधी सूचना एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1070 चौबीसों घंटे उपलब्ध है। नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की गई है। सुशासन सरकार का संकल्प है कि समय पर सतर्कता, बेहतर समन्वय और त्वरित राहत व्यवस्था के माध्यम से हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #CycloneArnab #DisasterManagement #जनसुरक्षा @moefcc @vishnudsai @tankramvermabjp
10
9
16,830
छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब दिखेगा एक मंच पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत और राजसी परंपराओं को सहेजने के लिए ‘रियासत वीथिका’ स्थापित करने की पहल की गई है। इसमें प्रदेश की 14 पूर्ववर्ती रियासतों के राजचिह्न, पारंपरिक वेशभूषा, अस्त्र-शस्त्र, प्राचीन सिक्के, ऐतिहासिक दस्तावेज और लोकपरंपराएं प्रदर्शित की जाएंगी। रायपुर में आयोजित बैठक में राजपरिवारों के वंशजों एवं प्रतिनिधियों से कार्ययोजना पर सुझाव लिए गए। इस पहल से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, राजसी वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। ऐतिहासिक महलों को हेरिटेज पर्यटन और होमस्टे के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत को संरक्षित कर उसकी ऐतिहासिक पहचान को मजबूत बनाने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #RiyasatVithika #HeritageTourism #छत्तीसगढ़_की_विरासत @MinOfCultureGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @CGCultureDeptt @GoChhattisgarh
1
10
17
1,617
520 स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र, 14 जिलों को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों के 520 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 208 स्टाफ नर्स, 95 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष, 94 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, 25 फार्मासिस्ट, 50 वार्ड बॉय और 48 वार्ड आया शामिल हैं। ये कर्मचारी प्रदेश के 14 जिलों में सेवाएं देंगे, जिनमें अधिकांश जनजातीय बहुल क्षेत्र हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और पुण्य का कार्य है। राज्य सरकार नए मेडिकल कॉलेजों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य अमले के विस्तार के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सुशासन सरकार का संकल्प है कि दूरस्थ और जनजातीय अंचलों सहित प्रदेश के हर नागरिक को सुलभ, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Chhattisgarh #HealthServices #AppointmentLetters #स्वस्थ_छत्तीसगढ़ @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @HealthCgGov @RaipurDistrict
11
12
1,554