This is the official X handle of Panchayat and Rural Development Department, Chhattisgarh | Housing For All | VB G RAM G | Bihan | PMGSY |

Raipur
Joined November 2024
बालिका शौचालय निर्माण से स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा ! धमतरी जिले की ग्राम पंचायत सिहावा में वीबी-जी-रामजी योजना के तहत बालिका शौचालय का निर्माण किया गया है। इस पहल से बालिकाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार बालिकाओं के स्वास्थ्य, निजता और आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक है। #RuralDevelopment #GirlsEducation #SwachhBharat #Chhattisgarh #GoodGovernance
34
बिहान योजना से मिली मदद, सब्जी की खेती से बढ़ी आत्मनिर्भरता कोरिया जिले की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने छोटे से ऋण और सामूहिक प्रयासों के दम पर सब्जी की खेती को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। सही मार्गदर्शन और मेहनत से आज उनके खेतों में हरियाली के साथ आय और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। अब ये महिलाएँ अपने काम का विस्तार कर आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। #WomenEmpowerment #RuralDevelopment #Bihan #Chhattisgarh #Livelihood
1
66
कोरबा जिले में भूजल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 234 बोरवेल रिचार्ज सैंड फिल्टर पिट का निर्माण किया जा रहा है। विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत ₹1.32 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। 180 से अधिक ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य जारी हैं। ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत इन संरचनाओं से वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। #WaterConservation #ViksitBharat_G_RAM_G #RuralDevelopment #Chhattisgarh
60
विकसित भारत जी-राम-जी योजना से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार कबीरधाम जिले की 442 ग्राम पंचायतों में 977 निर्माण कार्यों के माध्यम से 41,940 से अधिक ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। योजना के तहत प्रतिदिन ₹300 मजदूरी दी जा रही है। तालाब निर्माण, गहरीकरण, डबरी निर्माण, बालिका शौचालय और नाली निर्माण जैसे कार्यों से रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। योजना ग्रामीणों को आर्थिक संबल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है। #WaterConservation #ViksitBharat_G_RAM_G #RuralDevelopment #Chhattisgarh
44
विकसित भारत – जी राम जी के तहत ग्रामीणों को मिल रही आजीविका की नई राह जांजगीर चांपा के विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा निवासी श्री सुदर्शन कंवर के यहां आजीविका डबरी का निर्माण किया गया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। #विकसितभारत #जीरामजी #आजीविकाडबरी #ग्रामीणविकास #जांजगीरचांपा #छत्तीसगढ़ #रोजगारसृजन #जनसंपर्क
1
1
52
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
मुंगेली के पथरिया जनपद के चार ओडीएफ मॉडल ग्रामों में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों को चार प्रकार से कचरा पृथक्करण, घर-घर संग्रहण, स्वच्छता शुल्क और सामुदायिक शौचालय के नियमित उपयोग के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव—हम सबकी जिम्मेदारी। #SBMG – at Mungeli, India
2
2
47
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
विकसित भारत – जी राम जी के तहत ग्रामीणों को मिल रही आजीविका की नई राह विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत चारपारा निवासी श्री सुदर्शन कंवर के यहां आजीविका डबरी का निर्माण किया गया है। #विकसितभारत #जीरामजी #ViksitBharat #janjgirchampa #Chhatttisgarh
1
4
132
बिहान समूह से मिला संबल, मछली पालन से बढ़ी भुनेश्वरी की आय ! सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम धनगांव की श्रीमती भुनेश्वरी ने बिहान समूह से ₹60 हजार की सहायता और ₹15 हजार का ऋण लेकर मछली पालन शुरू किया। आज इस व्यवसाय से उन्हें हर महीने ₹10 हजार की आय हो रही है। सुशासन की पहल से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़कर परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं। #WomenEmpowerment #RuralDevelopment #Bihan #Chhattisgarh #Livelihood
1
1
71
वीबी जी-राम-जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर ! छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वीबी जी-राम-जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। आजीविका डबरी, तालाब, सामुदायिक जल संरचनाओं, बालिका शौचालयों और नालियों की सफाई एवं गहरीकरण जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन ₹300 की मजदूरी से आर्थिक संबल मिल रहा है। इन कार्यों से रोजगार सृजन, जल संरक्षण, स्वच्छता और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। #VBGRamG #RuralDevelopment #Chhattisgarh #Employment #GoodGovernance
68
ड्रोन तकनीक से खेती को नई उड़ान दे रहीं आरती! पिछले दो वर्षों से ड्रोन दीदी के रूप में कार्यरत आरती ने बीते वर्ष 54 एकड़ में नैनो यूरिया और डीएपी का छिड़काव कर प्रति एकड़ ₹300 की आय अर्जित की। आज वे तकनीक के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की योजनाएँ महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता और प्रगति के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। *सुशासन से सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़।* 📍 जिला बलौदाबाजार-भाटापारा #DroneDidi #WomenEmpowerment #AtmanirbharBharat #DigitalAgriculture #Chhattisgarh
43
मेरी बेटी, मेरा अभिमान... हर स्कूल में सम्मान ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान के तहत 26 जनवरी 2027 तक प्रदेश में 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में ₹286.85 करोड़ की लागत से बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य है। बेहतर सुविधाओं से बेटियों को मिल रहा है सम्मान, सुरक्षा और पढ़ाई के लिए सहज वातावरण। सुशासन सरकार बेटियों की गरिमा, स्वास्थ्य और शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
51
*सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सत्यनिष्ठा की शपथ लिया गया* सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस 26 अक्टूबर 2026 को विकसित भारत – जी राम जी राज्य कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही के साथ करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव सजग रहने का संकल्प लिया।
41
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
स्वच्छता का संकल्प, जनभागीदारी के संग विशेष अभियान 6 के अंतर्गत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता, श्रमदान और पौधारोपण के माध्यम से जल स्रोतों को सहेजने और पर्यावरण को संवारने की पहल की गई। अमृत सरोवरों की स्वच्छता और उनके आसपास हरियाली बढ़ाने का यह सामूहिक प्रयास जल संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण बनाने का संदेश देता है। #MoRD #SwachhataHiSeva #SpecialCampaign6 #SwachhataHiSeva2026 #SHS2026 #Swachhotsav #SwachhBharat #CleanIndia #SwachhataPakhwada #AmritSarovar #WaterConservtion
10
12
1,900
वीबी जी राम जी योजना के तहत महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रेमड़ा के ग्राम टुकड़ा में 2.1 हेक्टेयर पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य के माध्यम से मृदा एवं जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कार्य वर्षा जल के संचयन, भू-क्षरण रोकने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वीबी जी राम जी योजना, जल एवं मृदा संरक्षण से ग्रामीण विकास की ओर। #VB-GRAM-G #ViksitBharat #SoilConservation #WaterConservation #RuralDevelopment
2
6
71
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
रोजगार भी, पारदर्शिता भी दुर्ग जिले में ‘जी-राम-जी’ योजना के तहत रोजाना 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। सिंगल नोडल अकाउंट प्रणाली से श्रमिकों के खातों में अब तक ₹49 करोड़ से अधिक की मजदूरी सीधे अंतरित की जा चुकी है। सुशासन सरकार ग्रामीणों को रोजगार और गांवों को विकास के नए अवसर प्रदान कर रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... whatsapp.com/channel/0029VbB… #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #VishnuDeoSai #ग्रामीणविकास #रोजगार #Chhattisgarh @ChhattisgarhCMO @vishnudsai @PRDCgGov @DurgDist
5
5
2,365
श्री तारन प्रकाश सिन्हा, आयुक्त , वीबी - जी राम जी ने बेमेतरा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में योजना अंतर्गत कार्यों का निरीक्षण किया। नदी किनारे (धार-अंपार अभियान): जल संरक्षण एवं ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं NMMS ऐप से उपस्थिति का परीक्षण किया । ग्राम पंचायत ताला में आंगनवाड़ी भवन,ग्राम पंचायत चारभाटा में बालिका शौचालय निर्माण एवं ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में 26 एकड़ में फलदार वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बाबामोहतारा में चौपाल में ग्रामीणों, SHG दीदियों एवं श्रमिकों से आजीविका संवर्धन पर चर्चा भी किया। पोस्ट मानसून जलदूत ऐप से जल स्तर मापन की शुरुआत की तथा योजना में कार्यरत जमीनी अमले को रोजगार सृजन, कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
1
2
8
203
श्री तारन प्रकाश सिन्हा, आयुक्त VB-GRAMG ने जिला बलौदाबाजार–भाटापारा के जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत खंडुआ में संचालित कच्ची सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यरत श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरी भुगतान, रोजगार उपलब्धता एवं कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं की जानकारी स्वयं प्राप्त की एवं योजना से जुड़े अधिकारियों को क्रियान्वयन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
6
9
205
विकसित भारत – जी राम जी योजना के तहत ग्राम खैरा, जिला जांजगीर-चांपा में तालाब सह इनलेट एवं आउटलेट निर्माण कार्य से जल संरक्षण और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा। इससे ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे और आत्मनिर्भर गांव की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी। विकसित भारत – जी राम जी, ग्रामीण विकास से समृद्धि की ओर। \#ViksitBharat #JeeRamG #RuralDevelopment #WaterConservation #RuralLivelihood
1
64
दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत गनियारी में वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य का अपर आयुक्त श्री सच्चिदानंद आलोक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और बेहतर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। #VB-GRAM-G #RuralDevelopment #Chhattisgarh #RuralInfrastructure #GoodGovernance
3
4
103