काशी तमिल संगमम् 5.0 के लिए तैयार हो जाइए।
नमो घाट पर संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्सवों से लेकर पारंपरिक कला, हथकरघा, खान-पान के विविध अनुभवों और आध्यात्मिक यात्राओं तक, काशी तमिल संगमम् 5.0 में हर किसी के लिए कुछ खास होगा।
#KashiTamilSangamam5
17
काशी तमिल संगमम् 5.0 के अंतर्गत ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम’ के साथ एक बार फिर तिरुक्कुरल की कालजयी ज्ञान परंपरा और उस साझा सांस्कृतिक विरासत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो पीढ़ियों से दोनों क्षेत्रों को जोड़ती आ रही है।
#KashiTamilSangamam5
काशी तमिल संगमम् 5.0 के माध्यम से तिरुक्कुरल की कालजयी शिक्षाओं को देशभर के विद्यार्थियों तक पहुँचाया जा रहा है। इसके तहत शिक्षण, डिजिटल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ गैर-तमिल भाषी विद्यार्थियों की सहभागिता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
#KashiTamilSangamam5
16
15वीं शताब्दी में राजा पराक्रम पांड्य ने काशी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा से प्रेरित होकर तेनकासी में विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया था।
‘दक्षिण की काशी’ के नाम से प्रसिद्ध तेनकासी, सदियों पुराने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की जीवंत मिसाल है।
#KashiTamilSangamam5
20
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की विविध संस्कृतियों, रोचक कहानियों और सिनेमा की विशिष्ट अभिव्यक्तियों को 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रमुख स्थान मिलेगा।
इस महोत्सव के प्रतिष्ठित भारतीय पैनोरमा खंड के लिए पूर्वोत्तर की चार फिल्मों का चयन किया गया है। 20 से 28 नवम्बर 2026 तक गोवा में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पूर्वोत्तर की दो फीचर फिल्में और दो गैर-फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
इनके माध्यम से दर्शकों को इस क्षेत्र की मूल विरासत, सामाजिक बदलावों और आम जनजीवन की झलक देखने को मिलेगी।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: pib.gov.in/PressReleasePage.…
29
हिमालय क्षेत्र के पहाड़, मठ, बर्फ से ढके गाँव और स्थानीय कला-संस्कृति को गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में एक जीवंत आवाज मिलेगी।
लद्दाखी और कश्मीरी भाषाओं की चार फिल्में—जिनमें दो फीचर फिल्में और दो गैर-फीचर फिल्में शामिल हैं—इस क्षेत्र के प्राकृतिक दृश्यों, परंपराओं और आम लोगों की कहानियों को दर्शकों के सामने पेश करेंगी।
20 से 28 नवम्बर 2026 तक गोवा में आयोजित 57वें इफ्फी में सिनेमा के माध्यम से कीजिए हिमालय की कला, संस्कृति और परंपराओं का अनुभव!
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.…
#IFFI57 #IFFI #StoriesWithoutBorders
24
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात तेजी से नयी ऊंचाइयां छू रहा है। यह देश की बढ़ती विनिर्माण क्षमता और वैश्विक बाजारों में मजबूत होती उपस्थिति को दर्शाता है!
वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल–सितम्बर के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 44% बढ़कर 31.97 बिलियन डॉलर पहुंच गया। स्मार्टफोन निर्यात में बढ़त के साथ, गैर-स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यात में और भी तेज वृद्धि दर्ज की गयी, जो निर्यात के विविधीकरण का संकेत है।
और पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.…
#MakeInIndia #ElectronicsManufacturing #ExportGrowth #AatmanirbharBharat
41
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
क्वाड: शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध साझेदारी!
प्रधानमंत्री @narendramodi ने फिलीपींस के मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट 2026 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से मुलाकात की।
नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री आवागमन के खुले, सुरक्षित और सुदृढ़ मार्ग सुनिश्चित करने तथा साझा चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस साझेदारी का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और लोगों को ठोस लाभ पहुंचाने वाले अवसरों को आगे बढ़ाना है।
Quad — a force for good and a partnership of action, committed to peace, stability, and prosperity.
PM @narendramodi attended the Quad Leaders’ Summit 2026 and met US President Donald J. Trump, Australian PM Anthony Albanese, and Japanese PM Sanae Takaichi in Manila, Philippines.
The leaders reiterated their commitment to work together to ensure open, safe, and resilient maritime transit corridors in the Indo-Pacific and work with regional partners to tackle shared challenges and drive opportunities to deliver tangible benefits to the Indo-Pacific.
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
🇮🇳 आसियान-भारत साझेदारी को नयी मजबूती! 🌏
फिलीपींस के मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री @narendramodi ने विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए कई पहलों की घोषणा की।
समुद्री सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, परमाणु ऊर्जा, आसियान देशों के पर्यटकों के लिए निःशुल्क ई-वीजा सुविधा से लेकर #WAVES2027 में आसियान-भारत क्रिएटिव पार्टनरशिप पैवेलियन की स्थापना तक, ये घोषणाएं क्षेत्रीय सहयोग को नये आयाम देने की व्यापक पहल को दर्शाती हैं।
#ASEANIndiaSummit
🇮🇳 Strengthening ASEAN-India Partnership! 🌏
At the 23rd ASEAN-India Summit in Manila, Philippines, Prime Minister @narendramodi announced a series of initiatives to deepen cooperation between India and ASEAN nations across key sectors.
From maritime security, cyber forensics, nuclear energy, and free e-visas for ASEAN tourists to ASEAN-India Creative Partnership Pavilion at #WAVES2027, these announcements reflect a broad agenda for stronger regional collaboration.
#ASEANIndiaSummit
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
फिलीपींस के मनीला में आयोजित 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री @narendramodi ने क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वी एशिया के साथ भारत के सम्बन्धों को और सुदृढ़ करने के लिए कई पहलों की घोषणा की।
ये पहलें समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और शैक्षणिक सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।
#EastAsiaSummit #EAS2026
At the 21st East Asia Summit in Manila, Philippines, Prime Minister @narendramodi announced a series of initiatives to strengthen regional cooperation and deepen India’s engagement with East Asia.
These initiatives highlight India’s commitment to maritime safety, cybersecurity, and academic collaboration.
#EastAsiaSummit #EAS2026
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
"पिछले कुछ वर्षों में दुनिया एक के बाद एक अनेक संकटों से गुजरी है। आज दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है—शांति, स्थिरता और प्रेडिक्टेबिलिटी की। इस संदर्भ में, इस वर्ष की हमारी थीम- “नेविगेटिंग आवर फ्यूचर, टुगेदर”, विशेष महत्व रखती है। भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक-चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारा भविष्य कम्पटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो।"
-- 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री @narendramodi
#PMModiInPhilippines #ASEANSummit2026 #23rdASEANSummit #ASEANIndiaSummit
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामूहिक नेतृत्व, व्यक्तिगत पहल और साझा उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन के 25 वर्षों के अनुभवों और उनसे मिली सीख पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर जनकल्याणकारी अभियानों की सफलता अधिकारियों, पेशेवरों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि इन सभी के अनुभव और उनसे मिली सीख भारत में भविष्य की शासन व्यवस्था को आकार देने वाली अमूल्य राष्ट्रीय संपदा हैं।
#LeadershipAsAMission #25YearsOfSeva
Highlighting the importance of collective leadership, individual initiative and shared responsibility in achieving the vision of Viksit Bharat, Principal Secretary to the Prime Minister, Dr. P.K. Mishra, reflected on the lessons from 25 years of governance under Prime Minister @narendramodi.
He emphasised that the success of large-scale public missions is rooted in the collective efforts of officials, professionals, frontline workers and citizens. Their experiences and learnings, he noted, are valuable national assets for shaping the future of governance in India.
#LeadershipAsAMission #25YearsOfSeva
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
पिछले 25 वर्षों से प्रधानमंत्री की नेतृत्व शैली ईमानदारी, टीमवर्क और तकनीक के तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित रही है।
नीति आयोग की पहली राष्ट्रीय कार्यशाला
#LeadershipAsAMission में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि इन सिद्धांतों ने जनविश्वास को मजबूत किया है, शासन में बेहतर समन्वय स्थापित किया है और नागरिकों तक सेवाओं की सीधी पहुंच को सुगम बनाया है।
#25YearsOfSeva
Over the past 25 years, the Prime Minister’s approach to leadership has been guided by three key principles: integrity, teamwork and technology.
Speaking at NITI Aayog’s first National Workshop on #LeadershipAsAMission, Principal Secretary to the Prime Minister, Dr. P.K. Mishra, said these principles have strengthened trust, enabled coordinated governance and improved direct service delivery.
#25YearsOfSeva
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
प्रख्यात बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बदलाव की जो लहर 25 वर्ष पहले शुरू हुई थी, वह आज देशभर में हो रहे व्यापक परिवर्तन के एक ऐतिहासिक उपलब्धि का संकेत दे रही है।
नीति आयोग की पहली राष्ट्रीय कार्यशाला #LeadershipAsAMission में विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध शब्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने राष्ट्र के समक्ष उपलब्ध व्यापक अवसरों पर अपने विचार साझा किये।
#25YearsOfSeva
The tide towards a brighter future for India began 25 years ago. Today, the tide is turning into a flood, marking a historic turning point in the scale of transformation unfolding across the nation, said @udaykotak, veteran banker and Founder of Kotak Mahindra Bank.
Drawing on the famous words of William Shakespeare, he reflected on the opportunities before the nation at NITI Aayog’s first National Workshop on #LeadershipAsAMission.
#25YearsOfSeva
ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक राष्ट्रव्यापी पहल!
जून 2026 तक, 3.76 करोड़ स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी ग्रामीण महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को इस पहल से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
‘लखपति दीदी’ पहल दर्शाती है कि सामुदायिक संस्थाओं और निरंतर नीतिगत प्रयासों के माध्यम से महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण विकास को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है।
#25YearsOfSeva #LeadershipAsAMission #LakhpatiDidi
29
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र ने उद्यमिता, निवेश और वैश्विक भागीदारी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। वर्ष 2020 से लागू नीतिगत सुधारों ने गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में भागीदारी के नए अवसर खोले हैं।
#25YearsOfSeva #LeadershipAsAMission
India's space sector has seen steady growth in enterprise, investment and global participation. Policy reforms since 2020 have enabled Non-Government Entities to take part across the space value chain.
#25YearsOfSeva #LeadershipAsAMission #SpaceEconomy
16
भारत में कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि होने से भी पहले, संभावित जोखिमों का आकलन और एहतियाती कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी।
8 जनवरी 2020 को संयुक्त निगरानी समूह ने उभरते खतरों का आकलन किया। इसके बाद 17 जनवरी 2020 को हवाई अड्डों पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी। यह कदम भारत में 30 जनवरी 2020 को कोविड-19 का पहला मामला सामने आने से लगभग दो सप्ताह पहले उठाया गया था।
यह प्रभावी नेतृत्व का एक महत्वपूर्ण सबक है—चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाना, शुरुआती संकेतों को पहचानकर कार्रवाई करना और समय रहते एहतियाती कदम उठाना, किसी भी संकट के प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक है।
नीति आयोग अपनी राष्ट्रीय कार्यशाला श्रृंखला ‘लीडरशिप एज ए मिशन’ के माध्यम से भारत की शासन व्यवस्था की यात्रा से प्राप्त महत्वपूर्ण अनुभवों और नेतृत्व से जुड़ी सीख को सामने ला रहा है।
#25YearsOfSeva #LeadershipAsAMission #COVID19Response
23
निडर स्वतंत्रता सेनानी 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका साहस, बलिदान और भारत की स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण हमारे स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य विरासत है।
#LalaLajpatRai #PunjabKesari
📡लाइव📡
➤‘लीडरशिप एज़ मिशन’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन सत्र |नीति आयोग
#25YearsOfSeva #LeadershipAsAMission
‘लीडरशिप एज ए मिशन’ - नीति आयोग द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला
teapawt.org/i/broadcasts/2KoelpMJX…
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला श्रृंखला का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi की शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की यात्रा के दौरान प्राप्त सुशासन के प्रमुख अनुभवों को संकलित कर संरक्षित करना है।
इस श्रृंखला की पहली कार्यशाला 'लीडरशिप एज ए मिशन' 17 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगी। इसमें लगभग 900 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें से 250 प्रतिभागी सीधे विचार-विमर्श में भाग लेंगे। इनमें 150 सरकारी अधिकारी, 25 विद्यार्थी और 50 सामुदायिक भागीदार एवं लाभार्थी शामिल हैं।
इस पहल के माध्यम से शासन के प्रत्यक्ष अनुभवों को केस स्टडी, शोध पत्रों और शिक्षण सामग्री के रूप में संकलित किया जाएगा, ताकि देशभर के सिविल सेवकों, विद्यार्थियों और संस्थानों को इनसे लाभ मिल सके।
#25YearsOfSeva #LeadershipAsAMission
21
























