Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
क्वाड: शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध साझेदारी!
प्रधानमंत्री @narendramodi ने फिलीपींस के मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट 2026 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से मुलाकात की।
नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री आवागमन के खुले, सुरक्षित और सुदृढ़ मार्ग सुनिश्चित करने तथा साझा चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस साझेदारी का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और लोगों को ठोस लाभ पहुंचाने वाले अवसरों को आगे बढ़ाना है।
Quad — a force for good and a partnership of action, committed to peace, stability, and prosperity.
PM @narendramodi attended the Quad Leaders’ Summit 2026 and met US President Donald J. Trump, Australian PM Anthony Albanese, and Japanese PM Sanae Takaichi in Manila, Philippines.
The leaders reiterated their commitment to work together to ensure open, safe, and resilient maritime transit corridors in the Indo-Pacific and work with regional partners to tackle shared challenges and drive opportunities to deliver tangible benefits to the Indo-Pacific.
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
🇮🇳 आसियान-भारत साझेदारी को नयी मजबूती! 🌏
फिलीपींस के मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री @narendramodi ने विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए कई पहलों की घोषणा की।
समुद्री सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, परमाणु ऊर्जा, आसियान देशों के पर्यटकों के लिए निःशुल्क ई-वीजा सुविधा से लेकर #WAVES2027 में आसियान-भारत क्रिएटिव पार्टनरशिप पैवेलियन की स्थापना तक, ये घोषणाएं क्षेत्रीय सहयोग को नये आयाम देने की व्यापक पहल को दर्शाती हैं।
#ASEANIndiaSummit
🇮🇳 Strengthening ASEAN-India Partnership! 🌏
At the 23rd ASEAN-India Summit in Manila, Philippines, Prime Minister @narendramodi announced a series of initiatives to deepen cooperation between India and ASEAN nations across key sectors.
From maritime security, cyber forensics, nuclear energy, and free e-visas for ASEAN tourists to ASEAN-India Creative Partnership Pavilion at #WAVES2027, these announcements reflect a broad agenda for stronger regional collaboration.
#ASEANIndiaSummit
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
फिलीपींस के मनीला में आयोजित 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री @narendramodi ने क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वी एशिया के साथ भारत के सम्बन्धों को और सुदृढ़ करने के लिए कई पहलों की घोषणा की।
ये पहलें समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और शैक्षणिक सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।
#EastAsiaSummit #EAS2026
At the 21st East Asia Summit in Manila, Philippines, Prime Minister @narendramodi announced a series of initiatives to strengthen regional cooperation and deepen India’s engagement with East Asia.
These initiatives highlight India’s commitment to maritime safety, cybersecurity, and academic collaboration.
#EastAsiaSummit #EAS2026
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
"पिछले कुछ वर्षों में दुनिया एक के बाद एक अनेक संकटों से गुजरी है। आज दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है—शांति, स्थिरता और प्रेडिक्टेबिलिटी की। इस संदर्भ में, इस वर्ष की हमारी थीम- “नेविगेटिंग आवर फ्यूचर, टुगेदर”, विशेष महत्व रखती है। भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक-चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारा भविष्य कम्पटीशन से नहीं, कोऑपरेशन से तय हो।"
-- 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री @narendramodi
#PMModiInPhilippines #ASEANSummit2026 #23rdASEANSummit #ASEANIndiaSummit
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामूहिक नेतृत्व, व्यक्तिगत पहल और साझा उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन के 25 वर्षों के अनुभवों और उनसे मिली सीख पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर जनकल्याणकारी अभियानों की सफलता अधिकारियों, पेशेवरों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि इन सभी के अनुभव और उनसे मिली सीख भारत में भविष्य की शासन व्यवस्था को आकार देने वाली अमूल्य राष्ट्रीय संपदा हैं।
#LeadershipAsAMission #25YearsOfSeva
Highlighting the importance of collective leadership, individual initiative and shared responsibility in achieving the vision of Viksit Bharat, Principal Secretary to the Prime Minister, Dr. P.K. Mishra, reflected on the lessons from 25 years of governance under Prime Minister @narendramodi.
He emphasised that the success of large-scale public missions is rooted in the collective efforts of officials, professionals, frontline workers and citizens. Their experiences and learnings, he noted, are valuable national assets for shaping the future of governance in India.
#LeadershipAsAMission #25YearsOfSeva
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
पिछले 25 वर्षों से प्रधानमंत्री की नेतृत्व शैली ईमानदारी, टीमवर्क और तकनीक के तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित रही है।
नीति आयोग की पहली राष्ट्रीय कार्यशाला
#LeadershipAsAMission में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि इन सिद्धांतों ने जनविश्वास को मजबूत किया है, शासन में बेहतर समन्वय स्थापित किया है और नागरिकों तक सेवाओं की सीधी पहुंच को सुगम बनाया है।
#25YearsOfSeva
Over the past 25 years, the Prime Minister’s approach to leadership has been guided by three key principles: integrity, teamwork and technology.
Speaking at NITI Aayog’s first National Workshop on #LeadershipAsAMission, Principal Secretary to the Prime Minister, Dr. P.K. Mishra, said these principles have strengthened trust, enabled coordinated governance and improved direct service delivery.
#25YearsOfSeva
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
प्रख्यात बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बदलाव की जो लहर 25 वर्ष पहले शुरू हुई थी, वह आज देशभर में हो रहे व्यापक परिवर्तन के एक ऐतिहासिक उपलब्धि का संकेत दे रही है।
नीति आयोग की पहली राष्ट्रीय कार्यशाला #LeadershipAsAMission में विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध शब्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने राष्ट्र के समक्ष उपलब्ध व्यापक अवसरों पर अपने विचार साझा किये।
#25YearsOfSeva
The tide towards a brighter future for India began 25 years ago. Today, the tide is turning into a flood, marking a historic turning point in the scale of transformation unfolding across the nation, said @udaykotak, veteran banker and Founder of Kotak Mahindra Bank.
Drawing on the famous words of William Shakespeare, he reflected on the opportunities before the nation at NITI Aayog’s first National Workshop on #LeadershipAsAMission.
#25YearsOfSeva
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश और विदेश व्यापार मंत्री डॉ. मोहम्मद फरीद सालेह ने आज मिस्र की नयी प्रशासनिक राजधानी में 'भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति' (जेटीसी) के 7वें सत्र की सह-अध्यक्षता की।
यह पहला मौका था जब इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संस्थागत तंत्र की बैठक मंत्री स्तर पर आयोजित की गयी। इससे पता चलता है कि दोनों सरकारें 'भारत-मिस्र रणनीतिक साझेदारी' के आर्थिक पहलू को मजबूत करने को प्राथमिकता देती हैं।
यहां पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.…
@CimGOI @DoC_GoI
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित ICFT-UNESCO गांधी पदक के लिए 10 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह महोत्सव 20 से 28 नवम्बर 2026 तक गोवा में आयोजित होगा।
चयनित फिल्में शांति, सहिष्णुता, सहानुभूति, सामाजिक न्याय और अंतर-सांस्कृतिक संवाद जैसे विषयों को प्रस्तुत करती हैं। ये विषय महोत्सव की व्यापक थीम ‘Stories Without Borders’ के अनुरूप हैं।
और पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.…
@IFFIGoa @nfdcindia @PIB_Panaji
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
भारत के स्वास्थ्य सेवा वित्तपोषण में परिवर्तन का एक दशक।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा 2023-24 के अनुमान भारत के बदलते स्वास्थ्य सेवा वित्तपोषण परिदृश्य की एक उत्साहजनक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं।
देश में सरकारी स्वास्थ्य व्यय में तीन गुना वृद्धि, कुल स्वास्थ्य व्यय में सरकार की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, परिवारों के प्रत्यक्ष खर्च की हिस्सेदारी में भारी कमी और सामाजिक सुरक्षा वित्तपोषण में महत्वपूर्ण विस्तार देखा गया है।
और पढ़ें: pib.gov.in/PressReleasePage.…
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
व्यंग्यात्मक ओपेरेटा की एक उत्कृष्ट कृति के साथ-साथ नवोदित निर्देशन प्रतिभाओं को एक मंच पर लाते हुए, 'भागीदार देश रूस' सेक्शन रूसी सिनेमा की भावनात्मक व्यापकता, शैलीगत साहस और विषयगत गहराई को दर्शाता है।
पारिवारिक रिश्तों के टूटने, सामाजिक अलगाव और स्वयं में सुधार की आंतरिक कहानियों से लेकर शोस्ताकोविच के संगीत से सजे शहरी आकांक्षाओं पर आधारित व्यंग्य तक—यह प्रस्तुति महोत्सव के प्रतिनिधियों और सिनेमा प्रेमियों को मानवीय स्थितियों की एक गहन यात्रा पर ले जाएगी।
#IFFI2026 #InternationalFilmFestivalOfIndia #IFFI57 #IFFI #StoriesWithoutBorders
Bringing together emerging directorial voices and a masterwork of satirical operetta, the Partner Country Russia section showcases the emotional range, stylistic boldness and thematic depth of Russian cinema.
From intimate explorations of family fractures, societal alienation and personal redemption to a lively, Shostakovich-scored satire on urban aspirations, the showcase offers festival delegates and cinephiles an immersive journey into the human experience.
#IFFI #IFFI57 #StoriesWithoutBorders #IFFI2026
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
भारत की समृद्ध और विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने तथा युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आकाशवाणी ने "ए.आई.आर. राइजिंग स्टार" नामक विशेष संगीत समारोह श्रृंखला के पहले सीजन की शुरुआत कर रहा है।
इस राष्ट्रव्यापी श्रृंखला के तहत 17 से 30 नवंबर 2026 तक देशभर के 26 स्थानों पर विशेष संगीत समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह पहल उभरते हुए युवा संगीत कलाकारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें व्यापक दर्शकों से जुड़ने का अवसर भी देगी।
और पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.…
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
राष्ट्रीय प्रेस दिवस लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में स्वतंत्र, जिम्मेदार और निष्पक्ष प्रेस की भूमिका को दर्शाता है। यह दिवस पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने में प्रेस के योगदान को रेखांकित करता है। साथ ही, यह लोकतंत्र को मजबूत बनाने और नागरिकों को सशक्त करने में प्रेस की स्वतंत्रता के स्थायी महत्व का स्मरण कराता है।
#NationalPressDay2026
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
अप्रैल-अक्टूबर 2026-27 के दौरान कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं) 568.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।
अप्रैल-अक्टूबर 2025-26 में यह 487.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो कि 16.66% की अनुमानित वृद्धि दर्शाता है।
और पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.…
#Exports #MerchandiseExports #EconomicGrowth #MakeInIndia
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
भारत के कोने-कोने से आयी कहानियों का उत्सव!
57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के इंडियन पैनोरमा 2026 की उद्घाटन गैर-फीचर फिल्म के रूप में लीना यादव द्वारा निर्देशित 'बिकमिंग (लद्दाखी)' प्रस्तुत है।
20 से 28 नवम्बर तक गोवा के पणजी में आयोजित #IFFI2026 में भारतीय सिनेमा की विविध आवाजों और अनूठी सिनेमाई अभिव्यक्तियों को जानें।
#57IFFI #IndianPanorama2026 #StoriesWithoutBorders
A celebration of stories from across India!
Presenting *Becoming (Ladakhi)*, directed by Leena Yadav, as the Opening Non-Feature Film of Indian Panorama 2026 at the 57th IFFI.
Discover the diverse voices and cinematic expressions of Indian cinema at #IFFI2026, from November 20–28 in Panaji, Goa.
#57IFFI #IndianPanorama2026 #StoriesWithoutBorders
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
2014 में 500 से भी कम स्टार्टअप्स से लेकर नवम्बर 2026 तक डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त 2.6 लाख से अधिक स्टार्टअप्स तक, भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम लगातार विस्तार कर रहा है।
भारत की ‘अमृत पीढ़ी’ तेजी से अपने विचारों को उद्यमों में परिवर्तित कर रही है, जिससे आजीविका के अवसर सुदृढ़ हो रहे हैं और समावेशी आर्थिक विकास को गति मिल रही है।
और पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.…
#StartupEcosystem
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
हर बच्चे को सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अधिकार है। 🇮🇳
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के माध्यम से जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और जमीनी स्तर पर सामूहिक प्रयासों के जरिए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
एक बाल विवाह मुक्त भारत का सपना, सामूहिक संकल्प और सहभागिता से ही साकार होगा।
और पढ़ें : pib.gov.in/PressReleasePage.…
#BalVivahMuktBharatAbhiyaan #ChildMarriageFreeIndia #EmpoweredIndia
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
हर टीका सुरक्षा का कवच, हर पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव।
टीकाकरण जीवन की रक्षा और स्वस्थ समाज के निर्माण का एक प्रभावी माध्यम है। भारत का सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम नवजात शिशुओं, बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं को 12 बीमारियों से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है।
आइए, इस विश्व टीकाकरण दिवस पर टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाएं और स्वस्थ एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#WorldImmunizationDay
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh retweeted
भारतीय शतरंज के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि!! ♟️🇮🇳
इंटरनेशनल मास्टर अनुज श्रीवत्री फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने।
#AnujShrivatri #Grandmaster #IndianChess


























