📊 जनगणना–2027 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल!
आज विकास भवन, कानपुर नगर में जनगणना–2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया के संबंध में कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पारिवारिक विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
समस्त कार्मिकों से अपील की गई कि वे स्वयं प्रक्रिया को समझें तथा आमजन को भी जागरूक कर जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराएं। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
27
जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना के पहले दिन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, विधायकों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की इस पहल से स्वगणना अभियान को प्रोत्साहन मिला।
जिला प्रशासन की जनपदवासियों से अपील—30 नवंबर तक se.census.gov.in पर स्वगणना कर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
हमारी जनगणना, हमारा विकास । @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
📊🇮🇳 जनगणना–2027 : स्वगणना अपनाएं, राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें!
समस्त जनपदवासियों से अपील है कि दिनांक 16 से 30 नवंबर 2026 के मध्य स्वगणना पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करें।
प्रक्रिया को सरल एवं सहज बनाने हेतु भारत की जनगणना द्वारा जारी आधिकारिक ट्यूटोरियल वीडियो अवश्य देखें और सही जानकारी भरकर प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें, जिसे प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।
🎥 ट्यूटोरियल वीडियो: youtube.com/watch?v=mj1TA0…
आइए, जनगणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर कानपुर नगर को स्वगणना में अग्रणी बनाएं।
हमारी जनगणना, हमारा भविष्य @DMKanpur @cmofficeup @infodeptup @dco_up @censusindia2027
101
CDO KANPUR NAGAR retweeted
जब समाज का कोई वर्ग जनगणना से वंचित रह जाता है, तो पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाता है।
विश्व के सबसे बड़े एवं भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान 'जनगणना-2027' के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना एवं घर-घर जनगणना की प्रक्रिया का आज लखनऊ से शुभारंभ किया।
आमजन से अपील करूंगा कि वे इस पूरे अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही, जनगणना कार्य से जुड़े सभी कार्मिक पूरी सत्यनिष्ठा एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
अभियान के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं।
CDO KANPUR NAGAR retweeted
युवा साथियों से अपील करता हूं, स्व-गणना की सुविधा का बेहतरीन उपयोग करें...
अपने माता-पिता, बुजुर्गों, पड़ोसियों की Online जानकारी दर्ज करने में सहायता करें...
📊 जनगणना–2027 | स्वगणना में सक्रिय भागीदारी का संकल्प
जनपद कानपुर नगर के समस्त नागरिकों से अपील है कि जनगणना–2027 के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित स्वगणना (Self-Enumeration) की डिजिटल सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर घर बैठे स्वयं एवं अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज करें।
साथ ही, 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
आपकी सहभागिता, सटीक जनगणना और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है।
आइए, जनगणना–2027 को जनभागीदारी का महाअभियान बनाएं।
@DMKanpur @cmofficeup @infodeptup @dco_up @CensusIndia2027
CDO KANPUR NAGAR retweeted
बाल दिवस पर दिखा नन्हे वैज्ञानिकों का हुनर: बाल भवन, फूलबाग में 'बाल मेले' का शुभारंभ! 🎈⚡
आज बाल दिवस के अवसर पर फूलबाग स्थित बाल भवन में आयोजित बाल मेले का शुभारंभ किया।
विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके नवाचारी मॉडलों की सराहना की तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
बच्चों की रचनात्मकता और जिज्ञासा ही उज्ज्वल कल की नींव है—सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🏆✨ @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
CDO KANPUR NAGAR retweeted
उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की अवधि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 है। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in)पर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है।
इस वीडियो के माध्यम से हम स्व-गणना करने की प्रक्रिया सीख सकते हैं।
CDO KANPUR NAGAR retweeted
मर्चेंट चैंबर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों को दो-टूक हिदायत—जनसमस्याओं के निस्तारण में 'टालमटोल और अनावश्यक देरी' अक्षम्य है। प्रत्येक मामले का मौके पर स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
संवेदनशील, सजग एवं जवाबदेह प्रशासन! @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
💐 कानपुर नगर
🪔 दिव्यांग दीपावली मेले में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और हुनर ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर अंध विद्यालय, नेहरू नगर में दिव्यांग दीपावली मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक कल्याणपुर श्रीमती नीलिमा कटियार जी द्वारा किया गया। मेले में जनपद की 10 संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें दिव्यांग बच्चों एवं दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित दीपक, मोमबत्तियां, कैलेंडर, बैग एवं विभिन्न आकर्षक सजावटी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह आयोजन दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन एवं हुनर को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
198
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन द्वारा देर रात शहर के चुन्नीगंज में चल रहे सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में लेवलिंग, फिनिशिंग एवं गुणवत्ता की पूर्ण एकरूपता सुनिश्चित करने के निर्देश गए
⚠️ सख्त रुख: निर्माण सामग्री व कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा; अनावश्यक विलंब करने वाली कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुरवासियों को सुरक्षित, सुगम व गड्ढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराना प्रशासन का सर्वोच्च संकल्प! @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP @InfoDeptUP
CDO KANPUR NAGAR retweeted
नवीन सभागार, सरसैया घाट में 'तंबाकू मुक्त युवा 4.0' (Tobacco Free Youth Campaign 4.0) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। भावी पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं प्रशासनिक निर्देश:
⚖️ कोटपा (COTPA) का सख्त प्रवर्तन: सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA-2003) का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए; सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चले।
🏫 शैक्षणिक संस्थानों के पास नो-टोबैको जोन: 'टोबैको फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस' (ToFEI) गाइडलाइंस के तहत सभी स्कूलों/कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित हो।
🚫 नाबालिगों को बिक्री पर कड़ी कार्रवाई: 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश।
🤝 सामूहिक शपथ: सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण तथा जन-जागरूकता में अग्रणी भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
तंबाकू छोड़ें, जीवन चुनें—नशामुक्त कानपुर हमारा संकल्प! @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
CDO KANPUR NAGAR retweeted
स्टेडियम में गूंजा युवा जोश: दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता (2026-27) का आगाज! 🏟️⚡
📍 स्थान: स्व. रत्न लाल शर्मा स्टेडियम, किदवई नगर
🔥 आयोजन: दो दिवसीय जनपदीय विद्यालयी/युवा खेलकूद मीट
दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और ट्रैक पर उतरे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें खेल को करियर और व्यक्तित्व विकास का जरिया बनाने हेतु प्रेरित किया।
मंत्र: कड़ा अभ्यास + अटूट अनुशासन + निस्वार्थ टीमवर्क = स्वर्णिम सफलता।
कानपुर की खेल प्रतिभाओं के स्वर्णिम सफर की शुरुआत! 🏆🤝 @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup
CDO KANPUR NAGAR retweeted
आस्था के महापर्व 'छठ' की तैयारियां तेज: सीडीओ एवं नगर आयुक्त के साथ नहर घाटों का स्थलीय निरीक्षण! 🌅🪔
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन एवं नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय के साथ सचान चौराहा नहर एवं सीटीआई (CTI) नहर स्थित पूजा घाटों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
श्रद्धालुओं एवं व्रती महिलाओं को सुगम व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए:
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:
🏗️ घाट निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण: नहर तटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, सुरक्षित सीढ़ियां/रैंप एवं घाट समतलीकरण का कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
🧹 सघन स्वच्छता एवं फॉगिंग: नगर निगम को घाटों व संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान, एंटी-लार्वा छिड़काव व चूने का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश।
💡 पर्याप्त प्रकाश एवं चेंजिंग रूम: अर्घ्य देने आने वाले श्रद्धालुओं हेतु हाईमास्ट/एलईडी लाइटें, महिलाओं के लिए स्वच्छ चेंजिंग रूम तथा शुद्ध पेयजल के पुख्ता इंतजाम हों।
📊 दैनिक मॉनिटरिंग: कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न रहे; संबंधित विभागीय अधिकारी प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर समय से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण रखें।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं पावन वातावरण—जिला प्रशासन कटिबद्ध! 🌸✨@cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup @nagarnigamknp
💐 गंगा उत्सव-2026 | कानपुर नगर
नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत अटल घाट, गंगा बैराज पर आयोजित गंगा उत्सव की मुख्य संध्या में 5100 दीपों से दीपोत्सव, भव्य महागंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माँ गंगा की महत्ता, भारतीय संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण के साथ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया गया। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
CDO KANPUR NAGAR retweeted
शहर की प्रमुख जीवनरेखा माने जाने वाले विजय नगर–दादानगर एवं डबल पुलिया मार्ग पर गतिमान सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यप्रगति का जायजा लिया गया।
आवागमन को निर्बाध बनाने एवं त्योहारों के दृष्टिगत कार्यदायी संस्थाओं व विभागीय अभियंताओं को स्पष्ट समय-सीमा (Deadlines) के साथ सख्त निर्देश दिए गए:
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं समय-सीमा:
🪔 दीपावली तक डबल पुलिया लेन चालू: त्योहारों पर नागरिकों को जाम से राहत दिलाने हेतु दीपावली से पूर्व डबल पुलिया मार्ग की एक लेन का कार्य पूर्ण कर यातायात हेतु खोलने के निर्देश।
⏱️ 30 नवंबर अंतिम डेडलाइन: परियोजना के शेष समस्त निर्माण कार्यों को आगामी 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत पूर्ण करने की सख्त हिदायत।
🤝 विभागीय समन्वय: मार्ग से संबंधित भूमिगत केबिल, पाइपलाइन व अन्य अवरोधों के त्वरित निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ 24x7 कार्य करें।
⚖️ गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस: निर्माण सामग्री व सड़क के स्थायित्व से कोई समझौता नहीं होगा; मानकों की अनदेखी या अनावश्यक विलंब पर सीधे जवाबदेही तय होगी। @cmofficeup @mstawarias @upgovt @infodeptup @nagarnigamknp
दिनांक 04-11-2026 को जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर के साथ स्व0 रतनलाल शर्मा स्मारक क्रीडा स्थल, किदवई नगर में जनपदीय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारम्भ किया गया एवं विकास खण्ड वार प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियो का उत्वाहवर्धन करते हुये सम्बोधित किया गया। @DMKanpur @CommissionerKnp @UPGovt
2
152
CDO KANPUR NAGAR retweeted
मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन एवं नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय के साथ देर रात शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर चल रहे सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दिए गए कड़े निर्देश:
📍 चुन्नीगंज: सड़क निर्माण में लेवलिंग, फिनिशिंग एवं गुणवत्ता की पूर्ण एकरूपता सुनिश्चित करने के निर्देश।
📍 कंपनी बाग चौराहा: लोक निर्माण विभाग (PWD), यूपी मेट्रो (UPMRC) एवं जल निगम को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों को निर्बाध गति देने पर बल।
📍 स्वरूप नगर (CM-GRID योजना): मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की अंतिम समय-सीमा निर्धारित।
📑 14 क्षतिग्रस्त सड़कों का कायाकल्प: जनपद के 14 क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण हेतु विस्तृत प्रस्ताव तत्काल शासन को प्रेषित करने के निर्देश।
⚠️ सख्त रुख: निर्माण सामग्री व कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा; अनावश्यक विलंब करने वाली कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुरवासियों को सुरक्षित, सुगम व गड्ढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराना प्रशासन का सर्वोच्च संकल्प! @CMOfficeUP @MSTawarIAS @InfoDeptUP @nagarnigamknp
सड़कों की उच्च गुणवत्ता की निगरानी हेतु आधी रात सड़कों पर प्रशासनिक अमला, सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण! 🛣️🌙
नगर आयुक्त महोदय श्री अर्पित उपाध्याय एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्री अनुभव सिंह के साथ देर रात रावतपुर से कंपनी बाग तक सड़क निर्माण कार्य एवं चुन्नीगंज से राजीव पेट्रोल पंप तक सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षित स्थल एवं दिए गए कड़े निर्देश:
👉कंपनी बाग सड़क मार्ग पर जल निगम द्वारा ट्रेंच लिफ्ट तकनीकी के द्वारा दो दिवस में कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए
👉चुन्नीगंज से राजीव पेट्रोल पंप तक सड़क मार्ग पर शेष निर्माण एवं रेस्टोरेशन का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा ही कराये जाने के निर्देश दिए गए
👉उक्त के अतिरिक्त कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया की संपूर्ण मार्ग का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कराया जाए एवं सड़कों की समतलीकरण एवं फिनिशिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
5
299
विकास भवन कार्यालय कक्ष में आयोजित 'जनता दर्शन नागरिकों के त्वरित शिकायत निस्तारण का सीधा मंच है जिसके अंतर्गत आज जनपद के सुदूर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो से आए नागरिकों के प्रकरणों पर सीधी सुनवाई कर त्वरित निस्तारण के आदेश दिए गए। @DMKanpur @CommissionerKnp @CMOfficeUP
165




























































