Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime) header
Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime) profile picture

Voice Of The Voiceless, independent journalism, || [email protected] https://teapawt.org/t.co/b3a5ySCJ82

New Delhi, India
Joined February 2021
Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)Photo by Dalit Times | दलित टाइम्स (@DalitTime)
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
कांग्रेस दफ्तर में दलित कार्यकर्ता की पिटाई पर चन्नी चुप क्यों?": आप नेता जसवीर गढ़ी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को घेरा ​चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में दलित कार्यकर्ता रणजीत सिंह के साथ कथित मारपीट के बाद पंजाब में सियासी घमासान तेज हो गया है। ​आम आदमी पार्टी नेता जसवीर सिंह गढ़ी ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस के भीतर दलितों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जाती है, चन्नी साहब चुप्पी साध लेते हैं। ​गढ़ी ने चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र की भाजपा सरकार से भी सवाल पूछा कि पीड़ित की शिकायत के 24 घंटे बाद भी एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) कानून के तहत मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ? ​#PunjabPolitics #JasvirSinghGarhi #CharanjitChanni #DalitRights #AAPPunjab
1
2
220
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
मानसा में सड़कों पर उतरीं किसान यूनियनें: झोटा हत्याकांड पर केजरीवाल, भगवंत मान और सिसोदिया के पोस्टरों पर पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला ​पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद उपजा जनाक्रोश अब बड़े आंदोलन में तब्दील हो चुका है। ​भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के झंडों तले किसान कार्यकर्ताओं और स्थानीय एक्शन कमेटी ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के पोस्टरों पर कालिख पोती और जूतों की माला पहनाकर शहर में मार्च निकाला। ​किसान संगठनों का कहना है कि राज्य में नशा माफिया बेखौफ घूम रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कमेटी ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। ​#Mansa #PunjabDrugCrisis #ParvinderSinghJhota #BhagwantMann #ArvindKejriwal #FarmersProtest
2
2
126
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
"परविंदर झोटा के परिवार से मिलने आ रहे गृह मंत्री नशे के खात्मे पर गंभीर चर्चा करें तो स्वागत, सिर्फ राजनीति करनी है तो न आएं": मंत्री अमन अरोड़ा ​मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की चर्चाओं पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। ​कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि देश के गृह मंत्री होने के नाते उनका पंजाब आने का पूरा अधिकार है। यदि वे पंजाब से नशे के खात्मे के लिए सरकार के साथ टेबल पर बैठकर कोई ठोस और सकारात्मक चर्चा करने आ रहे हैं, तो मुख्यमंत्री या उनका प्रतिनिधि बैठक में जरूर शामिल होगा। लेकिन यदि उनका मकसद केवल राजनीतिक बयानबाजी करना, आम आदमी पार्टी और सरकार को कोसना है, तो सरकार इसमें शामिल नहीं होगी, फिर केवल भाजपा के नेता ही उनसे मिलें। ​अमन अरोड़ा ने झोटा हत्याकांड पर विपक्ष की सीबीआई जांच की मांग को भी खारिज करते हुए कहा कि जब पूरी वारदात कैमरे पर दर्ज है, तो इस मामले पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों को घेरते हुए कहा कि 2007 से 2017 के बीच पंजाब के घर-घर चिट्टा पहुंचाने वाले आज नशा मुक्ति पर नसीहत न दें। ​#AmanArora #AmitShah #ParvinderSinghJhota #MansaNews #PunjabDrugCrisis #AAPGovt #PunjabPolitics #TheEqualGround #DalitTimes
1
1
104
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
वोट चोरी का बहाना बनाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहते हैं राहुल गांधी": दिल्ली की जनसभा में बरसे अमित शाह ​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में विपक्ष के 'वोट चोरी' और ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर करारा प्रहार किया है। ​शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार हो रही चुनावी जीतों से परेशान विपक्ष अब जनादेश को स्वीकार करने के बजाय बहानेबाजी पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 'वोट चोरी' का शोर मचाकर असल में अवैध घुसपैठियों के वोट बैंक की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं। ​गृह मंत्री ने कांग्रेस के पुराने चुनावी रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार बनने से दशकों पहले से जनता कांग्रेस को नकारती आ रही है। उन्होंने याद दिलाया कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में 41 साल, पश्चिम बंगाल में 54 साल और तमिलनाडु में 64 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। बिना नाम लिए राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि वे इसी मिट्टी में जन्मे हैं और यहीं रहेंगे, उन्हें हर छह महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती। ​#AmitShah #RahulGandhi #Congress #EVMControversy
1
2
92
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
2027 में कांग्रेस आई तो मुफ्त बिजली, इलाज और महिलाओं की सम्मान राशि होगी बंद": आम आदमी पार्टी का कांग्रेस पर तीखा हमला ​पंजाब में जनसुविधाओं और 2027 के सियासी एजेंडे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ​आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयानों से कांग्रेस की असल नीयत सामने आ चुकी है। पन्नू ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करने पर भगवंत मान सरकार द्वारा दी जा रही 600 यूनिट मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, 10 लाख का कैशलेस इलाज और महिलाओं की मासिक वित्तीय सहायता बंद करने की तैयारी में है। ​आप नेता ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता आम आदमी को आर्थिक रूप से कमजोर रखने और सरकारी सुविधाओं को गिने-चुने धनाढ्यों तक समेटने की रही है। ​#PunjabPolitics #AAPPunjab #BaltejPannu #RajaWarring #PunjabCongress #FreeElectricity #BhagwantMann
2
2
131
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
केजरीवाल जी कान खोलकर सुन लो, बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती": दिल्ली में गरजे अमित शाह, कहा 2029 तक पंजाब से नशा खत्म करेंगे ​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा राजनीतिक हमला किया है। ​शाह ने कहा कि पंजाब में 'आप' सरकार के संरक्षण में नशे का व्यापार लगातार पैर पसार रहा है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बहानों की राजनीति का वक्त खत्म हो चुका है, सत्ता में परिणाम देने होते हैं। शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली से हारने के बाद 'आप' नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री को भी काम नहीं करने दे रहा। ​अमित शाह ने दावा किया कि पंजाब की जनता आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी का सफाया कर एनडीए की सरकार चुनेगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 2029 तक पंजाब से नशे के पूरे सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। ​#AmitShah #ArvindKejriwal #PunjabDrugCrisis #PunjabPolitics #AAPPunjab
1
2
89
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
शाम होते ही बजती है टल्ली": हाथ में बोतल लेकर सीएम भगवंत मान पर बरसे रवनीत बिट्टू ​चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अनोखे अंदाज में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस में शराब की बोतल दिखाते हुए बिट्टू ने आरोप लगाया कि पंजाब में शाम होते ही शासन-प्रशासन के नियम बदल जाते हैं और उच्चाधिकारियों पर विपक्षी नेताओं को फंसाने का दबाव बनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से जुड़े हालिया विवादों पर भी सवाल उठाए। ​#PunjabPolitics #RavneetBittu #BhagwantMann #Chandigarh #AAP #BJP
1
2
108
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
हाथ में सिरिंज लगी मिली 32 वर्षीय युवक की लाश": बठिंडा में नशे के ओवरडोज़ से मौत की आशंका, सुखबीर बादल ने सरकार को घेरा ​पंजाब के बठिंडा में नशे के जानलेवा कहर की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। परस राम नगर में 32 साल के युवक रमेश का शव मिला, जिसके हाथ की नस में नशीले इंजेक्शन की सिरिंज फंसी हुई थी। ​इस घटना पर शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। बादल ने कहा कि पंजाब का एक और नौजवान नशे की भेंट चढ़ गया और एक परिवार उजड़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी भले न मिले, लेकिन नशा हर गली-मोहल्ले में आसानी से बिक रहा है। ​अकाली दल ने मांग की है कि ड्रग पेडलर्स और माफियाओं पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए। ​#Bathinda #PunjabDrugCrisis #SukhbirSinghBadal #BhagwantMann #PunjabNews #Chitta #DrugOverdose
1
2
123
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
उत्तर प्रदेश में एक तरफ किसान रात-रात भर जागकर आवारा और छुट्टा गोवंश से अपनी फसलें बचाने के लिए कटीले तारों के पीछे पहरा देने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ योगी कैबिनेट ने गाय पालन को लेकर भारी-भरकम बजट का ऐलान किया है। ​पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के अनुसार, साहीवाल और गीर जैसी उन्नत नस्ल की गायों की खरीद पर सरकार प्रति गाय 40 हजार रुपये तक का अनुदान और बीमा में 85 प्रतिशत की भारी सब्सिडी देगी। ​सवाल यह उठ रहा है कि जो राज्य पिछले कई वर्षों से आवारा मवेशियों के संकट और गौशालाओं के कथित भ्रष्टाचार से जूझ रहा है, वहां क्या नए अनुदान से किसानों का संकट दूर होगा या यह केवल एक और सियासी दांव बनकर रह जाएगा? ​#UPNews #YogiAdityanath #DharampalSingh #CowPolitics #StrayCattleCrisis
3
3
104
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
पंजाब के मुद्दों पर रवीश कुमार और ध्रुव राठी को मोतियाबिंद हो जाता है मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद धरना स्थल से दिल्ली केंद्रित मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मानवाधिकार संगठनों के चयनात्मक रवैये पर कड़ा आक्रोश जताया गया है। ​धरना मंच से संबोधन के दौरान प्रचारक ने कहा कि पंजाब को अपने अस्तित्व की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार और चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम लेते हुए कहा कि देश भर के मुद्दों पर सवाल उठाने वाले इन चेहरों को पंजाब के पानी, किसानी और नशा माफिया द्वारा नौजवानों के कत्ल पर पूरी तरह सांप सूंघ जाता है। जब दिल्ली पर कोई संकट आया तो पंजाबियों ने लंगर लगाए, लेकिन आज जब पंजाब की नस्लें तबाह हो रही हैं, तो ये लोग एक शब्द तक नहीं बोल रहे। ​प्रदर्शनकारियों ने सीजेपी (CJP) जैसे मानवाधिकार संगठनों की खामोशी पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि खुद को नागरिक अधिकारों का पैरोकार बताने वाले नेटवर्क पंजाब में हो रहे इन अपराधों पर चुप क्यों हैं। मंच से दो टूक संदेश दिया गया कि पंजाब को अपनी जमीनी जंग किसी बाहरी सहारे के बिना खुद ही लड़नी होगी। #ParvinderSinghJhota #PunjabCrisis #RavishKumar #dhruvrathee #cjpprotest
3
3
194
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब में जनता ने फाड़े AAP और BJP दोनों के पोस्टर 🛑 ​मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम हत्या के बाद पंजाब की जनता का गुस्सा सिर्फ प्रशासनिक तंत्र पर ही नहीं, बल्कि सत्ता में रहे तमाम राजनीतिक दलों पर फूट पड़ा है। ​सोशल मीडिया पर सामने आ रहे विजुअल्स में लोग खंभों पर चढ़कर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बड़े बिलबोर्ड्स और पोस्टरों को फाड़ते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि चाहे कोई भी दल सत्ता में रहा हो, पंजाब में फल-फूल रहे ड्रग नेक्सस को तोड़ने में सब नाकाम साबित हुए हैं, जिसकी कीमत आज झोटा जैसे निडर एक्टिविस्टों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। ​#ParvinderSinghJhota #MansaNews #PunjabProtest #DrugNexus #AAP_Punjab #BJP_Punjab #LawAndOrderPunjab
2
4
152
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
फेसबुक लाइव के दौरान एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या! 🛑 ​मानसा में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का विरोध कर रहे चर्चित एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा पर मेडिकल स्टोर संचालक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के वक्त झोटा फेसबुक लाइव कर रहे थे, जिसमें पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। ​अस्पताल में डॉक्टरों ने झोटा को मृत घोषित किया, वहीं 4 अन्य साथी घायल बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार है और इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ऐसे हमले पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ​#PunjabCrime #MansaNews #ParvinderSinghJhota #AntiDrugActivist #LawAndOrderPunjab
1
3
151
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में फूटा जनाक्रोश, आरोपी केमिस्ट की दुकान में तोड़फोड़, पुलिस से धक्का-मुक्की और AAP के पोस्टर फाड़े ​मानसा (पंजाब): नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर की गई हत्या के बाद मानसा में हालात बेकाबू हो गए हैं। इस नृशंस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ ने आरोपी केमिस्ट के मेडिकल स्टोर पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। ​प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही पुलिस टीम के साथ भीड़ की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। गुस्से में आई जनता ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के होर्डिंग्स और पोस्टरों को भी फाड़ दिया। पूरे मानसा में बाजार पूरी तरह बंद हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना ने पंजाब में नशा माफिया के बढ़ते प्रभाव और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​#PunjabNews #ParvinderSinghJhota #MansaViolence #AntiDrugActivist #PunjabPolice
1
3
197
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
"सिद्धू मूसेवाला के बाद अब परविंदर झोटा... पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त!" 🛑 ​मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने मान सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है। ​परगट सिंह ने कहा कि राज्य में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पुलिसकर्मियों को खुद सुरक्षा कारणों से वर्दी में बाहर न निकलने की हिदायतें दी जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस ही खौफ के साए में है, तो आम नागरिकों और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जाए? ​#PargatSingh #ParvinderSinghJhota #MansaNews #PunjabPolitics #CongressPunjab #LawAndOrderPunjab
1
3
95
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
पंजाब में 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की अगली किस्त जारी होते ही महिलाओं के बैंक खातों में ₹3,000 से ₹4,500 तक क्रेडिट हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान मंच से ही सीधे खातों में राशि ट्रांसफर की गई। एक तरफ जहां सरकार इसे 'सच्चा सत्कार और महिला सशक्तिकरण' बता रही है, वहीं दूसरी तरफ ₹3.5 लाख करोड़ के भारी कर्ज और वित्तीय संकट को लेकर यह कदम सवालों के घेरे में भी है। ​राहत या राजकोषीय संकट? आपकी क्या राय है? ​#Punjab #BhagwantMann #AAP #PunjabNews
1
5
162
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
पंजाब के होशियारपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनादर की घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ऋतु सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ​घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि 'मूर्ति तोड़कर पंजाब को भड़काना आसान है, लेकिन इस नफरत की सियासत से फायदा किसे मिल रहा है?' डॉ. ऋतु सिंह ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को दांव पर नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और माहौल खराब करने की साजिशों को बेनकाब करने की मांग की है। #PunjabNews #Hoshiarpur #DrRituSingh #BabasahebAmbedkar #DrBRAmbedkar
2
14
275
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
प्रयागराज में आयोजित छात्र सम्मेलन के मंच से आइसा (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ​मंच से नेहा ने कहा कि 'जो उत्तर प्रदेश कभी कला, संस्कृति, शिक्षा और संघर्ष का पर्याय माना जाता था, वर्तमान में उसे डर और हिंसा का पर्याय बना दिया गया है।' ​नेहा ने प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई, पेपर लीक प्रकरण, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों पर प्रशासनिक सख्ती का उल्लेख करते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सम्मेलन का यह वक्तव्य सामने आने के बाद छात्र राजनीति और प्रशासनिक नीतियों को लेकर विमर्श शुरू हो गया है। ​#AISA #NehaAISA #YogiAdityanath #UPPolitics #BJP
1
4
192
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
"गृह मंत्री अमित शाह लॉरेंस बिश्नोई को दामाद वाली ट्रीटमेंट क्यों दे रहे हैं? देश जवाब चाहता है।" - अरविंद केजरीवाल ​जेल के भीतर से चल रहे रंगदारी सिंडिकेट और व्यापारियों पर हो रही फायरिंग को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला। पूछा- जब आम जनता खौफ में है, तो कुख्यात गैंगस्टर पर गृह मंत्रालय इतना मेहरबान क्यों? ​#ArvindKejriwal #AmitShah #LawrenceBishnoi #LawAndOrder #crimenews
2
2
138
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
छात्र आंदोलनों और नई पीढ़ी को लेकर मोहन भागवत ने कहा कि बदलते समय के साथ कार्यशैली भी बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी सवाल पूछती है, इसलिए उन्हें तर्क, संवाद और अपनापन देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि "डिक्टेशन नहीं, डिस्कशन की जरूरत है।" #MohanBhagwat #RSS #Students
1
1
3
416
Dalit Times | दलित टाइम्स retweeted
पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र का बड़ा फैसला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। कहा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। #PaperLeak #NEET #NarendraModi #Education #Students #jantarmantar
1
1
210