Mayur Talwar (@MayurTalwar_) header
Mayur Talwar (@MayurTalwar_) profile picture

SR journalist..✍🏻 Bareilly, Posts Personal,RP's is not Endorsement

Bareilly, India
Joined June 2020
बरेली: आंवला में खूनी संघर्ष, फायरिंग में राहगीर की मौत; युवक की हालत नाजुक 📍 आंवला, बरेली। प्रेम प्रसंग की रंजिश में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ। आरोप है कि सुमित को फरसे और लाठी-डंडों से पीटते हुए करीब 100 मीटर तक घसीटा गया। फायरिंग के दौरान राहगीर सज्जाद की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना में किसकी क्या भूमिका रही, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। @BareillyPolice @Uppolice @adgzonebareilly #BareillyNews #Aonla #BareillyPolice #UPPolice #Firing #BreakingNews #PoliceInvestigation #Justice
24
129
5
267
50,451
कोन कहता है की मुस्लिम डरा हुआ है ये वीडियो है मेरठ की जहाँ सलमान गाजियाबाद की युवती से दोस्ती करता है प्रेमजाल में फँसाता है उसके बाद उसे मेरठ के एक होटल में बुलाता है और रूम में उसे पीटता है रात भर रखता है उसके बाद यातनाएँ देता है लड़की अगले दिन चुंगल से निकल कर भागती है होटल के बाहर आती है पीछे से सलमान उसे दबोच लेता है सड़क पर पीटता है और फिर उठाकर होटल के अंदर ले जाता है अब पुलिस में मामला पहुंच गया है
11
चौबारी मेले में बड़ा हादसा, रामगंगा में डूबे तीन मासूम, दो को गोताखोरों ने बचाया, तीसरे की तलाश जारी
43
बरेली ब्रेकिंग बरेली के स्पर्श लॉन में बारातियों को कुत्ते के बर्तन में खाना परोसने का आरोप बरेली के चर्चित स्पर्श लॉन में मेहमानों को कुत्ते के बर्तन में खाना परोसने का मामला सामने आया खाने के बर्तन को लेकर बारातियों और मेहमानों ने जताया कड़ा एतराज मेहमानों के विरोध पर लॉन कर्मचारियों ने गलती स्वीकार करने की बात कही कर्मचारियों ने बर्तन गलती से आ जाने की बात कहकर सफाई दी घटना से नाराज बारातियों ने कहा, ऐसी लापरवाही से मेहमानों की सेहत खतरे में पड़ सकती है बारातियों और मेहमानों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल शादी समारोह में खाने परोसने की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, मामला चर्चा में बना। बरेली के थाना क्षेत्र बारादरी के स्पर्श लोन का मामला
112
Lucknow... देर शाम Lko की लेखराज मार्केट से सरेआम नकदी लूट फरार हुए बदमाश !!
25
‼️केसर मिल नहीं, जमीन की नीलामी! डीएम अविनाश सिंह की सख्ती से 12.55 करोड़ बढ़ी बोली, किसानों के हक में बड़ी कामयाब बरेली के बहेड़ी में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की निगरानी में केसर चीनी मिल की 11.443 हेक्टेयर जमीन की दोबारा नीलामी 41.05 करोड़ रुपये में हुई। मई में लगी 28.50 करोड़ की बोली के मुकाबले इस बार 12.55 करोड़ रुपये अधिक मिले। चार कंपनियों के बीच 68 राउंड तक मुकाबला चला, जिसमें एएनजी इन्फ्रा ने सबसे ऊंची बोली लगाई। खास बात यह है कि चीनी मिल नहीं, सिर्फ उसकी जमीन नीलाम हुई है। डीएम के प्रयासों से किसानों के बकाये की वसूली का रास्ता मजबूत हुआ है। अब पूरी रकम जमा कराकर किसानों तक भुगतान पहुंचाना अगली चुनौती है। ✍️ पत्रकार मयूर तलवार, बरेली @myogiadityanath @myogioffice @homeupgov @UPGovt @dmbareilly @AvinashSingh – जिलाधिकारी, बरेली @CommissionerBa1 Administration @CommissionerBareillyDivision @UPSugarcaneDepartment @SugarcaneCommissionerUttarPradesh @ChiefMinisterOfficeUttarPradesh @InfoDeptUP Department Uttar Pradesh #Bareilly #Baheri #DMAvinashSingh #BareillyNews #KesarSugarMill #SugarcaneFarmers #FarmersFirst #KisanHit #UPNews #UttarPradesh #TransparentAdministration #DistrictMagistrate #RevenueRecovery #SugarcanePayment #FarmersJustice #BareillyAdministration #BreakingNews #MayurTalwar
26
बरेली के तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट और वर्तमान में शामली जिलाधिकारी कार्यालय से अटैच निलंबित अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो गई है। बरेली मंडल के आयुक्त और जांच अधिकारी शम्भु कुमार ने अपनी रिपोर्ट में उन पर लगे तीनों आरोपों को सिद्ध पाया है। रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने बयान जारी कर सरकार को बर्खास्त करने की चुनौती दी है। अपने लिखित जवाब में सरकार के खिलाफ जो बातें कहीं थीं, वे अब सरकारी अभिलेखों में दर्ज हो गई हैं।
33
सज्जन सिंह कुशवाह बीजेपी ने इंदौर नगर महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा मनोनीत किया है। सज्जन सिंह ने आज अखबारों में विज्ञापन दिया है, बड़े से लेकर छोटे तक, सारे नेताओं को शामिल कर दिया है। मतलब नाराजगी की कोई संभावना ही नहीं। 😀
1
1
67
अस्पताल के भूमि पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में अपना दल विधायक ने मंच से BJP सांसद का नाम नहीं लिया तो समर्थक भिड़ गए। विधायक से हाथापाई कर दी। हंगामा हो गया। 📍जिला सिद्धार्थनगर, यूपी
1
38
उत्तर प्रदेश – लखनऊ–आगरा एक्सप्रेस वे पर जिला कन्नौज में हादसा। ताजमहल देखकर लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मारी। 4 बच्चों की मौत हुई, 15 से ज्यादा घायल हुए।
2
62
उत्तर प्रदेश- चित्रकूट के SDM प्रसून कश्यप की हाईकोर्ट में पेशी थी. SDM अपने आवास के ड्राइंग रूम से हाईकोर्ट के वीडियो लिंक पर कनैक्ट हुए. बैकग्राउन्ड देखकर हाईकोर्ट ने पूछा- "ड्राइंग रूम से क्यों?" SDM साहब ने बताया कि सरकारी आवास में इंटरनेट नेटवर्क बेहतरीन है इसलिए DM की परमीशन से पेशी ज्वाइन की. हाईकोर्ट ने सख्त आपत्ति के बाद SDM-DM दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है. प्रमुख सचिव पंचायतीराज को SDM के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए अपने ऑर्डर की कापी भेजी है. SDM की यह पेशी एक ग्रामप्रधान के चुनाव के नतीजों से जुड़े मामले में थी.
33
रामपुर पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम माहिरा नूर सुरक्षित घर पहुंची, परिवार ने जताया आभार रामपुर। थाना सैफनी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए 8 वर्षीय बालिका माहिरा नूर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। 23 नवंबर को पुलिस टीम ने बालिका के माता-पिता की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचाया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में राहत दिखी। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला महिला कांस्टेबल पूजा और कांस्टेबल मोहम्मद आदिल की अहम भूमिका रही। मासूम की मुस्कान लौटी, पुलिस की संवेदनशीलता ने जीता परिवार का भरोसा। ✍️ पत्रकार मयूर तलवार, बरेली @RampurPolice @UttarPradeshPolice @AnilKumarSingh – पुलिस अधीक्षक, रामपुर @AnuragSingh – अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर @UPPolice #RampurPolice #SaifniPolice #RampurNews #UPPolice #UttarPradeshPolice #PoliceGoodWork #HumanityFirst #MissionSafety #MissingChild #ChildSafety #MahiraNoor #Police तत्परता #जनसेवा #मानवीयसंवेदनशीलता #खाकी_का_सम्मान #MayurTalwar
1
131
❗️केसर मिल नहीं, जमीन की नीलामी! डीएम अविनाश सिंह की सख्ती से 12.55 करोड़ बढ़ी बोली, किसानों के हक में बड़ी कामयाबी❗️ बरेली के बहेड़ी में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की निगरानी में केसर चीनी मिल की 11.443 हेक्टेयर जमीन की दोबारा नीलामी 41.05 करोड़ रुपये में हुई। मई में लगी 28.50 करोड़ की बोली के मुकाबले इस बार 12.55 करोड़ रुपये अधिक मिले। चार कंपनियों के बीच 68 राउंड तक मुकाबला चला, जिसमें एएनजी इन्फ्रा ने सबसे ऊंची बोली लगाई। खास बात यह है कि चीनी मिल नहीं, सिर्फ उसकी जमीन नीलाम हुई है। डीएम के प्रयासों से किसानों के बकाये की वसूली का रास्ता मजबूत हुआ है। अब पूरी रकम जमा कराकर किसानों तक भुगतान पहुंचाना अगली चुनौती है। ✍️ पत्रकार मयूर तलवार, बरेली @myogiadityanath @myogioffice @homeupgov @UPGovt @dmbareilly @AvinashSingh – जिलाधिकारी, बरेली @CommissionerBa1 Administration @CommissionerBareillyDivision @UPSugarcaneDepartment @SugarcaneCommissionerUttarPradesh @ChiefMinisterOfficeUttarPradesh @InfoDeptUP Department Uttar Pradesh #Bareilly #Baheri #DMAvinashSingh #BareillyNews #KesarSugarMill #SugarcaneFarmers #FarmersFirst #KisanHit #UPNews #UttarPradesh #TransparentAdministration #DistrictMagistrate #RevenueRecovery #SugarcanePayment #FarmersJustice #BareillyAdministration #BreakingNews #MayurTalwar
42
Divyaj Foundation aur Amruta Fadnavis ne Global Peace Honours ke zariye 26/11 ke shaheedon ko bahut hi garimamayi shraddhanjali di hai. Itne saare prominent logon ka ek saath aana dikhata hai ki Mumbai apne veeron ko kabhi nahi bhoolegi
31
टिकट की दावेदारी के बीच सपा नेता अनुराग सिंह नीटू पर FIR, तहसील में विवाद और दोनों पक्षों पर मुकदमा! बरेली में विधानसभा टिकट की दौड़ के बीच सपा नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह उर्फ नीटू एक बार फिर विवादों में हैं। जमीन विवाद की पैरवी के दौरान तहसील परिसर में गाली-गलौज, धमकी और दबंगई के आरोप लगे हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज की है। एक पक्ष ने जान से मारने की धमकी तो दूसरे ने मारपीट का आरोप लगाया है। सवाल यह है कि चुनावी दावेदारी के बीच लगातार विवाद राजनीतिक साख पर कितना भारी पड़ेगा? फिलहाल पुलिस जांच जारी है। ✍️ पत्रकार मयूर तलवार, बरेली #BareillyNews #SP #AnuragSinghNeetu #BareillyPolice #UttarPradesh #PoliticalNews
1
2
149
‼️बरेली | केसर चीनी मिल जमीन नीलामी मामला केसर चीनी मिल नहीं बिकी, सिर्फ 11.443 हेक्टेयर जमीन हुई नीलाम। डीएम अविनाश सिंह की निगरानी में 68 राउंड तक चली पारदर्शी बोली में कीमत 28.50 करोड़ से बढ़कर 41.05 करोड़ रुपये पहुंच गई। पांच महीने में 12.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इजाफा! चार कंपनियों के मुकाबले में एएनजी इन्फ्रा ने सबसे ऊंची बोली लगाई। लेकिन असली सवाल अभी बाकी है—187.09 करोड़ रुपये के गन्ना बकाये में किसानों को पूरा भुगतान कब मिलेगा? पहले 11.33 करोड़ रुपये का भुगतान और अब जमीन की नीलामी से जुटी रकम। प्रशासन की अगली प्राथमिकता किसानों के खातों तक पैसा पहुंचाना होनी चाहिए। मिल का अस्तित्व बरकरार, किसानों के हक की लड़ाई जारी! @dmbareilly @UPGovt @dco_up @SachivBaheri पत्रकार मयूर तलवार, बरेली #Bareilly #Baheri #KesarSugarMill #SugarcaneFarmers #FarmersDues #AvinashSingh #DM Bareilly #SugarMillAuction #UPNews #BareillyNews #किसान #गन्नाकिसान #केसरचीनीमिल #बरेली
1
106
भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच पहली ट्रेन आज से शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया। यह ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ राम बारात लेकर जब मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर लगभग 19 घंटे में पूरा होगा।
26
‼️कारागार सुधार की दिशा में सख्त निगरानी, संवेदनशीलता और जवाबदेही पर DG जेल पी.सी. मीना साहब का विशेष जोर!‼️ उत्तर प्रदेश के महानिदेशक कारागार श्री पी.सी. मीना ने समीक्षा बैठक में जेल प्रशासन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। नवचयनित जेल वार्डरों की नियुक्ति समयबद्ध करने, सभी कार्मिकों का iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण पूरा कराने और बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, काउंसलिंग व आत्महत्या रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा। निर्धन बंदियों को विधिक सहायता और समयपूर्व रिहाई के लंबित मामलों के निस्तारण पर भी जोर दिया। पी.सी. मीना साहब की कार्यशैली में प्रशासनिक अनुशासन के साथ मानवीय संवेदनशीलता और जवाबदेही का स्पष्ट संदेश दिखाई देता है। #PCMeena #DGPPrisonsUP #UPPrisons #कारागार_प्रशासन #कारागार_सुधार #iGOTKarmayogi #UttarPradesh #PrisonReforms @CMOfficeUP @UPGovt @DIPR_UP @UPPolice @PrisonDeptUP
38
*10 लाख लेने के बावजूद कुत्तों के कटोरे में खाना:* बरेली के स्पर्श लॉन में मेहमानों को कुत्ते के बर्तन में परोसी सब्जी, लोगो ने किया हंगामा
31
आगरा।। आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों और CISF जवानों के बीच मारपीट दिल्ली से आए परिवार और CISF जवानों के बीच हुआ विवाद स्मारक से बाहर निकलते समय किसी बात को लेकर भिड़े पर्यटक और जवान ताजमहल के पूर्वी गेट पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट की घटना के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
2
2
356
दैनिक जागरण को पांच करोड़ का मानहानि नोटिस, कारोबारी ने खबरों को बताया भ्रामक वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र निवासी और ममतांजलि सर्विसेज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संतोष यादव ने दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता समेत चार लोगों को विधिक नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपये की मानहानि क्षतिपूर्ति और बिना शर्त माफीनामे की मांग की है। संतोष यादव का आरोप है कि अखबार ने 13 अक्टूबर, 14 अक्टूबर और 9 नवंबर 2026 के अंकों में उनके और उनकी कंपनी के बारे में भ्रामक, असत्य और अतिरंजित खबरें छापीं। गाजीपुर के अधिवक्ता संजय सिंह कुशवाहा की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी इस नोटिस में दैनिक जागरण के राज्य संपादक (उत्तर प्रदेश) आशुतोष शुक्ला, वाराणसी के मुद्रक/प्रकाशक/स्थानीय संपादक डॉ. अंकुर चड्ढा और गाजीपुर के ब्यूरो चीफ/जिला संवाददाता शिवानंद राय को भी पक्षकार बनाया गया है। नोटिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर के अंक में "जिले से लेकर पाँच राज्यों तक फैला है 400 करोड़ रुपये की ठगी का नेटवर्क" शीर्षक से खबर छापी गई और उसके भीतर "400 करोड़ की धोखाधड़ी" लिखकर संतोष यादव को एक संगठित अपराधी के रूप में पेश किया गया। नोटिस में कहा गया है कि गाजीपुर कोतवाली में दर्ज मूल एफआईआर संख्या 712/2026 में निवेशकों द्वारा कंपनी में करीब 80 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े विवाद/आरोप का ही उल्लेख है। किसी आधिकारिक ऑडिट, पुलिस चार्जशीट या अदालती आदेश के बिना इस रकम को पांच गुना बढ़ाकर 400 करोड़ बताने को नोटिस में गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता और मीडिया ट्रायल बताया गया है। 13 अक्टूबर की उस खबर पर भी आपत्ति जताई गई है, जिसमें कहा गया था कि निवेशकों ने सदर और मुहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नोटिस के अनुसार, पुलिस रिकॉर्ड में मुहम्मदाबाद कोतवाली में संतोष यादव के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उसी अंक में देवचंद्र यादव के बारे में छपी इस खबर को भी झूठा बताया गया है कि गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के फोन करने पर उन्हें छोड़ दिया गया। नोटिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर (बिहार) के सदर थाना क्षेत्र में भिखनपुरा मोड़ के पास से खुद संतोष यादव और रतन कुमार झा का अपहरण हुआ था, जिन्हें पुलिस ने सकुशल बरामद किया। इस मामले में मुजफ्फरपुर सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(1), 140(3) और 3(5) के तहत अपराध संख्या 962/2026 दर्ज है। नोटिस के अनुसार इसमें देवचंद्र यादव मुख्य अभियुक्त हैं, अनुज कुमार मिश्रा, अजय यादव और रामदुलार यादव नामजद हैं और देवचंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 9 नवंबर के अंक में विवेचना अधिकारी के हवाले से छपा था कि संतोष ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। नोटिस के अनुसार उनका जमानत प्रार्थना पत्र गाजीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 13 और 27 अक्टूबर 2026 को निरस्त किया था। इसके बाद 6 नवंबर को गाजीपुर के सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दी गई, जिसे सुनवाई के लिए अपर सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या 1 में अंतरित कर दिया गया। नोटिस का कहना है कि हाईकोर्ट में कोई जमानत अर्जी दाखिल नहीं की गई। नोटिस में आरोप है कि इनमें से किसी भी खबर को छापने से पहले संवाददाता या संपादकीय मंडल ने संतोष यादव या उनकी कंपनी का पक्ष जानने की कोशिश नहीं की, जो भारतीय प्रेस परिषद के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। यह भी कहा गया है कि अखबार, ई-पेपर और सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों के फैलने से निवेशकों में भय पैदा हुआ और कंपनी का कामकाज बाधित हुआ। अखबार को यह चेतावनी भी दी गई है कि नोटिस मिलने के बाद वेबसाइट या ई-पेपर से इन खबरों को हटाने या उनमें छेड़छाड़ को साक्ष्य मिटाने का प्रयास माना जाएगा। नोटिस में 15 दिनों के भीतर उन्हीं पृष्ठों पर प्रमुखता से बिना शर्त माफीनामा और खंडन छापने, पांच करोड़ रुपये की मानहानि क्षतिपूर्ति और 51 हजार रुपये नोटिस शुल्क देने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि का परिवाद और दीवानी अदालत में मानहानि का वाद दायर करने की बात कही गई है। इस नोटिस पर दैनिक जागरण का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
70