सब्सिडी का एहसान या हिसाब-किताब का नया अंदाज!
बस यूं ही
कई साल से घरेलू गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं। पहले बैंक खाते में सब्सिडी आती थी। फिर धीरे-धीरे वह आनी बंद हो गई। लोगों ने भी मान लिया कि सरकार ने सब्सिडी बंद कर दी है। अब सिलेंडर खरीदो और जितने पैसे मांगे जाएं, चुपचाप चुका दो।
लेकिन आज अचानक मोबाइल पर एक संदेश आया। लिखा था कि भारत सरकार ने आपके गैस सिलेंडर पर 310.48 रुपए की अप्रत्यक्ष सब्सिडी दी है। सिलेंडर की कीमत 1,255.98 रुपए बताई लेकिन आपने सिर्फ 945.50 रुपए चुकाए।
संदेश पढ़कर पहले तो लगा कि शायद कोई नई घोषणा हुई है। फिर याद आया कि अगस्त में भी तो करीब इतने ही पैसे देकर सिलेंडर लिया था। आज भी उतने ही दिए। न कोई नई राहत घोषित हुई, न कीमत में कोई कमी महसूस हुई। फिर यह 310 रुपए की सब्सिडी अचानक कहां से प्रकट हो गई?
सवाल यह नहीं कि सरकार गैस पर आर्थिक सहायता दे रही है या नहीं। सवाल यह है कि अगर यह अप्रत्यक्ष सब्सिडी पहले से दी जा रही थी तो उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी? जब बैंक खाते में सब्सिडी आनी बंद हुई तो आम आदमी ने यही समझा कि अब उसे कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सरकार ने भी कभी इस तरह मोबाइल पर संदेश भेजकर यह हिसाब नहीं बताया कि बाजार की वास्तविक लागत और उपभोक्ता से वसूली जा रही कीमत के बीच कितना अंतर सरकार वहन कर रही है।
अब अचानक संदेश भेजकर बताया जा रहा है कि सरकार ने आपको 310 रुपए की राहत दी है। भई, राहत दी है तो अच्छी बात है, लेकिन यह भी तो बताइए कि अगस्त में जब हम इसी कीमत के आसपास सिलेंडर खरीद रहे थे, तब सरकार कितनी सब्सिडी दे रही थी? उस समय भी तो गैस की वास्तविक लागत और उपभोक्ता की जेब से निकलने वाली रकम में अंतर रहा होगा।
सरकारी योजनाओं और राहत का प्रचार करना कोई नई बात नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम घटते हैं तो घोषणा होती है, बढ़ते हैं तो सूचना मिलती है। उपभोक्ता को पहले से पता रहता है कि कीमत में क्या बदलाव हुआ है। लेकिन यहां तो कहानी ही अलग है। कीमत वही, भुगतान वही और अचानक मोबाइल पर सरकार की तरफ से एहसान का संदेश!
एक बात और। अगर सरकार वास्तव में उपभोक्ता को राहत दे रही है तो उसे यह बताने में संकोच कैसा कि यह व्यवस्था कब से लागू है, वास्तविक लागत कितनी है और सरकार कितना बोझ उठा रही है? पारदर्शिता सिर्फ राहत देने में नहीं, उसका पूरा हिसाब बताने में भी होनी चाहिए।
आखिर उपभोक्ता कोई हिसाब-किताब न समझने वाला व्यक्ति तो है नहीं। उसे इतना तो पता है कि अगस्त में भी उसकी जेब से 945 रुपए निकले थे और नवंबर में भी करीब उतने ही निकले हैं।
इसलिए सरकार से एक छोटा-सा सवाल है, सब्सिडी पहले भी थी तो उसका हिसाब पहले क्यों नहीं बताया? और अगर अब कोई नई राहत है तो उसकी घोषणा पहले क्यों नहीं हुई? राहत दीजिए, जरूर दीजिए। लेकिन राहत का हिसाब भी दीजिए। उपभोक्ता को एहसान जताने से ज्यादा जरूरी है उसे पूरी जानकारी देना।
@ उपभोक्ता का कथन
@PetroleumMin
@jagograhakjago
#राइट्स
तेल कम्पनियों की उपभोक्ता विरुद्ध नीतियों बाबत एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
सरकारी क्षेत्र की PSU तेल कम्पनियों की मनमानी के खिलाफ शासन को लिखा पत्र।। @CommissionerPrg
@PMOIndia
@CMOfficeUP
@HardeepSPuri
@jagograhakjago
🚨 **एलपीजी वितरक आंदोलन | आज आर-पार के फैसले का दिन!**
📍 **26 अक्टूबर, शाहदरा CBD ग्राउंड, दिल्ली के ऐतिहासिक धरने के बाद अब आंदोलन निर्णायक मोड़ पर!**
एलपीजी वितरक संगठन LDAI द्वारा तेल कंपनियों एवं पेट्रोलियम मंत्रालय को अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए दी गई समय-सीमा आज समाप्त हो रही है।
आज LDAI संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक में आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा पर बड़ा फैसला होने की संभावना है।
⛽ **प्रमुख मुद्दे अब भी बरकरार हैं:**
▪️ लंबित वितरक कमीशन की समीक्षा एवं सम्मानजनक वृद्धि।
▪️ डिलीवरी चार्ज में समयानुकूल बढ़ोतरी।
▪️ MDG के नाम पर उत्पीड़न और अनावश्यक दबाव बंद हो।
▪️ जबरन कमर्शियल स्टॉक एवं नॉन फ्यूल रेवेन्यू बिलिंग पर रोक।
▪️ PNG की आड़ में उपभोक्ता की इच्छा के विरुद्ध LPG कनेक्शन बंद करना बंद हो।
▪️ डिलीवरी कर्मचारियों के श्रम और सुरक्षा का उचित मूल्यांकन।
▪️ तेल कंपनियों की जवाबदेही एवं वितरकों की समस्याओं का समाधान।
**अब सवाल है—क्या तेल कंपनियां और पेट्रोलियम मंत्रालय वितरकों की आवाज सुनेंगे या देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता खुलेगा?**
📢 आज की बैठक के फैसले पर देशभर के हजारों एलपीजी वितरकों की निगाहें टिकी हैं।
**सम्मानजनक कमीशन नहीं तो वितरण व्यवस्था कैसे चलेगी?**
#LPGDistributors #LPGStrike #LPGFederation #MoPNG #LPGCommission
@PetroleumMin
@lpgdai24
@LPGfederation
@aildfdelhi
@_AIBDA
@HPGasIndia
@BSSharma_INC
घरेलू गैस सॉफ्टवेयर की संचालन, मॉनिटरिंग पर सवाल!
#LPGSUBSIDI
#MOPNG
#JANDHAN
#ConsumerRights
#ConsumerProtection
#LPGASSOCIATION
#ILLEGALRIFFLING
#PMO
@nsitharaman
@GST_Council
@PMOIndia
देशभर में इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए एलपीजी सिलिंडर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। दिसंबर 2026 में गैस सिलिंडर की बुकिंग करने से पहले ग्राहकों को आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की स्थिति जांच लेनी चाहिए।
अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, तो गैस सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, नवंबर में सरकार या तेल कंपनियों ने आधार ई-केवाईसी को लेकर किसी नए नियम की घोषणा नहीं की है।
ग्राहकों की सुविधा और स्पष्टता के लिए एलपीजी सिलिंडर व ई-केवाईसी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें:
आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी जरूरी
घरेलू एलपीजी ग्राहकों को सब्सिडी का फायदा लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। यह नियम इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस तीनों कंपनियों के ग्राहकों पर लागू होता है।
ई-केवाईसी नहीं होने पर रुक सकती है सब्सिडी
यदि आपने अभी तक आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो आपकी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही पात्र ग्राहकों को सब्सिडी मिल सकेगी।
पहले करा चुके हैं तो दोबारा जरूरत नहीं
जिन ग्राहकों ने पहले ही बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं है। उनकी नियमित गैस बुकिंग और पात्र सब्सिडी जारी रहेगी।
डिलीवरी के समय भी हो सकती है ई-केवाईसी
यदि ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, तो सिलिंडर की डिलीवरी के वक्त भी यह काम कराया जा सकता है। डिलीवरी करने वाला कर्मचारी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में मदद कर सकता है।
मोबाइल ऐप से भी पूरी होगी प्रक्रिया: ग्राहक अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं।
घर बैठे करें ई-केवाईसी
इंडेन के ग्राहक IndianOil ONE ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
भारत गैस के ग्राहक HelloBPCL ऐप से यह प्रक्रिया कर सकते हैं।
एचपी गैस के ग्राहक HP PAY ऐप के जरिए ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
इन ऐप्स पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
गैस एजेंसी जाकर भी करा सकते हैं वेरिफिकेशन
मोबाइल ऐप से प्रक्रिया पूरी करने में कोई दिक्कत आ रही हो, तो ग्राहक अपनी रजिस्टर्ड गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं।
जो ग्राहक ई-केवाईसी नहीं कराना चाहते या सब्सिडी नहीं लेना चाहते, उनके पास बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर लेने का विकल्प है। इसके लिए तेल कंपनियों के अधिकृत माध्यमों से अपनी पसंद दर्ज करानी होगी। उपलब्धता के आधार पर 5 और 10 किलो के सिलिंडर भी मिल सकते हैं।
#lpggas #DainikJagran
# हाईकोर्ट की रोक के बावजूद भोपाल में 10 हजार LPG कनेक्शन अवरुद्ध, उपभोक्ताओं की रसोई पर संकट!
**विस्तृत भोपाल क्षेत्र में 26 हजार घरेलू गैस कनेक्शन प्रभावित, 27 नवंबर को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई**
**भोपाल।** PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) विस्तार के नाम पर घरेलू LPG उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन अवरुद्ध करने का मामला अब न्यायिक हस्तक्षेप के बावजूद चर्चा में है। 24 नवंबर की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भोपाल शहर में करीब 10 हजार और विस्तृत भोपाल क्षेत्र में लगभग 26 हजार घरेलू LPG कनेक्शन अवरुद्ध हैं।
मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने संबंधित सरकारी आदेश पर एक दिसंबर तक अंतरिम रोक लगा रखी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्रभावित होने से तेल कंपनियों की कार्यप्रणाली और उपभोक्ता हितों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को निर्धारित है।
**BPCL ने बहाल किए कनेक्शन, IOCL ने भी दिए निर्देश**
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने प्रभावित LPG कनेक्शन बहाल कर दिए हैं। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अधिकारी ने भी संबंधित गैस एजेंसियों को कनेक्शन बहाल करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी है।
**PNG उपलब्धता और LPG बंद करने के बीच बड़ा सवाल**
इस पूरे प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या केवल किसी क्षेत्र में PNG पाइपलाइन उपलब्ध होने के आधार पर घरेलू LPG कनेक्शन बंद किया जा सकता है? जिन उपभोक्ताओं के घरों में PNG कनेक्शन अभी चालू नहीं हुआ है अथवा नियमित गैस आपूर्ति उपलब्ध नहीं है, उनके लिए रसोई का वैकल्पिक इंतजाम कौन करेगा?
ऊर्जा व्यवस्था में बदलाव और PNG के विस्तार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देना होना चाहिए, न कि उन्हें ईंधन की उपलब्धता से वंचित करना।
**27 नवंबर की सुनवाई पर टिकी निगाहें**
अब सभी की निगाहें 27 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। यह मामला केवल भोपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के उन सभी शहरों के लिए महत्वपूर्ण है जहां PNG विस्तार के नाम पर घरेलू LPG कनेक्शन बंद करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
उपभोक्ता हित में आवश्यक है कि वास्तविक PNG आपूर्ति सुनिश्चित होने तक घरेलू LPG की उपलब्धता बाधित न हो और न्यायालय के अंतरिम आदेश का पूरी तरह पालन किया जाए।
1
244
#हनुमानगढ़ में ब्लिंकिट कर्मचारियों का भुगतान और कार्य समय को लेकर प्रदर्शन
8 किलोमीटर डिलीवरी के महज 48 रुपए मिलने का आरोप
कर्मचारियों ने स्टोर के सामने जताया विरोध।
कार्य समय बदलने और कम भुगतान से परेशानी का आरोप।
प्रति घंटे पारिश्रमिक और डिलीवरी दूरी के अनुसार भुगतान बढ़ाने की मांग।
स्टोर पर करीब 110 कर्मचारी कार्यरत होने की जानकारी दी।
गुरुवार तक समाधान नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट के सामने धरने की चेतावनी।
#Hanumangarh #Blinkit #EmployeeProtest #WorkersRights #DeliveryPartners #PaymentIssue #RajasthanNews
#LIONNEWS
1
254
गैस की खपत घटी है, रसोई की जरूरत नहीं ‼️
अक्टूबर में घरेलू LPG की खपत पिछले वर्ष के मुकाबले 11.8% कम रही। लेकिन क्या यह वास्तविक बचत है या व्यवस्था की विफलता?
🔹 75 लाख ग्राहक कम होने का दावा।
🔹 उज्ज्वला में सब्सिडी वाले सिलेंडरों का कोटा 9 से घटाकर 4।
🔹 फरवरी से नए घरेलू कनेक्शन बंद।
🔹 बाजार मूल्य ₹1,268, जबकि उपभोक्ता भुगतान ₹942।
जब नए कनेक्शन नहीं मिलेंगे, पुराने उपभोक्ताओं को पर्याप्त रिफिल नहीं मिलेगा और लोग महंगे विकल्पों की ओर धकेले जाएंगे, तो खपत के आंकड़े गिरना स्वाभाविक है।
**सरकार और तेल कंपनियां बताएं—यह LPG की बचत है या आम आदमी की रसोई पर बढ़ता आर्थिक बोझ?**
आंकड़ों में व्यवस्था सफल दिख सकती है, लेकिन असली सफलता तब है जब हर जरूरतमंद के चूल्हे तक समय पर सिलेंडर पहुंचे।
@PetroleumMin
@PMOIndia
#LPG #MOPNG #LPGConsumers #UjjwalaYojana #EnergySecurity
सरकार को तेल कम्पनियो के एलपीजी प्रशासन के भरोसे नहीं बैठना चाहिए अन्यथा परिणाम ज्यादा विकट हो सकते हैं....
आम गृहणीयो व परिवारो मे आक्रोश है.
• DBC तुरंत चालू किया जावे.
• नए कनेक्शन 14.2 चालू किये जावे
• घरेलू उपभोक्ता को बुकिंग 21 दिन पश्चात 7 से 10 दिन मे एक रिफिल प्रतिमाह का कोटा निश्चित किया जावे.
• कुकिंग गैस (एलपीजी )मे कमर्शियल होटल ढाबा रेस्टोरेंट इत्यादि व घरेलू गैस मे मूल्य अंतर खत्म किया जावे जिससे दुरूपयोग बंद हो सके.
• डिजिटल बुकिंग, eKYC, DAC प्लेटफॉर्म को मजबूत किया जावे.
• सब्सिडी एलपीजी गैस सॉफ्टवेयर को MOPNG अपने नियंत्रण मे लेवे, तेल कम्पनीयो द्वारा आपसी प्रतियोगिता को समाप्त किया जावे.
इसी मे देशहित है.
@PMOIndia
@PetroleumMin
@narendramodi
@HardeepSPuri
@BJP4India
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
# Provide Temper Proof Seal.
# Stop Blaming Distributors.
# Fix Accountabilty transparently.
गड़बड़झाला: देश में फ्री राशन लेने वाले 13.2 प्रतिशत परिवार अपात्र
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लाभार्थियों की सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इसका लाभ ऐसे परिवार भी उठा रहे हैं जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करते-जिनमें कार और एसी जैसी सुविधाओं वाले, तीन या अधिक कमरों के पक्के मकान में रहने वाले और सरकारी नौकरी वाले सदस्य शामिल हैं।
केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अध्ययन के मुताबिक, मुफ्त राशन लेने वाले 13.2 फीसदी परिवार अपात्र हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के इस सर्वे में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के 51,303 लाभार्थी परिवार शामिल किए गए।
अध्ययन में प. बंगाल में सबसे ज्यादा 39.5 फीसदी लाभार्थी अपात्र पाए गए, जबकि त्रिपुरा में 39.2, तमिलनाडु में 38.7, मेघालय में 28.5, बिहार में 25.5, ओडिशा में 22.9, पंजाब में 20.6 और महाराष्ट्र में 20.3 फीसदी परिवार अपात्र मिले। वहीं मध्यप्रदेश में 0.5, हरियाणा में 1 और राजस्थान में 1.8 फीसदी अपात्र लाभार्थी पाए गए। शहरी क्षेत्रों में 15.6 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों में 12.5 फीसदी अपात्रता दर रही।
वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने खाद्य सब्सिडी पर 2.28 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अधिकतम 81.35 करोड़ लोगों को लाभ मिल सकता है और अक्टूबर 2026 तक 78.63 करोड़ लोग इसके दायरे में थे।
#FreeRation #पंगके
@Sumit_Godara11
@PMOIndia
@prahladspatel
@foodsuppliesmp
1
159
🚨 लोक शिकायत : आखिर गैस सिलेंडर में घटतौली रोकने वाली फूलप्रूफ सील कब आएगी?**
देशभर में एलपीजी सिलेंडरों में गैस चोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। दैनिक भास्कर की 24 नवंबर 2026 की सीतामढ़ी की खबर में 14.2 किलो के सिलेंडर में मात्र 12.7 किलो तक गैस मिलने और सील की आड़ में गैस चोरी का मामला उजागर हुआ है।
सवाल यह है कि जब सिलेंडर की सील पर भरोसा ही उपभोक्ता के शोषण का जरिया बन रही है, तो तेल कंपनियां और पेट्रोलियम मंत्रालय आज तक एक **फूलप्रूफ, छेड़छाड़ रहित (Tamper-Proof) सील** क्यों नहीं विकसित कर पाए?
BPCL द्वारा ऐसी सील का डेमो भी प्रस्तुत किया गया था, लेकिन उसे देशभर में अनिवार्य रूप से लागू क्यों नहीं किया गया?
❓ क्या उपभोक्ता हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी गैस माफिया का दबाव हावी है?
❓ क्या IOCL, BPCL, HPCL और MOPNG की कोई जवाबदेही नहीं है?
अब केवल जांच और शिकायतों की औपचारिकता नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए।
**हर सिलेंडर की वास्तविक मात्रा की गारंटी और फूलप्रूफ सील की अनिवार्य व्यवस्था लागू हो। उपभोक्ता को उसके पूरे पैसे की पूरी गैस मिले।**
@jagograhakjago
@PNGRB_
@PetroleumMin @IndianOilcl @BPCLimited @HPCL
#LPG #ConsumerRights #LPGAdulteration #GasCylinder #MOPNG #ConsumerProtection
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
👉घरेलू गैस V/S कमर्शियल गैस मूल्य अंतर
दिल्ली शहर मूल्य ~
घरेलू : 14.2 kg : ₹ 942
कमर्शियल : 19 kg :₹ 2820
कमर्शियल :10 kg : ₹ 1560
कमर्शियल : 5 kg :₹ 781
• गैस बुकिंग पर 25 दिन की कैपिंग
•तेल कम्पनियो के नित नये नियम
•घर परिवार मे कुकिंग गैस एक अनिवार्य आवश्यकता
•सामाजिक समारोह मे बजट के चक्कर मे घरेलू गैस का उपयोग.
•वर्तमान मे नये गैस कनेक्शन बंद, आपसी भाईचारे मे आदान प्रदान से उपभोक्ताओ को दिक्कत.
•सर्दी के मौसम मे पानी खाना इत्यादि मे खपत बढ़ने से अचानक डिमांड बढ़ी.
@PMOIndia
@HardeepSPuri
@PetroleumMin
@ChairmanIOCL
@RahulGandhi
@AICCMedia
@BJP4India
👉घरेलू गैस V/S कमर्शियल गैस मूल्य अंतर
दिल्ली शहर मूल्य ~
घरेलू : 14.2 kg : ₹ 942
कमर्शियल : 19 kg :₹ 2820
कमर्शियल :10 kg : ₹ 1560
कमर्शियल : 5 kg :₹ 781
• गैस बुकिंग पर 25 दिन की कैपिंग
•तेल कम्पनियो के नित नये नियम
•घर परिवार मे कुकिंग गैस एक अनिवार्य आवश्यकता
•सामाजिक समारोह मे बजट के चक्कर मे घरेलू गैस का उपयोग.
•वर्तमान मे नये गैस कनेक्शन बंद, आपसी भाईचारे मे आदान प्रदान से उपभोक्ताओ को दिक्कत.
•सर्दी के मौसम मे पानी खाना इत्यादि मे खपत बढ़ने से अचानक डिमांड बढ़ी.
@PMOIndia
@HardeepSPuri
@PetroleumMin
@ChairmanIOCL
@RahulGandhi
@AICCMedia
@BJP4India
पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कैपिंग /वेश्विक संकट के बाद जब कमर्शियल गैस प्रचुर मात्रा मे उपलब्ध है तो मनमोहन सरकार कि तरह one time एडवांस सब्सिडी का खाते मे डाल कर Price Diffrence खत्म कर राहत प्रदान करनी चाहिए.
वरना @narendramodi सरकार व @HardeepSPuri के मंत्रालय को जनता का आक्रोश देखना पड़ेगा.
@BJP4India
@AmitShah
@PMOIndia
सर्दियां शुरू होते ही यूपी वालों को महंगाई का नया झटका लगा है। लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर में CNG और PNG के दाम बढ़ गए हैं।
अब CNG ₹2 महंगी हो गई है और रसोई की PNG पर ₹1 बढ़ गया है। लखनऊ और आगरा में तो CNG ₹110 किलो पहुंच गई है। कंपनी का कहना है कि ठंड में मांग बढ़ने और ग्लोबल मार्केट में सप्लाई की दिक्कत से दाम बढ़ाने पड़े।
खैर, वजह जो भी हो, सीधे असर तो आम आदमी की जेब और रसोई के बजट पर ही पड़ना है। आपके शहर में क्या रेट चल रहा है?

















