PETROLEUM SAMACHAR retweeted
# Provide Temper Proof Seal.
# Stop Blaming Distributors.
# Fix Accountabilty transparently.
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
👉घरेलू गैस V/S कमर्शियल गैस मूल्य अंतर
दिल्ली शहर मूल्य ~
घरेलू : 14.2 kg : ₹ 942
कमर्शियल : 19 kg :₹ 2820
कमर्शियल :10 kg : ₹ 1560
कमर्शियल : 5 kg :₹ 781
• गैस बुकिंग पर 25 दिन की कैपिंग
•तेल कम्पनियो के नित नये नियम
•घर परिवार मे कुकिंग गैस एक अनिवार्य आवश्यकता
•सामाजिक समारोह मे बजट के चक्कर मे घरेलू गैस का उपयोग.
•वर्तमान मे नये गैस कनेक्शन बंद, आपसी भाईचारे मे आदान प्रदान से उपभोक्ताओ को दिक्कत.
•सर्दी के मौसम मे पानी खाना इत्यादि मे खपत बढ़ने से अचानक डिमांड बढ़ी.
@PMOIndia
@HardeepSPuri
@PetroleumMin
@ChairmanIOCL
@RahulGandhi
@AICCMedia
@BJP4India
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
जींद में HP एलपीजी गैस टैंकर अग्निकांड का चौंकाने वाला खुलासा, गैस चोरी के प्रयास के दौरान लगी थी आग
टैंकर से अवैध रूप से गैस निकालने की कोशिश में भड़की थी आग, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
Replying to @NEWS4PETRO @PMOIndia
DAC बेहद जरूरी। अगर डिलीवरी DAC से हुआ तो कोई डायवर्सन नहीं। MDG से डायवर्सन का प्रावधान समाप्त किया जाना चाहिए। यहाँ भी कंपनी सिस्टम में बाईपास दे कर वितरक पे दबाब बनाते हैं। इसलिए One Nation One LPG Software ( under controlled bu Ministry) जरूरी। सिस्टम में बायपास दिए जाने का प्रावधान समाप्त करना चाहिए और ऐसा करने वाले अधिकारी को सेवा से विमुक्त।
क्या मंत्रालय करेगी। ????
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
LPG New Connection 2026: नए घरेलू गैस कनेक्शन कब शुरू होंगे आवेदन लंबित, आम जनता परेशान
#FirstIndiaNews #FINVideo #LPGNewConnection2026 #LPGNewConnection #LPGConnectionDelay #PendingLPGApplications @BPCLimited
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
BPCL PNG पाइप लाइन मे लापरवाही
📍हनुमानगढ़ में BPCL की बड़ी लापरवाही का आरोप, टेस्टिंग में खुली पोल |
Rajasthan News
#HanumangarhNews #RajasthanNews #BPCL #BharatPetroleumCorporation @BPCLimited
@PNGRB_
@BPCLimited
@cmdbpcl
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
जनहित का सवाल
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का भी आधार, ITR, फॉर व्हीलर और आर्थिक स्थिति के आधार पर सत्यापन करने की मांग। सरकारी सब्सिडी का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए।
@PMOIndia
@nsitharaman
@HardeepSPuri
@neerajmittalias
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
दिल्ली के केशव पुरम में सुखधाम गैस एजेंसी खुलेआम गैस चोरी हर सिलेंडर से 2 से 3 किलो गैस निकाल कर फिर सप्लाई जनता को धोखा IOCL अधिकारी की मिली भगत शिकायत पर कार्रवाई नहीं @DirHR_iocl @Dirpl_iocl @DelhiIocl @IOCDelhiIDO @IndianOilcl @PMOIndia @jagograhakjago @OfficeofHSP
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
तेल कम्पनियो द्वारा नियमित आपूर्ति, रिफिल बुकिंग ओटीपी सॉफ्टवेयर से प्राप्त होने ने निरंतर व्यवधान, नतीजा 3 दिन मे बुकिंग कैंसिल, फिर 4 घंटे मे बुकिंग प्रोसेस होने का मेसेज!
कुल मिला कर उपभोक्ता, डिलीवरी बॉय, वितरक तीनो परेशान.
और केंद्र सरकार पर नाराजगी.
@Secretary_MoPNG अविलम्ब बुकिंग रद्द करने के प्रावधान को 15 दिन के करे एवं तेल कम्पनियो द्वारा किये जा रहे उपभोक्ता विरोधी कार्य को बंद करवावे.
@lpgdai24
@Secretary_MoPNG
@PetroleumMin
@PNGRB_
Replying to @HardeepSPuri @PetroleumMin
While encouraging young officers to pitch bold energy reforms is a great cultural shift, true energy self-sufficiency also requires cutting bureaucratic red tape and keeping fuel prices affordable for everyday households and small businesses.
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
# घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत, GST और सब्सिडी का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग
**PMUY लाभार्थियों के लिए ₹300 की सब्सिडी के अलावा ₹325.24 की अतिरिक्त सरकारी सहायता का दावा; राशि की गणना और भुगतान प्रक्रिया पर उठे सवाल**
नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत, उस पर लगने वाले GST तथा सरकारी सब्सिडी को लेकर पारदर्शिता की मांग उठने लगी है। उपभोक्ताओं के सामने सिलेंडर के वास्तविक मूल्य और सरकार की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है।
प्रस्तुत गणना के अनुसार, 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर का मूल मूल्य ₹1,206.90 दर्शाया गया है। इस पर 5 प्रतिशत GST के रूप में ₹60.34 जोड़ने के बाद सिलेंडर का कुल मूल्य ₹1,267.24 बताया गया है।
वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए ₹300 की सब्सिडी के अतिरिक्त ₹325.24 की अतिरिक्त सरकारी सहायता दर्शाई गई है। इस प्रकार कुल सरकारी सहायता ₹625.24 बताई गई है और लाभार्थी द्वारा देय अंतिम राशि ₹642 निर्धारित की गई है।
हालांकि, इस अतिरिक्त ₹325.24 की सहायता का आधार क्या है, इसकी गणना किस सरकारी आदेश या योजना के तहत की गई है और इसका भुगतान किस माध्यम से किया जाता है, इन सवालों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण आवश्यक है।
**दो अलग-अलग विवरण सार्वजनिक करने की मांग**
इस संबंध में मांग की गई है कि तेल विपणन कंपनियां (IOCL, BPCL एवं HPCL) और पेट्रोलियम मंत्रालय दो स्वतंत्र एवं विस्तृत गणनाएं सार्वजनिक करें। पहली गणना में सब्सिडी के बिना एलपीजी सिलेंडर के मूल मूल्य, GST और अन्य शुल्कों का पूरा विवरण हो। दूसरी गणना में उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी, अतिरिक्त सरकारी योगदान, उसके कानूनी एवं वित्तीय आधार तथा तेल कंपनियों को होने वाली प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया स्पष्ट की जाए।
साथ ही ₹300 की PMUY सब्सिडी और ₹325.24 के अतिरिक्त योगदान से संबंधित सरकारी आदेश, सर्कुलर एवं वित्तीय दस्तावेज भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
**उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब एलपीजी एक आवश्यक घरेलू ईंधन है, तो उसके मूल्य निर्धारण, कर और सरकारी सहायता का हिसाब इतना स्पष्ट क्यों नहीं है? उपभोक्ताओं को केवल अंतिम भुगतान राशि ही नहीं, बल्कि उस राशि के पीछे की पूरी वित्तीय गणना जानने का भी अधिकार मिलना चाहिए।**
पूरे मामले में पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल विपणन कंपनियों से आधिकारिक स्पष्टीकरण की अपेक्षा की जा रही है।
@grok
@PPACIndia
@PetroleumMin
@IndianOilcl
@LPGDistributors
@lpgdai24
@LPGfederation
@aildfdelhi
#IndianOil #LPG #PMUY
@HardeepSPuri @PetroleumMin @Secretary_MoPNG @neerajmittalias @ChairmanIOCL @sahneyas
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
Use this Format to transfer connection to family member. If denied , initiate legal action.
@lpgdai24 @NEWS4PETRO
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
Replying to @NEWS4PETRO @jagograhakjago @PMOIndia @BJP4India @PetroleumMin @neerajmittalias @lpgdai24 @LPGDistributors @drbhatiadvocate @aajtak @ndtvindia @BSSharma_INC @INCIndia @RahulGandhi
Not like that see I am struggling last 12 days and I did more than 100 post to help me get my refill cylinder but non of people of department is ready for help how how we can say for #LPG side this @MoPNG_eSeva @PetroleumMin @HardeepSPuri @ChairmanIOCL @IOCL_BIHAR
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
#JUSTICE_for_All_India_26000_LPG_Distributors
#INCREASE_Distributors_COMMISION_by_minimum_Rs75_for_14kg_Domestic_LPG_Cylinders_WEF
#IMPLEMENT_Denovo_1_2_Commission_Recommendations_WEF
#STOP_forced_Dumping_of_ND_19kg_5kg_FTL_and_non_fuel_items
#STOP_PNG_Forced_Implementation #STOP_Imposing_illegal_MDG_Penalties #START_New_LPG_Connection_and_DBC #PAY_Rs236_for_all_eKYC_done_by_Distributors_WEF
#ELSE_All_India_26000_LPG_Distributors_Indefinite_STRIKE_effective_26_November_2026_onwards
#JUSTICE_for_LPG_DISTRIBUTORS #FIGHT_FOR_RIGHT
FLDI व AILDF पर कम्पनी द्वारा संचालित COCO फ़ेडरेशन के लगे गंभीर आरोप -पेट्रो समाचार
@HardeepSPuri @narendramodi
तेल कंपनियाँ अपने एजेन्टों को एलपीजी वितरकों का प्रतिनिधि बता रहे है और देश का वितरक उन्हें अपना प्रतिनिधि नही मानता है।एक तथाकथित पदाधिकारी चायपत्ती बेच रहे है तो कोई अन्य उत्पाद, यह लोग तेल कंपनियों के अधिकारियों से मिलकर गैरकानूनी कार्य में संलग्न है।
तेल कंपनियों की नीतियों पर चुप्पी, वितरकों के शोषण और उपभोक्ता हितों की अनदेखी के बीच कतिपय फर्जी संगठनों की स्वतंत्रता पर उठे गंभीर सवाल !!
क्या एलपीजी वितरकों के ये फर्जी संगठन वास्तव में वितरकों की आवाज हैं या तेल कंपनियों की व्यावसायिक नीतियों के साथ तालमेल बैठाने वाले तथाकथित COCO संगठन बनकर रह गए हैं?
क्या तेल कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा देश के अधिकांश 20,000+ एलपीजी वितरकों के वास्तविक प्रतिनिधि संगठन, LDAI के साथ संवाद स्थापित ना कर ,देश के सभी 26000+ एलपीजी वितरकों को उनके प्रजातांत्रिक अधिकारी से षडयंत्रपूर्वक वंचित रखा जा रहा है?
Mahamahim @rashtrapatibhvn @VPIndia
@loksabhaspeaker
Manyavar @narendramodi @PMOIndia
@RahulGandhi @SunilTatkare @kharge
@SanjayAzadSIn @Prashantkishor
@SupriyaShrinate @AmitShah @HAIndia
@FinMinIndia @HardeepSPuri @TheSureshGopi @PetroleumMin @Secretary_MoPNG @neerajmittalias @PPACIndia @IndianOilcI @BPCLLPG
@HPCL @ChairmanIOCL @sahneyas
@cmdbpcl @CMD_HPCL @DirMktg_iocl
@DirMkt_HPCL @DirectorM_BPCL
@BJP4India @INCIndia
@Everyone
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
कमर्शियल गैस बनाम घरेलू गैस ‼️
आम नागरिको के लिए घरेलु गैस और कमर्शियल गैस के मूल्य अंतर से नई बहस को जन्म दे दिया है.
कुकिंग गैस मे दोहरी मूल्य प्रणालीं को खत्म कर "एक मूल्य" एवं "समान नियमावली" की मांग करते हुए दिलीप कुमार ने पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखा है.
@HardeepSPuri
@neerajmittalias
#मंथन
#जागोग्राहकजागो
#पेट्रोलियममंत्रालय
#LDAI
#FLDI
#AILDF
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
पेट्रोलियम मंत्री के साथ FLDI और AILDF प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक, LPG वितरकों की समस्याओं के जल्द समाधान का मिला आश्वासन
@PMOIndia
@narendramodi
@HardeepSPuri
@lpgdai24
@aildfdelhi
@LPGfederation
नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया (FLDI) और ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AILDF) के प्रतिनिधिमंडलों ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित एक विस्तृत बैठक में हिस्सा लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हाई-टी के दौरान हुई, जिसमें एलपीजी वितरण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय पेट्रोलियम मंत्री ने पश्चिम एशिया में हाल ही में उत्पन्न एलपीजी आपूर्ति संकट का उल्लेख किया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद देश में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG), तेल विपणन कंपनियों (OMCs) तथा एलपीजी वितरकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
फेडरेशन की ओर से पवन सोनी ने संकट के दौरान पेट्रोलियम मंत्री के नेतृत्व, पेट्रोलियम सचिव की निरंतर निगरानी और समय पर लिए गए निर्णयों की सराहना की। उन्होंने जेएसएम मैडम द्वारा नियमित रूप से दी गई तथ्यात्मक मीडिया जानकारी को भी महत्वपूर्ण बताया, जिससे उपभोक्ताओं को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिली और अफवाहों पर अंकुश लगाने में मदद मिली। इसके साथ ही तेल कंपनियों के अधिकारियों, वितरकों और उनके कर्मचारियों के योगदान की भी प्रशंसा की गई।
बैठक में वितरक संगठनों ने एलपीजी कारोबार से जुड़ी प्रमुख मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। इनमें लंबे समय से लंबित वितरक कमीशन में शीघ्र बढ़ोतरी, एलपीजी एजेंसियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, एलपीजी और पीएनजी दोनों के सह-अस्तित्व के साथ उपभोक्ताओं को अपनी पसंद चुनने की स्वतंत्रता देना, वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं के नए एलपीजी कनेक्शन पर लगी पाबंदियों को हटाना तथा एलपीजी व्यापार को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए व्यावहारिक सुधार लागू करना शामिल रहा।
माननीय पेट्रोलियम मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनका जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास होगा। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि वितरक कमीशन में संशोधन का प्रस्ताव सक्रिय विचार-विमर्श के अधीन है तथा जल्द ही इसमें बढ़ोतरी की जा सकती है।
मंत्री ने एलपीजी व्यापार के व्यापक सुधार और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वितरक प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस संबंध में संयुक्त सचिव स्तर से विचार-विमर्श शुरू होगा और निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्ताव को उच्च स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि भविष्य में लागू होने वाले निर्णय व्यावहारिक, टिकाऊ और बाजार की वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप हों।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पेट्रोलियम सचिव, अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव (मार्केटिंग), पेट्रोलियम मंत्रालय के निदेशक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के निदेशक (मार्केटिंग), विभिन्न तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशक तथा मंत्रालय और तेल विपणन कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को एलपीजी वितरक संगठनों के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब वितरक संगठनों को उम्मीद है कि बैठक में दिए गए आश्वासन जल्द ही ठोस निर्णयों और समयबद्ध कार्रवाई में परिवर्तित होंगे, जिससे देशभर के एलपीजी वितरकों को राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को भी बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
Replying to @PMOIndia
@PMOIndia @HardeepSPuri जी आपके अधिकारियों द्वारा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रतिनिधि के रूप में जिनको मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया था वे वितरकों के प्रतिनिधि वल्कि सरकारी तेल कंपनियों के एजेंट है,और उनके साथ मिलकर वितरकों का शोषण कर रहे हैं।
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
Replying to @NEWS4PETRO
वाजिब बात उठाया आपने। इसका एक ही समाधान है - अंडरग्राउंड फ्यूल टैंक का माप तौल विभाग द्वारा सत्यापन। अगर 12 केएल माल भेजा है कंपनी ने तो टैंक लारी के खाली करने के बाद अंडरग्राउंड टैंक में 12 केएल माल दिखना चाहिए। चोरी अपने आप बंद हो जाएगी।
सचिव, मुंगेर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन।
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
Replying to @lpgdai24 @HPCLVLRO @aajtak @ndtv @DainikBhaskar @IEhindi @lokmat_ibn @TV9Bharatvarsh @indiatvnews @abplive @ZeeNews @republic
गैस एजेंसी को एक गलत आरोप में बिना व्यक्तिगत सुनवाई किए निलंबित करना अवैध , मनमाना और लाभ लेने के नियत से किया गया कृत्य है l. ऐसी गैस एजेंसी सीताराम को 15000 उपभोक्ताओं का Riffill transfer किया गया जिसका खुद Riffill इन्फ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त नहीं है l. गंभीर जांच अवश्यक है
PETROLEUM SAMACHAR retweeted
खोज खबर : एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन
🚨पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने LPG वितरकों के साथ मुलाकात की जानकारी X पर साझा की
नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज अपने आवास पर बड़ी संख्या में LPG वितरकों के साथ हुई मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
मंत्री ने अपने संदेश में LPG वितरकों और उनकी मेहनतकश टीमों को देश के विशाल ऊर्जा वितरण नेटवर्क की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि करोड़ों परिवारों तक रसोई गैस पहुंचाने में वितरकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपभोक्ताओं के लिए LPG वितरक ऊर्जा क्षेत्र से संपर्क का पहला माध्यम हैं।
पुरी ने वितरकों की प्रगतिशील सोच, बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें भारत की ऊर्जा परिवर्तन यात्रा का महत्वपूर्ण सहयोगी बताया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में LPG क्षेत्र में हुए विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में लगभग 13 करोड़ LPG कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 32 करोड़ से अधिक हो गए हैं। इनमें 10 करोड़ से अधिक उज्ज्वला कनेक्शन शामिल हैं।
मंत्री ने यह भी कहा कि हाल के भू-राजनीतिक तनावों और वैश्विक आपूर्ति बाधाओं के बावजूद सरकार ने घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार गरीब एवं वंचित परिवारों सहित किसी भी भारतीय घर में खाना पकाने के ईंधन की कमी न हो, इसके लिए घरेलू आपूर्ति सुरक्षित रखी गई है।
उन्होंने दावा किया कि भारत में उपभोक्ताओं को दुनिया के सबसे कम दामों में ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।
वितरक समुदाय के लिए इस मुलाकात का संदेश
इस पोस्ट का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पेट्रोलियम मंत्री ने LPG वितरकों को केवल सिलेंडर पहुंचाने वाला कारोबारी वर्ग नहीं, बल्कि देश की ऊर्जा व्यवस्था का महत्वपूर्ण साझेदार माना है।
अब वितरक समुदाय की अपेक्षा है कि इस सराहना के साथ उनकी जमीनी समस्याओं, आर्थिक चुनौतियों, डिलीवरी पारिश्रमिक, सुरक्षा खर्च, तकनीकी बाधाओं और OMC की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों पर भी ठोस संवाद और समाधान की पहल हो।
क्योंकि देश की LPG व्यवस्था का विस्तार जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उस व्यवस्था को प्रतिदिन संचालित करने वाले 26 हजार से अधिक वितरकों और उनके कर्मचारियों का सम्मान एवं आर्थिक संरक्षण भी है।
@PetroleumMin
@lpgdai24
@LPGfederation
@aildfdelhi
@LPGDistributors



































