Pinned Tweet
🎯The essence of stock market investing:
- You have 10 bucks
- Pick any 10 stocks of your choice/criteria/diversification from Dow / NASDAQ / NIFTY50 / SENSEX30 or other suitable market index
- Invest 1 buck in each, & forget for 12-15 years
(1/2)
⚡Neo⚡ retweeted
देश में बुद्ध का है। फोटो हर सरकारी आफिस में गांधी और अंबेडकर की लगी है। पर वोट के लिए राम और कृष्ण के नाम की ही आवश्यकता पड़ती है। बुद्ध के नाम पर वोट नहीं मिलते। अंबेडकर को तो खुद अपने नाम पर वोट नहीं मिलते थे। कोई अंबेडकरवादी पार्टी आज तक देश को प्रधानमंत्री नहीं दे सकी। मायावती एक ही बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकीं और वो सरकार अंबेडकर के नाम पर नहीं, हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा विष्णु महेश है के नारे पर बनी। सरकार बनने पर मायावती अंबेडकर और पेरियार के पार्क बनवाने लगीं तो जनता ने लंबे वनवास पर भेज दिया। यही भारतीय राजनीति का सार है।
With all due respect,🙏🏻
Please take such decisions early in life.
Please do not waste the seats at prestigious institutes like IIM or IIT, as many deserving ones are left out.
indiatoday.in/amp/education-…
13
⚡Neo⚡ retweeted
First in my bloodline to watch Ram bhakt vs Krishna bhakt battle 🤡 this is exactly what is going to happen when people like Hageswar Baba are made incharge of entire Hinduism.
⚡Neo⚡ retweeted
शताब्दियों पहले बनी उमा-महेश्वर की इस मूर्ति को देखकर आपके मन में क्या ख्याल आता है? कार्तिकेय और गणेश क्या सोच रहे होंगे अपने माता-पिता को ऐसी आत्मीय स्थिति में देखकर?
भगवान शिव विराजमान हैं और माता पार्वती उनकी गोद में बैठी हैं। पास में उनके दोनों पुत्र गणेश और कार्तिकेय भी हैं। भारतीय मूर्तिकला की इस प्राचीन परंपरा को उमा-महेश्वर कहा जाता है।
इस मूर्ति में एक परिवार की आत्मीयता, पति-पत्नी के प्रेम और सहज दांपत्य जीवन की अभिव्यक्ति भी है।
◾◾
ऐसे असंख्य बच्चे हैं जिनके लिए घर का अर्थ प्रेम, सुरक्षा और अपनापन नहीं, बल्कि डर, चीख-पुकार और हिंसा बन जाता है।
कल्पना कीजिए उस बच्चे की, जो अपने कमरे में बैठा है और बाहर से मां-पिता के झगड़ने की आवाजें आ रही हैं। अचानक चीजें फेंके जाने की आवाज आती है। पिता मां पर हाथ उठाते हैं। मां रो रही है, चिल्ला रही है और बच्चा दरवाजे के पीछे सहमा हुआ सब देख रहा है।
कुछ बच्चे अपनी मां को बचाने के लिए पिता के सामने खड़े हो जाते हैं। कुछ मां को कमरे में ले जाकर चुप कराने की कोशिश करते हैं। कुछ रातभर इस डर में नहीं सो पाते कि सुबह उठने पर घर का माहौल कैसा होगा।
और अगली सुबह वही बच्चे स्कूल जाते हैं। दोस्तों के साथ हंसते हैं, खेलते हैं, सामान्य दिखने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनके भीतर एक ऐसा डर पल रहा होता है, जिसे वे किसी से कह भी नहीं पाते।
कई बच्चे माता-पिता के झगड़ों के लिए खुद को जिम्मेदार मानने लगते हैं। कुछ के मन में रिश्तों को लेकर स्थायी असुरक्षा पैदा होती है। कुछ बड़े होकर हिंसा को ही रिश्तों का सामान्य व्यवहार मानने लगते हैं, जबकि कुछ को जीवनभर उस बचपन के आघात से उबरने में संघर्ष करना पड़ता है।
हर बच्चे का अनुभव अलग होता है, लेकिन घर के भीतर देखी गई हिंसा उसके भावनात्मक संसार को गहराई से प्रभावित कर सकती है।
इसलिए यह समझना जरूरी है कि बच्चे केवल अपने माता-पिता के साथ नहीं रहते, वे उनके रिश्ते के भीतर भी बड़े होते हैं।
राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर अपने बचपन की एक स्मृति साझा की। उन्होंने बताया कि खाने की मेज पर उनके पिता धबैठे होते थे और मां उनकी गोद में बैठती थीं।
राहुल के लिए यह बिल्कुल सामान्य दृश्य था। जब वे दोस्तों के घर जाते और वहां ऐसा नहीं देखते, तो मासूमियत से पूछते थे कि तुम्हारी मां तुम्हारे पापा की गोद में क्यों नहीं बैठतीं?
लेकिन इस सहज पारिवारिक स्मृति पर कुछ लोगों ने जिस तरह की प्रतिक्रियाएं दीं, वे सोचने पर मजबूर करती हैं।
आखिर पति-पत्नी का एक-दूसरे के करीब बैठना अश्लील कैसे हो गया? एक पत्नी का अपने पति की गोद में बैठना मजाक का विषय कैसे बन गया?
विडंबना देखिए कि जिस भारतीय सभ्यता की मूर्तिकला में शिव-पार्वती के प्रेम और आत्मीयता को इतनी सहजता से स्थान मिला, उसी सभ्यता के कुछ स्वयंभू संस्कृति-रक्षक आज एक बेटे द्वारा अपने माता-पिता के प्रेम की स्मृति साझा करने पर असहज हो रहे हैं।
भारतीय संस्कृति में दांपत्य केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं रहा है। उसमें प्रेम है, अनुराग है, शृंगार है, समर्पण है और एक-दूसरे के प्रति सहज आकर्षण भी है।
जिस बच्चे ने अपने माता-पिता को एक-दूसरे का सम्मान करते, स्नेह जताते और एक-दूसरे का सहारा बनते देखा है, उसके मन में रिश्तों की एक खूबसूरत तस्वीर बनती है। वहीं जिस बच्चे ने हिंसा और अपमान देखा है, उसके लिए प्रेम और विश्वास को समझना कई बार जीवनभर का संघर्ष बन जाता है।
अब वापस उस उमा-महेश्वर की मूर्ति पर आइए।
कार्तिकेय और गणेश अपने माता-पिता को प्रेम और आत्मीयता के साथ देख रहे हैं। यह एक ऐसी पारिवारिक तस्वीर है जिसमें स्नेह सहज है, निकटता स्वाभाविक है और प्रेम में कोई संकोच नहीं।
राजीव और सोनिया गांधी के रिश्ते की वह छोटी-सी स्मृति भी इसी सहजता की याद दिलाती है। वह एक बेटे की अपने माता-पिता के प्रति आत्मीय स्मृति है।
किसी के माता-पिता के बीच के प्रेम को मजाक का विषय बनाकर आप किस संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं?
यदि शिव की गोद में बैठी पार्वती भारतीय संस्कृति और आस्था का हिस्सा हैं, तो पति की गोद में बैठी पत्नी को अश्लीलता के चश्मे से देखने की जरूरत आखिर क्यों है?
संस्कृति की रक्षा प्रेम को शर्मिंदा करके नहीं, रिश्तों में सम्मान और संवेदना को बचाकर होती है।
बच्चों को ऐसी विरासत दीजिए कि वे बड़े होकर अपने माता-पिता के बीच के प्रेम को मुस्कुराकर याद करें, न कि उनके बीच हुई हिंसा और अपमान को भूलने की कोशिश में पूरी जिंदगी गुजार दें।
किसी बच्चे के लिए इससे बड़ी त्रासदी क्या होगी कि जिस घर में उसे प्रेम का अर्थ सीखना था, उसी घर में उसे हिंसा का अर्थ समझना पड़े।
#VijayShukla
#BelongingAJourneyOfLove
⚡Neo⚡ retweeted
Replying to @ews_army
Naam: "EWS ARMY"
Profile: "Voice of Ews community. Voice of Human being. Voice of Voiceless Voice of Youth."
Pic: "Bhagat Singh"
Content: "Options Trading Kaise Karein?"
Intent: "X se engagement farming income mil jaaye"
Disclaimer: "Wo to lagana mandatory hai" 😏🤦
⚡Neo⚡ retweeted
CJI सूर्यकांत के सामने पेश हुए वकील ने कहा, "आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं, आपमें ईमानदारी नहीं है"। #सुप्रीमकोर्ट ने कार्यवाही म्यूट कर दी।
CJI ने वकील से इंतज़ार करने को कहा और बोले, "हम देखेंगे।" लेकिन वकील ने इंतज़ार करने से इनकार कर दिया।
वकील ने कहा कि उनका मामला अत्यंत जरूरी है और शुरुआत में ही मेंशन करने के लिए माफ़ी मांगी।
अदालत में हुई बातचीत:
वकील:यह आइटम 2 नवंबर को माननीय जस्टिस [सूर्यकांत] को उनके दफ़्तर में दिया गया था। 15 दिन बाद भी मुझे कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए मजबूर होकर मुझे इस अदालत के सामने आना पड़ा।
जस्टिस मोहना:आप इस तरह कोई भी चीज़ मेंशन नहीं कर सकते।
वकील:नहीं, मैं इसलिए आया क्योंकि यह आपातकालीन मामला है। मैं पहले अपनी माफ़ी दर्ज कराना चाहता हूँ। कृपया आप बस कागज़ात देख लीजिए।
CJI:हम देखेंगे, आप बस इंतज़ार कीजिए।
वकील: नहीं, मैं इंतज़ार नहीं करूँगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके लायक नहीं हैं। आपमें इसके लिए ईमानदारी नहीं है।




























