Mohammad Raees (@RaeesINC) header
Mohammad Raees (@RaeesINC) profile picture

COORDINATOR– @incgujrat Minority Department (SM) Founder #Raees–Foundation Politician And Student MEMBER @INCMinority

India
Joined December 2021
Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)Photo by Mohammad Raees (@RaeesINC)
आज अपने नेता, अपने आदर्श, देश की मजलूमों की आवाज माननीय सांसद इमरान प्रतापगढ़ी साहब से उनके घर पर मुलाकात हुई। इमरान प्रतापगढ़ी साहब हमारे आदर्श है, उनके दिशा निर्देश से हम जैसे तमाम साधारण परिवार से आने वाले युवा और छात्रों को प्रेरणा मिलती है। @ShayarImran
1
9
345
Mohammad Raees retweeted
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं। सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ। आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
664
5,364
128
22,102
462,449
कुछ तस्वीरें महज़ तस्वीरें नहीं होतीं, वो रिश्तों की गर्माहट, मोहब्बत और अपनापन का ऐसा दस्तावेज़ होती हैं, जिसे वक्त भी धुंधला नहीं कर सकता। ये तस्वीरें उसी खूबसूरत एहसास की गवाह हैं। ❤️
15
Mohammad Raees retweeted
कुछ तस्वीरें महज़ तस्वीर नहीं होतीं, वो मुहब्बतों का दस्तावेज़ होती हैं❤️❤️❤️
76
430
14
4,349
40,105
Mohammad Raees retweeted
LIVE: Book Launch - 'Belonging: A Journey Of Love' by Sonia Gandhi | New Delhi teapawt.org/i/broadcasts/2WXPoBaNl…
343
3,008
103
9,760
297,616
आज़म ख़ान साहब का एक बयान याद आता है— “मेरा गुनाह सिर्फ़ इतना है कि मैं मुसलमान हूँ। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज की सुनवाई और एक बुज़ुर्ग नेता को लगातार मुकदमों में उलझाए जाने की स्थिति बेहद दुखद है। आख़िर इंसाफ़ कब मिलेगा? कानून का मक़सद न्याय देना है, किसी को अंतहीन परेशान करना नहीं। उम्मीद है कि अदालत से उन्हें इंसाफ़ मिलेगा। #AzamKhan
18
Mohammad Raees retweeted
आदरणीय आज़म ख़ान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी। जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं। सब, सब समझ रहे हैं।
611
1,338
86
7,675
726,404
किसी के बारे में लिखने से पहले सच्चाई जान लें। AI से बनाए गए फर्जी ऑडियो पर भ्रम फैलाना बंद करें और बोलने का अदब सीखें। शायर हों या नेता, हर किसी को सम्मान देना सीखिए। जैसी संगत, वैसा असर गली बज गैंग के साथ रहोगे तो बोलने का तमीज कभी नहीं सिख पाओगे। इमरान भाई हर दिन कामयाबी की नई मंज़िलें छूते रहेंगे और आप बस जलते रहिए, जलते रहिए। #ImranPratapgarhi
टुटा शायर इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा जारी..
16
जब भी मैं इमरान प्रतापगढ़ी साहब के बारे में कुछ लिखता हूँ या उनसे मुलाकात करता हूँ, तो कुछ लोग मुझे अनभक्त कहते हैं। लेकिन मैं उन सभी लोगों से कहना चाहता हूँ कि इमरान साहब हमारे आदर्श हैं और इसके पीछे एक खास वजह है। वो मेरे आदर्श इसलिए नहीं हैं कि वो दुनिया के लोकप्रिय शायरों में से एक हैं या देश के चर्चित राजनेताओं में शामिल हैं। बल्कि वो मेरे आदर्श इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपनी मेहनत, काबिलियत और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बनाई है। वो एक साधारण परिवार से निकलकर आज जिस मुकाम पर पहुँचे हैं, वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। मैं भी एक साधारण परिवार से आता हूँ। इसलिए उनके संघर्ष में मुझे अपनी मंज़िल का रास्ता दिखाई देता है। किसी को अपना आदर्श मानना अंधभक्ति नहीं, बल्कि उससे प्रेरणा लेना है। मेरे लिए इमरान साहब सिर्फ एक शख्सियत नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की एक मिसाल हैं।
1
2
21
554
सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब की नज़्म को लेकर ऑडियो से छेड़छाड़ कर फर्ज़ी फ़तवा तैयार करना और AI के ज़रिए झूठ फैलाना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इमरान साहब ने अपनी मेहनत और क़ाबिलियत के दम पर बुलंदियाँ हासिल की हैं। वे हमारे समाज के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाते हैं। अफ़सोस की बात है कि हमारे ही समाज के कुछ लोग उन्हें नीचा दिखाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। फैक्ट-चेक में भी यह स्पष्ट हुआ है कि जिस विवादित पंक्ति को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, वह मूल नज़्म में मौजूद ही नहीं है। मैं आदरणीय इमरान प्रतापगढ़ी साहब से अपील करता हूँ कि इस मामले को हल्के में न लें और माफ़ करने के बजाय कानूनी नोटिस भेजकर दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई करें। विचारधारा का मतभेद अपनी जगह है, लेकिन किसी की छवि ख़राब करने के लिए झूठ, फ़र्ज़ी ऑडियो और AI का दुरुपयोग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। सच्चाई को झूठ के सहारे दबाया नहीं जा सकता। @ShayarImran
60
AI कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाज़ा लगाइए यूट्यूब पर अपलोड किए गए ऑडियो में Shayar Imran भाई की आवाज़ में पूरी नज़्म सुनाई देती है, लेकिन 4:17 सेकंड पर शुरू होने वाली कुछ पंक्तियाँ ऐसी हैं, जिन्हें मूल नज़्म में नहीं पढ़ा AI के ज़रिए जोड़ी गई इन्हीं पंक्तियों को लेकर विवाद हुआ है। मौलाना तो पड़ी लकड़ी ले रहे हैं। भाई सिडनी से लेकर दुबई तक मुशायरा सुन डाला कहीं नहीं मिला। किसी ने शरारत की है।
2
15
1
89
7,549
जब किसी इंसान से सच्ची मोहब्बत और दिल से लगाव हो जाता है, तो सिर्फ़ वो इंसान ही नहीं, उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज़ अच्छी लगने लगती है। उसका चेहरा, उसकी आवाज़, उसका पहनावा, उसका घर, घर का दरवाज़ा और यहाँ तक कि उसकी दीवारें भी अपनी-सी लगने लगती हैं। शायद इसी एहसास का नाम मोहब्बत है, जहाँ पसंद सिर्फ़ एक इंसान से नहीं, बल्कि उसकी पूरी दुनिया से हो जाती है। ❤️ ये बात हमने अपने आदर्श @ShayarImran साहब के लिए लिखा है।
6
3
1
23
1,545
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सांसद संजय सिंह जी से जब अपने पसंदीदा मुस्लिम सांसद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेबाकी से इमरान प्रतापगढ़ी साहब का नाम लिया। उन्होंने कहा कि इमरान साहब बेहद बेबाकी से जनता की आवाज़ उठाते हैं और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रखते हैं। यह इमरान साहब की बेबाकी, संघर्ष और जनसेवा की राजनीति का सम्मान है। @ShayarImran
2
32
245
10,502
Mohammad Raees retweeted
जामिया विश्वविद्यालय के वो आंदोलनकारी छात्र जिन्होंने जामिया प्रशासन की तानाशाही के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट किया और उनके सत्याग्रह ने प्रशासन को घुटनों के बल ला दिया। मौलाना आज़ाद की याद मे आयोजित सेमिनार में उन बच्चों को सम्मानित किया और उनकी हौसला अफ़ज़ाई की।
14
141
498
10,314
सांसद एवं मशहूर शायर जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब की नज़्म ‘वालिद-ए-मुहतरम’ आज सोशल मीडिया पर इतिहास रच रही है। 140 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुँचना किसी नज़्म का ट्रेंडिंग कंटेंट बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इस नज़्म ने लोगों को अपने वालिद की क़द्र और एहतराम का एहसास पहले से कहीं ज़्यादा कराया है। इमरान साहब को इस ख़ूबसूरत नज़्म के लिए दिली मुबारकबाद। अल्लाह आपकी ज़ुबान से ऐसे ही दिलों को छू लेने वाले अल्फ़ाज़ अता फरमाता रहे। @ShayarImran
1
5
27
627
ये सिर्फ़ एक नज़्म नहीं, बल्कि बाप-बेटे के रिश्ते की गहराई और मोहब्बत को बयां करने वाला एक ऐसा एहसास है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इमरान साहब की इस नज़्म को सुनने के बाद कई लोग हमसे मिले और कहा कि रईस, इस नज़्म ने हमें अपने वालिद की इज़्ज़त और भी ज़्यादा करना सिखाया है। कई लोगों ने भावुक होकर कहा कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन जब भी वे यह नज़्म सुनते हैं, उनकी आँखें नम हो जाती हैं और अपने वालिद की याद सताने लगती है। यही एक सच्ची कला की खूबसूरती है, जो सीधे दिल को छूकर इंसान के एहसासात बदल देती है। इमरान साहब, आपकी इस नज़्म ने अनगिनत दिलों को छुआ है। ❤️ @ShayarImran @syedasimwaqar
#अय_मेरे_वालिद_ए_मोहतरम ,, सिर्फ एक नज़्म नहीं है, बल्कि ये हर #बाप और उसके #बच्चों के दरमियाँ रोज़ ब रोज़ मज़बूत होने वाले खामोश रिश्तो कि वो #दास्तान है ... जिसका अहसास हम सब अपने अंदर महसूस करते है ,, मैं श्री @ShayarImran साहब कि लिखी हुई इस नज़्म को जब सुन रहा था तो मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मेरे #वालिद मेरे साथ बैठ कर मुझे देख रहे हो, इससे ज़्यादा कहने कि हिम्मत नहीं जूटा पा रहा हूँ सदियों तक कायम रहेगी या नज़्म... 🙏
64
624
12,529
अहमदाबाद के गोमतीपुर वार्ड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जनाब शरीफ घांची साहब के इंतकाल की खबर सुनकर बेहद दुख और अफसोस हुआ। इस मुश्किल घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मुकाम अता फरमाए और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की हिम्मत व सब्र अता करे। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
19
Mohammad Raees retweeted
1947 में जामा मस्जिद की एैतिहासिक सीढियों पर खड़े होकर दिया गया मौलाना आज़ाद का भाषण हर देशवासी को सुनना चाहिये। बँटवारे की सियासत करने वालों के ख़िलाफ़ मौलाना आज़ाद ने क्या ज़बरदस्त तक़रीर की थी। इंदिरा भवन में आयोजित सेमिनार में मैंने मौलाना आज़ाद की उसी तक़रीर को दोहराने की कोशिश की है।
13
171
1
781
14,589
आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। #ChhathPuja
1
1
2
37
मौलाना आज़ाद और आज का भारत” विषय पर जयराम रमेश जी का ये भाषण सुनने लायक़ है। अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित इस सेमिनार में जयराम रमेश जी ने एैतिहासिक तथ्य रखे हैं, पंडित नेहरू जी और मौलाना आज़ाद की जुगलबंदी को इससे बेहतर तरीके से आज तक रेखांकित नहीं किया गया है।
2
49
116
1,493
Mohammad Raees retweeted
फूल खुश्बू धनक कहकशॉं के लिये कितनी नज़्में लिखीं हमने मॉं के लिये। अब भला क्या लिखा जायेगा आप पर कोई लिख ना सका आज तक बाप पर। मैं ही कैसे उठाऊँ क़लम एै मेरे वालिदे मोहतरम। तेरा साया है सहन-ए-हरम एै मेरे वालिदे मोहतरम। बचपने में मैं जिनको पकड़कर चला आज तक आपकी उँगलियॉं याद हैं। घर की परिवार की फिक्र करते हुए जो उभर आईं वो झुर्रियॉं याद हैं। जाने कितनी दफ़ा जाने किस बात पर आज तक आपकी चुप्पियॉं याद हैं। सोचकर ऑंख है मेरी नम एै मेरे वालिदे मोहतरम तेरा साया है सहन-ए-हरम ऐै मेरे वालिदे मोहतरम। मेरी हर कामयाबी, दुआ आपकी ये भरोसा कभी मुझसे टूटा नहीं। मुझसे छूटी नहीं नौकरी की तड़प आपसे आज तक गॉंव छूटा नहीं। एक ही बार माथे को चूमा था फिर ये मुक़द्दर कभी मुझसे रूठा नहीं। लड़खड़ाये नहीं फिर क़दम एै मेरे वालिदे मोहतरम। तेरा साया है सहन-ए-हरम एै मेरे वालिदे मोहतरम। खुल के रोने को जी तो हुआ बारहा, फिर भी ऑंखों में आँसू भरे रह गए। एहतरामन हुईं जो भी बातें हुईं बीच में कितने ही दायरे रह गए। सारी दुनिया समझ आ गई है मुझे आप ही बस समझ से परे रह गए। बस यही फ़िक्र है दम ब दम एै वालिदे मोहतरम.. तुमको आये नहीं कोई ग़म एै मेरे वालिदे मोहतरम तेरा साया है सहन-ए-हरम। -इमरान प्रतापगढ़ी
52
283
11
1,258
32,322