
COORDINATOR– @incgujrat Minority Department (SM) Founder #Raees–Foundation Politician And Student MEMBER @INCMinority
India
Joined December 2021
- Tweets11.9K
- Following549
- Followers1.1K
- Likes51.4K
Mohammad Raees retweeted
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं।
सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ।
आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
Mohammad Raees retweeted
कुछ तस्वीरें महज़ तस्वीर नहीं होतीं, वो मुहब्बतों का दस्तावेज़ होती हैं❤️❤️❤️
Mohammad Raees retweeted
LIVE: Book Launch - 'Belonging: A Journey Of Love' by Sonia Gandhi | New Delhi teapawt.org/i/broadcasts/2WXPoBaNl…
Mohammad Raees retweeted
आदरणीय आज़म ख़ान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी।
जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं।
सब, सब समझ रहे हैं।
Mohammad Raees retweeted
AI कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाज़ा लगाइए
यूट्यूब पर अपलोड किए गए ऑडियो में Shayar Imran भाई की आवाज़ में पूरी नज़्म सुनाई देती है, लेकिन 4:17 सेकंड पर शुरू होने वाली कुछ पंक्तियाँ ऐसी हैं, जिन्हें मूल नज़्म में नहीं पढ़ा AI के ज़रिए जोड़ी गई इन्हीं पंक्तियों को लेकर विवाद हुआ है।
मौलाना तो पड़ी लकड़ी ले रहे हैं। भाई सिडनी से लेकर दुबई तक मुशायरा सुन डाला कहीं नहीं मिला। किसी ने शरारत की है।
Mohammad Raees retweeted
जामिया विश्वविद्यालय के वो आंदोलनकारी छात्र जिन्होंने जामिया प्रशासन की तानाशाही के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट किया और उनके सत्याग्रह ने प्रशासन को घुटनों के बल ला दिया।
मौलाना आज़ाद की याद मे आयोजित सेमिनार में उन बच्चों को सम्मानित किया और उनकी हौसला अफ़ज़ाई की।
Mohammad Raees retweeted
1947 में जामा मस्जिद की एैतिहासिक सीढियों पर खड़े होकर दिया गया मौलाना आज़ाद का भाषण हर देशवासी को सुनना चाहिये।
बँटवारे की सियासत करने वालों के ख़िलाफ़ मौलाना आज़ाद ने क्या ज़बरदस्त तक़रीर की थी।
इंदिरा भवन में आयोजित सेमिनार में मैंने मौलाना आज़ाद की उसी तक़रीर को दोहराने की कोशिश की है।
Mohammad Raees retweeted
मौलाना आज़ाद और आज का भारत” विषय पर जयराम रमेश जी का ये भाषण सुनने लायक़ है।
अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित इस सेमिनार में जयराम रमेश जी ने एैतिहासिक तथ्य रखे हैं, पंडित नेहरू जी और मौलाना आज़ाद की जुगलबंदी को इससे बेहतर तरीके से आज तक रेखांकित नहीं किया गया है।
Mohammad Raees retweeted
फूल खुश्बू धनक कहकशॉं के लिये
कितनी नज़्में लिखीं हमने मॉं के लिये।
अब भला क्या लिखा जायेगा आप पर
कोई लिख ना सका आज तक बाप पर।
मैं ही कैसे उठाऊँ क़लम
एै मेरे वालिदे मोहतरम।
तेरा साया है सहन-ए-हरम
एै मेरे वालिदे मोहतरम।
बचपने में मैं जिनको पकड़कर चला
आज तक आपकी उँगलियॉं याद हैं।
घर की परिवार की फिक्र करते हुए
जो उभर आईं वो झुर्रियॉं याद हैं।
जाने कितनी दफ़ा जाने किस बात पर
आज तक आपकी चुप्पियॉं याद हैं।
सोचकर ऑंख है मेरी नम
एै मेरे वालिदे मोहतरम
तेरा साया है सहन-ए-हरम
ऐै मेरे वालिदे मोहतरम।
मेरी हर कामयाबी, दुआ आपकी
ये भरोसा कभी मुझसे टूटा नहीं।
मुझसे छूटी नहीं नौकरी की तड़प
आपसे आज तक गॉंव छूटा नहीं।
एक ही बार माथे को चूमा था फिर
ये मुक़द्दर कभी मुझसे रूठा नहीं।
लड़खड़ाये नहीं फिर क़दम
एै मेरे वालिदे मोहतरम।
तेरा साया है सहन-ए-हरम
एै मेरे वालिदे मोहतरम।
खुल के रोने को जी तो हुआ बारहा,
फिर भी ऑंखों में आँसू भरे रह गए।
एहतरामन हुईं जो भी बातें हुईं
बीच में कितने ही दायरे रह गए।
सारी दुनिया समझ आ गई है मुझे
आप ही बस समझ से परे रह गए।
बस यही फ़िक्र है दम ब दम
एै वालिदे मोहतरम..
तुमको आये नहीं कोई ग़म
एै मेरे वालिदे मोहतरम
तेरा साया है सहन-ए-हरम।
-इमरान प्रतापगढ़ी
Mohammad Raees retweeted
“मौलाना आज़ाद और आज का भारत” विषय पर जयराम रमेश जी का ये भाषण सुनने लायक़ है।
अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित इस सेमिनार में जयराम रमेश जी ने एैतिहासिक तथ्य रखे हैं, पंडित नेहरू जी और मौलाना आज़ाद की जुगलबंदी को इससे बेहतर तरीके से आज तक रेखांकित नहीं किया गया है।
@Jairam_Ramesh @INCIndia
Mohammad Raees retweeted
Muslim ki baat desh me bahut neta karte hai, Maulana Azad ko yaad sirf Imran Pratapgarhi aur Congress ne kiya.
Mohammad Raees retweeted
आगामी 29 नवंबर को @aajtak के साहित्य आज तक में शायरी और सियासत पर आप सबसे बातचीत होगी।
Mohammad Raees retweeted
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
Mohammad Raees retweeted
Yesterday's seminar on Maulana Azad Aur Aaj Ka Bharat was a powerful reminder of what this country was built on.
Under the leadership of Minority Department National Chairperson and Rajya Sabha MP Imran Pratapgarhi Ji,
with Jairam Ramesh Ji, Ashok Kumar Pandey Ji, Dr. Ratan Lal Ji, Dr. Mohammad Naushad Ji and NSUI President Vinod Jakhar Ji, we had a serious discussion on why the youth must know the real legacy of our freedom fighters.
When history is being rewritten and hatred is being normalised, we need to go back to Azad Ji's idea of education, unity and an India for everyone.
@ShayarImran Ji, understands the real fight. History will either be taught by us, or it will be distorted for hate.
Mohammad Raees retweeted
आधुनिक भारत का ख़्वाब देखना और फिर उसे लोकतांत्रिक सांचे में ढालकर हक़ीकत में बदल देने वाली शख़्सियत,देश के सबसे बड़े प्रगतिशील नेता भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को यौमे पैदाइश पर ख़िराज-ए-अक़ीदत ।
#JawaharlalNehru
Mohammad Raees retweeted
यूँही बे-सबब न फिरा करो कोई शाम घर में रहा करो
वो ग़ज़ल की सच्ची किताब है उसे चुपके चुपके पढ़ा करो
कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से
ये नए मिज़ाज का शहर है ज़रा फ़ासले से मिला करो
अभी राह में कई मोड़ हैं कोई आएगा कोई जाएगा
तुम्हें जिस ने दिल से भुला दिया उसे भूलने की दुआ करो
बशीर बद्र
#Poetry #LifeLessons
Mohammad Raees retweeted
“मौलाना आज़ाद और आज का भारत”
अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में मौलाना आज़ाद के व्यक्तित्व पर लम्बी बातचीत हुई।
@Jairam_Ramesh जी ने विस्तार से पंडित नेहरू जी और मौलाना आज़ाद साहब की विरासत पर बात की।
@Ashok_Kashmir जी, @ratanlal72 जी, @VinodJakharIN जी ने बतौर शिक्षा मंत्री मौलाना आज़ाद जी द्वारा बनाये गये शिक्षण संस्थानों का देश के निर्माण में क्या योगदान है इस विषय पर बात रखी।
डॉ. नौशाद जी ने मौलाना आज़ाद की पत्रकारिता पर बात रखी।
इंदिरा भवन का ऑडिटोरियम खचाखच भरा रहा और सभी साथियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
@INCIndia @INCMinority
Mohammad Raees retweeted
एक तरफ़ मौलाना आज़ाद का भारत है : जो सबको साथ लेकर चलता है।
दूसरी तरफ़ नफ़रत का भारत है : जो डराकर, बाँटकर राज करना चाहता है।
फ़ैसला आपको करना है, आप किस भारत के साथ हैं?
राष्ट्रीय सेमिनार: "मौलाना आज़ाद और आज का भारत"
📅 13 नवंबर 2026 | दोपहर 2 बजे
📍 इंदिरा भवन, AICC, नई दिल्ली
आयोजक: अल्पसंख्यक विभाग, AICC
@ShayarImran जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में |
Mohammad Raees retweeted
कल इंदिरा भवन, नई दिल्ली में भारत के पहले शिक्षा मंत्री, भारत रत्न मौलाना आज़ाद की याद में एक सेमिनार आयोजित है।
जिसका विषय…
“मौलाना आज़ाद और आज का भारत”
13 November 2026
समय - दोपहर 2 बजे
आप सब सादर आमंत्रित हैं।





















































