Pinned Tweet
यहाँ @dtptraffic ने बोर्ड लगा रखा है जिस पर लिखा है कि रुकना मना है लेकिन फिर भी यहाँ पर ऑटो स्थाई रूप से खड़े हैं तो क्या खजूरी ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने यहाँ इनके लिए प्लाट अलॉट कर रखे है क्या ताकि शुल्क लेकर खड़े रहने दिया जाए
@dcpter
@dcptrafficouter
@CPDelhi
@DCPNEastDelhi – at New Delhi, India
Sunil Kumar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी,
राजपुर गाँव, लोनी (गाजियाबाद) की सड़क की स्थिति देखिए। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों, बच्चों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
बार-बार समस्या होने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
आपसे विनम्र निवेदन है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए।
जनहित में जल्द कार्रवाई की अपेक्षा है।
#Rajpur #Loni #Ghaziabad #RoadProblem #Jalbharav
िधायक लोनी नंदकिशोर गुर्जर – @nkgurjar4bjp
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – @myogiadityanath
मुख्यमंत्री कार्यालय – @CMOfficeUP
उत्तर प्रदेश सरकार – @UPGovt
गाजियाबाद नगर निगम – @AMRUTCityGzb
लोनी के वर्तमान विधायक नंदकिशोर गुर्जर हैं।
Sunil Kumar retweeted
कामचोरी की पराकाष्ठा!
दिल्ली में सरकारी विभाग PWD की जवाबदेही का यह नमूना देखिए!
एक ही शिकायत पर PWD ने 24 मई 2026 को जवाब दिया कि पौधारोपण आगामी मानसून में किया जाएगा। शिकायत दोबारा खोली गई तो 27 नवंबर 2026 को फिर वही पुराना जवाब कॉपी-पेस्ट करके शिकायत बंद कर दी गई!
जनता के लिए मानसून आया और चला भी गया, लेकिन लगता है PWD के Horticulture विभाग के कर्मचारी चाँद पर रहते हैं, जहाँ उनका मानसून अभी तक आया ही नहीं है!
छह महीने बीत गए, लेकिन न कोई पौधारोपण हुआ, न कोई कार्ययोजना सामने आई और न ही कार्रवाई की कोई तस्वीर या रिपोर्ट दी गई।
आखिर मानसून का बहाना कब तक चलेगा? क्या शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर स्टेटस बदलकर और एक ही जवाब बार-बार कॉपी-पेस्ट करके किया जाएगा?
जनता को जवाब चाहिए, कॉपी-पेस्ट नहीं!
जवाबदेही तय हो और वास्तविक कार्रवाई हो!
Complaint no. PWD202604270041
@DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha @LtGovDelhi @iAtulKrishan1
Sunil Kumar retweeted
भजनपुरा से शेरपुर चौक तक सड़क के बीचों-बीच 24 घंटे गाड़ियों की अवैध पार्किंग हो रही है। इससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ गंभीर सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है।
सवाल है कि खजूरी सर्किल को दी गई क्रेन आखिर किस काम की है? क्या क्रेन में तेल-पानी नहीं है या कार्रवाई करने की नीयत नहीं है?
क्रेन सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए है या सिर्फ शोपीस बनकर खड़ी रहने के लिए?
खजूरी ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) महोदय, से पूछने का कष्ट करें ?
कृपया तत्काल शिकायत दर्ज कर अवैध रूप से खड़े वाहनों को Tow करवाएं और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाएं।
जनता की सुरक्षा से समझौता करने वाले अधिकारियों पर उचित कार्रवाई करें, क्यूंकि जान से बढ़कर कुछ नहीं है l
@dtptraffic @TIKhajurikhas @CPDelhi @DelhiPolice @ne_acp34793
Sunil Kumar retweeted
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (DTP) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल!
दिल्ली में लगातार बढ़ते सड़क हादसे और जानलेवा दुर्घटनाएं ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं??? आखिर जवाबदेही किसकी है?
कुछ महत्वपूर्ण सवाल:-
1. नागरिकों की ट्रैफिक संबंधी शिकायतों का वास्तविक समाधान क्यों नहीं होता? शिकायतों के जवाब में अक्सर केवल चालानों की संख्या बताकर शिकायत बंद कर दी जाती है।
2. दिल्ली की लाखों गाड़ियों पर चालान लंबित हैं। इनकी वसूली सुनिश्चित क्यों नहीं की जा रही? क्या इससे सरकारी राजस्व को नुकसान नहीं हो रहा?
3. दिल्ली में ANPR कैमरों की संख्या इतनी कम क्यों है? इनका पर्याप्त विस्तार कब किया जाएगा?
4. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ध्यान यातायात नियंत्रण, जाम से मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर होना चाहिए, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि जमीनी निगरानी और व्यवस्था सुधारने की अपेक्षा चालान काटने पर अधिक जोर है।
5. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने e-Chitha व्यवस्था शुरू की थी, जिससे नागरिक यह जान सकते थे कि किस ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी किस स्थान पर लगी है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती थी। फिर यह व्यवस्था, किस कम पढ़े-लिखे अधिकारी के आदेश पर और किन कारणों से बंद की गई? इसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए l
6. DTP के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण क्यों नहीं करते? क्या केवल कार्यालयों में बैठकर रिपोर्ट और आंकड़ों के आधार पर दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जा सकती है?
7. DTP में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपत्तियों की नियमानुसार जांच तथा आय के ज्ञात स्रोतों से उनका मिलान क्यों नहीं कराया जाना चाहिए? सार्वजनिक पदों पर पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य होनी चाहिए।
दिल्ली की जनता को चालान काटने वाली नहीं, जान बचाने वाली ट्रैफिक पुलिस चाहिए।
चालानों की संख्या उपलब्धि नहीं है। दुर्घटनाओं में कमी, नागरिकों की शिकायतों का वास्तविक समाधान और सुरक्षित यातायात व्यवस्था ही सफलता का असली पैमाना होना चाहिए।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन सवालों का जवाब दें और जमीनी स्तर पर व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएं।
@dtptraffic @DelhiPolice @CPDelhi @LtGovDelhi @AmitShahOffice @AmitShah @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @CMODelhi @gupta_rekha @iAtulKrishan1
Sunil Kumar retweeted
Replying to @bishtmla
@bishtmla @PunitSharma72 @KapilMishra_IND @dc_snz_mcd @KNPSS_ ये सादतपुर मैन रोड पर सभी नाले खुले पडे हुए हैं जिसमें जानवर बच्चे बुजुर्गों का गिरना आम बात है पर ना तो mcd ध्यान देती है ना निगम पार्षद ना ही विधायक सब के सब बेकार है
Sunil Kumar retweeted
बिना टेंडर के पार्किंग व्यवस्था के लिए @MCD_Delhi धन्यवाद आपने बिना पैसे पार्किंग खुलवा दी ....!!
ऐसे ही जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने वाले @dc_snz_mcd @DelhiPolice @dtptraffic @CPDelhi और @gupta_rekha धन्यवाद इस सार्थक प्रयास के लिए...!! – at Delhi, India
Sunil Kumar retweeted
ये है सादतपुर वार्ड से सफाईकर्मी एवं सुपरवाइजर व अन्य ना इनको यहाँ का कुडा दिखाई देता है और ना ही यहाँ के नालों में भरा पानी घास जो नालों पर जमी हुई है जिससे यहाँ मच्छरों का प्रकोप है @dc_snz_mcd @bishtmla @MohanJha89 @kuldeepsaroliya @KapilMishra_IND
Sunil Kumar retweeted
Thank you for sharing this, Sir. @iAtulKrishan1
I sincerely hope that the PWD will take due cognizance of the matter and initiate appropriate action at the earliest, keeping the safety of the general public in mind. I hope this matter receives immediate attention.
@DelhiPwd @dtptraffic @CPDelhi @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha
Four Years On, PWD Yet to Mark Zebra Crossings and Stop Lines on Key Delhi Roads
A complaint (No. PWD202609130049) was filed on September 13, 2026, seeking zebra crossings and stop lines at multiple locations from Gokalpuri Flyover towards Khajuri, Durgapuri and Seelampur, up to Gol Chakkar.
Shockingly, work appears to have been carried out only around Durgapuri, with photographs uploaded on X, while the remaining stretches continue to await action.
Even more concerning, the then DCP, Eastern Range, Delhi Traffic Police, had written to PWD on April 29, 2022, directing it to provide zebra crossings and stop lines at these locations.
Nearly four years later, and despite the latest complaint update dated October 29, no work had been carried out from Khajuri to Gol Chakkar as of November 24, 2026.
Is PWD's responsibility limited to receiving complaints and transferring them from one officer to another?
Pedestrians, senior citizens, women and schoolchildren deserve safe roads, not just photographs uploaded on social media.
@DelhiPolice @CPDelhi
@DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha
Sunil Kumar retweeted
ये दृश्य सरकार अन्य विभाग के आदेश के नियमों की लाचारता ओर विवशता को प्रतिपादित करता है
इन टैक्टर प्रदूषित वाहनों पर रोक लगानी चाहिए और जिन अधिकारियों को ये रोकने की ड्यूटी दी गई है उनसे भी जबाव मांगा जाए
Sunil Kumar retweeted
दिनांक 13.09.2026 को PWD के शिकायत पोर्टल पर शिकायत संख्या PWD202609130049 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में गोकलपुरी फ्लाईओवर से खजूरी, दुर्गापुरी एवं सीलमपुर होते हुए गोलचक्कर तक विभिन्न स्थानों पर Zebra Crossing एवं Stop Line बनाए जाने की मांग की गई थी।(सिर्फ दुर्गापुरी के आसपास कार्य करके फोटो दाल दी गई, X पर)
उल्लेखनीय है कि दिनांक 29.04.2022 को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तत्कालीन Dy. Commissioner of Police, Eastern Range द्वारा भी PWD को लिखित रूप से इन स्थानों पर Zebra Crossing एवं Stop Lines बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लगभग चार वर्ष बीत जाने के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि 13 सितम्बर 2026 को शिकायत दर्ज कराने के बाद भी 24 नवम्बर 2026 तक खजूरी से गोलचक्कर तक किसी भी स्थान पर न तो Zebra Crossing बनाई गई है और न ही Stop Line की व्यवस्था की गई है। शिकायत का अंतिम अपडेट 29.10.2026 को दिखाया गया है, लेकिन धरातल पर कार्य शून्य है।
ऐसा प्रतीत होता है कि PWD के अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय केवल उन्हें एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी को स्थानांतरित करने तक सीमित हैं। क्या सरकारी विभागों की जिम्मेदारी केवल शिकायतें प्राप्त करना और उन्हें Reassign करना रह गई है? क्या आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी वर्षों तक इसी प्रकार लापरवाही बरती जाएगी?
सड़क पर पैदल चलने वाले नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए Zebra Crossing एवं Stop Line अत्यंत आवश्यक हैं। इनकी अनुपस्थिति दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ाती है। @DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha
Sunil Kumar retweeted
इस पर किसकी जवाबदेही?
??????
यह डीजल चलित वाहन ट्रैक्टर दिल्ली में व्यवसायिक कार्य मे प्रयोग किया जा रहा है जोकि भारी मात्रा में प्रदूषण करता है और सड़क पर मालवा गिराता जा रहा है, अब यही मालवा धूल बनकर प्रदूषण फैलाएगा
@CPCB_OFFICIAL @DPCC_Pollution @MCD_Delhi @dc_snz_mcd @CAQM_Official @gupta_rekha @CMODelhi @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @DelhiPolice @CPDelhi @JointCP_ER @DCPNEastDelhi @dtptraffic @dcpter08 @dm_northeast
Location: दिल्ली नगर निगम वार्ड नं. 250 #सबापुर नजदीक झाड़ू फैक्ट्री व समुदाय भवन सभापुर गांव – at Ghaziabad, India
इस पर किसकी जवाबदेही?
??????
@CPCB_OFFICIAL @DPCC_Pollution @MCD_Delhi @dc_snz_mcd @CAQM_Official @gupta_rekha @CMODelhi @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @DelhiPolice @CPDelhi @JointCP_ER @DCPNEastDelhi
Location: दिल्ली नगर निगम वार्ड नं. 250 #सबापुर नजदीक झाड़ू फैक्ट्री व समुदाय भवन सभापुर गांव
इस पर किसकी जवाबदेही?
??????
यह डीजल चलित वाहन ट्रैक्टर दिल्ली में व्यवसायिक कार्य मे प्रयोग किया जा रहा है जोकि भारी मात्रा में प्रदूषण करता है और सड़क पर मालवा गिराता जा रहा है, अब यही मालवा धूल बनकर प्रदूषण फैलाएगा
@CPCB_OFFICIAL @DPCC_Pollution @MCD_Delhi @dc_snz_mcd @CAQM_Official @gupta_rekha @CMODelhi @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @DelhiPolice @CPDelhi @JointCP_ER @DCPNEastDelhi @dtptraffic @dcpter08 @dm_northeast
Location: दिल्ली नगर निगम वार्ड नं. 250 #सबापुर नजदीक झाड़ू फैक्ट्री व समुदाय भवन सभापुर गांव – at Ghaziabad, India
इस पर किसकी जवाबदेही?
??????
@CPCB_OFFICIAL @DPCC_Pollution @MCD_Delhi @dc_snz_mcd @CAQM_Official @gupta_rekha @CMODelhi @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @DelhiPolice @CPDelhi @JointCP_ER @DCPNEastDelhi
Location: दिल्ली नगर निगम वार्ड नं. 250 #सबापुर नजदीक झाड़ू फैक्ट्री व समुदाय भवन सभापुर गांव
Sunil Kumar retweeted
Replying to @p_sahibsingh
@p_sahibsingh माननीय मंत्री श्री प्रवेश वर्मा जी, गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे पिछले 8 वर्षों से हरियाली विकसित करने की मांग कर रहा हूँ, लेकिन PWD आज तक जमीन पर कोई ठोस काम नहीं कर पाया।
पहले यह हिस्सा DMRC के अधिकार क्षेत्र में होने का बहाना बनाया गया। अब DMRC का काम समाप्त हुए भी काफी समय हो चुका है, फिर भी PWD के Horticulture विभाग के पास हर बार एक नया बहाना है।
हैरानी देखिए, PWD ने 2025 में 30 जून तक हरियाली विकसित करने की समय-सीमा दी थी। 2026 में शिकायत बंद करते हुए कभी निर्माण कार्य तो कभी मानसून का बहाना बनाया गया।
नतीजा आज भी शून्य !
क्षेत्र पहले से ही प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। क्या PWD के Horticulture अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल वेतन लेना और शिकायतों पर बहाने बनाना रह गई है?
मंत्री जी, कृपया इस मामले में हस्तक्षेप करें। 8 साल की शिकायतों और आश्वासनों का जवाब अब कागजों में नहीं, जमीन पर हरियाली के रूप में चाहिए।
@DelhiPwd @CMODelhi @gupta_rekha @DPCC_Pollution @CPCB_OFFICIAL @CAQM_Official
Sunil Kumar retweeted
जब अधिकारियों को यह तक नहीं पता कि संबंधित लाइट किस अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आती है, तो फिर जनता के टैक्स के पैसे से इन्हें मोटी तनख्वाह किस काम के लिए दी जा रही है?
इस लाइट की शिकायत 3 नवंबर 2026 को दर्ज कराई गई थी। PWD के Code of Conduct के अनुसार इसे मात्र 3 दिनों में ठीक किया जाना था, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विभाग को यह तक नहीं पता कि जिम्मेदारी किसकी है ?
M351 और M352 ?
लाइट ठीक करने के बजाय विभाग के अधिकारी यह तय करने में लगे हैं कि इसे ठीक करवाना किसकी जिम्मेदारी है!
वाह री PWD ! जनता को रोशनी चाहिए और विभाग की जिम्मेदारी ही अँधेरे में है!
श्री प्रवेश वर्मा जी, कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करें और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनता को बहाने नहीं, काम चाहिए!
@DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha
#PWDDelhi #PublicWorksDepartment #DelhiDevelopment
वजीराबाद रोड पर DJB कार्यालय के सामने (संत निरंकारी सत्संग भवन के पास) लगी हाई-मास्ट लाइट पिछले काफी दिनों से खराब पड़ी है। क्या PWD के अधिकारी किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं या स्वयं संज्ञान लेकर ऐसी समस्याओं का समाधान भी करते हैं?
कृपया तत्काल हाई-मास्ट लाइट ठीक करवाएं, ताकि रात के समय विशेषकर महिलाओं एवं राहगीरों को अंधेरे के कारण असुरक्षा का सामना न करना पड़े।
सुरक्षित सड़क और पर्याप्त रोशनी नागरिकों का अधिकार है।
@DelhiPwd शिकायत संख्या उपलब्ध करवाने का कष्ट करें l
@CMODelhi @DelhiPwd @p_sahibsingh @gupta_rekha
Sunil Kumar retweeted
गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे तथा यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर दिनभर खुलेआम Wrong Side Driving जारी है। इन दोनों स्थानों पर वाहन चालक यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं।
गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे इस गंभीर समस्या के संबंध में कई बार TI खजूरी को व्यक्तिगत रूप से अनुरोध कर चुका हूँ कि यहाँ स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगवाया जाए, ताकि वाहन चालकों को गलत दिशा में प्रवेश करने से रोका जा सके। लेकिन अफसोस की बात है कि न तो यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और न ही आज तक एक चेतावनी बोर्ड लगवाया जा सका है। गोकल पुरी फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था सँभालने की जिम्मेदारी TI नंदनगरी और TI खजूरी के अधीन है।
यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर भी यही स्थिति बनी हुई है। गलत दिशा में वाहन चलने के कारण इन दोनों स्थानों पर प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और दुर्घटनाएँ भी हो रही हैं। सड़क सुरक्षा आम नागरिकों के जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है, लेकिन जमीनी स्तर पर बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती।
यदि बार-बार शिकायत और स्थानीय नागरिकों के सुझावों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर इन अधिकारियों को इस जिम्मेदारी से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को कार्यभार सौंपने पर भी विचार किया जाना चाहिए।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि:-
1. गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे और यमुनाविहार–बृजपुरी U-Turn पर Wrong Side Driving पर तत्काल रोक लगाई जाए।
2. दोनों स्थानों पर स्पष्ट चेतावनी के बोर्ड लगवाए जाएँ।
3. गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ FIR दर्ज़ करने का प्रावधान है, कृपया उनके खिलाफ FIR दर्ज़ करें l
4. नियमित ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
5. TI खजूरी एवं TI नंदनगरी की भूमिका और जवाबदेही की समीक्षा की जाए, इनको ट्रैफिक व्यवस्था सँभालने के लिए ही मोटी तनख्वाह दी जा रही है l
6.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नार्थ ईस्ट रेंज के ACP को भी जमीन पर उतरने का आदेश देंl
कृपया शिकायत दर्ज़ करके, शिकायत क्रमांक उपलब्ध करवाएं l
बार-बार शिकायत करने और सुझाव देने के बावजूद यदि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो आम नागरिक आखिर अपनी सुरक्षा के लिए किससे उम्मीद करे?
जनता की शिकायतों को सुनना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की जिम्मेदारी है, कोई एहसान नहीं है l
@dtptraffic @CPDelhi @DelhiPolice @TIKhajurikhas @TINandNagri @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @ne_acp34793
Sunil Kumar retweeted
PWD द्वारा, अब तक ये लाइट ठीक नहीं की गई है?? @DelhiPwd @p_sahibsingh
PWD के अपने RTI जवाब के अनुसार स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की समय-सीमा मात्र 72 घंटे (3 दिन) है।
लेकिन शिकायत संख्या PWD202611030116, दिनांक 3 नवंबर 2026 को दर्ज कराई गई थी और आज 14 नवंबर है, 12 दिन बीतने को हैं, फिर भी लाइट ठीक नहीं हुई।
समझ नहीं आ रहा कि खराबी स्ट्रीट लाइट में ज्यादा है या PWD के अधिकारियों की कार्यप्रणाली में!
नियम RTI में बताने के लिए हैं या जमीन पर लागू करने के लिए भी?
@DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @gupta_rekha @DelhiGovDigital
Sunil Kumar retweeted
भजनपुरा से गोकलपुरी (वज़ीरबाद रोड) की ओर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं एवं आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
अतः अनुरोध है कि उक्त मार्ग की सभी बंद स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण करवाकर उन्हें तत्काल चालू कराया जाए तथा भविष्य में नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। केवल खानापूर्ति के बजाय स्थायी समाधान किया जाए। कृपया जनहित में शीघ्र कार्रवाई करें।
@DelhiPwd @p_sahibsingh @CMODelhi @CPDelhi @dtptraffic @TIbhajanpura @TIKhajurikhas @TINandNagri @OfficialDMRC @LokNiwasDelhi @SandhuTaranjitS @LtGovDelhi @gupta_rekha
मेरा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सम्बंधित TI से भी निवेदन है कि इस मामले में PWD और DMRC के जिम्मेदार अधिकारियों को लिखें, क्योंकि अँधेरा होने से दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है l
Sunil Kumar retweeted
कल शाम भजनपुरा–वजीराबाद रोड से एक शादी समारोह में जाने के लिए गुजर रहा था l शाम 6:30 बजे से रात 11:30 (आते वक्त भी, सिर्फ सिग्नेचर ब्रिज जाने वाली तरफ) तक जाम की स्थिति बनी हुई थी । कहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।
PWD और DMRC यदि सड़क की मरम्मत कर दें और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी निभाएं, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
सोचिए, घंटों जाम में फंसे वाहनों से देश का हज़ारों लीटर फ्यूल बर्बाद हुआ और उससे निकले प्रदूषण की जिम्मेदारी किसकी है? इसका जवाबदेह कौन है?
अब समय आ गया है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही एवं कार्य-प्रदर्शन को भी गंभीरता से परखा जाए। जितनी जवाबदेही और उत्पादकता, उतनी ही प्रगति और प्रोत्साहन। करदाताओं के पैसे से मिलने वाला वेतन जनसेवा और परिणामों से जुड़ा होना चाहिए।
संसद को इस विषय पर गंभीरता से विचार कर जवाबदेही आधारित व्यवस्था के लिए स्पष्ट नियम बनाने चाहिए।
यह सोच कि देश का कुछ नहीं हो सकता, सिस्टम ऐसे ही चलेगा, किसी भी राष्ट्र के पतन की शुरुआत है। देश बदलना है तो व्यवस्था बदलनी होगी और जवाबदेही तय करनी होगी।
आखिर आम नागरिक के समय, ईंधन, पैसे और स्वच्छ हवा की कीमत कौन चुकाएगा?
@dtptraffic @TIKhajurikhas @CPDelhi @DelhiPolice @ne_acp34793 @PMOIndia @ManojTiwariMP @narendramodi @AmitShahOffice @AmitShahOffice @mpa_india @KirenRijiju @CMODelhi @gupta_rekha @p_sahibsingh @OfficialDMRC @DelhiPwd @CPCB_OFFICIAL @DPCC_Pollution @CAQM_Official
Sunil Kumar retweeted
🚨 राजपुर गाँव के बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कब तक?
यह राजपुर गाँव, टीला मोड़, लोनी (गाजियाबाद) का मुख्य रास्ता है। इसी रास्ते से प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं। लेकिन रास्ते की बदहाल स्थिति और जलभराव के कारण बच्चों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आखिर कब तक हमारे गाँव के बच्चे इस परेशानी से जूझते रहेंगे? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं संबंधित विभाग से विनम्र अपील है कि इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर जलनिकासी और सड़क निर्माण की उचित व्यवस्था कराई जाए।
हमारे बच्चों की सुरक्षा और गाँव का विकास प्रशासन की जिम्मेदारी है। कृपया जल्द कार्रवाई करें।
@myogiadityanath @CMOfficeUP @dm_ghaziabad @UPGovt
#RajpurVillage #Loni #Ghaziabad #UttarPradesh #जनहित




















