रायबरेली में मिलावटी पनीर बनाने वाली इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड
रानीपाल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, ऑप्टिकल व्हाइटनिंग एजेंट, सिट्रिक एसिड और कास्टिक सोडा मिलाकर गन्दी और अस्वास्थ्यकर परिसर तैयार की जा रही थी पनीर
सामानों के नमूने लेने के साथ पनीर बनाने वाली यूनिट के मालिक शरद कुमार और अन्य 3 के खिलाफ थाना बछरावां में FIR दर्ज
मौके पर करीब 1300 लीटर संदिग्ध दूध और पनीर बनाने का स्टॉक नष्ट कराया गया
#पनीर_में_मिलावट #FSDA #FoodSafety #FoodAdulteration #UttarPradesh
लखनऊ में अवैध ऑक्सीटोसिन निर्माण फैक्ट्री का खुलासा!
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA), उत्तर प्रदेश ने एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी कर दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा। ₹2.05 करोड़ मूल्य का ऑक्सीटोसिन पाउडर, लिक्विड, भारी संख्या में एम्प्यूल व निर्माण सामग्री बरामद हुई और दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
#UPFSDA #OxytocinRaid #Lucknow #PublicHealth #FoodSafety
पर्वों की खुशियां, शुद्धता का विश्वास
कार्तिक पूर्णिमा, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना UPFSDA का संकल्प है।
शुद्ध ही शुभ है
#ShuddhHiShubhHai #FoodSafety
#KartikPurnima #GuruNanakJayanti #DevDeepawali
रायबरेली में मिलावटी पनीर बनाने वाली इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड
रानीपाल, रिफाइंड ऑयल से तैयार की जाती रही थी पनीर। नमूने लेने के साथ FIR भी दर्ज कराई गई।
#FoodSafety #FoodAdulteration #Raebareli #UttarPradesh #शुद्ध_ही_शुभ_है
न्यूट्रास्यूटिकल्स उत्पादकों के लिए अब नियमों का पालन अनिवार्य। निर्माण से लेकर पैकेजिंग, आयात और वितरण तक सही खाद्य श्रेणी का FSSAI लाइसेंस जरूरी। साथ ही उत्पाद में केवल अनुमोदित सामग्री का उपयोग और उसका रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य।
शुद्धता के मानक अपनाएं, सुरक्षित उत्पाद बनाएं।
#UPFSDA #FSSAI #FoodSafety #Nutraceuticals #शुद्ध_ही_शुभ_है
UPFSDA strengthens food safety checks across online food platforms!
92 inspections conducted across e-commerce food platforms and dark stores in the last two months. 75 improvement notices issued, 20 food samples collected for testing, and licences of 2 stores suspended for serious violations.
Additionally, UPFSDA has issued 24-point guidelines to ensure greater transparency, accountability and food safety across the online food supply chain.
Safe food, responsible businesses, protected consumers.
#UPFSDA #FoodSafety #FoodSafetyFirst #ECommerce #शुद्ध_ही_शुभ_है
उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक हॉस्पिटल फार्मेसियों के निरीक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा 01 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया था। इसमें अस्पताल सहित सभी फार्मेसियों को अपनी वेबसाइट पर लाइसेंस, फार्मासिस्ट और साप्ताहिक स्टॉक की जानकारी तथा मूल्य सूची प्रदर्शित करने और काउंटर पर वेबसाइट का URL/QR Code लगाने के निर्देश दिए गए थे।
इसी आदेश के अनुपालन का संज्ञान लेने के लिए 23 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी जनपदों के औषधि निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र की हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण करेंगे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण औषधियाँ उपलब्ध कराना है।
#FSDAUP
#HospitalPharmacyInspection
#UPDrugSafety
#SafeMedicineForAll
#FoodSafetyAndDrugAdministrationUP
ऑनलाइन खाना मंगाने से पहले जान लें, अब हर प्लेटफॉर्म पर लागू हुए सख्त नियम! यूपीएफएसडीए ने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए 24 बिंदुओं वाले दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब बिना वैध FSSAI लाइसेंस के कोई विक्रेता लिस्ट नहीं होगा, डार्क स्टोर और वेयरहाउस की अप्रमाणित पोर्टल पर मैपिंग अनिवार्य होगी और एक्सपायर्ड, खुला या बिना लेबल का सामान रखने पर रोक रहेगी। 'नेचुरल', 'शुगर फ्री', '100%' जैसे अप्रमाणित दावों पर भी पाबंदी लगाई गई है।
#UPFSDA #FSSAI #FoodSafety #QuickCommerce #ConsumerRights
न्यूट्रास्यूटिकल्स का सेवन करते समय सावधानी बेहद जरूरी है। पैक पर दी गई चेतावनियों को ध्यान से पढ़ें, निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन न करें और इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
सही जानकारी, सुरक्षित सेवन और बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम।
#UPFSDA #FoodSafety #Nutraceuticals #FSSAI #शुद्ध_ही_शुभ_है
हिमाचल प्रदेश के सोलन के बाद अब बद्दी में भी अवैध दवा फैक्ट्री का खुलासा।
UPFSDA की कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित दवा निर्माण इकाई पकड़ी गई। मौके से टैबलेट, कैप्सूल और सिरप बनाने की मशीनों के साथ बड़ी मात्रा में कच्चा माल, अधनिर्मित एवं तैयार दवाएं बरामद।
आगे की कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के औषधि विभाग द्वारा की जाएगी।
जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी।
#UPFSDA #DrugSafety #UPSTF #PublicHealth #FoodAndDrugSafety
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 23 नवंबर से 4 दिसंबर तक अस्पताल फार्मेसियों का प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वेबसाइट पर दवाओं की मूल्य सूची, साप्ताहिक स्टॉक व लाइसेंस की जानकारी और काउंटर पर क्यूआर कोड/यूआरएल की उपलब्धता जांची जाएगी, ताकि मरीज मोबाइल से दवाओं की सही कीमत व उपलब्धता देख सकें।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #DrugSafety #HospitalPharmacy #PatientRights #MedicineTransparency #PublicHealth #UPGovt
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने ई-कॉमर्स और ऑनलाइन खाद्य कारोबारियों की जवाबदेही तय करने के लिए 24 बिंदुओं वाले सख्त नियामक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्पाद सूचीबद्ध करने से पहले FSSAI लाइसेंस का सत्यापन तथा प्रत्येक उत्पाद के घटक, पोषण मूल्य, कैलोरी, एलर्जेन व सेवन की अवधि (कम से कम 30% शेल्फ लाइफ या 45 दिन शेष) का स्पष्ट विवरण देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही 'नेचुरल', 'फ्रेश', 'शुगर फ्री' जैसे भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाई गई है।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें......
#UPFSDA #FoodSafety #EcommerceFood #ConsumerSafety #DarkStores #FSSAI #ZeroTolerance #PublicHealth #UPGovt
आलमबाग में चला FSDA का जांच और जागरूकता अभियान
आलमबाग (लखनऊ) के आदर्श नगर क्षेत्र में चले जांच और जागरूकता अभियान के दौरान जिन 30 नमूनों की जांच हुई उनमें अमानक मिले 3 नमूनों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया दुकानदारों को आइंदे से मानकों के अनुपालन की चेतावनी दी गई वहां मौजूद दुकानदारों और आम लोगों को खाद्य सुरक्षा के रंग, रसायन, प्रिजर्वेटिव किचन, सर्विस एरिया, निजी स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
#FoodSafety #Lucknow #FoodInspection #शुद्ध_ही_शुभ_है #FoodSafetyAwareness
The state government's highest priority is to provide citizens with quality, safe and effective medicines. The trade in fake medicines is a play with the health and lives of patients, and it will not be tolerated at any cost. The objective of UPFSDA is not limited to seizing fake medicines and arresting the accused, but to reach from the original manufacturing source of the entire network to the last link of the supply chain and eliminate it. We are committed to ensuring that no fake or substandard medicine reaches any patient in the state.
-Dr. Roshan Jacob, Secretary and Commissioner, UPFSDA
प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराना है। नकली दवाओं का कारोबार मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूपीएफएसडीए का उद्देश्य केवल नकली दवाओं की जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क के मूल निर्माण स्रोत से लेकर सप्लाई चेन की अंतिम कड़ी तक पहुंचकर इसे समाप्त करना है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रदेश के किसी भी मरीज तक नकली या अमानक दवा न पहुंचे।
-डॉ. रोशन जैकब, सचिव एवं आयुक्त, यूपीएफएसडीए
रेलवे स्टेशनों के खाद्य पदार्थ होंगे शुद्ध और सुरक्षित
शुद्धता के मानक पूरा करने वाले रेलवे स्टेशनों को "ईट राइट" घोषित करता है FSDA
बुनियादी संरचना एवं मानकों के ऑडिट के बाद स्टेशन को "ईट राइट स्टेशन" घोषित किया जाता है
रेलवे स्टेशन के सभी फूड वेंडर्स को मानकों के बारे में ट्रेनिंग
#FoodSafety #SafeFood #RailwayFoodSafety #FSDA #UP
बेकरी- कन्फेक्शनरी बनाने और बेचने वाले ध्यान दें!
केक, पेस्ट्री, मफिन, कुकीज़ और ब्रेड को गंदगी एवं मक्खियों से बचाने के लिए ढककर रखें। उपकरणों की नियमित सफाई और सैनिटाइजेशन करें। कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों के लिए अलग-अलग उपकरणों का इस्तेमाल करें और दूध को उचित तापमान पर सुरक्षित रखें
छोटी-छोटी सावधानियां ही खाद्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी हैं
शुद्ध ही शुभ है!
#FoodSafety #Bakery #FoodHygiene #UPFSDA #EatRightIndia
यूपी में नकली दवाओं के नेटवर्क पर FSDA की बड़ी कार्रवाई
7.57 करोड़ रुपये की नकली व संदिग्ध दवाएं सीज
24 एफआईआर दर्ज, 45 फर्में और 90 व्यक्ति नामजद
अमरोहा-मुरादाबाद में एक ही नाम और पार्टनरशिप से चल रहीं 8 फर्मों के जरिए फर्जी बिलिंग और नकली दवाओं का कारोबार, 3 आरोपी गिरफ्तार
नामचीन कंपनियों के 30 से अधिक ब्रांड की पैकिंग और लेबल की नकल कर बाजार में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, जिनमें एंटीबायोटिक, दर्द निवारक और गैस्ट्रिक की दवाएं भी शामिल हैं।
कार्रवाई का दायरा:
एफआईआर: आगरा (9), लखनऊ (9), वाराणसी (2), सहारनपुर, गोंडा, मेरठ, रायबरेली (1-1)
अवैध निर्माण इकाइयों पर कार्रवाई: उत्तर प्रदेश (देवबंद), उत्तराखंड (देहरादून), मध्य प्रदेश (उज्जैन), हिमाचल प्रदेश (सोलन)
मुख्य निर्माण स्रोत और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। आरोपी विक्रेताओं के औषधि लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू।
#UPFSDA #नकलीदवा #FakeMedicines #UttarPradesh #DrugSafety #जनस्वास्थ्य
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत मुरादाबाद और मोठ (झांसी) में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
मुरादाबाद के गांधी नगर में 15 खाद्य नमूनों की जांच की गई। इनमें एक नमूना (लाल चटनी में रंग) मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। कारोबारियों को सुरक्षित सामग्री के इस्तेमाल, कृत्रिम रंगों से बचने और साफ-सफाई एवं हाइजीन के मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया
वहीं, मोठ (झांसी) में स्ट्रीट फूड वेंडर्स, फल-सब्जी, किराना एवं मिठाई के दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया
सुरक्षित भोजन, स्वस्थ जीवन की दिशा में एक जरूरी कदम है
#शुद्ध_ही_शुभ_है #FoodSafety #FSDA #UttarPradesh #UP
खरीद से लेकर आपूर्ति तक के सभी रिकॉर्ड्स सुरक्षित रखें बेकरी एवं कन्फेक्शनरी कारोबारी
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत UPFSDA की अपील है कि सभी बेकरी एवं कन्फेक्शनरी कारोबारी FSSAI लाइसेंस/पंजीकरण, कच्चे माल की खरीद के बिल, सप्लायर का रिकॉर्ड, तैयार उत्पादों की जानकारी, कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड और तापमान नियंत्रण से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखें
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मांगेने पर ये रिकॉर्ड दिखाना अनिवार्य
खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें, जिम्मेदारी से कारोबार करें
शुद्ध ही शुभ है!
#UPFSDA #ShuddhHiShubhHai #FoodSafety #BakerySafety #FoodBusiness























