UPFSDA (@UPFSDA) header
UPFSDA (@UPFSDA) profile picture

Official account of the Food Safety & Drug Administration, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh
Joined September 2014
रायबरेली में मिलावटी पनीर बनाने वाली इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड रानीपाल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, ऑप्टिकल व्हाइटनिंग एजेंट, सिट्रिक एसिड और कास्टिक सोडा मिलाकर गन्दी और अस्वास्थ्यकर परिसर तैयार की जा रही थी पनीर सामानों के नमूने लेने के साथ पनीर बनाने वाली यूनिट के मालिक शरद कुमार और अन्य 3 के खिलाफ थाना बछरावां में FIR दर्ज मौके पर करीब 1300 लीटर संदिग्ध दूध और पनीर बनाने का स्टॉक नष्ट कराया गया #पनीर_में_मिलावट #FSDA #FoodSafety #FoodAdulteration #UttarPradesh
1
1
1
4
225
लखनऊ में अवैध ऑक्सीटोसिन निर्माण फैक्ट्री का खुलासा! खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA), उत्तर प्रदेश ने एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी कर दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा। ₹2.05 करोड़ मूल्य का ऑक्सीटोसिन पाउडर, लिक्विड, भारी संख्या में एम्प्यूल व निर्माण सामग्री बरामद हुई और दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। #UPFSDA #OxytocinRaid #Lucknow #PublicHealth #FoodSafety
1
7
279
पर्वों की खुशियां, शुद्धता का विश्वास कार्तिक पूर्णिमा, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना UPFSDA का संकल्प है। शुद्ध ही शुभ है #ShuddhHiShubhHai #FoodSafety #KartikPurnima #GuruNanakJayanti #DevDeepawali
1
3
8
192
रायबरेली में मिलावटी पनीर बनाने वाली इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड रानीपाल, रिफाइंड ऑयल से तैयार की जाती रही थी पनीर। नमूने लेने के साथ FIR भी दर्ज कराई गई। #FoodSafety #FoodAdulteration #Raebareli #UttarPradesh #शुद्ध_ही_शुभ_है
3
1
9
315
न्यूट्रास्यूटिकल्स उत्पादकों के लिए अब नियमों का पालन अनिवार्य। निर्माण से लेकर पैकेजिंग, आयात और वितरण तक सही खाद्य श्रेणी का FSSAI लाइसेंस जरूरी। साथ ही उत्पाद में केवल अनुमोदित सामग्री का उपयोग और उसका रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य। शुद्धता के मानक अपनाएं, सुरक्षित उत्पाद बनाएं। #UPFSDA #FSSAI #FoodSafety #Nutraceuticals #शुद्ध_ही_शुभ_है
1
4
172
UPFSDA strengthens food safety checks across online food platforms! 92 inspections conducted across e-commerce food platforms and dark stores in the last two months. 75 improvement notices issued, 20 food samples collected for testing, and licences of 2 stores suspended for serious violations. Additionally, UPFSDA has issued 24-point guidelines to ensure greater transparency, accountability and food safety across the online food supply chain. Safe food, responsible businesses, protected consumers. #UPFSDA #FoodSafety #FoodSafetyFirst #ECommerce #शुद्ध_ही_शुभ_है
1
1
148
ऑनलाइन खाना मंगाने से पहले जान लें, अब हर प्लेटफॉर्म पर लागू हुए सख्त नियम! यूपीएफएसडीए ने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए 24 बिंदुओं वाले दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब बिना वैध FSSAI लाइसेंस के कोई विक्रेता लिस्ट नहीं होगा, डार्क स्टोर और वेयरहाउस की अप्रमाणित पोर्टल पर मैपिंग अनिवार्य होगी और एक्सपायर्ड, खुला या बिना लेबल का सामान रखने पर रोक रहेगी। 'नेचुरल', 'शुगर फ्री', '100%' जैसे अप्रमाणित दावों पर भी पाबंदी लगाई गई है। #UPFSDA #FSSAI #FoodSafety #QuickCommerce #ConsumerRights
1
2
6
297
न्यूट्रास्यूटिकल्स का सेवन करते समय सावधानी बेहद जरूरी है। पैक पर दी गई चेतावनियों को ध्यान से पढ़ें, निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन न करें और इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें। सही जानकारी, सुरक्षित सेवन और बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम। #UPFSDA #FoodSafety #Nutraceuticals #FSSAI #शुद्ध_ही_शुभ_है
3
4
131
हिमाचल प्रदेश के सोलन के बाद अब बद्दी में भी अवैध दवा फैक्ट्री का खुलासा। UPFSDA की कार्रवाई में बिना लाइसेंस संचालित दवा निर्माण इकाई पकड़ी गई। मौके से टैबलेट, कैप्सूल और सिरप बनाने की मशीनों के साथ बड़ी मात्रा में कच्चा माल, अधनिर्मित एवं तैयार दवाएं बरामद। आगे की कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के औषधि विभाग द्वारा की जाएगी। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी। #UPFSDA #DrugSafety #UPSTF #PublicHealth #FoodAndDrugSafety
2
9
243
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 23 नवंबर से 4 दिसंबर तक अस्पताल फार्मेसियों का प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत वेबसाइट पर दवाओं की मूल्य सूची, साप्ताहिक स्टॉक व लाइसेंस की जानकारी और काउंटर पर क्यूआर कोड/यूआरएल की उपलब्धता जांची जाएगी, ताकि मरीज मोबाइल से दवाओं की सही कीमत व उपलब्धता देख सकें। ​ज्यादा जानकारी के लिए देखें...... ​#UPFSDA #DrugSafety #HospitalPharmacy #PatientRights #MedicineTransparency #PublicHealth #UPGovt
1
2
5
210