DC Godda (@dcgodda) header
DC Godda (@dcgodda) profile picture

Official Twitter Handle DC Godda

Godda, India
Joined May 2018
Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)Photo by DC Godda (@dcgodda)
पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर झूमे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। जोहार झारखंड! 📍न्यू दिल्ली
1
39
51
2,546
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया। 📍 न्यू दिल्ली
35
50
2,771
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं। जोहार! माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 न्यू दिल्ली
31
1
44
2,079
खरना के पावन अवसर पर समस्त छठ व्रतियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि परिवार के प्रति समर्पण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्योपासना की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है। छठ व्रतियों का कठिन तप, त्याग और निर्जला व्रत उनकी अटूट श्रद्धा और संकल्प को दर्शाता है। भगवान भास्कर और छठी मईया सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय छठी मईया! 🙏
20
49
344
12,493
राज्य स्तरीय ‘आवाज़’ भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका हाथ से न जाने दें। ⏳ देर मत कीजिए, आज ही पंजीकरण करें। पंजीकरण के लिए विजिट करें: ceo.jharkhand.gov.in #Awaaz #SpeechCompetition #CEOJharkhand #YouthParticipation @ECISVEEP
1
15
1
18
3,002
दीपावली के पावन पर्व और काली पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
60
60
2
473
19,281
5 नवम्बर को 12 से 1 बजे तक #DownloadECINet सोशल मीडिया अभियान में अवश्य भाग लें। मतदाता सूची में निबंधन एवं प्रक्रियाओं के विश्वसनीय जानकारी के लिए ECINET ऐप अवश्य डाउनलोड करें एवं अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करें - के. रवि कुमार,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी। @ECISVEEP @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
6
44
1
65
3,385
झारखंड में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक खेलगांव, रांची स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जा रहा है। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी 22 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह में तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी 26 अक्टूबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
1
20
35
3,493
एक निशाना, एक जुनून और देश की रक्षा करने वाले जांबाजों का राष्ट्रीय संघटन। देश भर के राज्यों की police और अर्धसैनिक बलों के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज जुटेंगे। एक मंच पर पंद्रहवीं अखिल भारतीय police तीरंदाजी प्रतियोगिता दो हजार छब्बीस सत्ताईस। इस बार मेजबानी करेगा Jharkhand। Ranchi के खेल गाँव में सजेगा सटीक निशाने, अदम्य साहस और खेल भावना का राष्ट्रीय महासंघ। इस बार पूरा देश देखेगा Jharkhand का निशाना। एक बार फिर सजेगा निशाना, gold के लिए। इस बार दिखेगा प्रतिभा निशाने का। निशाना भी लगेगा, मैदान भी जीतेगा। तैयार हो जाइए, निशाना साधने का वक्त आ गया है।
26
50
3,360
बीएलओ ऐप से डॉक्यूमेंट कैसे अपलोड करें.... @ECISVEEP
24
41
2,924
विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर उस हाथ को सम्मान, शक्ति और सफलता मिले, जो अपने श्रम, हुनर, मेहनत और लगन से परिवार, समाज, राज्य और देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान दे रहा है। आइए, इस पावन अवसर पर श्रम और सृजन के प्रति सम्मान का संकल्प लें तथा अपने परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण में योगदान दें। भगवान विश्वकर्मा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। जोहार।
22
46
308
13,780
एकदन्तं महाकायं लम्बोदरं गजाननम्। विघ्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥ विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का आशीर्वाद दें। सभी में प्रेम, सद्भाव और खुशहाली बनी रहे, यही कामना करता हूं। ॐ गं गणपतये नमः। गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!
18
45
245
18,397
झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार जी का असामयिक निधन व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी सदैव महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
16
55
1
203
6,851
देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शत-शत नमन। आज शिक्षक दिवस की सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर कमियों को दूर कर प्रभावी ढंग से सुधार किया जा रहा है। समय के साथ शिक्षा पद्धति भी बदल रही है। AI और नई तकनीक शिक्षण को और अधिक सहज, प्रभावी और विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हमारा संकल्प है कि आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपने मूल्यों व जड़ों से जुड़ी रहे नई पीढ़ी। सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
25
39
157
17,027
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर झारखंड की समस्त बहनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार। रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व है। झारखंड की माताओं-बहनों ने राज्य के निर्माण और समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आइए, संकल्प लें—हमारी बेटियां पढ़ेंगी, बहनें आगे बढ़ेंगी और माताएं सशक्त होंगी। रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जोहार। @HemantSorenJMM
11
33
8,724
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर शिवलोक परिसर में भव्य ड्रोन शो ने बाबा नगरी को दिव्यता से सराबोर कर दिया। आसमान में सैकड़ों ड्रोन्स से साकार हुई बाबा बैद्यनाथ की महिमा, पौराणिक कथाएं, श्रावणी मेला की परंपरा और द्वादश ज्योतिर्लिंगों की झलक ने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। आधुनिक तकनीक और सनातन संस्कृति का यह अनूठा संगम देवघर की यादों में हमेशा जीवंत रहेगा। हर-हर महादेव!
1
4
20
5,883
चौथी और अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देशभर से आए शिवभक्तों की आस्था और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा देवघर भक्तिमय है। बाबा बैद्यनाथ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। हर हर महादेव!
4
24
9,055
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं से भक्तों में संतोष और खुशी का भाव है। यहाँ सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाएँ बहुत अच्छी हैं, दर्शन और यात्रा का अनुभव भी बेहद सुखद है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्रद्धालु सुविधाओं का निरंतर विस्तार, सेवा और सुगम दर्शन की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
4
14
3,225
देवघर के आसमान में फिर दिखेगा भक्ति और तकनीक का अद्भुत संगम! राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान 24 अगस्त को शिवलोक परिसर में एक बार फिर भव्य एवं अत्याधुनिक ड्रोन शो का आयोजन होगा। सैकड़ों ड्रोन आसमान में बाबा बैद्यनाथ और भगवान शिव की भव्य आकृतियां उकेरेंगे। आइए, इस दिव्य और अद्भुत नजारे के साक्षी बनें। हर हर महादेव!
4
1
15
3,396
सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हर-हर महादेव के जयघोष से देवघर शिवमय हो उठा है। 🙏 बाबा बैद्यनाथ सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। हर हर महादेव! 🕉️🔱
2
8
40
7,057