DC KODERMA (@dckoderma) header
DC KODERMA (@dckoderma) profile picture

Official handle of District Magistrate cum District Collector, Koderma (Jharkhand)

Koderma, Jharkhand
Joined August 2016
Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)Photo by DC KODERMA (@dckoderma)
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की अध्यक्षता में 18 नवंबर 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…
12
9
1
42
5,634
कोडरमा का पावन ध्वजाधारी धाम, ऋषि कर्दम की तपोभूमि और आस्था, शांति व प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम। अपनी अगली झारखंड यात्रा में यहाँ जरूर आएँ! #Koderma #VisitJharkhand #DhwajadhariPahad @HemantSorenJMM – at Nagri, India
2
3
27
778
राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत शिक्षा और विकास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है राज्य के 31,756 विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा, 23.26 लाख विद्यार्थियों ने लिया 'विकसित झारखण्ड' का संकल्प। विभिन्न जिलों में अबुआ के लाभुकों का गृह प्रवेश हुआ और विकास योजनाओं को मिल रही गति।
12
8
1
37
5,271
राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर, एसआईआर के तहत कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे हैं ‘एक और अवसर’ कैंप : श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी। @ECISVEEP
1
14
1
23
1,002
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के पोर्टल पर उपलब्ध बीमा प्रीमियम कैलकुलेटर किसानों को अपनी अधिसूचित फसलों के लिए अनुमानित बीमा प्रीमियम की गणना करने की सुविधा प्रदान करता है। इस सुविधा के माध्यम से किसान मौसम, वर्ष, योजना, राज्य, जिला और फसल का चयन कर अनुमानित प्रीमियम राशि जान सकते हैं। इससे उन्हें फसल बीमा की लागत समझने और अपनी फसल की सुरक्षा के लिए बीमा पॉलिसी लेने का निर्णय करने में मदद मिलती है। #PMFBY #फसलबीमा #कृषि
2
7
2
20
5,806
उन्नत झारखंड, समृद्ध झारखंड – जन-जन की सहभागिता, विकास की नई गाथा! झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के अवसर पर 15 से 28 नवंबर तक राज्यभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भव्य मेला-सह-प्रदर्शनी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की समृद्ध विरासत एवं विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आइए, इस उत्सव के साक्षी बनें और विकसित झारखंड के निर्माण में सहभागी बनें।
2
28
61
14,335
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 'धरती आबा' को शत-शत नमन. आइए, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का 'सोना झारखंड' गढ़ने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दें।
2
26
50
1,993
छठ महापर्व के पावन अवसर पर राज्य के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार। आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से समस्त झारखंडवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना है। 🙏🌅
1
24
47
1,849
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने बिरसा चौक, रांची स्थित धरती आबा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। #BirsaMundaJayanti #BirsaMunda @JMMKalpanaSoren @mahuamajilive
4
30
162
9,353
दिल्ली में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की विविध उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। @HemantSorenJMM
3
38
83
4,740
पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर झूमे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। जोहार झारखंड! 📍न्यू दिल्ली
1
39
51
2,626
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया। 📍 न्यू दिल्ली
36
51
2,817
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन। 📍 न्यू दिल्ली
37
78
3,545
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं। जोहार! माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 न्यू दिल्ली
31
1
44
2,099
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 'धरती आबा' को शत-शत नमन। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं… #Jharkhand #BirsaMunda
10
16
104
6,723
आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आज का दिन हमारे लिए गौरव, स्वाभिमान और संकल्प का दिन है। यह हमें उन वीर पुरखों और शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन, हक-अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो, वीर बुधू भगत, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी, पांडेय गणपत राय और टिकैत उमराव सिंह जैसे महान वीरों का संघर्ष हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारी प्रेरणा है। अलग झारखंड राज्य का सपना अनेक क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से साकार हुआ था। बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो और असंख्य आंदोलनकारियों का नेतृत्व, संघर्ष और योगदान झारखंड के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनके संघर्षों ने हमें अपनी पहचान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए लड़ना सिखाया। हमारे पुरखों ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं, किसानों-मजदूरों के अधिकार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं। हमारा युवा झारखंड हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारे युवाओं के सपने, उनकी प्रतिभा और नई सोच ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता के अवसर देकर उनकी ऊर्जा और क्षमता को राज्य की शक्ति और समृद्धि में बदलना हमारा लक्ष्य है। आइए, इस राज्य स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि अपने वीर पुरखों की विरासत, अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजते हुए एक समृद्ध, सशक्त और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण में हम अपनी भागीदारी निभाएंगे। हमारे पुरखों का संघर्ष हमारी विरासत है, हमारे युवाओं के सपने हमारी ताकत हैं और एक समृद्ध झारखंड हमारा संकल्प है। झारखंड के वीर अमर रहें! जय झारखंड! जोहार झारखंड!
32
74
1
291
11,796
राज्य में किसी भी मतदान केंद्र क्षेत्र का कोई भी भारतीय नागरिक जिसका उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष हो गया है, परंतु अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, उनका नाम/विवरण एवं उनके विधानसभा क्षेत्र का नाम एवं मतदान केंद्र संख्या के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के व्हाट्सऐप नंबर 6200079297 पर अवश्य भेजें जिससे राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। @ECISVEEP
2
22
43
2,503
राज्य स्तरीय ‘आवाज़’ भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका हाथ से न जाने दें। ⏳ देर मत कीजिए, आज ही पंजीकरण करें। पंजीकरण के लिए विजिट करें: ceo.jharkhand.gov.in #Awaaz #SpeechCompetition #CEOJharkhand #YouthParticipation @ECISVEEP
1
15
1
18
3,022
फसल को नुकसान होने पर समय पर सूचना देना और सही प्रक्रिया का पालन करना बेहद ज़रूरी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत फसल नुकसान की स्थिति में ये 4 महत्वपूर्ण कदम उठाएं और अपने दावे की प्रक्रिया को सुचारू बनाएं। किसान हेल्पलाइन 14447 पर कॉल करें और फसल नुकसान एवं दावों से जुड़ी सहायता प्राप्त करें। #PMFBY #FasalBima #CropInsurance #Kisan #FarmersFirst
11
9
2
63
8,985
यह पावन अवसर राज्य के हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य का संचार करे। शुभकामनाएं एवं जोहार। #Diwali #Jharkhand
11
23
78
8,915