जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) header
जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) profile picture

This is the official twitter account of District Administration, Supaul #districtadministrationsupaul

Supaul, India
Joined May 2020
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन आज दिनांक 31.10.2026 को टाउन हॉल सुपौल में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, सुपौल के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में जिले के युवाओं ने कला, संस्कृति, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल श्री मनोहर कुमार साहू, सी0डी0पी0ओ0 सदर, सुपौल श्री राजीव रंजन, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, सुपौल श्री संजय कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल, श्री तारकेश्वर पटेल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल श्री कमलेश कुमार एवं सीडीपीओ सुपौल सदर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सुपौल जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, चित्रकला एवं नुक्कड़-नाटक आदि विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुपौल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में युवाओं की व्यापक सहभागिता ने जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। • विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी:- प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक गायन में 13 टीमों तथा समूह लोक नृत्य में 04 टीमों ने भाग लिया। कविता लेखन प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में 22 बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का परिचय दिया। समूह लोक गायन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियों में बिहार की लोक संस्कृति , पारंपरिक गीतों और नृत्य शैलियों की झलक देखने को मिली। वहीं, कविता लेखन में प्रतिभागियों ने अपने विचारों एवं भावनाओं को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता को उकेरा। • युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर:- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सुपौल ने कहा कि युवा देश और समाज के भविष्य हैं। उनमें अपार प्रतिभा, ऊर्जा एवं रचनात्मक क्षमता निहित है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति हमारी पहचान और गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। युवाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़कर इनके संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर ने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं की कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोकगीत, लोक नृत्य, चित्रकला, कविता एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विधाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध बनाती हैं। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ लोक कलाओं और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। • विश्वविद्यालय, विद्यालयों एवं सांस्कृतिक मंचो की रही सहभागिता:- विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी विधाओं में उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बनाया। इस सामूहिक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि कला एवं संस्कृति युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। जिला स्तरीय युवा उत्सव सुपौल जिले की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने तथा कला, साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम ने युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिले की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने का अवसर प्रदान किया। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित करते हुए उन्हें आगे आने वाले उत्सवों की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया गया। @IPRDBihar @ArtCultureBihar #samratchoudhary #CMSamrat
3
9
300
आज दिनांक 31.10.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) की बैठक समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं इस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रवर्तन एजेंसियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों बीच समन्वय स्थापित करने एवं नशामुक्ति और जन जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के बीच सूचना साझा करने एवं संयुक्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। नशा मुक्त अभियान के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल को सभी विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता सत्र आयोजन का निदेश दिया गया। उक्त में पुलिस अधीक्षक, सुपौल, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल जिला, पटना से एन.सी.बी. के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम जुड़े हुए थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
5
433
आज दिनांक 31.10.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा छातापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कायाकल्प योजना से संबंधित योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा स्कूल चहारदीवारी, शौचालय, किचेन शेड, सार्वजनिक चबूतरा, CHC रंग रोगन कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी कर्मियों को गुणवत्ता पूर्ण और समय से कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के बाद उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा प्रखंड कार्यालय में कायाकल्प, आंगनबाड़ी केंद्रों का स्कूल में शिफ्टिंग और आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण के बारे में विस्तार से समीक्षा किया गया। सभी को निदेश दिया गया कि दीवाली से पूर्व कम से कम 100 aanganwadi केंद्रों को विद्यालय में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। सभी पदाधिकारी इस दिशा में काम करना सुनिश्चित करे। बैठक में अंचलाधिकारी, छातापुर को निदेश दिया गया कि चिन्हित किए गए भूमिहीन aanganwadi केंद्र के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करें। उक्त निरीक्षण और समीक्षा बैठक में श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP डी0आर0डी0ए0, श्री राकेश कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, छातापुर, अंचलाधिकारी, छातापुर, राजस्व अधिकारी, छातापुर, सीडीपीओ, कनीय अभियंता वीबी जी राम जी, पी टी ए, कनीय अभियंता पंचायती राज और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
3
337
आज दिनांक 31.10.2026 को अपराह्न 03ः00 बजे समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन की समीक्षात्मक बैठक की गई l उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक, सुपौल/जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सुपौल/सिविल सर्जन, सुपौल/उत्पाद अधीक्षक, सुपौल/प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा, सुपौल तथा मुख्य अभियोजक, सुपौल/वीरपुर, सहायक अभियोजन पदाधिकारी/अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी/सभी अपर लोक अभियोजक/विशेष लोक अभियोजक उपस्थित हुए। विशेष लोक अभियोजक, एन0डी0पी0एस0/उत्पाद द्वारा बताया गया कि गवाह समय पर नहीं आने के कारण निष्पादन में विलम्ब हो रहा है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पुलिस अधीक्षक, सुपौल को गवाह खासकर अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस पक्ष को ससमय गवाही हेतु अपने स्तर से निदेशित करने का अनुरोध किया गया। सिविल सर्जन, सुपौल को पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक को गवाही हेतु उपस्थित करने का निदेश दिया गया। उत्पाद में सजा कम होने के कारण नराजगी जतायी गई। एन0डी0पी0एस0, पोक्सो एवं आर्म्स एक्ट जैसे जघन अपराध से संबंधित मामलें में विशेष ध्यान देकर वाद का त्वरित निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
4
317
"बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम ने दिया भरोसा, परिवादी को मिला न्याय" सुपौल बिहार राज्य में गवर्नेंस एवं प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में न्याय के साथ विकास के माननीय मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने हेतु बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 को 5 जून 2016 को राज्य में लागू किया गया। इस अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का नियत समय-सीमा (60 कार्य दिवस) में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा निवारण सुनिश्चित किया जाता है। इस क्रम में यह कहानी सुपौल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सा०- ग्राम- लालगंज बाजार, प्रखंड-किशनपुर, जिला सुपौल के निवासी सुनीता देवी की है । इनके द्वारा मौजा-सुखासन अंतर्गत आवासीय भूमि खाता 179 खेसरा 4775 के सटे सरकारी सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं होने के संबंध में अंचल अधिकारी, किशनपुर के कई महीनों से चक्कर लगा रहे थे। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत दिनांक 16.09.2026 को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल के समक्ष परिवाद सं०- 506210117072604123/1A द्वारा शिकायत दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने तत्परता दिखाई और लोक प्राधिकार-सह-अंचल अधिकारी, किशनपुर को सूचना निर्गत की गई । इसके बाद अंचल अधिकारी, किशनपुर ने अपने पत्रांक 2320, दिनांक 30.10.2026 के माध्यम से प्रतिवेदित किया कि अतिक्रमण वाद सं0-08/2025-26 के तहत मौजा सुखासन, थाना नं0-63 अतर्गत सड़क खेसरा-4567 की अतिक्रमित भूमि को दिनांक 29.10.2026 को पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त कराया दिया गया है। अपीलार्थी सुनीता देवी इस त्वरित और विधि सम्मत समाधान से बेहद संतुष्ट हुए। उन्होंने कहा कि जो कार्य महीनों से लंबित था, वह बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के माध्यम से बिना किसी जटिलता के कुछ ही दिनों में पूर्ण हो गया। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह अधिनियम उनके जैसे आम नागरिकों के लिए एक सशक्त माध्यम है, जो न सिर्फ उन्हें अधिकार देता है, बल्कि सरकारी तंत्र को जवाबदेह बनाकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करता है । इस अधिनियम के लागू होने के बाद अब तक 17 लाख से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक निवारण किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत लोक शिकायत निवारण कार्यालयों में परिवादी एवं लोक प्राधिकार को आमने-सामने बैठाकर शिकायत का समाधान कराया जाता है। शिकायत दर्ज करने हेतु लोक शिकायत निवारण कार्यालय जाने की आवश्यकता भी नहीं है। घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल (https://lokshikayat-bihar-gov-in/) पर, जन समाधान मोबाइल ऐप द्वारा अथवा टॉल फ्री नंबर-18003456284 पर कॉल कर आसानी से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। लोक शिकायतों का त्वरित समाधान होने से आमजन का इस अधिनियम पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
3
373
आज दिनांक 31.10.2026 को हजारी +2 मॉडल स्कूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में “नशा मुक्ति हेतु 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई गई । @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
3
113
आज दिनांक 31.10.2026 को हजारी +2 मॉडल स्कूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में “नशा मुक्ति हेतु 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई गई । @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
1
238