जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) header
जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) profile picture

This is the official twitter account of District Administration, Supaul #districtadministrationsupaul

Supaul, India
Joined May 2020
Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)Photo by जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul)
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन आज दिनांक 31.10.2026 को टाउन हॉल सुपौल में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, सुपौल के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में जिले के युवाओं ने कला, संस्कृति, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, उप विकास आयुक्त, सुपौल श्री इंद्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल श्री मनोहर कुमार साहू, सी0डी0पी0ओ0 सदर, सुपौल श्री राजीव रंजन, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, सुपौल श्री संजय कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल, श्री तारकेश्वर पटेल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल श्री कमलेश कुमार एवं सीडीपीओ सुपौल सदर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सुपौल जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, चित्रकला एवं नुक्कड़-नाटक आदि विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुपौल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में युवाओं की व्यापक सहभागिता ने जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। • विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी:- प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक गायन में 13 टीमों तथा समूह लोक नृत्य में 04 टीमों ने भाग लिया। कविता लेखन प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में 22 बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का परिचय दिया। समूह लोक गायन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियों में बिहार की लोक संस्कृति , पारंपरिक गीतों और नृत्य शैलियों की झलक देखने को मिली। वहीं, कविता लेखन में प्रतिभागियों ने अपने विचारों एवं भावनाओं को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता को उकेरा। • युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर:- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सुपौल ने कहा कि युवा देश और समाज के भविष्य हैं। उनमें अपार प्रतिभा, ऊर्जा एवं रचनात्मक क्षमता निहित है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति हमारी पहचान और गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। युवाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़कर इनके संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर ने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं की कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोकगीत, लोक नृत्य, चित्रकला, कविता एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विधाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध बनाती हैं। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ लोक कलाओं और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। • विश्वविद्यालय, विद्यालयों एवं सांस्कृतिक मंचो की रही सहभागिता:- विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी विधाओं में उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बनाया। इस सामूहिक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि कला एवं संस्कृति युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। जिला स्तरीय युवा उत्सव सुपौल जिले की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने तथा कला, साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम ने युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिले की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने का अवसर प्रदान किया। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित करते हुए उन्हें आगे आने वाले उत्सवों की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया गया। @IPRDBihar @ArtCultureBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
6
268
आज दिनांक 31.10.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) की बैठक समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं इस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रवर्तन एजेंसियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों बीच समन्वय स्थापित करने एवं नशामुक्ति और जन जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के बीच सूचना साझा करने एवं संयुक्त कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। नशा मुक्त अभियान के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल को सभी विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता सत्र आयोजन का निदेश दिया गया। उक्त में पुलिस अधीक्षक, सुपौल, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल जिला, पटना से एन.सी.बी. के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम जुड़े हुए थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
5
414
आज दिनांक 31.10.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा छातापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कायाकल्प योजना से संबंधित योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा स्कूल चहारदीवारी, शौचालय, किचेन शेड, सार्वजनिक चबूतरा, CHC रंग रोगन कार्यों का निरीक्षण किया तथा सभी कर्मियों को गुणवत्ता पूर्ण और समय से कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। निरीक्षण के बाद उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा प्रखंड कार्यालय में कायाकल्प, आंगनबाड़ी केंद्रों का स्कूल में शिफ्टिंग और आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण के बारे में विस्तार से समीक्षा किया गया। सभी को निदेश दिया गया कि दीवाली से पूर्व कम से कम 100 aanganwadi केंद्रों को विद्यालय में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। सभी पदाधिकारी इस दिशा में काम करना सुनिश्चित करे। बैठक में अंचलाधिकारी, छातापुर को निदेश दिया गया कि चिन्हित किए गए भूमिहीन aanganwadi केंद्र के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करें। उक्त निरीक्षण और समीक्षा बैठक में श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP डी0आर0डी0ए0, श्री राकेश कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, छातापुर, अंचलाधिकारी, छातापुर, राजस्व अधिकारी, छातापुर, सीडीपीओ, कनीय अभियंता वीबी जी राम जी, पी टी ए, कनीय अभियंता पंचायती राज और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
318
आज दिनांक 31.10.2026 को अपराह्न 03ः00 बजे समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में अभियोजन की समीक्षात्मक बैठक की गई l उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक, सुपौल/जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सुपौल/सिविल सर्जन, सुपौल/उत्पाद अधीक्षक, सुपौल/प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा, सुपौल तथा मुख्य अभियोजक, सुपौल/वीरपुर, सहायक अभियोजन पदाधिकारी/अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी/सभी अपर लोक अभियोजक/विशेष लोक अभियोजक उपस्थित हुए। विशेष लोक अभियोजक, एन0डी0पी0एस0/उत्पाद द्वारा बताया गया कि गवाह समय पर नहीं आने के कारण निष्पादन में विलम्ब हो रहा है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पुलिस अधीक्षक, सुपौल को गवाह खासकर अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस पक्ष को ससमय गवाही हेतु अपने स्तर से निदेशित करने का अनुरोध किया गया। सिविल सर्जन, सुपौल को पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक को गवाही हेतु उपस्थित करने का निदेश दिया गया। उत्पाद में सजा कम होने के कारण नराजगी जतायी गई। एन0डी0पी0एस0, पोक्सो एवं आर्म्स एक्ट जैसे जघन अपराध से संबंधित मामलें में विशेष ध्यान देकर वाद का त्वरित निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
4
304
"बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम ने दिया भरोसा, परिवादी को मिला न्याय" सुपौल बिहार राज्य में गवर्नेंस एवं प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में न्याय के साथ विकास के माननीय मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने हेतु बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 को 5 जून 2016 को राज्य में लागू किया गया। इस अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का नियत समय-सीमा (60 कार्य दिवस) में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा निवारण सुनिश्चित किया जाता है। इस क्रम में यह कहानी सुपौल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सा०- ग्राम- लालगंज बाजार, प्रखंड-किशनपुर, जिला सुपौल के निवासी सुनीता देवी की है । इनके द्वारा मौजा-सुखासन अंतर्गत आवासीय भूमि खाता 179 खेसरा 4775 के सटे सरकारी सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं होने के संबंध में अंचल अधिकारी, किशनपुर के कई महीनों से चक्कर लगा रहे थे। अपनी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत दिनांक 16.09.2026 को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल के समक्ष परिवाद सं०- 506210117072604123/1A द्वारा शिकायत दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने तत्परता दिखाई और लोक प्राधिकार-सह-अंचल अधिकारी, किशनपुर को सूचना निर्गत की गई । इसके बाद अंचल अधिकारी, किशनपुर ने अपने पत्रांक 2320, दिनांक 30.10.2026 के माध्यम से प्रतिवेदित किया कि अतिक्रमण वाद सं0-08/2025-26 के तहत मौजा सुखासन, थाना नं0-63 अतर्गत सड़क खेसरा-4567 की अतिक्रमित भूमि को दिनांक 29.10.2026 को पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त कराया दिया गया है। अपीलार्थी सुनीता देवी इस त्वरित और विधि सम्मत समाधान से बेहद संतुष्ट हुए। उन्होंने कहा कि जो कार्य महीनों से लंबित था, वह बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के माध्यम से बिना किसी जटिलता के कुछ ही दिनों में पूर्ण हो गया। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह अधिनियम उनके जैसे आम नागरिकों के लिए एक सशक्त माध्यम है, जो न सिर्फ उन्हें अधिकार देता है, बल्कि सरकारी तंत्र को जवाबदेह बनाकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करता है । इस अधिनियम के लागू होने के बाद अब तक 17 लाख से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक निवारण किया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत लोक शिकायत निवारण कार्यालयों में परिवादी एवं लोक प्राधिकार को आमने-सामने बैठाकर शिकायत का समाधान कराया जाता है। शिकायत दर्ज करने हेतु लोक शिकायत निवारण कार्यालय जाने की आवश्यकता भी नहीं है। घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल (https://lokshikayat-bihar-gov-in/) पर, जन समाधान मोबाइल ऐप द्वारा अथवा टॉल फ्री नंबर-18003456284 पर कॉल कर आसानी से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। लोक शिकायतों का त्वरित समाधान होने से आमजन का इस अधिनियम पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
3
342
आज दिनांक 31.10.2026 को हजारी +2 मॉडल स्कूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में “नशा मुक्ति हेतु 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई गई । @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
98
आज दिनांक 31.10.2026 को हजारी +2 मॉडल स्कूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में “नशा मुक्ति हेतु 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाई गई । @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
225
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत तेजेंद्र उच्च मा० वि० में पेंटिंग तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
185
आज दिनांक 30.10.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी नगर निकायों एवं प्रखंडों में स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि जिले के सभी 06 नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इसके तहत घाटों पर जमा गाद एवं कचरे की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं चूने का छिड़काव, पहुंच पथ की मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, खतरनाक स्थलों पर बैरिकेडिंग तथा महिला व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार, जिले के सभी प्रखंडों में जहां-जहां छठ घाट अवस्थित हैं, वहां भी साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी एवं महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों को सुगम बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र के सभी छठ घाटों का स्वयं भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करें तथा घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें। उन्होंने सभी छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही, सभी संवेदनशील एवं खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सुपौल एवं त्रिवेणीगंज, नगर पंचायत सिमराही, पिपरा एवं निर्मली के कार्यपालक पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े हुए थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
6
487
कला, संस्कृति एवं साहित्य का संगम - जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन जिले के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा । कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस उत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, नुक्कड़ नाटक ,चित्रकला और कविता लेखन जैसी विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । कार्यक्रम 31 अक्टूबर , शनिवार सुबह 10:00 बजे से शहर स्थित नगर भवन में शुरू होगा। उत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन में समूह और एकल दोनों तरह की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं । समूह लोक नृत्य ,समूह लोकगीत तथा नुक्कड़ नाटक विधा के प्रत्येक समूह में अधिकतम 10 कलाकार भाग लेंगे जिन्हें निर्धारित समय में अपनी कला प्रतिभा प्रदर्शित करनी होगी। चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं एकल श्रेणी में आयोजित होंगे। 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग। जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में जिले के सभी सम्मानित आम नागरिक बंधु, कलाकारगण, मीडिया बंधु एवं सभी गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी एवं कर्मीगण आप सादर आमंत्रित है। सभी से आग्रह है कि 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से नगर भवन सुपौल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करें। #Supaul
3
273
आज दिनांक 30.10.2026 को जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। जिला स्तर पर बाल अधिकारों और संरक्षण गतिविधियों के प्रभावी समन्वयन एवं कार्यान्वयन के उद्देश्य से मिशन वात्सल्य योजना में निहित प्रावधान के आलोक में इस समिति का गठन किया गया है। इस बैठक में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित सुपौल जिला के बाल देखरेख संस्थानों बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा निष्पादित कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के मामलों पर निर्णय लेने के लिए गठित बाल कल्याण समिति तथा विधि विवादित बालकों के मामलों पर निर्णय लेने के लिए गठित किशोर न्याय परिषद् के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा यह निदेश दिया गया कि शीत ऋ़तु के आहट की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी बाल देखरेख संस्थानों में आवासित बच्चों के लिए गर्म कपड़े, कम्बल, आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बाल देखरेख संस्थानों के संचालन से संबंधित विविध पहलुओं की जानकारी दी गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में परवरिश योजना के लाभुकों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही जनवरी से लेकर अक्टूबर तक चाईल्ड हेल्पलाईन, सुपौल द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में सहायक निदेशक बाल संरक्षण के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, किशोर न्याय परिषद् के सदस्य, चाईल्ड हेल्पलाईन के कोआर्डिनेटर, बाल देखरेख संस्थानों के अधीक्षक एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। @IPRDBihar @DoSWBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
4
332
आज दिनांक 30.10.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में जिला परिषद, सुपौल के सभागार में भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना (Population Enumeration) से संबंधित चार्ज एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी ने द्वितीय चरण के कार्यों के संबंध में सभी ग्रामीण एवं शहरी चार्ज जनगणना अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने जनसंख्या गणना के कार्यों को पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना के सही एवं विश्वसनीय आंकड़े राष्ट्र के नीति निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सटीक आंकड़ों के आधार पर ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहायता मिलती है। विदित हो कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का कार्य जनवरी से फरवरी 2027 तक निर्धारित है। इसी के मद्देनजर सभी चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों, तकनीकी सहायकों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना है, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय द्वारा नामित प्रशिक्षक श्री रविशकांत एवं श्री रोहित कुमार द्वारा जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न सैद्धांतिक पहलुओं, ऑनलाइन प्रक्रियाओं एवं कार्यों के व्यावहारिक निष्पादन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 30.10.2026 से 02.11.2026 तक संचालित किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल जनगणना अधिकारी, निदेशक, NEP, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना अधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना अधिकारी तथा सभी अपर चार्ज जनगणना अधिकारी उपस्थित रहे। @IPRDBihar @BiharRevenue #samratchoudhary #CMSamrat
1
3
432
सुपौल के माननीय सांसद श्री दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में आज 30.10.2026 को पूर्वाह्न 11.30 बजे से त्रिवेणीगंज स्थित बुनियाद केन्द्र परिसर में आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 60 से अधिक दिव्यांगजनों को एडिप योजनान्तर्गत सहायक उपकरण वितरित किए गए। ज्ञात हो कि एडिप योजना केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एक योजना है, जिसके अंतर्गत सरकारी कम्पनी एलिम्को के माध्यम से दिव्यांगजनों की सामाजिक जीवन में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, बैशाखी, स्मार्ट केन, विशेष शिक्षण एवं अन्य सहायक उपकरण दिए जाते हैं। एडिप योजनान्तर्गत सुपौल जिले में दिनांक 28.10.2026 से लेकर दिनांक 30.10.02026 तक सुपौल, बसंतपुर, त्रिवेणीगंज एवं निर्मली बुनियाद केन्द्रों में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 300 से अधिक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। आज त्रिवेणीगंज में आयोजित सहायक वितरण कार्यक्रम के पूर्व दिव्यांगजनों को संबोधित अपने भाषण में माननीय सांसद महोदय ने दिव्यांगजनों के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आज के वितरण सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद उपस्थित नहीं हो सकने वाले दिव्यांगजन अपनी सुविधानुसार कभी भी संबंधित बुनियाद केन्द्र आकर अपना उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस अधिनियम के अनुसार दिव्यांजनों को हर प्रकार के अधिकार दिलाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों को यह संदेश दिया कि सरकारी नौकरियों में इनके लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है तथा उच्च शिक्षण संस्थाओं में भी 5 प्रतिशत सीटें इनके लिए आरक्षित होती हैं। दिव्यांगजनों को इनका लाभ उठाना चाहिए। इस वितरण कार्यक्रम में सुपौल के माननीय सांसद दिलेश्वर कामैत, प्रभारी सहायक निदेशक दिव्यांगजन दिवेश कुमार शर्मा, एलिम्को के प्रतिनिधि नन्दन यादव, बुनियाद केन्द्र डीपीएम इकबाल हाशिम के साथ-साथ सोनेलाल कामैत, अजय आनन्द, शम्भू गुप्ता, अनिल चौधरी, सुधीर मेहता, ब्रह्मानन्द झा, दीपक कामैत, मो0 दुलार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। @IPRDBihar @DoSWBihar #samratchoudhary #CMSamrat
1
6
420
आज दिनांक 30.10.2026 को समाहरणालय, सुपौल में लहटन चौधरी सभागार में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 ने आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त अवसर पर श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। @IPRDBihar #samratchoudhary #CMSamrat
2
5
337