Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi) header
Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi) profile picture
Ahmadabad City, India
Joined April 2015
Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)Photo by Dr.Manish Doshi (@drmanishdoshi)
ये सारे बयान हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हैं👇 2015— स्पेस टेक्नोलॉजी से सड़के बनेंगी। 2016— मैं फकीर आदमी झूला उठाकर चल दूंगा। 2017— मशीन में एक तरफ से आलू डालो दूसरी तरफ से सोना निकालो 2018— बचपन में हम नाली की गैस से चाय बनाते थे। 2018— पकौड़े बेंचों ₹200 कमाओगे ये भी रोजगार है। 2019— बादलों के सहारे रडार को चकमा दिया जा सकता है। 2019— मैने 1987 में डिजिटल कैमरा और Email का प्रयोग किया था— (जबकि तब ये दोनों टेक्नोलॉजी अस्तित्व में ही नहीं थी।) 2024— मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं मुझे तो परमात्मा ने भेजा है। 2026— मोबाइल की स्क्रीन पर मिट्टी रखकर मिट्टी का परीक्षण किया जा सकता है। सच में मानना पड़ेगा मोदी जी जैसा विजनरी लीडर भारत के पास न कभी हुआ और न ही कभी होगा।
2
1
8
369
ગુજરાતના મોટા ભાગમાં દુષ્કાળ જેવી પરિસ્થિતિ. સત્તાવાર રીતે માત્ર ૪ જિલ્લા (કચ્છ, જામનગર, પોરબંદર, દેવભૂમિ દ્વારકા) દુષ્કાળગ્રસ્ત જાહેર થયા છે, પરંતુ અન્ય ૧૫ જિલ્લાના ૪૫+ તાલુકામાં ૪૦-૭૦% વરસાદની ખેંચની અહેવાલ છે. પાક નિષ્ફળ, જળાશયોમાં પાણીનું નીચું સ્તર (૮૦ ડેમ ૨૫%થી નીચે) અને ગ્રામીણ સંકટ ચાલુ છે. લાખો ખેડૂત પરિવારો દબાણમાં છે. જાહેર થયેલા વિસ્તારો માટે ₹૮,૫૦૦/હેક્ટર, ચારો, પશુ સહાય અને ૧૫૦ દિવસનો રોજગાર જાહેર થયો છે, પરંતુ ખેડૂતો કહે છે કે આ સહાય જમીન પરની વાસ્તવિકતા સાથે મેળ ખાતી નથી. માત્ર ૪ જિલ્લા દુષ્કાળગ્રસ્ત જાહેર થયા છે, જ્યારે ગુજરાતના ૧૫ જિલ્લાના ડઝનો તાલુકામાં ગંભીર વરસાદની ખેંચ અને પાક નુકસાનની અહેવાલ છે. જળાશયો ખાલી, ખેડૂતો સંકટમાં. જમીનની સ્થિતિને વધુ વ્યાપક રીતે માન્યતા અને ઝડપી રાહત જરૂરી છે. #GujaratDrought #SaveFarmers @CMOGuj @PMOIndia
1
2
8
331
Dr.Manish Doshi retweeted
महंगाई से घर बेहाल, कारोबारों पर ताला! मोदी सरकार की आर्थिक बदइंतज़ामी और जनविरोधी नीतियों के कारण बेलगाम महंगाई ने आम जनता और कारोबारियों, दोनों की कमर तोड़ दी है। एक ताज़ा सर्वे के मुताबिक, 61% परिवारों का मासिक खर्च 20% से ज़्यादा बढ़ गया है। 74% लोग गैर-ज़रूरी खर्चों में कटौती कर रहे हैं और 50% लोग ज़रूरी सामान भी कम खरीदने को मजबूर हैं। पिछले एक साल में घी-तेल की कीमतों में 75%, सब्ज़ियों में 73%, चावल-गेहूं और अनाज में 71%, दूध और डेयरी उत्पादों में 65% और दालों में 62% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है! दूसरी ओर, केवल नोएडा में अमेरिकी टैरिफ, महंगे कच्चे माल और सरकारी अनदेखी के चलते एक साल में 200 गारमेंट फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, इससे पूरे देश में कपड़ा उद्योग की बदहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। महंगाई के सभी आंकड़े खतरे की घंटी बजा रहे हैं। जनता की थाली सिकुड़ रही है और कारखानों पर ताले लग रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री की संवेदनहीनता और अहंकार की हद देखिए कि इस संकट के बीच भी उन्हें सिर्फ राजनीति की चिंता है। जनता की समस्याओं को स्वीकार कर राहत देने की कोई पहल तक नहीं की जा रही है।
10
68
2
113
2,879
Dr.Manish Doshi retweeted
Why Did the CAG Not Attend the All-India Conference on Public Accounts Auditing? CAG has been on a slippery slope for over a decade now, writes P. Sesh Kumar. Today is Audit Diwas. Here is an insider’s audit of the auditor. thewire.in/government/why-di…
2
18
2
48
4,453
Dr.Manish Doshi retweeted
In real terms, wages have declined for most workers.
29
1
30
1,453
‘मोदी सरकार’ हमेशा से अपारदर्शी रही है. इस सरकार ने कोविड के दौरान ROE नाम की रशियन कंपनी से पीएम केयर फण्ड में चंदा ले लिया, जैसा पहले कभी नहीं सुना गया था! इसका Quid pro quo क्या रहा होगा, देश नहीं जानता. पेगासस किस फण्ड से ख़रीदा, CAG की रिपोर्ट्स क्यों नहीं आईं….बड़ी चिंता की बात है, और ‘विदेशी हाथ’ नकारा नहीं जा सकता! राफ़ेल डील में एयरक्राफ़्ट्स की ख़रीद की क़ीमत का कई गुना बढ़ जाना भी संदेह का विषय है. कहीं कोई ‘डार्क वेब ऑपरेशन’ तो नहीं हो रहा, पारदर्शिता की अनुपस्थिति होने से ये भी स्पष्ट नहीं. #ForeignHand #Treason
2
122
2
330
3,355
Dr.Manish Doshi retweeted
आज राहुल ने भाषण नहीं दिया कविता पढ़ी है। शानदार कविता। जागी हुई कविता। जिंदगी से भरी कविता। हर मां की अपनी कहानी पर एक बेटा कविता ही पढ़ सकता है। अभी मैं फ्लाइट में उस कविता को कई कई बार पढ़ा। कुछ हिस्से आप भी पढ़ें- " एक बेटे के रूप में, मैंने सोचा कि हममें से किसी एक को अपनी मां के बारे में भी कुछ बातें बतानी चाहिए। मैं उस तस्वीर को देख रहा था। एक और तस्वीर है, जिसमें मां कैम्ब्रिज में झूले से उल्टी लटकी हुई हैं। यह उस समय की तस्वीर है। जब हम छोटे थे, तब हमारी मां ऐसी थीं। मेरे माता-पिता की मुलाकात को लेकर बहुत सारी कहानियां थीं। उनमें से एक बड़ी कहानी यह थी कि वे कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्टोरेंट में मिले थे। कई साल बाद मैं कैम्ब्रिज गया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि चलो, वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं। उसे इस जगह के बारे में कुछ पता नहीं था। मैंने कहा कि मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे। हम वहां पहुंचे। मुझे आज भी याद है, वहां एक पीले रंग का दरवाजा था। एक आदमी वहां खड़ा था। उसने पूछा, कितने लोग हैं? मैंने कहा, दो। उसने कहा, अंदर जाकर बैठ जाइए। मैं बैठ गया। उन्होंने हमें मेन्यू दिया। मैंने उस आदमी से कहा कि मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे। उसने मेरी तरफ देखा और कहा, अरे, वे दोनों! मैं उन्हें जानता हूं। मैंने पूछा, आप उन्हें कैसे जानते हैं? उसने कहा, हां, मैं जानता हूं। मुझे बिल्कुल पता है कि आप किन लोगों की बात कर रहे हैं। फिर मैंने उससे पूछा कि मेन्यू में क्या अच्छा है? उसने कहा, चिकन चॉपसुए अच्छा है। तो मैंने कहा, ठीक है, हमें दो प्लेट दे दीजिए। हमने चिकन खाया। और अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्टोरेंट जरूर जाइए। लेकिन वहां कभी चिकन चॉपसुए मत खाइए। क्योंकि उन्हें याद था कि वहां का खाना शानदार था। लेकिन खाना बिल्कुल खराब था। मैं अमरिंदर सिंह जी को यहां देख रहा हूं। आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन आप मेरी बहन से पूछ सकते हैं। हमने अपने माता-पिता को बहस करते हुए तो देखा था, लेकिन उन्हें लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखा। और संयोग से उस समय मेरे पिता अमरिंदर सिंह जी से फोन पर बात कर रहे थे। आपको याद है ना? वह एकमात्र मौका था, जब हमने उन्हें लड़ते हुए देखा था। पापा अमरिंदर सिंह जी से फोन पर बात कर रहे थे। मां कुछ कहना चाह रही थीं। उन्होंने तीन-चार बार अपनी बात दोहराई। पापा शायद तनाव में थे। इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया। और इस तरह वह एकमात्र लड़ाई हुई, जिसे हमने देखा। मैंने ऐसा किसी दूसरे घर में नहीं देखा। हर बार जब खाना होता था, तो पापा बैठते थे और उनकी गोद में मां बैठी होती थीं। मैंने इसे सामान्य बात समझा था। जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता था, तो वहां उनके माता-पिता एक-दूसरे की गोद में नहीं बैठते थे। मैं अपने दोस्तों से पूछता था कि तुम्हारी मां तुम्हारे पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं? यह हमारे लिए सामान्य बात थी। लंच हो या डिनर, मां हमेशा पापा की गोद में बैठती थीं। हमारा बचपन इसी माहौल में बीता। फिर हमने उस रिश्ते को टूटते हुए देखा। सिर्फ धीरे-धीरे नहीं, बल्कि अचानक। हमने अपने एक सहारे को गोली लगते हुए देखा और फिर अपने सबसे बड़े सहारे को विस्फोट में उड़ते हुए देखा। मैंने यहां याददाश्त के बारे में बहुत कुछ सुना है। मैं अक्सर अपनी मां से इस बारे में बहस करता हूं। आपकी याददाश्त बहुत अच्छी है। मेरी मां कहती हैं कि नहीं, मेरी याददाश्त अच्छी नहीं है। वह कभी कुछ नहीं भूलतीं। सिवाय एक चीज के। अगर आप उनसे पूछें कि पापा की मौत के समय क्या हुआ था, तो उन्हें कुछ याद नहीं है। किताब में जो कुछ लिखा गया है, उसे मेरी बहन और मां ने मिलकर यादों के सहारे तैयार किया है। उनकी जिंदगी में जो खूबसूरत प्यार था, वह एक ही दिन में गायब हो गया। यह उनके लिए बहुत डरावना समय था, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा होने वाला है। है ना? और फिर मेरे पिता अचानक चले गए। और फिर उन्होंने एक नई यात्रा शुरू की। एक अलग मां बन गईं। वह हंसने वाली, मस्ती करने वाली और मुस्कुराने वाली मां गायब हो गईं। एक नई मां सामने आई। क्योंकि उनके जीवन की लौ बुझ गई थी। मैं इसे किसी दूसरे तरीके से नहीं कह सकता। लोग सोचते हैं कि मेरी मां अंतर्मुखी हैं। लेकिन वह बिल्कुल भी अंतर्मुखी नहीं हैं। वह पूरी तरह बहिर्मुखी हैं। वह किसी से भी बात कर सकती थीं। किसी भी विषय पर बात कर सकती थीं। लेकिन मेरी दादी की हत्या के बाद और फिर मेरे पिता की हत्या के बाद, वह अपने भीतर सिमटती चली गईं। और फिर मैंने देखा कि एक नया दरवाजा खुला। कौन सा दरवाजा? भारत के लोगों का दरवाजा।
31
210
10
1,112
23,931
EXCLUSIVE REPORT 🔥 RUPP को मिलने वाले करोड़ों के चंदे पर ADR की चौंकाने वाली रिपोर्ट... अगस्त में गुजरात के कई ऐसे राजनीतिक दलों के नाम BBC ने सामने लाए थे, जिन्हें वोट एक नहीं मिला और चंदा हजारों करोड़ मिल गया। क्या कार्रवाई हुई?.... कुछ भी नहीं ! अब एक रिपोर्ट ADR ने पेश की है। इन पार्टियों पर चुनाव आयोग और पुलिस ने क्या कार्रवाई की? इन दलों को लोगों के व्यक्तिगत खातों से चंदा ज्यादा मिला है, लेकिन चंदा देने वालों के नामों का आज तक खुलासा नहीं हुआ। इनकम टैक्स की खुली चोरी हुई है, लेकिन वित्त मंत्रालय चुप है। यह मामला सीधा ED का बनता था, पर ईडी ने खुद से सुध नहीं ली या किसी ने रोक दिया। हाईकोर्ट के लिए भी यह Suo Motu का केस बनता था, मगर सबने खामोशी की टेप अपने मुंह पर चिपका ली है। RTI भी लगाई गई, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं है। हद तो तब हो गई जब प्रशांत किशोर की पार्टी ने भी 100 करोड़ कमाए और खर्च किए 10 करोड़, 90 करोड़ का बड़ा मुनाफा, लेकिन चंदा देने वालों की लिस्ट सार्वजनिक नहीं की है! प्रशांत किशोर खुद सबको शुचिता का पाठ पढ़ा रहे हैं, मगर सिस्टम को लूटने में BJP की तरह ही सबसे अगली कतार में मौजूद हैं। चुनाव आयोग एक मृत संस्था बन चुका है जिसे यह भ्रष्टाचार दिखाई ही नहीं दे रहा है। गुजरात में 4 पार्टियों पर FIR हुई, पर कार्रवाई कुछ नहीं? दो हज़ार से ज्यादा ऐसी फ़र्जी राजनीतिक पार्टियां मौजूद हैं। आज एक चोरी कर रहा है, कल दूसरा भी करेगा। सिस्टम सोया रहेगा, लोकतंत्र सिसकता रहेगा!
2
128
2
223
2,721
Dr.Manish Doshi retweeted
Modi ji, Aise Banega Viksit Bharat?
58
307
5
704
22,621
Dr.Manish Doshi retweeted
भाजपा ने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम किया —
एप्स्टीन फाइल्स की चरित्रहीनता से,
अमेरिका में अडानी की रिश्वतखोरी से,
ज्ञानेश कुमार की वोट चोरी से,
और अब पाप पकड़े गए तो सीनाज़ोरी से। आज पूरी दुनिया जानती है कि भारत में वोट चोरी हो रही है: 🔹 संयुक्त राष्ट्र: 1 मई 2026 को UN के 3 स्पेशल रैपोर्टियर्स ने करोड़ों वोट कटने पर मोदी सरकार को चिट्ठी लिखी। सरकार 3 महीने तक चुप रही, फिर संसद में अर्जुन राम मेघवाल को मानना पड़ा। 🔹 अमेरिका: सांसद प्रमिला जयपाल समेत 6 अमेरिकी सांसदों ने 13 करोड़ वोटरों के नाम काटे जाने पर विदेश मंत्री रुबियो को चिट्ठी लिखी। 🔹 इटली: हैदराबाद में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने मंच से नारा लगाया — "वोट चोर, गद्दी छोड़!" ये पहली बार नहीं है। #VoteChori #VoteChorGaddiChhod @Jairam_Ramesh @Pawankhera
7
105
2
240
2,269
Cashless India का क्या हुआ? आज नोटबंदी की 11वीं पुण्यतिथि है..! इसी दिन 1 हज़ार और 500 के नोट का नरेंद्र मोदी ने शाम को टीवी पर आकर इनका अंतिम संस्कार कर दिया था। कैश के चलन को कम करने की घोषणा के साथ यह अंतिम यात्रा शुरू हुई थी। उस समय 16 लाख करोड़ कैश चलन में था, देश में आज 43 लाख करोड़ है। नोटबंदी ने नागरिकों को लंबी कतारों में खड़ा कर दिया था। छोटे रोजगारों की कमर टूट गई थी। नागरिकों को कुछ नहीं मिला था। हाँ, BJP ज़रूर 2017 का यूपी विधानसभा का चुनाव जीत गई थी। आज UPI का चलन भी बहुत बढ़ गया है, इस सबके बावजूद भी कैश का फ्लो इतना ज्यादा क्यों है? कभी चौराहे पर आकर जवाब देने की गारंटी देने वाले प्रधानमंत्री आज टीवी पर आकर ही जवाब दे दें। देश में टैक्स चोरी और कैश का चलन अपने चरम पर है, ऐसा लगता है सरकार के संरक्षण में ही सब क्रियान्वयन हो रहा है। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को 4% सालाना का झटका हर साल औसत लगा है, करीब 50 लाख करोड़ का नुकसान अर्थव्यवस्था को उठाना पड़ा। प्रधानमंत्री इस नुकसान की भरपाई करेंगे क्या, या देश नरेंद्र मोदी के तुगलकी ख्वाबों की कीमत चुप रहकर चुकाता रहेगा?
5
17
1
39
886
Dr.Manish Doshi retweeted
In age of fast changing technology, what is the future of media. My views expressed at the panel discussion in @Bharat_Summit , Hyderabad. Moderated by @NayakRagini
2
70
189
1,931
Dr.Manish Doshi retweeted
India is the world's second-largest producer and consumer of tobacco, after China. Over one in five adults in India consume tobacco in some form as of 2025. Tobacco use is a leading cause of non-communicable diseases like cancer, heart disease, stroke, chronic respiratory diseases and several other illnesses because of its nicotine and carcinogen content. Both smoking and smokeless tobacco can cause serious and potentially fatal diseases. In India alone, it is estimated to cause about 1.35 million deaths annually, according to the World Health Organization. As in most countries, tobacco use in India is significantly higher among men than women. Nearly four in ten Indian men use tobacco, compared with about four in 100 women. Tobacco use is also higher among the older population, and this difference is particularly striking among men. More than half of men in their 40s and 50s use tobacco, compared with just over a quarter of men in their 20s. Among women as well, tobacco use is higher among older age groups, reaching about 17% among women aged 50 and above. This generational gap is also seen globally, with younger people generally less likely to use tobacco than older adults. #Smoking #Tobacco #Cigarettes #Health #India #DataForIndia
1
8
1
21
2,933
Dr.Manish Doshi retweeted
On Nehru, from an intelligence standpoint.
1
42
1
183
4,927
“एक कदम भी पीछे नहीं!” जब इंदिरा गांधी जी ने अमेरिकी बेड़े को ठेंगा दिखाकर बांग्लादेश रच दिया🔥 जब इतिहास गवाह बन जाता है कि एक महिला का इरादा पूरे राष्ट्र की ताकत बन सकता है… सोनिया गांधी जी की किताब Belonging के उन पन्नों को पढ़ते हुए गर्व से रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जब 1971 में इंदिरा गांधी ने न सिर्फ एक करोड़ शरणार्थियों को शरण दी, बल्कि अमानवीय अत्याचार के खिलाफ दुनिया को भी झुकने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान के एयरबेस पर हमले के बाद जब अमेरिकी सातवें बेड़े का खतरा मंडरा रहा था, तब रामलीला मैदान में गरजती हुई आवाज “हम पीछे नहीं हटेंगे, एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे!” 16 दिसंबर 1971 को ढाका में नियाजी का आत्मसमर्पण… बांग्लादेश का जन्म। और फिर वह अमर वाक्य “हम लोगों को जीतने में विश्वास नहीं करते… हमारी नीति दोस्ती करने की रही है।” इसी दौर में भारत रत्न और परिवार में प्रियंका का आगमन। नेतृत्व का असली मतलब यही होता है,संकट में भी मानवीय मूल्यों को न छोड़ना। यह सिर्फ युद्ध की जीत नहीं थी। यह भारत की सभ्यता और इंदिरा गांधी के फौलादी इरादों की जीत थी। “Not even one step back!” The moment Indira Gandhi stared down the US Seventh Fleet and rewrote history🔥 History doesn’t just record victories,it immortalises character. Reading the chapters on 1971 in Sonia Gandhi’s memoir Belonging is a reminder of what resolute leadership looks like. When nearly ten million refugees fled the brutality in East Pakistan, Indira Gandhi didn’t just open India’s doors-she stood firm against global pressure. When Pakistan attacked on 3 December 1971 and the US Seventh Fleet loomed as a threat, she thundered at Ramlila Maidan: “We will not retreat, not even by a single step!” On 16 December 1971, General Niazi surrendered in Dhaka. Bangladesh was born. And then came those unforgettable words to a foreign journalist: “We do not believe in conquering people… Our policy has always been to make friends, and where there is hostility, to blunt it. In our history, we have never raised arms against any country outside our borders.” That same period saw her being conferred the Bharat Ratna and the birth of her granddaughter Priyanka. Leadership is not just about winning wars,it is about upholding humanity while doing so. Indira Gandhi didn’t just liberate a nation. She reminded the world what India’s civilisational strength truly looks like.@SoniaGandhi
1
23
42
429
Dr.Manish Doshi retweeted
अब साइबर ठग आम लोगों की जगह सीधे लोन देने वाली कंपनियों (NBFCs) के सिस्टम को हैक कर रहे हैं. पिछले दो महीनों में दिल्ली NCR की 12 NBFCs से 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी हुई है, जबकि देशभर में ये आंकड़ा 300 करोड़ पार कर चुका है. हैकर्स AI टूल्स की मदद से सॉफ्टवेयर की कमियों का फायदा उठाते हैं और मंजूर हुए लोन का पैसा असली ग्राहक की जगह अपने 'म्यूल अकाउंट्स' में ट्रांसफर कर लेते हैं. इस साइबर लूट की पूरी इनसाइड स्टोरी देखें इंडियन एक्सप्रेस की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में.
6
221
6
611
12,916
Dr.Manish Doshi retweeted
हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में इटली के राजनेता जियाकोमो फिलिबेक ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया तो एक सियासी तूफान खड़ा हो गया। बीजेपी भड़क गई और उसने सीधे राहुल गाँधी पर इसलिए हमला बोल दिया क्योंकि वे उस समय मंच पर थे और मिलीबैक के भाषण पर हँसते हुए तालियाँ बजा रहे थे। फिलिबेक यूरोप के समाजवादी और सामाजिक लोकतांत्रिक दलों के संगठन पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (PES) के महासचिव हैं। उन्होंने अपने भाषण में राहुल गांधी के चुनावी पारदर्शिता अभियान का समर्थन किया और भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर सवाल उठाए। यही बीजेपी को चुभ रहा है। वह ऐसा नहीं होने देना चाहती थी। इसीलिए मोदी सरकार ने 115 मेहमानों को भारत आने से रोक दिया था, मगर जो आए उन्हीं में से एक ने उसके लिए संकट खड़ा कर दिया। यही वज़ह है कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तुरंत सवाल उठा दिया है कि क्या किसी ने कभी किसी को विदेशी व्यक्ति के भारत का अपमान करने पर हँसते देखा है? गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर विदेशी मंचों पर भारत और प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने का आरोप लगाया। बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी इसे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप और देश की छवि खराब करने की कोशिश बताया। लेकिन सवाल है कि आखिर फिलिबेक ने ऐसा क्या कह दिया जिसे भारत का अपमान बताया जा रहा है? उन्होंने तो वही नारा दोहराया है जिसे कांग्रेस भारत में चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। यह नारा प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी की सरकार के खिलाफ हो सकता है, मगर भारत के खिलाफ नहीं। सरकार और देश में फर्क करना लोकतंत्र की पहली शर्त है। किसी सरकार की आलोचना को देश का अपमान बताना दरअसल सरकार को देश के बराबर खड़ा कर देना है। क्या बीजेपी की असली परेशानी नारे का अंतरराष्ट्रीय होना है? इस विवाद का एक अहम पहलू यह है कि 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अब सिर्फ कांग्रेस की रैली का नारा नहीं रह गया है। राहुल गांधी लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूचियों और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं और अब यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूँजने लगा है। बीजेपी का कष्ट यही है। जिस मुद्दे को वह कांग्रेस का राजनीतिक आरोप बताकर खारिज करना चाहती है, वह अब अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मंच पर भी चर्चा में आ रहा है। इससे राहुल गांधी के अभियान को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है और बीजेपी के लिए असहज सवाल खड़े होते हैं। मोदी का 'अबकी बार ट्रम्प सरकार' वाला नारा क्यों भूल गई बीजेपी? बीजेपी की दलील में सबसे बड़ी कमजोरी प्रधानमंत्री मोदी का अपना पुराना उदाहरण है। सितंबर 2019 में अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में 'अबकी बार ट्रम्प सरकार' का नारा लगाया था और उस समय अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे थे। मोदी ने सार्वजनिक रूप से ट्रम्प के चुनावी नारे का समर्थन किया था। तब बीजेपी ने इसे भारत-अमेरिका की दोस्ती और मोदी की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का प्रदर्शन बताया था। अब जब एक विदेशी राजनीतिक नेता भारत आकर राहुल गांधी का नारा दोहरा रहा है तो अचानक उसे दूसरे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और भारत की बदनामी बताया जा रहा है। देश की बदनामी या सरकार की आलोचना? बीजेपी की इस दलील में एक बुनियादी समस्या है कि वह सरकार की आलोचना और देश की आलोचना को एक ही मानकर चलती है। लोकतंत्र में यह फर्क बहुत जरूरी है। भारत की प्रतिष्ठा किसी एक सरकार या प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा से बड़ी है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना, मतदाता सूची में गड़बड़ियों की जाँच माँगना या सरकार की नीतियों की आलोचना करना देश विरोधी गतिविधि नहीं है। बीजेपी को अगर लगता है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तो उसे आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही और न ही करेगी, क्योंकि वोट चोरी में वह बुरी तरह फँसी हुई है। हर दिन इसके प्रमाण सामने आ रहे हैं। लोकतंत्र में सरकार को देश समझने की भूल सबसे बड़ी राजनीतिक भूल मानी जाती है। सरकारें बदलती रहती हैं, देश और उसका लोकतंत्र किसी एक पार्टी की जागीर नहीं होते। देश की प्रतिष्ठा सरकार की आलोचना को दबाने से नहीं, बल्कि आलोचना का जवाब देने की लोकतांत्रिक ताकत दिखाने से बढ़ती है। आखिर बीजेपी इतनी चिढ़ क्यों रही है? पहली परेशानी : चुनावी वैधता पर सवाल- किसी सरकार के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक पूँजी उसकी चुनावी वैधता होती है। बीजेपी लगातार अपने चुनावी जनादेश और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को अपनी राजनीतिक ताकत के रूप में प्रस्तुत करती रही है। राहुल गांधी का 'वोट चोरी' अभियान सीधे इसी वैधता को चुनौती देता है। अगर यह आरोप केवल कांग्रेस का आरोप न रहकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी चर्चा का विषय बनता है, तो बीजेपी के लिए इसका राजनीतिक जवाब देना जरूरी हो जाता है। दूसरी परेशानी : राहुल गांधी की अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक स्वीकार्यता- बीजेपी लंबे समय से राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और विदेशी नेताओं से उनकी मुलाकातों को राजनीतिक मुद्दा बनाती रही है। लेकिन अब यूरोप के एक बड़े राजनीतिक संगठन के महासचिव का राहुल गांधी के अभियान का सार्वजनिक समर्थन करना बीजेपी के उस प्रचार के विपरीत जाता है, जिसमें राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से नहीं लिए जाने वाला नेता बताया जाता रहा है। तीसरी परेशानी : भारत की छवि पर एकाधिकार का दावा- बीजेपी की राजनीतिक रणनीति में प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ऐसे में जब कोई विदेशी नेता भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाता है, तो बीजेपी उसे केवल सरकार की आलोचना नहीं, बल्कि भारत की छवि पर हमला बताती है। इसमें एक राजनीतिक सुविधा भी है। सरकार की आलोचना का जवाब देने के बजाय आलोचक को देशविरोधी साबित करना आसान पड़ता है। चौथी परेशानी : अंतरराष्ट्रीय विमर्श में विपक्ष की आवाज- बीजेपी चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की चर्चा आर्थिक विकास, कूटनीतिक उपलब्धियों, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और वैश्विक नेतृत्व के संदर्भ में हो। लेकिन जब चुनावी निष्पक्षता, मतदाता सूची, अल्पसंख्यक अधिकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक स्वतंत्रताओं के मुद्दे भी अंतरराष्ट्रीय विमर्श में आते हैं, तो सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ज़ाहिर है कि बीजेपी को भड़कना ही था। मगर गुस्से में उसने अपना ही नुक़सान कर लिया। मीडिया में भारत समिट की चर्चा सिरे से ग़ायब थी, मगर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाओं ने सबका ध्यान उस ओर खींचकर उसे सफल बना दिया। वास्तव में बीजेपी को आत्ममंथन करना चाहिए कि वह जो कुछ कर रही है वह कहीं राहुल गाँधी को फ़ायदा तो नहीं पहुंचा रहा है, मगर अपनी अकड़ में वह ऐसा करेगी नहीं।
23
87
5
322
10,721
Dr.Manish Doshi retweeted
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं। सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ। आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
636
5,177
125
21,389
429,365
सोनिया गाँधी जी की लिखी किताब ने वाकई गूंगे और मुर्दे भी बोलने लगा दिए हैँ.. ये CBI के पूर्व डायरेक्टर राकेश अस्थाना हैँ, जिन्होंने गोधरा कांड क़ो लेकर जो खुलासा किया है वो मोदी शाह की नींद उडाने वाला है. 27 फ़रवरी क़ो इनके अनुसार ज़ब ट्रैन गोधरा पहुंची तो उसमें लगी आग सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि आग जानबूझकर उसी डिब्बे में लगाई गयी थी जिसमें अयोध्या से लौट ररहे कार सेवक थे. अस्थाना उस SIT का हिस्सा थे जो दंगों की जाँच के लिए बनी थी, बीजेपी आईटी सेल ये सोचकर इस बयान पर ख़ुश हो रहा है जबकि गुजरात और केंद्र में सत्ता बीजेपी की थी. ये लूज़ पॉइंट किसी के दिमाग में नहीं आ रहा. अगर ये प्रचार दांव उल्टा पडा तो अस्थाना अगले संजीव भट्ट बनते नज़र आ सकते हैँ. 😊
51
863
3
2,323
60,101
Dr.Manish Doshi retweeted
📍 रादौर,यमुनानगर घाटे का सौदा’’ बनी गन्ने की खेती व ‘‘लागत से कम कीमत’’ के निर्धारण पर कुछ चौंकानेवाले तथ्य जानेंः- 👉 हरियाणा में कुल 14 गन्ना मिल हैं, 11 मिल को-ऑपरेटिव सेक्टर में और 3 प्राईवेट सेक्टर में। परंतु साल-दर-साल हरियाणा में गन्ने का उत्पादन घट रहा है:- 2022-23 - 77.07 लाख टन 2023-24 - 62.55 लाख टन 2024-25 - 55.77 लाख टन 2025-26 - 47.88 लाख टन 👉 केवल 4 सालों में ही शुगर मिल में पीड़े जाने वाले गन्ने की मात्रा में 29.19 लाख टन की कमी आई है। (77.07 - 47.88 = 29.19)। 2025-26 में पिछले दस साल में गन्ने का सबसे कम उत्पादन हुआ। 👉 BJP सरकार की ‘‘बदनीयति’’, ‘‘ठग्गी” व ‘‘निकम्मेपन’’ के चलते गन्ने की फसल का एरिया भी 30 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है। 👉 गन्ने का प्रति एकड़ उत्पादन भी हरियाणा में काफी घटा है। 👉 हरियाणा में गन्ने की कीमत लागत से ₹130 प्रति क्विंटल से भी अधिक कम है।
5
23
50
2,670
BREAKING NEWS 🔥 सरकार का एक और बड़ा खेल! E20 पेट्रोल के बाद अब बिना बताए पंपों पर बेचा जा रहा है B5 डीजल! सरकार ने चुपचाप E20 पेट्रोल की तरह B5 डीजल बिना सूचना दिए बेचना शुरू कर दिया है। ग्राहकों को इसका पता भी नहीं चलेगा। यह बायोडीजल है, जिसमें जेट्रोफा से बना 5% बायोफ्यूल मिलाया गया है। यह डीजल सस्ता है, लेकिन उपभोक्ता को कोई फायदा नहीं दिया जाएगा। इसकी असली मार ट्रैक्टर मालिकों पर पड़ेगी, जिनके फ्यूल पंप अब खतरे में आ जाएंगे। सरकार बिना सूचना के ऐसा किस मकसद से करवा रही है? उपभोक्ता का अधिकार है कि उसे क्या बेचा जा रहा है, यह बताया जाए। ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री पिछले 2 साल में काफी घटी है, क्या उसे बढ़वाने के लिए पुराने वाहनों को खराब करने की साजिश तो नहीं? बहरहाल जो भी हो, तेल कंपनियों और सरकार की नीयत में खोट नजर आ रहा है। सरकार 8% तक की मिलावट को सुरक्षित बता रही है, जबकि ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ 1% मिलावट को भी खतरा बताते हैं। फिलहाल देश में मैकेनिकों और वाहन रिपेयरिंग करने वालों की मौज आने वाली है। E20 पेट्रोल से घायल वाहनों की कतार लगी पड़ी है मरम्मत के लिए। जल्द ही डीजल वाहनों की बीमार भीड़ भी मिस्त्रियों के दरवाजे पर लगी मिलेगी।
40
747
14
1,423
29,053