रेत (@nisprah) header
रेत (@nisprah) profile picture
Joined February 2022
जिन स्त्रियों ने टपकती छत, आधे पेट भूख के बावजूद अपने पतियों को नहीं छोड़ा वो आज हमारी माताएँ हैं...!!!
53
850
16
5,090
123,265
मेरे हिस्से में तुम्हारा होना आया तुम्हारे हिस्से में मेरा होना भी नहीं... अब इस अधूरे बँटवारे को दिल को समझाऊँ भी तो कैसे, तुम्हें गैर मानने की उम्र नहीं रही, और अपना कहने का हक़ कभी था ही नहीं...
9
28
949
अब न किसी से मिलने की चाह होती है, न बिछड़ने का डर, लोग मिलते हैं, बातें होती हैं, रिश्ते भी निभते हैं- पर भीतर कुछ महसूस नहीं होता.. धीरे-धीरे सब अपने होकर भी अपने से नहीं लगते, और अंत में जो सबसे पास रह जाता है, वह होता है अकेलापन...
1
17
78
2,161
जाते हुए लोगों की राह नहीं रोकी; मै एक किनारे खड़ा रहा; वे चले गए; कभी कभी मैं सोचता हूं यदि वे मेरी आखों में अपने रोके जाने का आग्रह नहीं देख पाए तो उनका चले जाना ही अच्छा था...
16
1
61
2,140
मेरा प्रेम अब प्रेम नहीं रहा, वैराग्य हो गया है..अब जो कुछ भी मेरा था, वो सब तुम्हें समर्पित है- मेरी चाहत, मेरी खुशी, मेरे हिस्से का हर अधिकार..अब न पाने की कोई इच्छा है, न कुछ बचाकर रखने का मोह, जो मेरा था, तुम्हारा हुआ और जो तुम हो, वही मेरा वैराग्य है...
4
25
148
5,691
कुछ प्रेम संबंध मात्र यादों के लिए ही बनते हैं उनका जीवन पर्यंत का साथ नहीं होता...
1
9
44
2,010
कुछ स्त्रियों से प्रेम नहीं मित्रता कीजिए, उनके समक्ष मन भाव रखिए पर पाने की इच्छा नहीं,क्योंकि कुछ स्त्रियाँ नदी की तरह होती हैं,जो किनारों पर अधिकार नहीं जमातीं,बस अपनी उपस्थिति से प्यास बुझाती रहती हैं,हर नदी को पाना आवश्यक नहीं,कुछ के किनारे बैठकर सुकून पाना भी पर्याप्त है...
1
11
1
56
2,039
जब माँ सीता ने अग्नि में प्रवेश करने का निर्णय लिया, तो वह अपनी पवित्रता साबित नहीं कर रही थीं.. वह किसी और को अपनी पवित्रता परिभाषित करने से रोक रही थीं.. कभी-कभी किसी व्यक्ति के लिए सबसे मजबूत बात यह होती है कि वह विश्वास करने के लिए अनुमति मांगना बंद कर दे...
1
6
1
44
1,773
अगर कभी मेरी याद आये तो तुम, लौटकर मत आना, तुम बस उस दर्द, पीड़ा को याद करना जो तुमने, मुझे छोड़ते वक़्त दिया था..मैं तो तुम्हें जाते देखकर उसी वक़्त ही मर चुका था...
1
14
50
1,820
और बस इतना ही कि तुम सँभालकर रख लो मुझे अभी ही, क्योंकि शायद सच में कोई पुनर्जन्म नहीं होता होगा.. और अगर होता भी है पुनर्जन्म, तो क्या पता, प्रिय, ये हमारा अंतिम जन्म हो...
15
74
2,878
मैंने सोचा.. अगर मुझे कोई पसंद आ गया, तो शायद ये काम भी ईश्वर ने ही किया होगा, उसने चाहा होगा कि मैं उसे पसंद करूँ, तभी तो दिल ने उसे अपना-सा महसूस किया और जब पसंद करवाने की कहानी भी उसी ने लिखी है, तो फिर उससे मिलवाने की कहानी भी कहीं न कहीं उसने लिख ही रखी होगी...
5
18
133
7,218
मुझे तुमसे प्यार करने के लिए किसी कारण की जरूरत नहीं थी, और इसी से मुझे पता चला कि यह प्यार सत्य है...
1
17
89
4,788
जब कोई आपको अच्छा लगता है तो उससे कम मिलो, और बहुत अच्छा लगने लगे तो उसे सिर्फ देखा करो, और यदि कोई आपके हृदय में बस जाए तो उसे बस याद किया करो...
6
76
4
381
21,384
प्रेम कभी आदर्श नहीं होता, क्योंकि आदशों में पूर्णता होती है और प्रेम में अपूर्णता.. प्रेम गलतियों, उलझनों, असहमतियों और बदलती भावनाओं के बीच भी अपना अस्तित्व बनाए रखता है, शायद प्रेम की खूबसूरती उसके आदर्श होने में नहीं, बल्कि उस के वास्तविक होने में है...
14
74
2,147
मुझे उम्मीद है कि मुझे कोई ऐसा अकेला व्यक्ति मिलेगा जो मेरी तरह अकेला हो, और हम दोनों एक दूसरे का ही सहारा होंगे...
9
84
2,525
अंततः अब मैं अपने अतीत को भूलने में सक्षम होने लगा हूं...
2
6
41
1,555
जिसपे एक उम्र लगा दी हमने, उसने हम पर उस उम्र के, एक साल, के एक महीने, के एक दिन, के एक घंटे, के एक मिनट, का एक सेकंड, तक लगाना गवारा न समझा...
8
64
1,786
तुम्हारा ईश्वर तुम्हें सबसे अधिक बार क्षमा करता है.. फिर तुम्हारी माँ और इसके बाद प्रेम...इसके अतिरिक्त तुम्हारे अपराधों के लिए इस संसार में कोई तुम्हें अंततत्मा से क्षमा नहीं करता...
1
19
1
73
2,051
जब कोई व्यक्ति मेरे लिए महत्वपूर्ण बन जाता है तो मुझे डर लगता है क्योंकि अब उसके पास मुझसे बहुत कुछ छीनने का अवसर है...
16
62
2,451
प्रेम में किसी के साथ किया हुआ तुम्हारा छल सबसे पहले दूसरे को तोड़ता है और फिर भीतर ही भीतर तुम्हें और एक दिन लौटती है यह अनुभूति कि तुम्हारा छल किसी और की आत्मा पर नही अपनी ही आत्मा पर किया गया सबसे गहरा घाव था, जिस से रिसता रहेगा दर्द जीवन पर्यन्त...
1
26
1
138
6,147
यदि मैं इस समस्त सागर को स्याही, समस्त वृक्षों को कलम और समस्त भूमि को कागज भी बना लूं फिर भी मुझे अनंत काल लग जाएंगे तुम्हारे प्रति अपने प्रेम को लिखने में, तुम्हें शब्दों में गढ़ने में, तुम्हारे सौन्दर्य को परिभाषित करने में...!!!
2
17
80
2,199