रेत retweeted
समय की त्रासदी ही कहा जा सकता है उस विफलता को जो जवानी निगल गई प्रयासों की गोद में....!!
रेत retweeted
यदि इतिहास का स्वयं को दोहराना सत्य है तो ये मानव सभ्यता के लिए कितना शर्मनाक हैं कि उसने कभी इतिहास का विश्लेषण ही नहीं किया...!!
रेत retweeted
जैसे-जैसे साँझ ढलती जाती है वैसे-वैसे मन भी उदासी की चादर ओढ़ता जाता है न जाने क्यों साँझ के उतरते ही सब कुछ इतना निस्तब्ध हो जाता है हृदय व्याकुल होकर किसी अनजाने उत्तर की खोज में भटकने लगता है मन किसी एक स्थान पर ठहरता ही नहीं विचारों की अनगिनत दिशाओं में भटकता रहता है।🌿
रेत retweeted
जिम्मेदारियों का बोझ उठाये
ये क्षिति जब थक जाती है,
तो चाहती है कोई उसका ताप हर ले,
तब ये अनंत आकाश,
उस
अथाह धरती की
असीम उष्णता बाहें
फैलाकर सोख लेता है,
तप्त धरा को आर्द्र कर
फ़िर से शीतल,कोमल बनाता है !!
उसका जीवन फ़िर वसंत से भर देता है !!
#randomthoughts
रेत retweeted
और फिर सब कहने की बातें हैं,
एक दिन चाहने वाले भी आपसे तंग आ जाते हैं..!! 💯💔 – at Lucknow, India
रेत retweeted
विडम्बना है, विराट झूठ हैं
सत्य पर निरन्तर प्रहार है
कहने और करने में भेद है
पक्ष और विपक्ष दोनों में नीतिगत भेद नहीं
ये सब खेल है खेल है खेल हैं....!!
रेत retweeted
उम्र का और अनुभव का कोई ख़ास संबंध है नहीं जितना हमें बताया गया है उतना तो कतई नहीं...!!
रेत retweeted
किसी को क्या बताऊँ कि थकान केवल शरीर की नहीं है?
थक गई हूँ हर उस बात को समझते-समझाते
जिसे शायद कोई समझना ही नहीं चाहता।
थक गई हूँ अपनी इच्छाओं को
बार-बार परिस्थितियों के सामने छोटा करते-करते।
थक गई हूँ यह दिखाते-दिखाते
कि सब ठीक है,
जबकि भीतर बहुत कुछ चुपचाप बिखरता रहा है।।🌼
रेत retweeted
इतना सीख चुका हूं कि आपके भावनाओं की कदर तभी की जाएगी जब आप आर्थिक स्तर पर मजबूत स्थिति में होंगे...!!!
रेत retweeted
हो सकता है एक दिन मैं थक कर खुद ही खुद को अलविदा कह दूं,मेरी देह जो हमेशा सबके लिए दौड़ी है,उस दिन बस एक आखिरी बार किसी एक की तरफ भागना चाहे,आखिरी आलिंगन के लिए।
एक इंसान चाहिए जो भागे नहीं, मेरे बिखरे हुए वजूद को,राख हो जाने तक थामे रखे।
मुक्ति नहीं,थोड़ा सा ठहराव चाहिए अंत में।
This quoted post is unavailable.
रेत retweeted
मुझे साहित्य की ज्यादा समझ नहीं हैं ना ही वर्तनी का ज्ञाता मैं, मुझे नहीं आती तुकबंदी ना कहानियों किस्सो का अच्छा प्रवक्ता मैं, मेरे हिस्से नहीं है कोई कागजात जो मेरे लेख को सैद्धांतिक तर्क का दर्जा प्रदान करे परंतु इन सब से परे मेरा प्रेम मेरी सभी कहानियों को प्रमाणित करता है !
रेत retweeted
Now take up home gardening and grow completely organic produce at a very affordable price... With your very own
"Kheti Vermicompost" 🌿🌿
Available on Amazon and Flipkart...
amazon.in/l/27943762031?me=A…
रेत retweeted
ईश्वर का दिखाई न देना उनके अस्तित्व का अभाव नहीं, हमारी दृष्टि की सीमा है..
ये विराट सृष्टि किसी अराजक संयोग से नहीं, एक निश्चित विधान से संचालित है तथा
प्रत्येक व्यवस्था के पीछे कोई आधार होता है, इस सृष्टि का भी है,
मेरे लिए
उस अदृश्य, मूल सत्ता का नाम ही "ईश्वर" है!
महादेव🙏🏼💚
रेत retweeted
तेरे दीर को तरसे यू की तुझसे मिले तो जा आई....
कहते कहते दोस्त तुझे अब मेरी जुबा थक आई....
यू तो मैं मरता इसी राज के तहखाने में दब कर
पर तू जो मुस्कुरा के आई
फिर एक दफा इस मुर्दे में जा आई....!!
रेत retweeted
बांट सकते तो बांट लेते
प्रेम में ठोकरे खाएं हुए हर इंसान की तकलीफ़
उसकी करवट बदलती रात
जिस्म से उड़ते हुए धुएँ की तरह भभकती
रिक्तता
मुर्दा आँखों का ठंडापन
और
पथराई हुई हृदय की स्पंदन
बांट सकते तो बांट लेते
छोड़े जाने का दर्द
और अंजुलि भर इश्क़ की चाहत
#पारिजात🌸
#बज़्म
रेत retweeted
मुझे नहीं लगता लिखने से हालात बदल जाएंगे बस हम अपने दुखों को एक लयबद्ध गीत के रूप में गा लेंगे और नाच लेंगे खुद की बर्बादी पर इसलिए लिखते रहना चाहिए....!!
















