Pinned Tweet
इस सर्वे पर मुझे गालियाँ देने वालों कहाँ हो?
हरियाणा का एक लोकल न्यूज़ ये👇 आँकलन बता रहा है अपना। और अपने सर्वे पर काफ़ी कॉंफिडेंट है।
उनका कहना है की चुनाव साइलेंट वोटर ही पलटता है चुनाव और साइलेंट वोटर बीजेपी की तरफ़ है।
#HaryanaElection2024
परिसीमन का भड़ाना (अवतार, करतार) परिवार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ये किसी भी प्रदेश में किसी भी सीट से, किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ लेते हैं और जीत भी जाते है।
यहाँ तक की ये किसी दूसरे प्रदेश में दूसरी पार्टी से विधायक होते हुए, किसी दूसरे प्रदेश में अलग पार्टी से सांसद का चुनाव लैड लेते हैं। और उस से इंटरेस्टिंग बात, हारकर वो दूसरी पार्टी वाली विधायक सीट पर भी बने रह जाते हैं।
ये ऐसे ऐसे वीडियो में अलग ही दिमाग़ ख़राब कर रखा है लोगो का। ऊपर से अब ये AI वाले वीडियो आ गए तो तो ज़्यादा गोबर फेल गया।
पहले बात तो कोई 26 रुपए किलो गोसे ख़रीद ना रहा।
दूसरी बात गीले गोबर के सूखकर 1/4th भी वजन ना रहेगा सूखे गोसे में।
तीसरी बात ये मशीन गीले गोबर से इंस्टेंट सूखे गोसे कैसे बना रही ये ही मुझे AI जनरेटेड लग रहा।
✍️ 3 रुपया किलो गोबर खरीदो ओर 26 रुपया किलो उपले बेचो।
पर किग्रा 23 का मुनाफा।
मै तो चला ये वाला मशीन खरीदने।
6
945
आदेश रावल जन्म से इंसान है,
कर्म से “कांग्रेसी”
वैसे ये जो कटाक्ष है ना राजपूतों पर कांग्रेसियों के, ये भारी पड़ जाएँगे इनको।
यूपी और बिहार की जनसंख्या 37 करोड़ और सीट 120….
आंध्र प्रदेश + तेलंगाना + तमिलनाडु + कर्नाटक + केरल की जनसंख्या 27 करोड़ जबकि सीट्स 129…
आगे भी लगभग यही अनुपात रहने वाला है।
अब क्या समझा जाए इस से?
या तो यूपी बिहार अंडररिप्रेजेंटेड है?
परिसीमिन से भी सही प्रोपोर्शन में बढ़ायी जा रही है सीट्स।
रणविजय जी ने जो डिटेल बतायी है उस से ये निष्कर्ष निकलते हैं:
1) कांग्रेस ने निर्वाचन क्षेत्र इस तरह से बना रखे थे बीजेपी ना जीत पाये।
2) मुस्लिम धर्म के आधार पर एकतरफा बीजेपी के ख़िलाफ़ वोटिंग करते हैं।
3) हिंदू कांग्रेस को वोट नहीं करते, इसलिए हिंदू मेजोरिटी सीट बनने पर कांग्रेस हार जाती है।
4) कांग्रेस चाहती है मुस्लिम हर सीट पर भरी मात्र में हो, मगर एक ही जगह कंसोलिडेटेड ना हो।
इसके अलावा और क्या क्या समझ आता है आपको रणविजय के बताए फैक्ट्स से, कृपया अपने विचार रखें🙏🏽
परिसीमन का खेल समझिए 👇
असम की बरपेटा और धुबरी लोकसभा सीट पर BJP कभी नहीं जीती थी. कभी नहीं, मतलब कभी नहीं.
फिर साल 2023 में परिसीमन कराया गया. परिसीमन से पहले बरपेटा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 50-60% थी, जो कि परिसीमन के बाद 30-35% रह गई.
ये कैसे हुआ?
दरअसल, परिसीमन में बरपेटा के करीब 7.84 लाख मतदाताओं को बगल की धुबरी सीट में शिफ्ट कर दिया गया. खास बात है कि इसमें 7 लाख मुसलमान मतदाता थे.
जब बरपेटा में मुसलमान मतदाताओं की संख्या कम हो गई, तो ये सीट BJP के लिए जीतना आसान हो गया.
2024 के लोकसभा में ऐसा ही हुआ. बरपेटा सीट BJP के सहयोगी असम गण परिषद (AGP) ने जीत ली.
सोचिए 2 सीट, जहां पहले BJP अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी. परिसीमन के बाद उसमें से 1 सीट पर BJP जीत गई.
अब सवाल है - बगल वाली धुबरी सीट का क्या हुआ?
परिसीमन से पहले धुबरी में मुसलमान मतदाताओं की संख्या 70% थी, जो कि परिसीमन के बाद बढ़कर 85% हो गई.
ये इसलिए हुआ कि बरपेटा से 7 लाख मुसलमान मतदाताओं को यहां शिफ्ट किया गया था - जो कि मैंने आपको ऊपर बताया.
इसकी वजह से धुबरी सीट असम की सबसे बड़ी लोकसभा हो गई. मतलब यहां 26 लाख से ज्यादा मतदाता हो गए.
आप ऐसा कह सकते हैं - जितने वोटर दो लोकसभा सीट जिता सकते हैं, उतने वोटर्स को 1 लोकसभा सीट में पैक कर दिया गया.
इससे उनके वोट की ताकत घट गई. इतने लोग मिलकर सिर्फ 1 लोकसभा सीट जीत पा रहे थे.
ये है परिसीमन का खेल - जिससे BJP वो सीट भी जीत रही है, जो जीतना उसके लिए नामुमकिन था - उस सीट का नाम बरपेटा है.
वहीं, एक ही सीट में मुसलमान वोटर्स को पैक कर दिया गया, ताकि उनकी ताकत सीमित हो जाए.
एक परिसीमन से 2-0 का खेल 1-1 में बदल गया.
पहले हर आँगन में एक नीम का पेड़ हुआ करता था। कड़वा ज़रूर था, मगर उसकी छाँव में पूरा परिवार पलता था।
उसके पत्तों से लेकर टहनियों तक और निंबोलियों तक, सब कुछ परिवार के काम आता था। बीमारी हो या मुश्किल वक़्त, वह हर तरह से परिवार की ढाल बनता था।
उसने कभी अपने लिए कुछ नहीं माँगा। उम्र भर छाँव देता रहा और जब सूखकर खड़ा रहने लायक भी नहीं रहा, तब भी लकड़ी बनकर परिवार के काम आया।
मगर अब किसी को कड़वे नीम के पेड़ नहीं चाहिए। शायद इसलिए कि अब लोगों को उसकी छाँव से ज़्यादा उसकी कड़वाहट दिखाई देती है।
नोट: यह ट्वीट पेड़ के बारे में नहीं है। 🙏🏽
गरीब आदमी इधर देखने आयेगा की अच्छा ऐसी ऐसी और इतनी महंगी भी चीज होती हैं🤔 ऐसी भी घर होते हैं🤔
और अमीर आदमी इंटीरियर आईडिया और प्रोडक्ट्स का आइडियाज़ लेने आयेंगे अपने घरों के लिए 😜
सोशल मीडिया की इस चकाचौंध दिखावे की ज़िंदगी से प्रभावित होकर हम लोग अपना मानसिक सुकून बर्बाद कर रहे हैं। हमे भी उस सब चकाचौंध को हासिल करना है, जबकि वो सच्चाई से कहीं दूर है। असली जीवन को जीना छोड़ इस नक़ली भागदौड़ के चक्कर में हम भागे जा रहे हैं।
हम किसी और के जीवन की और भाग रहे हैं, कोई हमारे जीवन की और भाग रहा है। असल में हम सब भाग रहे हैं, ठहर कर जो है उसका लुत्फ नहीं उठा रहे। और बस नक़ली लुत्फ़ का सोशल मीडिया पर दिखावा बिखेर रहे है। मक़सद किसी को दिखाना नहीं, ख़ुद के अंदर देखना होना चाहिए।
खैर, रील और रियल का फ़र्क़ समझ जायेंगे तो समझ आ जाएगा की हम सबका जीवन ही अपने आपमें अच्छा है। किसी में कुछ अच्छा है किसी के पास कुछ और। जो है उसे एंजॉय करना सीखो।
किसी कार की रिलायबिलिटी जाननी हो तो ये चेक कर लेना 5 साल बाद उस कार का इन्शुरन्स प्रीमियम कितना है और उस क़ीमत की बाक़ी कारों का कितना।
1
20
1,531
किसी विषय का एक्सपर्ट होना और उस विषय का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होना दो बिल्कुल अलग अलग बातें है।
और अक्सर देखा गया है की जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है अपने-अपने फील्ड के, उनकी उस विषय की समझ काफ़ी कम है। बस फॉलोवर है तो सब कुछ है।
इसलिए अगर आपको मनोरंजन करना है इन्फ़्लुएंसर को फॉलो करो, और विषय पर सही जानकारी चाहिए, अपनी सोच डेवलप करनी है तो एक्सपर्ट्स को फॉलो करिये।
FSSAI वाले भैया एक सवाल था आपसे:
जब Bisleri अनसेफ है तो आप लोगो अपनी मीटिंग्स में बिसलेरी की बोतले क्यों रख रहे हो?
या फिर आपके वाली Bilseri या Brisley हैं🤔
FSSAI organised a one day training at NTCFSS, Ghaziabad, on the Food Safety and Standards (Prohibition and Restrictions on Sales) Regulations, 2011, with 1,155 food safety officials participating from Central & State food safety authorities across the country.
#FSSAITraining
सुनने में आया है एक पार्टी 200 सीट मांगने गई थी। मगर ये बोलकर भगा दी गई की अभी शादियों का पीक सीजन है कोई सीट नहीं मिल पाएगी। गोदाम में टूटी हुई नवार की कुछ सीट पड़ी है जो उठा ले जाओ जो मिले। कुल मिलाकर 26 टूटी-फूटी सीट मिली वहाँ से।
कपाल मोचन मेला एक ऐतिहासिक पावन स्थल और पर्व का प्रतीक है। उस से भी ख़ूबसूरत बात ये है की ये हिंदू और सिख समुदाय दोनों के लिए पावन स्थल है। दोनों बड़ी आस्था और भाव के साथ हर वर्ष पावन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहाँ आशीर्वाद ग्रहण करते है।
फिर भी हरियाणा में इसके बारे में एक धरना बना रखी थी की जो मुख्यमंत्री वहाँ जाता है, वो मुखमंत्री नहीं रहता। मगर ये अंधविश्वास बीजेपी के सरकार आने के बाद तोड़ा गया, जब खट्टर साहब वहाँ गए। फिर सैनी साब जा रहे हैं।
और हर वर्ष इस पवन मेले और हमारी संस्कृति की भव्यता और बढ़ा रहे हैं।
आप सभी को पावन कार्तिक पूर्णिमा, देव-दिवाली और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏽
आज के मौसम समाचार:
आज पंजाब में भाजपा कार्यालय में बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद है। जिसके चलते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कार्यालयों पर तूफ़ान और आँसुओं की बारिश की संभावना है।
वो तो अच्छा हुआ Bisleri का ही सैंपल लिया।
कहीं Brisley, Bilseri आदि का ले लेते तो इनकी टेस्टिंग वाली मशीन की के रेंज के ही बाहर चली जाती रीडिंग 😂
देश की सबसे बड़ी पानी की कंपनी बिसलेरी पर बड़ी कार्रवाई हुई है. खाने की सुरक्षा देखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने रविवार को बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है, क्योंकि उसके पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गए हैं. यानी बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं पाया गया है. पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. कंपनी ने इस पर आपत्ति की तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया. इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले. बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं.
#Cancer #HealthRisk #FSSAI #ABPNews
1
5
249
योगी जी गृहस्थ जीवन से सन्यासी जीवन में आ चुके है।
इनपर सूतक-पातक लागू नहीं होते।
आपको शायद ज्ञान की कमी है, या आप जान-बोले बन रहे।
योगी जी जिस हिंदू धर्म के संत होने का आप दावा करते हैं, उसमें एक सूतक का विधान होता है।
अभी तो पुण्यात्मा मां के स्वर्गवास को 3 दिन भी नहीं बीते और आप कैमरे के सामने राम मंदिर में पूजा पाठ करने चले आए!
ये कैमरा बहुत बुरी चीज है योगी जी। इससे बचिए।
गोरखपुर में 14 साल के अपने बच्चे की मौत से बिलखती मां के सामने कैमरे की तरफ देखकर जो आप “हत्या है, हत्या है” बोल रहे थे,
वही आदत यहां भी नजर आ रही है!
आपकी मां महान थीं।
सच्चे हृदय से उनका स्मरण कीजिए। सद्बुद्धि आएगी। रास्ता दिखेगा।
आपको मंत्र नहीं आते हैं। शास्त्र नहीं पता हैं। आप कर्मकांड नहीं जानते। ये सब बातें आम चर्चा का विषय हैं।
मगर इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
एक अच्छा इंसान बनिए। वो सब पर भारी है और इस कैमरा प्रेम से थोड़ा बचिए।
ये एक अजीब सी बीमारी है,
जो न जाने किस-किस पर तारी है!!






















