Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree) header
Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree) profile picture

Tech की जड़ तक 🌱 AI, Phone, Innovations: हर हफ़्ते हक़ीक़त 🎙 Host #TechAajkal 🫆26+ yrs: TV9 · Aaj Tak · Zee 🔍 News × Poetry × Future

India
Joined May 2009
टेक आजकल का नया एपिसोड आ गया है, और ये आपके बहुत काम का है बच्चे ने Instagram पर उम्र छिपाई है? अब Meta का AI ख़ुद अंदाज़ा लगाएगा, और ज़रूरत लगी तो अकाउंट को Teen Account में बदल देगा। ये भारत समेत पूरी दुनिया में हो रहा है। इस एपिसोड में और भी बहुत कुछ: 🔹 Sony का डिस्प्ले, जिस पर बिना चश्मे के 3D दिखता है 🔹 घर के अंदर उड़ने वाला सिक्योरिटी कैमरा 🔹 शंघाई की दुकान में 24 घंटे की ड्यूटी पर 6 रोबोट 🔹 Claude बनाम Office 🔹 Voyager 1, जहाँ रोशनी को भी पहुँचने में एक दिन लगता है 🔹 अपनी फ़ोटो से GIF, और पढ़ाई के लिए इसका इस्तेमाल हाइप नहीं, हक़ीक़त। पूरा एपिसोड देखिए 👇 #TechAajkal #Instagram #ChatGPT #Voyager1
2
158
हर तरफ शोर मचा हुआ है कि iPhone Duo में Face ID आ गया? किंतु-परंतु झोल यहीं है। ये Face Unlock है, Face ID नहीं! iOS 27.3 के नए बीटा में डुओ को फ़्रंट कैमरा से चेहरा पहचानकर अनलॉक करने का विकल्प मिला है। लेकिन इसकी सेटअप स्क्रीन पर Apple ख़ुद लिख रहा है कि यह Touch ID या Face ID जितना सुरक्षित नहीं है। 🌿 जड़: Face ID अलग सेंसर से चेहरे का 3D नक्शा बनाता है। डुओ का सेल्फ़ी कैमरा सिर्फ़ सपाट तस्वीर देखता है, गहराई नहीं नापता। 
🌳 मतलब: यह सिर्फ़ लॉक स्क्रीन खोलेगा। Apple Pay, पासवर्ड और लॉगिन के लिए Touch ID ही चाहिए। 
🍎 काम की बात: अभी यह सिर्फ़ डेवलपर बीटा में है। मुख्य फ़ोन पर बीटा न डालें, फ़ाइनल अपडेट का इंतज़ार करें। #SidTreeTech #Tech की जड़ तक #iPhoneDuo #iOS27
1
145
हमेशा आपने 3D film चश्मा पहनकर ही देखी है। अब बिना चश्मे के 3D दिखाने वाली screen आ गई है। यह देखिए! #TechAajkal #SidTreeTech
3
168
बच्चे ने Instagram पर उम्र छिपाई? अब तो AI पकड़ लेगा लेकिन AI से गलती हो गई तो ? सचमुच किसी बड़े व्यक्ति को teenager समझ लिया तो ? #SidTreeTech #TechAajkal
4
827
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
बच्चे ने Instagram पर उम्र छिपाई? अब AI पकड़ेगा | Tech Aajkal #Instagram | #ChatGPT | #TechNewsHindi | #TechAajkal | @sidtree
1
1,650
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
मैंने AI को अपनी लाइब्रेरी की किताबों की फ़ोटो देकर लिस्ट बनाने का काम दिया। 📚 
अंग्रेज़ी शेल्फ़: 20 में से 20 सही ✅ 
हिंदी शेल्फ़: तीन झोल, और एक ऐसी किताब, जो मेरी शेल्फ़ पर है ही नहीं 🤯 
AI ने वह किताब अपने मन से गढ़ दी। इसे कहते हैं hallucination, यानी पूरे भरोसे से गढ़ी हुई बात। 
सबक़: AI से लिस्ट बनवाइए, पर हर नाम एक बार ख़ुद मिलाइए। 
आपने AI से कौन-सा काम करवाया और उसने कहाँ गड़बड़ की? कमेंट में बताइए 👇 
#AISecretary #Gemini #AI #SidTreeTech #books
1
3
156
मैंने AI को अपनी लाइब्रेरी की किताबों की फ़ोटो देकर लिस्ट बनाने का काम दिया। 📚 
अंग्रेज़ी शेल्फ़: 20 में से 20 सही ✅ 
हिंदी शेल्फ़: तीन झोल, और एक ऐसी किताब, जो मेरी शेल्फ़ पर है ही नहीं 🤯 
AI ने वह किताब अपने मन से गढ़ दी। इसे कहते हैं hallucination, यानी पूरे भरोसे से गढ़ी हुई बात। 
सबक़: AI से लिस्ट बनवाइए, पर हर नाम एक बार ख़ुद मिलाइए। 
आपने AI से कौन-सा काम करवाया और उसने कहाँ गड़बड़ की? कमेंट में बताइए 👇 
#AISecretary #Gemini #AI #SidTreeTech #books
1
3
156
AI ने चूहे को injection दिया और उसके मिर्गी के दौरे का इलाज हो गया। दुनिया कहाँ जा रही है? सोच से भी परे है #TechAajkal #SidTreeTech
1
11
140,753
आप Google से बनवाएंगे अपनी कहानी ? रोज़ सुबह Feel Good… Dreambeans App #TechAajkal #SidTreeTech
1
2
1,803
ये TV बुद्ध बक्सा नहीं, चोर बक्सा है ! अगर कोई TV या streaming box खरीदने जा रहे हैं, तो सावधान! बाज़ार में एक ऐसा TV box आया, जिसके ज़रिए आपके नाम पर अपराध हो रहा था। #SidTreeTech #TechAajkal
1
4
114,634
Students के लिए पढ़ाई में revision की AI ninja technique. अपने हाथ से लिखे हुए notes की मदद से कैसे study material बनाएं? #SidTreeTech #TechAajkal
1
6
60,014
घर के छोटे छोटे काम निपटाने के लिए 19 लाख रुपये का रोबोट !! #SidTreeTech #TechAajkal
1
16
235,865
बिना माचिस आकाश में कैसे जलते हैं… जटायु पटाखे Pyro Drones का कमाल ये तकनीक दिलचस्प है #SidTreeTech #TechAajkal
4
14,706
Tech आजकल का नया एपिसोड आ गया है 🎆 *बिना माचिस, आसमान में आग?* मिलिए *"जटायु पटाखों"* से, यानी वो ड्रोन जो पटाखा लेकर ख़ुद उड़ते हैं, और जिनमें न माचिस है न फ़्यूज़। टेक आजकल के इस एपिसोड में और भी: 🌿 ग्रीन पटाखा कितना ग्रीन? असली-नक़ली की पहचान QR से 🤖 19 लाख का रोबोट नौकर, घर का काम करेगा? 📺 आपका TV बॉक्स कहीं चोर तो नहीं? 2 मिनट में जाँचिए 🎵 एक गाना, दो AI: आप बताइए कौन जीता 🐭 AI ने चूहे को इंजेक्शन दिया? दावा क्या है और हक़ीक़त क्या ? 👉 पूरा वीडियो देखिए घर में Android TV बॉक्स है, तो यह वीडियो परिवार को ज़रूर भेजिए 🙏
3
322
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
बिना माचिस कैसे जलते हैं जटायु पटाखे? 19 लाख का Robot नौकर और बनाइए AI गाना | Tech Aajkal #TechAajkal #Diwali #GreenCrackers #PyroDrone #AISong
1
568,122
न तेल, न बाती, सिर्फ़ पानी… पर क्या सच में पानी से जलता है ये दिया? 🪔 पानी डालो तो जलता है, पानी हटाओ तो बुझ जाता है। लगता है जैसे पानी ही इसका तेल है। पर गीली उंगली से छुओ, तब भी जल जाता है। यानी बिजली पानी से नहीं, अंदर बंद एक छोटी बैटरी से आ रही है। पानी बस दो तारों के बीच का फ़ासला भरकर सर्किट पूरा करता है। पानी ईंधन नहीं, सिर्फ़ स्विच है। 💡 ख़रीदने से पहले दो बातें देख लीजिए:
✅ बैटरी बदली जा सकती है या नहीं। बंद बैटरी ख़त्म होते ही पूरा दिया बेकार हो जाता है।
✅ इस्तेमाल के बाद पानी निकालकर दिया सुखा दीजिए, ताकि तारों में जंग न लगे। शुभ दीपावली ✨
2
209
दिवाली की सफ़ाई में फ़ोन मत भूलना 🪔📱 15 मिनट, 4 काम, और मेरे फ़ोन में 5.5 GB ख़ाली: 1️⃣ सेटिंग्स → स्टोरेज: सबसे भारी ऐप्स देखो, जो महीनों से नहीं खुली उन्हें हटाओ 2️⃣ WhatsApp → Settings → Storage and data → Manage storage: बड़ी फ़ाइलें और फ़ॉरवर्ड हुए वीडियो हटाओ 3️⃣ Photos → Duplicates: एक जैसी फ़ोटो मिलाओ या हटाओ 4️⃣ सबसे बड़ा झोल: डिलीट की हुई फ़ोटो 30 दिन तक “Recently Deleted” में पड़ी रहती हैं। वहाँ से ख़ाली करोगे, तभी जगह मिलेगी 📱 Android पर: Files by Google ऐप → Clean, और Google Photos → Trash ख़ाली करो और हाँ, “दिवाली गिफ़्ट” या “फ़्री ऑफ़र” वाले लिंक पर क्लिक मत करना 🙏 आपके फ़ोन में कितने GB ख़ाली हुए? कमेंट में बताओ 👇 आप सबको दीपावली की ढेरों शुभकामनाएँ ✨ — सिद्धार्थ • #SidTree #Diwali #DiwaliCleaning #iPhoneTips #sidtreetech
26
2
91
4,508
फ़ुर्सत के रात दिन -------------———- #Doorbeen #सिद्धार्थकीदूरबीन वक़्त मिले तो ये कर लूँ, वो पढ़ लूँ। यह हम सबका सबसे पुराना बहाना है। जापानी लेखक फ़ूमियो सासाकी की किताब Hello, Habits पढ़ रहा था। जिसमें वे बताते हैं कि नौकरी छोड़ी तो पूरा दिन तो अपना हो गया, लेकिन पढ़ना घट गया। एक दोपहर वो स्पा गए, पर ज़रा भी सुकून नहीं मिला। क्योंकि उन्हें न कोई थकान थी, न कोई तनाव, जिसे वहाँ उतारना हो। फ़ूमियो सासाकी ने लिखा कि जापान सरकार के एक अध्ययन के मुताबिक़, दिन में 7 घंटे से ज़्यादा ख़ाली समय होने पर ख़ुशी घटने लगती है। मैंने रिसर्च किया तो पता चला कि विज्ञान भी इसी के आसपास पहुँचता है। 2021 में अमेरिका के व्हार्टन स्कूल और UCLA के शोधकर्ताओं ने 35,000 से ज़्यादा लोगों के रोज़मर्रा के समय का हिसाब देखा। उन्होंने पाया कि क़रीब दो घंटे की फ़ुर्सत तक ख़ुशी बढ़ती है, फिर ठहर जाती है, और पाँच घंटे के बाद घटने लगती है। कम फ़ुर्सत वाले तनाव से दुखी थे। ज़्यादा फ़ुर्सत वाले इस एहसास से कि दिन बेकार जा रहा है। पर इस रिसर्च की सबसे बड़ी बात एक शर्त में छिपी है। ख़ुशी तभी गिरी जब वह ख़ाली समय यूँ ही बीता, जैसे टीवी के सामने या स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए। जिन लोगों ने उस समय में कुछ नया सीखा, कुछ बनाया, या अपनों के साथ बैठे, उनकी ख़ुशी बनी रही। लोगों के साथ फ़ुर्सत के पल जितने ज़्यादा उतना बेहतर नतीजा आया। मतलब समस्या घंटों की नहीं, बेकार ख़ालीपन की है। मेरी समझ में फ़ुर्सत के अंदर भी कुछ सार्थक होते रहना चाहिए, तभी वह फ़ुर्सत ख़ुशी देती है। फ़ुर्सत कोई ख़ाली कमरा नहीं जिसमें बस पड़े रहा जाए। वो एक आँगन है, जिसमें कुछ उगना चाहिए। कोई किताब, कोई सुर, कोई बातचीत, कोई अधूरा शौक़, कोई नया रिश्ता। गांधी जी ने भी कहा था कि आलस्य मीठा लगता है, पर अंत में तकलीफ़ देता है। सुखी रहने के लिए कुछ करते रहना ज़रूरी है। आज़ादी की कमी एक दर्द है। पर बिना दिशा की आज़ादी भी कम दर्द नहीं देती। — सिद्धार्थ • SidTree ------ संदर्भों के साथ पूरा लेख और दूरबीन के बाकी दृश्य: लिंक पहले कमेंट में 👇
1
1
95
एक वीडियो गेम, जिसे बनाने और लॉन्च करने का ख़र्च बुर्ज ख़लीफ़ा से भी ज़्यादा माना जा रहा है। 🎮🏙️ GTA 6 में आख़िर ऐसा क्या है कि दुनिया 13 साल से इसका इंतज़ार कर रही है? और India में इसे खेलने का असली ख़र्च कितना है? टेक आजकल के नए एपिसोड में इसके साथ: • हिंदी में बोलकर टाइपिंग करने वाले ऐप • अदालतों में AI, जहाँ जज बोलते हैं और मशीन लिखती है • 20 हज़ार ऑर्डर वाला बत्तख़ रोबोट • Google Genie 4 • छात्रों के लिए AI से English speaking की practice #TechAajkal #GTA6 #AI
1
2
129