हर तरफ शोर मचा हुआ है कि
iPhone Duo में Face ID आ गया?
किंतु-परंतु झोल यहीं है।
ये Face Unlock है, Face ID नहीं!
iOS 27.3 के नए बीटा में डुओ को फ़्रंट कैमरा से चेहरा पहचानकर अनलॉक करने का विकल्प मिला है। लेकिन इसकी सेटअप स्क्रीन पर Apple ख़ुद लिख रहा है कि यह Touch ID या Face ID जितना सुरक्षित नहीं है।
🌿 जड़: Face ID अलग सेंसर से चेहरे का 3D नक्शा बनाता है। डुओ का सेल्फ़ी कैमरा सिर्फ़ सपाट तस्वीर देखता है, गहराई नहीं नापता।
🌳 मतलब: यह सिर्फ़ लॉक स्क्रीन खोलेगा। Apple Pay, पासवर्ड और लॉगिन के लिए Touch ID ही चाहिए।
🍎 काम की बात: अभी यह सिर्फ़ डेवलपर बीटा में है। मुख्य फ़ोन पर बीटा न डालें, फ़ाइनल अपडेट का इंतज़ार करें।
#SidTreeTech#Tech की जड़ तक #iPhoneDuo#iOS27
मैंने AI को अपनी लाइब्रेरी की किताबों की फ़ोटो देकर लिस्ट बनाने का काम दिया। 📚
अंग्रेज़ी शेल्फ़: 20 में से 20 सही ✅
हिंदी शेल्फ़: तीन झोल, और एक ऐसी किताब, जो मेरी शेल्फ़ पर है ही नहीं 🤯
AI ने वह किताब अपने मन से गढ़ दी। इसे कहते हैं hallucination, यानी पूरे भरोसे से गढ़ी हुई बात।
सबक़: AI से लिस्ट बनवाइए, पर हर नाम एक बार ख़ुद मिलाइए।
आपने AI से कौन-सा काम करवाया और उसने कहाँ गड़बड़ की? कमेंट में बताइए 👇
#AISecretary#Gemini#AI#SidTreeTech#books