BASF (@BASFOriginal) header
BASF (@BASFOriginal) profile picture

This is an official twitter account of Bhim Army Students' Federation (BASF).

New Delhi, India
Joined September 2019
Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)Photo by BASF (@BASFOriginal)
महान लेखक ओम प्रकाश वाल्मीकि जी के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
2
11
266
माननीय चंद्रशेखर आजाद जी ने युवाओ को पहचान दी, जिसे कभी समाज में अपनी बात रखने का अवसर तक नहीं मिलता था। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के दुख-दर्द को समझने, उनके साथ खड़े होने महिलाओं के सम्मान, बेटियों की सुरक्षा, और उनके अधिकारों की बात करने का काम किया !
"इन्हें दलित का बेटा बर्दाश्त नहीं हो रहा" "क्या ये ठेकेदार हैं? इनके पेट में दर्द हो है ! @BhimArmyChief
9
22
199
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव डंपर में बिना ताबूत के ले जाना बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्थिव शरीरों को उठाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें ढकने के लिए सफेद कपड़े का इंतजाम भी ग्रामीणों को स्वयं करना पड़ा। यह घटना पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। शहीदों के पार्थिव शरीरों और उनके परिवारों के सम्मान की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रशासन की है। इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शहीद बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी को विनम्र आदरांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
14
169
3
590
19,624
उत्तर प्रदेश के अनदाताओ के सम्मान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा मैदान में ! @BhimArmyChief
18
71
662
देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपना सब कुछ न्योछावर कर हँस्ते-हँस्ते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
24
113
2
387
14,997
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतारने कर वाली वीरांगना माता उदा देवी पासी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
4
22
291
सभी के लिए मंगलकामनाएँ !
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को और गति देने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की तीसरी सूची जारी की जाती है। इससे पूर्व 31 जुलाई को पहली तथा 21 सितंबर को दूसरी सूची जारी की गई थी। अब संगठन विस्तार की दिशा में आगे बढ़ते हुए तीसरी सूची जारी की जा रही है। नवनियुक्त सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। आशा है कि आप सभी पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाते हुए मिशन-2027 को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027 @ANI @news24tvchannel @TimesNow @UPTakOfficial @ABPNews @News18India @Republic_Bharat @bstvlive @TV9Bharatvarsh @NationalDastak @NationalJanmat
3
27
444
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा। @mygovindia @MSJEGOI
36
313
9
782
38,784
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
1
3
20
317
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
35
226
6
924
19,204
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं। हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें। कामना है कि झारखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
25
140
2
535
22,252
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल कौशल, अदम्य साहस और आखिरी गेंद तक हार न मानने के जज्बे का परिचय देते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। मैच के बेहद रोमांचक मोड़ पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना बनाए रखी। आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल की गई यह ऐतिहासिक जीत उनकी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। #MensU19AsiaCup
28
184
4
906
19,490
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief चंद्रशेखर आजाद जी के ससुर साहब का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है इस दुख की घड़ी में कुदरत उनको हिम्मत और परिवार वालो को हौसला दे !
7
85
805
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में थाना बिथरी चैनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर दलित युवक अनिल जाटव के साथ थाने में जातिसूचक गालियां देने और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पीड़ित के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस की पिटाई में उसका दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके हाथ के कई ऑपरेशन हुए, लगभग 45 टांके लगे और 8 से 10 यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। आज भी वह अपने दाहिने हाथ से कोई काम करने में असमर्थ है। पीड़ित द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आखिरकार, माननीय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), बरेली ने 7 अक्टूबर 2026 को पीड़ित की याचिका स्वीकार करते हुए थाना बिथरी चैनपुर के प्रभारी को उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार विवेचना करने तथा 7 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। लेकिन बेहद चिंताजनक है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इतना ही नहीं, घटना के बाद से लेकर न्यायालय के आदेश के बावजूद संबंधित थानाध्यक्ष को उस थाने से हटाया तक नहीं गया है। पुलिसकर्मियों पर गंभीर अपराध के आरोप हों और न्यायालय के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न हो तथा संबंधित थानाध्यक्ष अपने पद पर बना रहे, तो यह कानून के शासन और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। @UPGovt से हमारी मांग है कि न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल थाने से हटाया जाए। पीड़ित अनिल और उसके परिवार को सुरक्षा एवं उचित मुआवजा भी दिया जाए। @myogiadityanath @CMOfficeUP @dgpup @NCSC_GoI
36
337
5
941
37,051
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है। पीड़िता के परिजनों से मेरी बात हुई है। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है। @UPGovt से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके। बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
644
4,139
338
10,033
749,791
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है। यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं। ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए। ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है। हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा। ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है। जय भीम! जय भारत! जय संविधान! @MORTHIndia @nitin_gadkari #SteeringChhodoAndolan #DriverUnion #DriverProtest
36
294
7
1,186
23,928
26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाली “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” को सफल बनाने के उद्देश्य से आज लखनऊ के इंदिरानगर स्थित हरिहर मैरिज पैलेस में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक को @BhimArmyChief चंद्रशेखर आजाद जी ने सम्बोधित किया !
2
17
324
असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रंगाजन (कोहोरा रेंज) इलाके में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 23 लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और पीड़ादायक है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। @CMOfficeAssam से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
29
174
2
764
29,343