BASF (@BASFOriginal) header
BASF (@BASFOriginal) profile picture

This is an official twitter account of Bhim Army Students' Federation (BASF).

New Delhi, India
Joined September 2019
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव डंपर में बिना ताबूत के ले जाना बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्थिव शरीरों को उठाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें ढकने के लिए सफेद कपड़े का इंतजाम भी ग्रामीणों को स्वयं करना पड़ा। यह घटना पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। शहीदों के पार्थिव शरीरों और उनके परिवारों के सम्मान की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रशासन की है। इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। शहीद बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी को विनम्र आदरांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
14
169
3
590
19,626
देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपना सब कुछ न्योछावर कर हँस्ते-हँस्ते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
24
113
2
387
14,998
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा। @mygovindia @MSJEGOI
36
313
9
783
38,788
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
35
226
6
924
19,207
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं। हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें। कामना है कि झारखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
25
140
2
535
22,253
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल कौशल, अदम्य साहस और आखिरी गेंद तक हार न मानने के जज्बे का परिचय देते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। मैच के बेहद रोमांचक मोड़ पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना बनाए रखी। आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल की गई यह ऐतिहासिक जीत उनकी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। #MensU19AsiaCup
28
184
4
906
19,491
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में थाना बिथरी चैनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर दलित युवक अनिल जाटव के साथ थाने में जातिसूचक गालियां देने और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पीड़ित के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस की पिटाई में उसका दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके हाथ के कई ऑपरेशन हुए, लगभग 45 टांके लगे और 8 से 10 यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। आज भी वह अपने दाहिने हाथ से कोई काम करने में असमर्थ है। पीड़ित द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आखिरकार, माननीय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), बरेली ने 7 अक्टूबर 2026 को पीड़ित की याचिका स्वीकार करते हुए थाना बिथरी चैनपुर के प्रभारी को उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार विवेचना करने तथा 7 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। लेकिन बेहद चिंताजनक है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इतना ही नहीं, घटना के बाद से लेकर न्यायालय के आदेश के बावजूद संबंधित थानाध्यक्ष को उस थाने से हटाया तक नहीं गया है। पुलिसकर्मियों पर गंभीर अपराध के आरोप हों और न्यायालय के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न हो तथा संबंधित थानाध्यक्ष अपने पद पर बना रहे, तो यह कानून के शासन और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। @UPGovt से हमारी मांग है कि न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल थाने से हटाया जाए। पीड़ित अनिल और उसके परिवार को सुरक्षा एवं उचित मुआवजा भी दिया जाए। @myogiadityanath @CMOfficeUP @dgpup @NCSC_GoI
36
337
5
941
37,051
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है। पीड़िता के परिजनों से मेरी बात हुई है। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है। @UPGovt से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके। बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
644
4,139
338
10,033
749,871
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है। यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं। ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए। ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है। हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा। ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है। जय भीम! जय भारत! जय संविधान! @MORTHIndia @nitin_gadkari #SteeringChhodoAndolan #DriverUnion #DriverProtest
36
294
7
1,186
23,929
असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रंगाजन (कोहोरा रेंज) इलाके में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 23 लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और पीड़ादायक है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। @CMOfficeAssam से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
29
174
2
764
29,346
उत्तर प्रदेश की महान जनता के नाम मेरा संदेश मेरे प्यारे उत्तर प्रदेशवासियों, आज प्रदेश का नौजवान रोजगार चाहता है, किसान अपनी फसल का उचित मूल्य चाहता है, गरीब परिवार महंगाई से राहत चाहता है और हर बेटी सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन चाहती है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की शुरुआत की है। हमारा संकल्प स्पष्ट है, 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की सत्ता को हटाकर संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को मजबूत करना। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध सभी राजनीतिक दलों से हमारी अपील है कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक अहंकार से ऊपर उठकर एकजुट हों। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हम केवल तीसरा मोर्चा बनकर चुनाव लड़ने नहीं आए हैं। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापक राजनीतिक भागीदारी का मंच तैयार करना और सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना है। 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' में देशभर के बहुजन समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करता हूं। अब वक्त केवल सत्ता के चेहरे बदलने का नहीं, बल्कि सत्ता में सभी वर्गों की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने और व्यवस्था का चरित्र बदलने का है। सत्ता में भागीदारी, सम्मान में बराबरी और संविधान की सर्वोच्चता, यही हमारा संकल्प है। जय भीम! जय संविधान! #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #मिशन_2027
338
631
50
2,660
68,508
चंद्रशेखर को CM बनाएंगे ओवैसी ! ◆ देखिये राष्ट्र की बात मानक गुप्ता के साथ @manakgupta | #RashtraKiBaat | #RKB
4
22
146
5,734
BASF retweeted
Lucknow, UP: Azad Samaj Party-Kanshiram President and MP Chandrashekhar Azad says, "These are not just promises; they are firm commitments backed by strong determination. What has not happened in Uttar Pradesh so far will now be achieved. Within one year, people will realise that the leaders they have empowered are delivering on their commitments, and every single vote they have cast will be valued...."
9
34
1,056
BASF retweeted
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Azad Samaj Party-Kanshiram President and MP, Chandrashekhar Azad says, "... We will work to empower the youth, farmers and weaker sections of Uttar Pradesh, protect their rights and bring deprived communities into the mainstream. We will work hard, win the public's trust and fight strongly in the elections... I believe the BJP's policies are not good, but the public will decide whom they support... There are many issues we need to discuss. Issues like vote theft are before us. We are still suffering the consequences of demonetisation, but the bigger concern is the declining number of government jobs. Educated young people from Dalit and backward communities are struggling despite having degrees... The government will have to answer to the people for all these failures in the coming elections."
6
55
3
317
26,668
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने AIMIM के साथ गठबंधन पर कहा, "जो कुछ होगा, आपके सामने आएगा। उत्तर प्रदेश के किसानों को, युवाओं को और कमजोर वर्ग के लोगों को कैसे ताकत दी जाए? कमजोर वर्ग की कैसे रक्षा हो, गरीब और वंचित समाज कैसे मुख्य धारा में आए, इसके लिए हमें जो प्रयास करना होगा, वो हम करेंगे। हम मेहनत करेंगे, जनता का विश्वास जीतेंगे और मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे..." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "इसका निर्णय तो चुनाव में ही होगा। मैं मानता हूं कि भाजपा की नीति अच्छी नहीं है लेकिन जनता किसके साथ है, इसका फैसला जनता ही करेगी..."
12
70
1
386
15,442
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में CRPF जवानों पर आतंकियों द्वारा किया गया हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। इस हमले में तीन जवानों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। आतंकवाद किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
28
245
3
1,133
45,562
उत्तर प्रदेश में राजकीय नर्सेस संघ की 13 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन सरकार की वादाखिलाफी और संवेदनहीनता का परिणाम है। 9 अक्टूबर से आंदोलनरत नर्सिंग कर्मचारी कल 7 नवंबर को शासन के समझौता पत्रों की प्रतियां जलाकर काला दिवस मनाने को मजबूर हुए। 21 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार और स्वास्थ्य भवन के घेराव के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री @brajeshpathakup जी द्वारा एक वर्ष पूर्व गृह जनपद में तैनाती, पदोन्नति, अध्ययन अवकाश, पालनाघर, संवर्ग के पदों की सुरक्षा और केंद्र के समान भत्ते जैसी जायज मांगों को लेकर दिए गए आश्वासन और 2 फरवरी 2026 को पांच प्रमुख मांगों पर बनी सहमति के बावजूद अब तक शासनादेश जारी न होना बेहद चिन्ताजनक है। भाजपा वाले चुनाव से छह महीने पहले उत्तर प्रदेश की महान जनता के बीच वादों और आश्वासनों की पोटली बांटकर अगली सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं, जबकि नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन बता रहा है कि सत्ता में रहते हुए किए गए वादों को पूरा करने की बारी आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। “भाजपा के वादे चुनावी प्रचार, अमल के नाम पर केवल इंतजार।” #ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली @UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath
16
244
7
981
29,133
उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें। कामना है कि उत्तराखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
18
150
4
567
23,299
शराब की मॉडल शॉप खोलने वाली सरकार सरकारी स्कूलों को मर्ज करके कंपोजिट विद्यालय बना रही है। पिछले 10 वर्षों में देश के करीब 94,000 सरकारी स्कूल कम हो गए। सरकार ने स्कूलों को तो समेट दिया, लेकिन इसका खामियाजा गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। बिटिया विद्या जैसी करोड़ों बेटियों और करोड़ों बच्चों के भविष्य को भी अज्ञानता और गरीबी के अंधकार में मर्ज कर दिया। विडंबना देखिए, शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों का विलय! हमारा वादा है कि हम सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज करने के बजाय उन्हें मजबूत करेंगे। हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त शिक्षक और उसके घर के नजदीक स्कूल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिक्षा पर समझौता नहीं होगा, बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता होगा।
2
18
55
3,562
कागजी घोड़े दौड़ाने में माहिर एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार! शासनादेश और कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी छात्रवृत्ति लंबित है।
35
217
6
628
24,959